Monday 1 February 2016

// भक्तों और 'मोडिया' के लिए दुखद खबर .... छिः .. ये क्या हो गया ?? ..//


मोदी सरकार की पिंजरे में बंद और पंख कतरी "मैना" यानी दिल्ली पुलिस ने ये क्या कर मारा - ये क्या टुच्चई पटक मारी ????

दुर्दांत खूंखार अपराधी टाइप व्यक्ति ? .. और केजरीवाल के भयंकर दोस्त - और अन्ना को धोखा देने वाले - और प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव जैसे स्वराजियों से पंगा लेने वाले - और दिल्ली पुलिस को धिक्कारने वाले - और पूर्व डीसीडब्लू बरखा जी के घृणापात्र - और किरण बेदी के राजनीतिक विरोधी - और मोदी की आँख के किरकिरे - और सम्मान वापसी उपरांत सम्मान विहीन मुनव्वर राणा का सम्मान करने वाले -  यानि कुमार विश्वास ....

जी हाँ कुमार विश्वास को एक पुख्ता प्रकरण में जिसमें उनपर एक महिला के उत्पीड़न के मामले में ठोस आरोप लगे थे - इतने ठोस कि महिला ने खुद सामने आ आरोप लगाए थे - दिल्ली पुलिस ने "क्लीन-चिट" दे दी .... कोर्ट में जमा "एक्शन टेकन रिपोर्ट" में लिख मारा कि कुमार विश्वास के खिलाफ तो कोई मामला बनता ही नहीं है ....

मरणासन्न भक्तों और मोडिया को मेरी तरफ से सांत्वना ....

और भगवन से प्रार्थना है कि - इस दुखद समाचार को वहन करने की उन्हें कोई शक्ति ना दे .... क्योंकि जब ये उचकते हैं तो मुझे बहुत मज़ा आता है .... और मुझे इन सबको शीघ्र राजनीतिक श्रद्धांजलि देने का मौका दे ....

सांत्वना तो मैं इसलिए दे रहा हूँ कि जब दिल्ली पुलिस तक ऐसी हरकतें करने लगेगी तो मोदी सरकार कैसे चला पाएंगे ?? .. विकास कैसे पैदा होगा ?? .... और फिर भक्तों को कौन टोकेगा और भक्त किसको टोकेंगे .... ये इस तरह की "तोता"- "मैना" कि कहानी १० करोड़ से ज्यादा भाजपा के सदस्य सुन सन्न सन्न किसको अपनी व्यथा सुनाएंगे ?? 

शुरुआत हो गई है .... आगे-आगे देखिये बेशर्मों को कब कहाँ और कितने जूते पड़ते हैं .... बेचारे - छिः !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment