Saturday, 10 September 2016

// ये केजरीवाल कौनसी ऊंचाई छू गया .. जहाँ से गिर-गिर कर भी नीचे नहीं आता ?? ..//


अर्नब गोस्वामी टाइम्स नाउ पर रोज़ चिल्ला-चिल्ला उचक-उचक कर अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी बताता है कि केजरीवाल का ग्राफ गिर रहा है .. 'आज-तक' की आजतक की सबसे तेज तर्रार बकवास करने वाली रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप रोज़ निष्कर्ष निकाल देती है कि केजरीवाल की साख को बट्टा लग गया है और पंजाब में भारी नुक्सान हो गया है ....

और इनके ऐसे-जैसे ही कई खमीर युक्त जमीर वाले मीडियाकर्मी रोज़ भाजपाई और 'आप' विरक्त प्रवक्ताओं का जमावड़ा कर बहस करवा बड़ी सहजता से ये निचोड़ निकाल पटकते हैं कि केजरीवाल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है .. पोल खुल चुकी है - लोग सब जान चुके हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के साथ धोखा कर दिया है .. और इसका असर पंजाब चुनावों में भी हो गया है जहां केजरीवाल का सूपड़ा साफ़ हो गया है .... अब तो १०० सीट आना मुश्किल .... आदि- आदि वो सब जो धक जाए चल जाए .... और ना भी धके तो कम से कम फिका जाए ....

और फेंकमफाँक युक्त बहस यह सिद्ध करने के लिए कराई जाती है कि दिल्ली में केजरीवाल-जंग की जंग में केजरी निपट गए - दिल्ली में जल भराव हो गया और कोई काम-धाम हुआ नहीं - इसलिए जनता में केजरी के प्रति गुस्सा व्याप्त हो गया - आदि .... पर चाहे अनचाहे सिद्ध तो ये हो जाता है कि मीडिया का एमसीडी और केंद्र की मोदी सरकार से लव प्रेम प्यार इश्क अफेयर सगाई ठाका शादी और आपसी सहमति से सेक्स - सब कुछ हो गया .... सब बेपर्दा हो गया !!

और संदीप ने तो केजरीवाल को शर्मसार ही कर दिया - और सिद्ध हो गया कि पूरी 'आप' पार्टी का कैरेक्टर ढीला है - और आशुतोष ने तो बेडा ही गर्क कर दिया - कहीं का नहीं छोड़ा - ब्लॉग क्या लिखा केजरीवाल को ही ब्लॉक कर दिया .... और सिद्धू ने भाजपा को त्याग कर केजरी को तगड़ा झटका दे दिया ??????? ....

और कई बार ऐसा आभास करवाया जाता है कि केजरीवाल आसमान से सीधे जमीन पर धड़ाम से आ गिरे हैं .....

पर दूसरे ही क्षण लगता है कि केजरीवाल तो सदैव से ही बहुत ऊंचे खड़े हैं - और ये सभी नंगे और चड्डीधारी कीचड में आकंठ डूबे जब तब कीचड में से अपनी मुंडी बाहर निकाल आसमान में तकते बस यही कहते रहते हैं - देखो वो केजरीवाल गिर रहा है ....

इसलिए ये तय होता है कि केजरीवाल वो ऊंचाई छू चुके हैं जहां नंगो की कल्पना भी नहीं पहुँच पाती ....

और दूसरी तरफ ये नंगे इतने गिर चुके हैं कि मुंडी ऊपर निकाल बक-बक तो कर देते हैं पर इनकी सिकुड़ी छाती कीचड से ऊपर नहीं निकल पाती .... गड़े दम गुर्दे सब गिलगिलाए रहते हैं .... छि: !!  

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Friday, 9 September 2016

// कपिल तुम भी फ्रंट बनाओ "आवाज़-ए-पंजलख" - चुनावचिन्ह "बाबाजी का ठुल्लू" !! ..//


कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राहुल गांधी को संप्रग शासन में हुए १२ लाख करोड़ रूपए के भ्रष्टाचार का हिसाब देना चाहिए ....
और आज कपिल के कहे से उपजे "भ्रष्ट व्यंग" पर भाजपा सांसद किरीट सोमैय्या ने कह दिया कि बीएमसी कई वर्षों से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है ....

इसका मतलब ये हुआ कि ....

जो लोग खा गए .. उनको जब तक सज़ा नहीं हो पाएगी जब तक खाने वाले खुद उसका हिसाब नहीं देते .. यानि मोदी-शाह की जोड़ी राहुल से ये उम्मीद लगा के बैठी है कि राहुल बता दे कि वो १२ लाख करोड़ कब खा गए और वो किस किस ने खाए कैसे खाए और वो पैसे आज कहाँ है ?? .... और फिर उसके बाद कोई बख्शा नहीं जाएगा ....

और जो बीएमसी का भ्रष्टाचार है जो भाजपाइयों को दिख रहा है - जिस भ्रष्टाचार की गवाही भाजपा सांसद दे रहा है - वो भ्रष्टाचार तब भी और जब भी और अब भी जारी रहेगा .... और उस भ्रष्टाचार का कोई कुछ नहीं कर सकता .. फिर उल्लू बने कपिल की क्या औकात ?? .... पर यदि उल्लू बने कपिल ने उस भ्रष्ट अधिकारी का नाम उगल दिया तो .. फिर तो वो भ्रष्ट अधिकारी भी बख्शा नहीं जाएगा ....

तो हंसी-हंसी में उपरोक्त विवेचना से एक संजीदा निचोड़ टपकता है कि ....

मोदी के दो चुटकुले - पहला "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" - और दूसरा "अच्छे दिन आने वाले हैं" - दोनों हास्यास्पद निकले ....

और इसलिए जो इन दोनों चुटकुलों पर अभी तक ना हंसे हों वो हास्यास्पद सूमड़े निकले .. जिन्हें हंसी मज़ाक ठट्टे का शऊर ही नहीं है .... जिनके मुहँ पर आज तक हंसी नहीं आई होगी और मक्खी भी क्यों बैठी होगी ???? .... और वो कपिल के शो "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" को भी आगे क्यों देख हँसेंगे - और क्यों ना देख-देख रोएंगे कुढेंगे चिढ़ेंगे .. और फिर शो को होने ही क्यों देंगे ?? ....

तो कपिल शर्मा - तुम्हारे हंसने-हंसाने के दिन लद गए - तुम उल्लू बन गए .. अब मर्ज़ी तुम्हारी - रो लो या खिसिया लो .. या फिर तुम्हारे बड़े भाई जैसे ही पंजाब चुनाव में एक नया फ्रंट बना उतर जाओ मैदान में ....
"आवाज़-ए-पंजलख".... और चुनाव चिन्ह रखना "बाबाजी का ठुल्लू" .. हा ! हा !! हा !!! 

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// कपिल भाई !! और देशवासियों !! .. कान खोल के सुनो .. ये सरकार निकम्मी है ....//


केजरीवाल ने सैंकड़ों बार कहा - दिल्ली की भाजपा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार है - पर मोदी चुप - राजनाथ चुप - शाह चुप - एसीबी चुप - सीबीआई चुप - एवं दिल्ली में सत्ता के गलियारों के सैंकड़ों कीड़े मकोड़े भी चुप ....

और आज कपिल ने बीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया .... और नतीजा ??????? ....

मुख्यमंत्री एवं सभी जवाबदार बकबोल रहे हैं कि - कपिल भाई किसने रिश्वत मांगी - नाम बताओ - सख्त कार्यवाही की जाएगी .... और तो और कई शाने तो ये भी कहने लगे हैं कि अब तो नाम बताना पड़ेगा - रिपोर्ट लिखानी पड़ेगी - और आरोप सिद्ध करने पड़ेंगे - और ध्यान रहे रिश्वत देना भी गुनाह इसलिए तुम भी नहीं बचोगे .. समझे ?? ....

गौर फरमाएं कि भक्तों की मिर्ची लगी सुलग भी गई है - और वो कह रहे हैं कि कपिल भाई को सार्वजनिक ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए था - जो बात थी फडणवीस को या कमिश्नर को बता देते - तो उनका काम हो जाता ....

तो उन भक्तो को मेरा जवाब .. कि बेशर्मों फिर ये बताओ कि ये फडणवीस सार्वजनिक रूप से कपिल से नाम बताने को क्यों कह रहा है ?? .. चुपचाप कपिल से नाम पूछ लेता और अब तक तो उस अधिकारी को धर दबोचना था .. पर ना ऐसा होना था ना हुआ ....

और इसलिए आज यह सत्य सिद्ध हो गया कि - ये सरकार निकम्मी है ....

निकम्मी इसलिए कि आज भी ये सरकार अपनी तरफ से खुद होकर कुछ भी नहीं करेगी - खुद ही होकर तमाम जांच एजेंसियां लगा ये नहीं पता करेगी कि कितने और कौन-कौन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं - ये कौन-कौन खा गए और ये कौन-कौन खा रहे हैं .. बल्कि इसके उलट अब ये सरकार कपिल शर्मा या अन्य शिकायतकर्ता को ही परेशान करेगी .. और कपिल को शर्मसार करेगी - या उसे मजबूर करेगी कि वो अपना काम-धाम छोड़ थानेबाज़ी और कोर्टबाजी में अन्यों की ही तरह चप्पलें घिसे .. और केजरीवाल जैसे ही परेशान होता रहे ....

और यदि निकम्मी सरकार खुद हो कोई कार्यवाही नहीं करती है तो कल ये भी सिद्ध हो जाएगा कि जो बोलता था - "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" वो स्वयं भी निकम्मा ही है - जी हाँ फेंकू निकम्मा !!

और यही कारण है कि ये ढाई साल में एक भी चूहा तक अंदर नहीं कर पाए .... समझे !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// कपिल भी चले गुरु केजरीवाल की राह .... तो भक्तों अब ठोको ताली !! ....//


क्या यार कपिल !! .. तुमसे किसीने ५ लाख रूपए रिश्वत क्या मांग ली तुमने तो सीधे मोदी की छिछालेदारी कर मारी .... क्या तुम बताओगे गुरु कि ये माजरा क्या है ?? .. इसमें मोदी कहाँ है ?? .. क्यों तुमने मोदी के 'अच्छे दिन' का मज़ाक उड़ा मारा ?? .. अब तुम क्या अपेक्षा कर रहे थे कि मोदी अपना चीन का दौरा रद्द कर तुम्हारे पास आकर तुम्हारा काम फ्री फ़ोकट बिना किसी सुविधा शुल्क के करवा देते ?? .. अपने भाजपाई चेले-चपाटियों के पेट पर लात मार देते ?? ....

यार तुम तो सिद्धू के साथी भी हो - और सिद्दू तो केजरीवाल से खुद पीड़ित-शोषित हो गया .. फिर तुम भी केजरीवाल जैसी हरकत क्यों कर रहे हो ?? .. ये सीधे मोदी की वाट क्यों लगा रहे हो ?? .. वो भी बीएमसी के तुच्छ भ्रष्टाचार पर ?? .. क्या बात है कि तुम्हें अभी तक दिल्ली की एमसीडी का भ्रष्टाचार नहीं दिखा ?? ....

केजरीवाल कब से चिल्ला रहे थे कि दिल्ली में भाजपा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार है - तब तुम्हें मोदी याद नहीं आए ?? .. खुदगर्ज़ इंसान .. एक तरफ तो तुम्हारा बड़ा भाई सिद्धू केजरीवाल को गालियां देता है - और दूसरी तरफ तुम हो कि इतनी बेशर्मी से केजरीवाल जैसी ही हरकत .. यानि सीधे मोदी को ट्वीट कर दिए ?? ....

कपिल भाई लगता है कि थोड़ा देर से सही पर अब समझ गए लगते हो कि ये मोदी क्या है - और केजरीवाल क्या है .. है ना !! ....

लगे रहो गुरु - लगे रहो - अब बिलकुल सही पकडे हो .. बिलकुल सही जा रहे हो .. बिलकुल गुरु केजरीवाल के पदचिन्हों पर ....

पर ध्यान रखना - कहीं ठुका-पिटा ना जाओ .. असहिष्णु तो करार दिए ही जाओगे पर ध्यान रखना कहीं देशद्रोह के मुजरिम ना करार दिए जाओ .. और ज़रा विचार भी कर लेना कि यदि ये देश छोड़ना पड़ जाए तो पाकिस्तान में भी हंसी ठट्टा कर रोजी रोटी काम लोगे ?? .. !! सावधान !! .. केजरीवाल की नक़ल कहीं महँगी नहीं पड़ जाए .. समझे !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Thursday, 8 September 2016

// आज सिद्धू ने भी सिद्ध कर दिया - केजरीवाल का कोई जवाब नहीं ....//


खिसियानी बिल्ली क्या करे ?? .. खम्बा ??  नहीं खम्बा नोचे तो ठीक है ..  पर यदि खिसियाहट ज्यादा ही हो जाए तो ?? .. खुद को नोचे ....

और आज ऐसा ही हुआ - क्योंकि जो सिद्धू ने कहा सही कहा - और इतना सही कहा कि खुद खिसिया खुद को ही नोंच डाला ....

तो सिद्धू के कहे का विश्लेषण प्रस्तुत है ....

१) राज्यसभा से इस्तीफे का केजरीवाल से कोई लेना देना नहीं >> यानि राज्यसभा का इस्तीफ़ा भाजपा से ही खिसिया कर दिया था ....
२) केजरीवाल को लगता है वो सबसे ईमानदार हैं >> खिसियाए सिद्धू को नहीं लगता कि सिद्धू सबसे ईंमानदार है ?? .. यानि सिद्धू को मालूम है वो खुद थोड़े बेईमान भी हैं ?? .. तो फिर सबसे ईमानदार कौन ?? .. बादल ?? .... 
३) केजरीवाल पर कोई ऊँगली उठाए तो उन्हें बर्दाश्त नहीं >> लगता है खिसियाए सिद्धू को कोई ऊँगली करे तो उसे मज़ा आता होगा .. गन्दी आदत का क्या किया जा सकता है ?? .... 
४) केजरीवाल ने मुझे प्रचार करने को कहा >> सही कहा ?? .. क्या गलत कहा .. तो सिद्दू क्या चाहते थे ?? मुख्यमंत्री बनना ?? .... अपनी अकल देखी-परखी है जो फ़ोकट खिसिया रहे हो ?? .... 
५) केजरीवाल ने कहा आप चुनाव मत लड़ो  >> सही कहा .. केजरीवाल का अधिकार था .. खिसिया क्यों रहे हो ?? .... अब खुद की पार्टी बना लड़ लेना - हसरत पूरी कर लेना ....
६) केजरीवाल ने कहा अपनी बीवी को चुनाव लड़वा लो - उनको मंत्री बना देंगे >> बहुत अच्छा ऑफर था - ऑफर सही नहीं लगा तो खिसिया क्यों रहे हो ?? .. अब अपनी बीवी को मत लड़वाना .. समझे ?? ....
७) केजरीवाल के नाम बड़े और दर्शन छोटे >> अरे केजरीवाल का नाम तो बड़ा माना .. दर्शन छोटे भी है तो भी बहुत हैं .. और यदि दर्शन छोटे निकले तो तुम खिसिया क्यों रहे हो ?? .... क्या तुम्हें बादल या अमित शाह या मोदी या आडवाणी के दर्शन बड़े लगते थे ?? लगते थे तो पड़े रहते उनके चरणों में .. ये खिसियाए खिसियाए अपना नाम छोटा क्यों कर रहे हो गुरु ?? ..  
८) केजरीवाल किसी को काम का श्रेय नहीं देते >> तुमने कोई काम किया ही नहीं तो खिसिया क्यों रहे हो ?? ....
९) केजरीवाल किसी को काम नहीं करने देते >> तो काम नहीं होगा .. तुम फ़ोकट खिसिया क्यों रहे हो ?? ....
१०) केजरीवाल को हाँ में हाँ कहने वाले लोग पसंद >> पसंद अपनी अपनी .. अब तुम्हे उंगली करने वाले पसंद हैं तो फ़ोकट खिसिया क्यों रहे हो .. है ना ??

तो जनाब सिद्ध हो गया ना कि सिद्दू खिसिया गए - बौरा गए .. और केजरीवाल ने उन्हें भाव नहीं दिए - क्योंकि वो समझ ही गए होंगे कि सिद्धू कोई सिध्द पुरुष नहीं जो उन्हें अकारण तोका जाए .... 

इसलिए ये भी सिद्ध होता है कि केजरीवाल का कोई जवाब नहीं .... वो बहुत यकीन से आगे बढ़ रहे हैं - यकीनन एक प्रचंड जीत की ओर .... !! जय हिन्द !!

पुनश्च : बस अब तो यही देखना है कि योगेंद्र-प्रशांत पहले पार्टी बनाते हैं या सिद्धू .. और अन्ना किसको अपना खिसियाता हुआ आशीर्वाद दे उसकी लुटिया डूबते हैं .. हा ! हा !! हा !!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// केजरीवाल चले पंजाब - भाजपा विचलित .. क्या जंग साहब निपट गए ?? ....//


आज मज़ेदार नज़ारा दिखलाया गया .. नज़ारा दिल्ली रेलवे स्टेशन का .. केजरीवाल ट्रेन से पंजाब रवाना हो रहे थे .. और भाजपा की महिला विंग ने वहां विचलित हो हंगामा खड़ा कर मोडिया के माइकों के सामने प्रश्नों की बौछार लगा पूछा - दिल्ली में इतनी समस्याएं फिर केजरीवाल पंजाब क्यों जा रहे हैं ?? .. केजरीवाल हाय - हाय - हाय !! ....

हाय रे !! .. कुर्बान जावां भाजपाइयों की मासूमियत पर !! .. ये लो !! .. इन झल्लों को अब तक ये नहीं मालुम की केजरीवाल पंजाब क्यों जा रहे हैं ?? .. कसम से इनकी मासूमियत पर तरस आता है .... और तरस खा के इन्हें बताना चाहूँगा कि .... केजरीवाल पंजाब इसलिए जा रहे हैं क्योंकि पंजाब में चुनाव आ रहे हैं - और केजरीवाल वहां चुनाव लड़ रहे हैं - कोई आपत्ति ?? कोई हार की आशंका ?? कोई दुःख दर्द ?? कोई खुजली ?? ....

और जहाँ तक दिल्ली की समस्याओं का सवाल है तो मैं शाने भाजपाइयों से सवाल करना चाहूँगा कि - दिल्ली का बॉस कौन ?? ये जंग कौन ?? जंग को क्या हुआ ?? निपटे तो नहीं ना ?? भाजपाइयों को एलजी से एलर्जी क्यों ?? एलर्जी नहीं तो उससे बात क्यों नहीं ?? क्या वो सुनता नहीं ?? सुनता नहीं तो क्या जंग पंजाब या अन्यत्र भेजे जा रहे हैं ?? यानि क्या जंग निपट गए - चुकता हो गए - ख़ारिज हो गए - खारिशी हो गए ???? ....

नहीं मुझे ऐसा लगता तो नहीं कि जंग निपट गए .. केजरीवाल के रहते जंग दिल्ली से हटाए जाएं ऐसा तो असंभव ही लगता है .. और मेरे सूत्र भी बता रहे हैं कि जंग दिल्ली में काबिज़ हैं - और इसलिए यदि केजरीवाल पंजाब रवाना हो गए तो फिर स्यापा क्यों ?? .. 

कहीं ये केजरीवाल के प्रति दिल्लीवासियों का असीम प्यार और पंजाब के लोगों की चाहत का नतीजा तो नहीं ?? .. लगता तो ऐसा ही है - केजरीवाल चीज़ ही ऐसी हैं .. डिमांड में तो रहेंगे ही .. और कमांड में भी .. समझे भक्तों ??

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Wednesday, 7 September 2016

// पंजाब - ०८ सितंबर २०१६ - 'शोषित फ्रंट' का आगाज़ !! ....//


आज ७ तारीख है .. इसलिए कल ८ आएगी .. और ८ आएगी तो पंजाब में एक शोषित लहर उठ्ठेगी ....

ऐसा इसलिए कि परगट ने घोषणा कर दी थी कि पंजाब के एक सिद्ध पुरुष दो बैसों के साथ मिलकर कोई फ्रंट बना रहे हैं जो पंजाब में कुछ तो भी कर देगा ....

और इस फ्रंट में कुछ छोटे लोग भी शामिल होंगे .. पर ज्यादातर शोषित लोग शामिल होंगे .. वो सारे और ढेर सारे शोषित जो "आप" से शोषित हो रहे थे - होते रहे थे .. और .. कुछ और कीचड में सने और हाथ मलते शोषित भी आन मिलेंगे .. बिल्कुल "अब आन मिलो सजना" स्टाइल में ....

और ये फ्रंट वाले रोते बिलखते भी बहुत हैं कि - शोषण तो सिद्ध पुरुष का भी होता ही रहा था और छोटे का भी और परगट का भी और बैसों का भी .... इसलिए कह सकते हैं कि पंजाब में एक 'शोषितों का फ्रंट' बनने जा रहा है जो पंजाब का फ़्रण्टाधार करेगा ....

'शोषित फ्रंट' के ऐसे शानदार आगाज़ के मौके पर मेरी बहुमूल्य शुभकामनाएं और फ्रंटी सुझाव भी ....

क्या है कि पंजाब के बाहर भी शोषितों की एक लंबी लिस्ट है .... मसलन अन्ना - सेहरावत - योगेंद्र - प्रशांत - बिन्नी - इल्मी - किरण - धर्मवीर - मयंक - जेटली - एवं एनसीडब्लू या डीसीडब्लू की फाइलों में शोषितों की एक लंबी लिस्ट - फिर भाजपा के ३ फ्रंटियर नगीने - विजेंद्र - विजय - ओमप्रकाश .. और बैकयार्ड वाले जंग - मोदी ...आदि ....

अस्तु यदि पंजाब के इस 'शोषित फ्रंट' को पंजाब के बाहर वाले उपरोक्त शोषितों का बैकिंग यानि पिछवाड़े से टेका मिल जाए तो ये फ्रंट फ्रंटियर हो जाएगा .... पंजाब के शोषितों को एक अलग ही सुरूर की अनुभूति करा जाएगा ....

इलसिए हे भक्तों !! .. आज समय आ गया है .. सबसे पहले बद-बादल से नाता छिन्न-भिन्न कर दो - फिर सभी शोषितों को एक करो .. शोषित कम पडें तो केजरीवाल को दिल्ली की एसीबी सौंप दो .. फ़ोकट में बैठे-बैठाए हज्जारों शोषित और मिल जाएंगे ....

और फिर इस 'शोषित फ्रंट' के फ्रंट में आकर पंजाब का चुनाव लड़ो .. मेरा दावा है कि पंजाब का बदहाल जो बादल वर्षों में कर पाए ये 'शोषित फ्रंट' महीनों में कर देगा .. बशर्ते तुम उस शोषण की जड़ को काट सको - जिसका नाम है 'अरविन्द केजरीवाल' .. समझे मेरे शोषित भक्तों !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //