Saturday, 2 September 2017

// हनीप्रीत ने हेलीकॉप्टर में कोई संगीन अपराध तो नहीं कर दिया होगा ?? ..//


अरे भक्तों ज़रा सुनो तो !! .. तुम्हारी ऐसी की तैसी !! .. ..
जरा ये तो बताओ कि ये हनीप्रीत मुजरिम या आरोपी किस दिन के किस क्षण से हो गई जो इसके लिए लुकआउट नोटिस निकलवाया है ?? .. .. क्या पहले सो रहे थे या अब बौरा रहे हो ?? .. .. 

बेशर्मों तुम्हें जो ईश्वर ने इतनी कंजूसी से थोड़ी अक्ल दी है - उसका उपयोग कब करोगे ?? .. क्या किसी अपराधी को शासकीय हेलीकॉप्टर से परवारे ही इधर-उधर किया जाता है ?? .. या फिर क्या हनीप्रीत ने हेलीकॉप्टर में कुछ बदतमीज़ी की थी - या कोई अपराध ?? .. यानि क्या हनीप्रीत हेलीकॉप्टर में चढ़ने के वक्त तक अपराधी नहीं थी तो क्या हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त अपराधी हो गई थी ?? ..

अच्छा अक्ल के टेटुओं ये बताओ - यदि वो हेलीकॉप्टर से उतरते वक़्त अपराधी हो गई थी .. तो किस अपराध की अपराधी ?? .. सरकारी हेलीकॉप्टर में मुफ्त यात्रा करने की अपराधी तो नहीं ?? ..

या फिर कहीं हनीप्रीत ने हेलीकॉप्टर में मोदी और खट्टर सरकार को अनापशनाप तो नहीं कहा था - मसलन ऐसा तो नहीं कहा था कि हमारे वोट लेकर सत्तासीन हो गए और अब दोगलाई टुच्चाई बता रहे हैं  - कानून की दुहाइयाँ दे रहे हैं - उसी कानून की जिसकी धज्जिया बिखेर वोटों की अफरातफरी कर धनबल भुजबल से चुनाव जीते थे ?? .. और यदि कहा था तो अक्ल के दुश्मनों क्या विपदा आ पड़ने पर सच बोलना या उगलना संगीन अपराध होता है ?? .. ..

सोचना भक्तों - इस संभावना पर भी सोचना बेशर्मों - उसी थोड़ी खुर्ची अक्ल से सोचना - क्योंकि अब तो मुझे इसी अपराध की संभावना अधिक लगती है .. है ना !! .. .. हा !! हा !! हा !! .. ..

खैर चलो अब थोड़ा और आगे बढ़ो और ये बताओ कि अब ये हनीप्रीत को कब तक पकड़ लोगे - और किस अपराध में - और यदि उसे पकड़ लोगे तो क्या राम रहीम की मम्मी और असली सगी जाई बेटी और दामाद जी को नहीं पकड़ोगे जो डेरे की करोड़ों अरबों की वैध अवैध संपत्ति और कामकाज के बारे में वारे न्यारे करने में लगे हैं .. वो भी कौन सा सत्संग पाठ पूजा करते फिर रहे हैं ?? .. ..

और हाँ सुना है पंजाब और हरयाणा और यूपी और देश में और भी तो कई अनेक हज़ारों डेरे आश्रम मठ आदि हैं - जो कहीं राम या राधे या राधा या सत्संग या ॐ या भगवा आदि  के नाम पर ठीक ऐसा ही व्यापार और दुराचार कर रहे हैं - उन पर छापे कब तक ?? .. टुच्चों उनके लुक आउट नोटिस कौन निकालेगा ?? .. ललित मोदी या माल्या या हनीप्रीत ?? .. ..   

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// रामदेव !! जब जनता जाग जाती है या जान जाती है तब जूते खाने के योग बनते हैं ..//


अब बाबा रामदेव ने बाबा राम रहीम और अन्य बाबाओं और संतों को योग करने की नसीहत दी है .. ..

और मेरी रामदेव को नसीहत .. ..

रामदेव !! दूसरों की दुर्दशा और अंजाम देख सुधर जाओ या कम से कम संभल जाओ .. वर्ना तुम्हें तो कोई हनीप्रीत भी टेका लगाने नहीं आएगी .. और याद रखना ये भाजपाई भी किसी स्वदेशी के नहीं हुए और ये निहायत मतलबी स्वार्थी टुच्चे लोग हैं - ठीक वैसे ही जैसे तुम्हें भी स्वदेशी से कोई लेना देना नहीं और तुम भी पक्के धंधेबाज़ हो .. ..

और यह भी याद रखना जब योग संयोग बन जाते हैं ना तब अच्छे अच्छे ढेर हो जाते हैं .. और जिस वक्त जनता जाग जाती है या जान जाती है तब योग तो अपने आप बन जाते हैं - वो भी जूते खाने के .. फिर योग करने ना करने से कोई फर्क नहीं पड़ता .. ..

और मैं तुम्हारे चेहरे पर स्पष्ट देख रहा हूँ और तुम्हारी आवाज़ में कंपकपी भी महसूस कर रहा हूँ - और मैनें तुम्हारा बयान भी सुना है कि .. योग करो - योग से इन्द्रियों पर नियंत्रण होता है - और इन्द्रियों पर नियंत्रण होने से कोई भी तुम पर आरोप नहीं लगा सकेगा .. ..

और मेरा दिल दिमाग भी कहता है कि बाबा राम रहीम तुम्हारे आगे कहीं नहीं लगता जो अपने ऊपर आरोप लगवा बैठा .. तुम तो बहुत बड़े वाले हो भाई - अब तक आरोपों से बचते रहे हो - पर शायद जुर्म से नहीं !! .. और इसलिए अगले नंबर के योग अब तुम्हारे ही लगते हैं .. है ना !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday, 1 September 2017

// मंत्रिमंडल उलटफेर .. मेरे सूत्र बता रहे हैं शाह प्रधानमंत्री और मोदी रक्षामंत्री .. ..//


अब अपनी क्रियाअकाल के अंतिम चरणों में ये नकारा मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल करने जा रहे हैं .. ..

और फुरसती मीडिया कयास लगा रहा है और सबके सूत्र लपक-लपक कर सब को सब कुछ बताए जा रहे हैं .. .. और इसी कड़ी में मेरे भी सूत्र मुझे कुछ बता रहे हैं .. ..

पता चला है कि मोदी शाह को बोले कि ये रूडी और भारती को बहार कर देते हैं क्योंकि इनका परफॉरमेंस सही नहीं है और दोगले नितीश के भी २-३ मंत्री सेट करने पड़ेंगे .. तो शाह बोले - साहेब परफॉरमेंस तो आपका भी सही नहीं है - और जेटली का भी नहीं .. और कायदे से देखा जाए तो परफॉरमेंस तो बस मेरा ही सही रहा है जो मैं सब गलत को गलत और सही को गलत कर चुनाव जिता दिया हूँ .. इसलिए अब आप ये 'परफॉरमेंस' शब्द तो बोलना भी नहीं - समझे !! .. ..

मोदी को भी बात समझ में पड़ गई .. तो बोले ऐसा करते हैं इन दोनों को सक्षम और काम का बताते हुए इनका इस्तीफ़ा ले इन्हें संगठन में लाने की बात कह देते हैं .. ..

पर इस पर भी शाह भड़क गए - कि उनके रहते संगठन में किसी भी सक्षम की गुंजाइश ही कहाँ है .. और इसलिए ये ठीकरा उनके सर फूटे ये भी उन्हें मंजूर नहीं .. ..

इस पर मोदी बोले कि फिर बताओ इस्तीफ़ा किस बहाने लें .. तो शाह बोले - कि क्या कुछ बी बताएं आवश्यक है ?? .. और मोदी की बत्ती जल उठी .. .. और तय हो गया है कि किसी भी मंत्री के परफॉरमेंस को आधार बना इस्तीफ़ा लेने की बात मीडिया या जनता में नहीं की जाएगी .. ..

और इसके बाद बात उठी रक्षा मंत्री की - तो कोई नाम सूझा नहीं - ऐसा नाम जो रक्षा सौदों में पूरी सेटिंग कर सके पर होशियारी से .. इस पर शाह ने सुझाव दिया - ये मंत्रालय आप स्वयं ही क्यों न रख लो ?? .. तो इसपर मोदी ने कहा रिस्क बहुत बड़ा हो जाएगा .. क्योंकि यदि पोल खुली तो बर्बाद हो जाएंगे - प्रधानमंत्री का पद भी हाथ से जा सकता है .. तो शाह ने बोला तो फिर मुझे बना दो .. मोदी चौंके और बोले - तुम और रक्षामंत्री ?? .. इस पर शाह बोले रक्षामंत्री नहीं - प्रधानमंत्री .. देखता हूँ कौन हटा पाता है .. साले को सामदामदण्डभेद निपटा मारूंगा .. .. और मोदी बताते हैं सदमे में हैं .. ..

पर यदि ऐसा हो जाता है तो भी ठीक ही है .. क्योंकि मुझे भी लगता है कि अब मोदी से टिकाऊ प्रधानमंत्री तो शाह ही रहेंगे .. क्योंकि शाह में भी तो अद्भुत आवश्यक अवगुणों की भरमार है .. है ना !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

टुच्चों को धिक्कार के साथ एक उपयुक्त सटीक दिली भड़ास सुनिए .. शुरुआत हो चुकी है !! .. भक्तों को भी सुधरना होगा - क्योंकि सीमाएं लांघी जा रही हैं - और क्योंकि भक्त भी भारतीय ही तो हैं - कोई पाकिस्तानी थोड़े ही हैं .. नहीं क्या ?? .. .. 'मेरे दिमाग की बातें - दिल से' .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// बच्चे ऑक्सीजन बिना मरें या कुपोषण से .. मस्त खाए पिए रामजादों का क्या ?? ..//


और अब समाचार आ रहा है कि राजस्थान के बांसवाड़ा में सरकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले ८१ दिनों में ५१ बच्चों की मौत हो चुकी है .. और मौत का कारण कुपोषण बताया गया है .. और भरे पेट लोगों द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं .. ..

और मुझे दुःख तो इस बात का है कि हाल ही में जब २९ अगस्त को ही मोदी राजस्थान पहुंचे थे और हज़ारों करोड़ों के कामों की घोषणाएं कर के आए थे - तो उस उपलक्ष्य में आयोजित सुसज्जित खर्चीले समारोहों में तो मुझे कोई सूखा मुरझाया भूखा दुखी शोषित वंचित कुपोषित नहीं दिख रहा था .. बल्कि साले सब के सब मस्त खाए पिए गर्राए ही दिख रहे थे .. और खासकर महारानी का पेट तो ऐसा ही लग रहा था मानो कूट-कूट सूत-सूत के खाकर आई हो .. ..

इसलिए ही तो कहता हूँ बच्चे ऑक्सीजन बिना मरें या कुपोषण से .. मस्त खाए पिए रामजादों का क्या ?? .. ..

और बताइए कि क्या भारत की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में देशप्रेम के गानों का रॉकबैंड बजवाना देशप्रेम है - या फिर 'भारत माता की जय' या 'वंदे मातरम्' बुलवाना ज्यादा जरूरी है - या देश के बच्चों को कुपोषण से बचाना ?? .. ..

या फिर ऐसा ना करें कि मोदी और वसुंधरा के घरों में भी एक मिलिट्री का टैंक खड़ा करवा दिया जाए और बदले में इन्हें कुपोषण का मज़ा चखाया जाए ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// गायब हनीप्रीत तो मिल जाएगी .. पर चड्डी और इज़्ज़त तो गई समझो ....//


अब हनीप्रीत गायब !! .. और देखते-देखते इस कदर गायब हुई है कि सरकार को लुकआउट नोटिस निकालना पड़ा है .. शाब्बाश खट्टर और खट्टर के आका खटारा !! .. ..

और बेशर्म नकारा भाजपाइयों को अब तक ये भी नहीं पता चला है कि उनकी चड्डी भी उतर चुकी है - और वो उसी "५० दिनी चौराहे" पर नंगे खड़े हैं जहाँ खटारा को नोटबंदी के ५० दिनों के बाद हाज़िर हो जाना चाइये था .. ..

खैर मुझे लगता है कि गायब हनीप्रीत तो मिल जाएगी .. पर नंगों की चड्डी और इज़्ज़त तो गई समझो - क्योंकि वो कोई गोद ली हुई चीज़ थोड़े ही है .. है ना !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// राम-रहीम मोदी - और उनके बेवकूफ भोले पागल भक्त .. समानताएं अनेक !! ....//


वाह क्या समानताएं हैं !! .. ..

मोदी के चुनाव जीतो अभियान में सहायक रहे - दोषी अपराधी घृणित राम रहीम के विषयक मेरे कुछ वाकई पढ़े-लिखे भक्त टाइप मित्र और कुछ लोग और काफी भक्त अब खिसियाए से ये कहने लगे हैं कि .. राम रहीम के अनुयायी श्रद्धालू पोषित शोषित सताए उकसाए दबाए पिटाए लुटाए वो सभी बेवकूफ भोले पागल भक्त और गोद ली हनीप्रीत और शातिर साथी भी उतने ही दोषी हैं - जितना टुच्चा लुच्चा राम रहीम .. .. और कुछ तो उचित निंदा के अलावा लगे हाथ शोषित अबलाओं को पूरी निर्लज्जता और उग्रता के साथ अपशब्द भी बक रहे हैं .. ..

और मैं भी बकवास फड़तूस दोषी मोदी विषयक यही कहता आया हूँ कि - मोदी के शातिर साथी और कई गोद ली हनीप्रीत या लिलीपुट और बेवकूफ भोले पागल भक्त भी उतने ही दोषी हैं जितने मोदी .. ..

बस देखना ये है कि राम रहीम के भुक्त भक्त मारे भी गए हैं और राम रहीम जेल में हैं .. तो मोदी और भक्तों का क्या हश्र होता है ?? .. आशा तो यही है कि हश्र अच्छा ही होगा .. है ना !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl