Tuesday, 8 July 2014

जनहित में जारी ..... ठंडा-ठंडा - कूल-कूल !!!!

मेरा इंजीनियरों से निवेदन है कि नेताओं के लिए विशेष एक ऐसा पोर्टेबल AC बनाएं जिसमे 7 ट्यूब लगे हों जो मानव शरीर के हर छिद्र से अंदर घुस पूरे शरीर को आत्मा सहित ठंडा रखे ....
इससे कई सामान्य फायदे होंगे - जैसे नेताओं को ठन्डे होने के लिए 31 AC नहीं लगाने होंगे - इन्हे फ्रिज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और ये दूध पीकर आइसक्रीम के मज़े ले सकेंगे - भ्रष्टाचार कुछ कम करना पड़ेगा - सरकारी खर्च में करोडो की बचत होगी - बिजली की बहुत बचत होगी - आदि !
पर एक विशेष फायदा और भी होगा जैसे - संसद में कभी गरमा गर्मी का माहौल नहीं बनेगा.... जैसा कि आज अभी रेल बजट के बाद यूं ही बन गया है ....
बस फिर क्या है - पूरे देश का माहौल >>> ठंडा-ठंडा - कूल-कूल !!!!

200 करोड़ झाड़ लगाने थे - 200 भी लग गए क्या ????

अरे यार आपको याद होगा की 'मौनदी' के एक खास मंत्री ने 200 करोड़ झाड़ लगाने की लम्बी भारी-भरकम फेंकी थी .... वैसे तो वो फेंकू का चेला है पर फेंकने में फेंकू का भी बाप है .... उनका सीना 56" का है तो इनका पेट 56" का है ....
अब मैं उस मंत्री का नाम नहीं लूँगा वरना आप लोग बहुत ही गालियां देने लगते हो .... पर आप सब समझ तो गए ही हो ....
आपने तो गुणा भाग लगाकर उस अतार्किक को तर्क के साथ यह तक बता दिया था कि 1 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 200 करोड़ झाड़ लगाना संभव नहीं हैं ....
पर न मालूम क्यूँ ये सारे फेंकू और उनके पढ़े लिखे भक्त सरे आम धराये जाने पर सर रेत में क्यूँ घुसेड़ लेते हैं ? सामने आकर कुछ कहते क्यों नहीं ?

Monday, 7 July 2014

'शीला-मौसी' और "AC" - CHILL BABY CHILL !!

शीला दिक्षित के यहांँ 31 AC निकले --- अब तो ये खबर भी पुरानी हो चली है ....
पर आश्चर्य की बात तो यह है कि भाजपा वालों को सांप क्यूँ सूंघ गया ? विरोध का एक स्वर नहीं ?
पता है क्यूँ - क्यूंकि शायद कम से कम 2 - 3 दिल्ली भाजपा नेताओं - नेत्रियों के यहाँ ये आंकड़ा 31 से ऊपर है ....
इसलिए भाजपाई आड़े तिरछे हो झुके झुके से बस 'शीला-मौसी' - 'शीला-मौसी' मिमिया रहे हैं ....
और कहते हैं कुछ बावरे कांग्रेसी हैं कि उलटे ताल ठोँक के बोल रहे हैं की हो जाय खुलासा - सारे नेता बताएं किसके यहाँ कितने AC हैं ....
पर मुझे लगता नहीं ऐसा कोई खुलासा होगा - AC की अन्तर्निहित ठंडक के रहते ये मामला यहीं ठंडा कर दिया जाएगा .... और हो भी गया है ! भक्तगण भी कह रहे हैं CHILL BABY CHILL !!
पर हाँ कल्पना करें इस मामले का मज़ा तो तब आता जब अरविन्द केजरीवाल के घर से 6 से ज्यादा AC निकले होते .... तब तो माँ कस्सम दोनों कांग्रेसी और भाजपाई AC के अंदर घुस उसे OVEN बना देते .... पूरे दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर 60 एक AC तो चौराहों पर जला राष्ट्रहित में 'आप' के लिए AC का प्रयोग वर्जित करवा देते - है न ?

Sunday, 6 July 2014

हरयाणा भाजपा के कर्णधार ओ पी धनकड़ कहते हैं आप भाजपा को वोट दें तो हरयाणा के युवकों के लिए बिहार से दुल्हन लाकर देंगे ....
और 'मौनदी' भाजपाई तथा भक्तगण चुप .... या गदगद ? लगता है गदगद !!!!!!!!!
कहीं इसका एक कारण संघ में बहुतायत छड़ों की संख्या तो नहीं ?
आपको नहीं लगता .... छड़ों छोरों छिछोरों लुच्चे लफंगों और नकारा लोगों के अच्छे दिन की बात हो रही है .... पर अबलाओं गरीबों और शरीफों की इनको कोई फिकर नहीं ?

सजा का निर्धारण हो !!!!

घर में 32 AC - 48 AC - दर्जनो HEATERS एवं COOLERS - आदि आदि - वो भी सरकारी खर्चे पे - और बेशर्मी एवं ढीढता देखिये कि पश्चाताप या खेद का एक शब्द अभी तक नहीं .... 'मौनदी' की तरह मौन !!!
तो बोलो मित्रों सजा बनती है कि नहीं ? बनती है तो बताओ सबसे उत्तम सजा क्या हो सकती है ?
मेरे हिसाब से तो इन्हे नंगे बदन तपती धूप में UNPLUGGED AC के ऊपर PLUGGED ON HEATERS के ऊपर रोजाना 12 से 4 बजे तक बैठाना चाहिए .... तब शायद इनकी रूह बिना ठण्ड कांप उट्ठे !!!
ठीक रहेगा न मित्रों .... कुछ हल्कापन तो नहीं रह गया ?
अरे यार गुस्सा इतना आ रहा है कि इससे अच्छा कुछ सूझ ही नहीं रहा है ....यदि इससे बेहतर सजा आपको समझ पड रही हो तो कृपया बताएं .... मैं भी देखूं आपका खून खौल रहा है कि नहीं ?
नहीं साहब नहीं 'मौनदी' की कसम अब तो हम केवल इस सरकार से घबराये हुए हैं ....
साहेब जी चाहे जितना तल लो .... पर हमारा पिंड छोड़ दो ....
वर्ना याद रखना जेटली - केटली तो सीधे आग पर चढ़ती है .... सीधे सिकाई हो गई तो तलाई भूल जाओगे .... हाँ !!!
अबे नामुराद गधे खोत्ते कहीं के .... कसम से क्यूँ मज़ाक करता है .... नाहक दूसरों को बदनाम क्यों करता है .... क्यों दूसरों पर इलज़ाम मढ़ता है .... क्यों दूसरों की इज़्ज़त की वाट लगवाता है .... 
क्या वाकई सरकार तू नहीं चला रहा ??? !!! @#$%^&*.