Friday, 21 March 2014

एक यक्ष प्रश्न ............
क्या यह भृष्टाचार कुछ ले दे के ख़त्म नहीं हो सकता ?
मेरा उत्तर .........
शायद कुछ दे कर खत्म करने कि ईमानदार कोशिश जरूर की जा सकती है I
 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
एक उत्साही बालक ने मुझसे कहा कि - मोदी जी के पास अभी मणिनगर की सीट है - और अभी वो ५ और सीट से चुनाव लड़ रहे है - बनारस , वाराणसी , काशी , बड़ोदा , और वड़ोदरा - और क्योंकि उनकी तो लहर चल रही है वो सभी सीट जीत जायेंगे और इस प्रकार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे ....
मैंने बालक को समझाया कि नहीं मोदी जी केवल १ वड़ोदरा सीट से जीतेंगे और ६ माह के अंदर उस सीट से भी इस्तीफ़ा दे गुजरात की सेवा करते रहेंगे - बालक मायूस हो गया ..... इसलिए मुझे भी थोडा बुरा लगा !!! 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
इसमें अद्भुत क्या है ? 
हर चुनाव में रूलिंग पार्टी द्वारा विपक्ष को और विपक्ष द्वारा रूलिंग पार्टी को ही हराने का प्रयास होता है !
कायनात का तो पता नहीं पर हाँ मेरे हिसाब से तो केवल कुछ क्रन्तिकारी ही लगे हैं इस शख्स को हराने में - अब आप इस क्रन्तिकारी को कायनात मानो या क़यामत मानो आपकी मर्ज़ी!
और हाँ यह शख्स किस मिटटी का बना है सचमुच नहीं मालुम - पर हाँ हमारा क्रन्तिकारी तो इस देश कि खालिस मिटटी से ही बना है .......
 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
Salman Khurshid Said - “Modi’s claim of a clean chit in 2002 riots is like a nursery child claiming to have Phd.”
I say - Salman Khurshid has not grown up. He is still in Nursery - and moreover his “PAPPU” BOSS has just cleared Primary School; His High-command could pass only her high school; and though his Prime Minister is Phd yet he never performed better than a Nursery Kid…….

Thursday, 20 March 2014

केजरीवाल का विरोध करने वालों से मेरी व्यक्तिगत विनम्र अपील -
कृपया इतना भर सोचें कि क्या केजरीवाल ने अपने फायदे या आपके नुकसान के इरादे से कुछ भी किया है? और यदि हाँ तो क्या मोदी जी या राहुल जी या अन्य ने वैसा कभी कुछ नहीं किया ???
मेरा मानना है कि मोदी-राहुल जैसे नेता पहले भी थे और आगे भी मिल जायेंगे - पर केजरीवाल जैसे बुद्धिमान पढ़े- लिखे निर्भीक जांबाज़ ईमानदार मेहनती निःस्वार्थी और नेक इरादे से कुछ कर गुजरने के जस्बे वाली अराजकता से परिपूर्ण क्रान्तिकारी शायद मुश्किल से ही मिलेंगे ........
इसलिए मेरी आप से अपेक्षा है कि इस क्रान्तिकारी को उचित यथायोग्य सहयोग दें तो बेहतर - पर केवल किसी अन्य को समर्थन देने के आशय से ऐसे व्यक्तित्व की बेलगाम निंदा न करें ...
धन्यवाद ........

Wednesday, 19 March 2014

FOR ATTENTION OF MEDIA !!!!
PLEASE TELL - WHY THIS ISSUE WAS BLOWN UP IN MEDIA? WHAT YOU DID AS FOLLOW UP OF THIS SCANDALOUS EPISODE? DID YOU NOT COVER IT UP? WILL YOU TELL WHAT WAS IT ALL ABOUT? WHY SINGHAVI WENT OFF PUBLIC LIFE FOR A WHILE? HOW COME HE HAS TACTFULLY TAKEN SILENT ENTRY AGAIN?
PLEASE WILL YOU FORGET ‘ARVIND KEJRIWAL’ FOR A WHILE AND DELIBERATE UPON THIS ISSUE???????
Top of Form

----------------------------------------------------------------------------------------------------------
जब गुजरात से आडवाणी जी को अपनी सीट सुरक्षित नहीं लग रही है तो मोदी लहर कैसी?
कहीं लहर शिवराज की तो नहीं थी जो आडवाणी अहमदाबाद से भोपाल आ रहे हैं?
कहीं ये सब मोदी की तानाशाही तो नहीं थी जो अमित शाह गांधी नगर लाये जा रहे हैं?

Tuesday, 18 March 2014

मेरी भविष्यवाणी - काशी की शंका से ग्रसित मोदी जी अहमदाबाद से चुनाव लड़ने कि घोषणा करेंगे - फिर केजरीवाल भी अहमदाबाद से लड़ने कि घोषणा कर देंगे - फिर मोदी जी चिकमगलूर से भी चुनाव लड़ने कि घोषणा करेंगे - फिर केजरीवाल कहेंगे - अबे हट - जा पप्पू तुझे अभयदान दिया !!! 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
हर-हर मोदी कहते - कहते, तानाशाही मत लाना 
हर-हर जन-गण कहते कहते, लोकतंत्र अपनाना 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
HARDLY ANY DIFFERENCE BETWEEN RAHUL & ARNAB GOSWAMY!!!
When Rahul was asked such questions the answers were irrelevant - RTI, Women empowerment etc. And now when Arnab has been asked about CORRUPTED MEDIA he is also going irrelevant (RATHER ABSURD) by saying - Bio data of Ashutosh, Khap & evils of Khap, AK Government Bunglows, AAP not sending representatives to Times Now, Exposé of scandals etc. etc.
I am sure it is nothing but ‘KEJRIWAL FOBIA’….. GOING VIRAL WITH MODI CAMP. 


Arnab settles scores with Ashutosh. #likeaboss

Monday, 17 March 2014

क्या कहा मोदी जी .... बदला नहीं लोगे ???

विगत सालों में देश में बहुत भ्रष्टाचार हुआ ....
मुझे गुस्सा आया और लगा की सभी भ्रष्टाचारियों से चुन-चुन कर बदला लेना चाहिए ....
मोदी जी को सुना और लगा की ये आदमी कुछ अलग हट कर है, और आशा जगी कि ये आदमी ईमानदार है और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगा ....
पर समय बीता .... और मोदी जी भी बदले ....
भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना तो दूर भ्रष्टाचारियों को पार्टी में ही ले आये और मोदी जी भी सामान्य राजनेता जैसा बर्ताव करते नज़र आये - जैसे कि वही घिसे पिटे जुमले - "कोई तेरी पार्टी में है तो भ्रष्ट - मेरी पार्टी में है तो ईमानदार" - "हम करें तो सही - तुम करो तो गलत" - "हमने गलत किया तो क्या - तुम अपने गिरेबान में झाँक कर देखो" - "जिनके घर शीशे के होते हैं वो पत्थर नहीं फेंकते" - "तुम मुझ से पूछते हो .. पहले यह तो बताओ" - "मुझे किसी के सर्टिफिकेट कि जरूरत नहीं" - "मैं ये कर दूंगा वो कर दूंगा" ... आदि !!!
और अब हद तो तब हो गयी जब मोदी जी ने हाथ टेक दिए और सार्वजानिक रूप से घोषणा कर दी की बदले की भावना से किसी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी ....
मन में प्रश्न उठा कि मोदी जी हमारे सैनिकों के सर काटने वाली घटना पर क्या ओजस्विता के साथ बोलते थे - पर क्या अब पाकिस्तान से बदला भी नहीं लेंगे ?
और प्रश्न उठता है की UPA के भ्रष्टाचार को बड़े दुःख और आक्रोश उपहास के साथ लच्छेदार भाषा का प्रयोग कर जनता के सामने परोसते थे - पर क्या अब सब कुछ भुला देंगे और किसी से कोई बदला नहीं लेंगे ??
नहीं मोदी जी नहीं - लगता है दाल में जरूर कोई काला है -
मोदी जी आप सबके ऊपर तो आरोप लगाते रहे, सबका उपहास करते रहे, सबको ललकारते रहे - पर जब अम्बानी - अडानी - गैस की कीमतों - जमीनों का मुफ्त आवंटन - बड़ी हस्तियों को न बराबर ब्याज पर करोडो रुपये के लोन - गुजरात में विकास सम्बंधित दावों पर प्रतिप्रश्न - आपकी स्वयं के विवाह - आदि आदि के संबंधित बातें और प्रश्न और आरोप सामने आये तो मैं देख रहा हूँ की आप असहज हो गए हैं - आप खीज रहें हैं - आप भाग रहें हैं - आप विचलित हो रहे हैं - आप मीडिया को सेट करने का अनुचित प्रयास कर रहें हैं - .... ऐसा क्यूँ ???
यकीनन इसलिए कि आप तनिक भी अलग हट कर नहीं हैं ....
और आप हमारी बदला लेने कि प्रबल इच्छा को भी पूर्ण नहीं करेंगे, और सारे भ्रष्टाचारी स्वछन्द विचरण और कारोबार जारी रखेंगे ....

तो फिर आप ही क्यूँ कोई और क्यूँ नहीं ??? जनता भी / ही बदला क्यूँ ना ले ???

Tuesday, 11 March 2014

In the leaked & made controversial video of AAJ TAK, after the interview was over, Kejriwal is seen telling the reporter to highlight certain aspects of the TV discussion. - "Please play it up more," he tells the TV anchor referring to his opinion on the Indian corporate during the interview.
I am at loss to understand as to what is wrong or what went wrong or what happened unethical or immoral? It looks like that the poor opponents of Kejriwal finding nothing concrete against him are trying to make something desperately out of nothing.
I would like to call upon all such hopelessly enthusiast opponents to introspect as to who amongst them do not do such act and ask favor from so many people on daily basis?
Nevertheless, the recording at first place and then Leakage and going public of Post Interview Talks between Prasun and Kejriwal is really unfortunate and big question mark against PROFESSIONAL CREDIBILITY of AAJ TAK.Top of Form

Wednesday, 5 March 2014

आडवाणी उस फूफा की तरह नाराज़ है जिसे बारात में कार की जगह बस में बिठा दिया गया था ... एवं अब जब बारात द्वार पर पहुँच गयी है, तब न तो उनकी मिलनी करायी जा रही है एवं और तो और उनका नेग भी किसी दूसरे को देने कि बात कही जा रही है !!! 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
मोदी जी उस 56 इंच चौडी छाती का क्या फायदा . . .???
जब अंबानी के खिलाफ बोलने में फेफड़े हाँफनें लगते हों !!!