Sunday, 31 July 2016

// मोदी के कुख्यात 'मन की बात' की एक और कड़वी कड़ी निपट गई ....//


.... और .... तमाम आवश्यक संवेदनशील महत्वपूर्ण ज्वलंत जवाबदारी और जवाबदेही के मुद्दों को दरकिनार कर - मोदी आज फिर 'मन की बात' कर जनता को बेवकूफ बना गए - और स्तरहीन बातें कर गए - जिसका लुब्बेलुबाब निम्न और निम्नानुसार था ....

> रियो वाले खिलाड़ी नौजवानों को शुभकामनाएं ....
> 'मैं' एक पोस्टमैन .. आपको भी शुभकामनाएं देना हो तो - 'मेरे' द्वारा दें .. समझे ??
> कलाम साहब को याद रखें - इन्वेंशन और इनोवेशन करें - अटल नाम की अनेक योजनाओं पर ध्यान दें ....
> बाढ़ आई है तो जूझो ....
> डेंगू का ध्यान रखो ....
> एंटीबायोटिक डॉक्टर की सलाह अनुसार ही खाओ ....
> समस्त गर्भवती महिलाएं ९ तारीख को सरकारी मुफ्त सेवा का लाभ उठाएं - चेकअप कराएं ...
> वृक्ष लगाएं .. पुणे की सोनल से प्रेरणा लें - शादी में बारातियों को पौधे बाटें ....
> मंदिर प्रसाद में वृक्ष बाटें ....
> किसान टिम्बर की खेती करें ....
> साउथ अफ्रिका में बहुत मजा आया - ये किया वो किया - अच्छे लोगों से मिला - तीर्थ जैसा लगा ....
> मोबाइल पर हो रहे धोखाधड़ी से बचें ....
> राखी पर १२ रुपये वाली पालिसी उपहार में बाटें ....
> १५ अगस्त धूमधाम से बनाएं ....
> १५ अगस्त को 'मुझे' क्या बोलना हैं 'मुझे' बताएँ ....

.... तो चलो सब लगो अपने काम से .... 'मैं' चला अपने काम से - आपके काम लगाने ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

भगवान् बचाए ऐसे 'स्तरहीन मन' की बात से .... और मोदी को प्रधानमंत्री तो छोडो - मैं एक पोस्टमैन के लायक भी नहीं समझता .... इसलिए रियो जाने वाले खिलाड़ियों को मेरी सीधी शुभकामनाएं - और बाकी देशवासियों को समझाइश ....

अपनी जवाबदारी और भला-बुरा स्वयं समझें - अपना दिमाग लगा अपने मन की सुनें - निश्चित ही कुछ स्तरीय और बेहतर और आवश्यक और तर्कसंगत सुनने को मिलेगा - और शायद इस 'मोदी' से निजात मिलने का कुछ रास्ता दिखेगा - अन्यथा तो बाढ़ से भी जूझो - सूखे - ठण्ड - भ्रष्टाचार - महँगाई - बीमारी - दादागिरी - झगडे झांसे - और 'मोदी' से भी जूझते रहना - और सुनते रहना इनकी बेतुकी 'मन की बात' .... धन्यवाद !!!! 

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Saturday, 30 July 2016

// मोदी के 'मन की बात' कल .. उससे पहले आज 'मेरे दिल दिमाग की बात' ....//


मुझे अभी ये जानकर बिना किसी आश्चर्य अजीब सा लगा - कि मोदी कल फिर एक बार अपने काले मन से बात करेंगे ....

काला मन मैं इसलिए कह रहा हूँ - क्योंकि महँगाई गरीब को परेशान कर रही है - और दाल में कुछ तो है जो काला है .. और मोदी को दाल के भाव के बारे में पूरी जानकारी है - और सरकार द्वारा नियत और घोषित दाल के समर्थन मूल्यों और बाज़ार भाव में लगभग १०० रुपये का अंतर है - और इस बाबद राहुल गांधी द्वारा संसद में प्रश्न भी पूछा गया जिसका उत्तर हमेशा की तरह से गुनहगार होने के कारण मजबूरन बेशर्मी की चादर ओढ़कर दिया नहीं जा सका है ....

और मेरा दिमाग तो यही कहता है कि ये १०० रूपये प्रति किलो दाल का अंतर दाल उत्पादक किसान को छोड़कर किसी ना किसी की जेब में तो जाता तय हो रहा है .... और ये 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' कहने वाले के मार्फ़त ऐसा कहने वाले और खाने वालों के संयुक्त खाते में ही जा रहा होगा ....

यानि स्पष्ट है कि - खाया भी जा रहा है और खाने भी दिया जा रहा है .... 

इसलिए यदि दाल में कुछ काला है - जो है .. तो मोदी का मन भी काला है - जो है ....

तो देखते हैं कल काला मन और क्या क्या जुमले बोलता है - पीली गुलाबी हरी काली सफेद दालों के बारे में क्या बोलता है - किसी भी मुद्दे की बात पर क्या बोलता है और बोलता भी है कि नहीं .. और अपनी तारीफ में क्या बघारता है .... समय मिला तो शायद मजबूरन एक बार फिर झेलेंगे और सुनेंगे ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// दिल्ली पुलिस की आँखों में मिर्ची डाली .. भक्तों को लगी होगी कि नहीं ?? ....//


अभी-अभी एबीपी न्यूज़ पर आई खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस एक हत्या के आरोपी को तिहाड़ जेल से हरियाणा के झज्जर ले जा रही थी .... और  .... बदमाश दिल्ली पुलिस की आँख में मिर्ची डालकर हत्या के आरोपी को छुड़ा भाग निकले ....

अब आगे क्या ?? ....

मेरा दावा है कि हत्या का फरार आरोपी पकड़ा जाएगा .... क्योंकि हरियाणा की सड़कें जलमग्न हो जाम हैं - और वहां से सरपट भाग जाना असंभव है - आरोपी तैर कर भी ज्यादा दूर तो जा नहीं सकेगा - ये काम इतना आसान भी नहीं जितना हत्या करना - और अभी तो सारे हवाई वाहन भी लापता विमान को खोजने में व्यस्त हैं .... इसलिए वो ज्यादा से ज्यादा हरियाणा में ही कुछ खट्टर पट्टर करता रहेगा .... और फिर पकड़ा जाएगा .. दिल्ली पुलिस के द्वारा - हरियाणा पुलिस के सहयोग से - एक विशेष संयुक्त अभियान चलने के उपरान्त - जैसा कि हमेशा से होता आया है ....

पर हत्या के आरोपी को छुड़ाने वाले बदमाश पकडे जाएंगे कि नहीं इस पर कुछ विवेचना जरूर की जा सकती है ....

मसलन यदि बदमाश केजरीवाल के पट्ठे हुए - तो तो आप समझो कि आज शाम तक हत्या के आरोपी से पहले ही वो धरा जाएंगे और उगलवा भी लिए जाएंगे कि उन्होंने हत्या के आरोपी को पंजाब चुनाव के लिए केजरीवाल के कहने पर १ करोड़ रुपये के लालच में छुड़ाया था - और मिर्च-मिर्चा भी केजरीवाल ने ही उपलब्ध कराया था ....
और यदि वो कांग्रेसी हुए या भक्त या आदतन व्यावसायिक अपराधी - तो फिर निर्भर करेगा कि आगे डील क्या होती है ....

पर विवेचना को छोड़िये .. अब तो एक रोचक प्रश्न भी खड़ा होता है कि .... मोदी जी की पुलिस की आँखों में डाली गई मिर्ची भक्तो को लगी होगी कि नहीं ??

मुझे लगता है कि जम के लग रही होगी .. और इसका एक और कारण भी है ....

अभी-अभी एबीपी न्यूज़ पर ही एक और खबर आई है - कि उत्तराखंड के एक 'गद्दावर' भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ मुई दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक महिला से रेप के आरोप में केस दर्ज कर लिया है .. शायद सीधे-सीधे बिना LG या HM या PMO की स्वीकृति लिए ....

अब आप ही सोचें कि मिर्ची भक्तो को लगी होगी कि नहीं ?? ...... और  ......

और अभी तो आगे-आगे देखिये कि ये केजरीवाल के फॉग का भक्तों और दिल्ली पुलिस पर दूरगामी असर क्या होता है .... और मिर्ची कितनी और कब-कब और कहाँ-कहाँ लगती है .... 

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Friday, 29 July 2016

// गुरुग्राम जाम - मीडिया जाम .. बस 'फॉग' तो केजरीवाल का ही चल रहा है ....//


कुछ दिन पहले दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया था .... और 'बार्किंग न्यूज़' थी - केजरीवाल की दिल्ली में सड़कें डूबीं ....

और आज सुबह से ही जब से टीवी ऑन किया है तब से 'राष्ट्रीय मीडिया' के नाम से कुख्यात 'दिल्ली लोकल बिकाऊ मीडिया' राष्ट्रीय चैनलों पर गुरुग्राम के ट्रैफिक जाम को ही कवर कर रहा है .... जी हाँ वही गुरुग्राम जो पहले गुडगाँव कहलाता था - और जो भारत के अभिन्न अंग हरयाणा में होना पाया जाता है - और जहां मोदी जी ने किसी खट्टर मनोहरलाल को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था ....

और अंततः मैं आशा करता हूँ कि इस महा जाम का महा कवरेज का समय केजरीवाल की दिल्ली की सड़कों के कवरेज से आगे निकल जाएगा ताकि कम से कम अभिलेखों में तो यह प्रतिपादित हो सके कि हमारे संवेदनशील मीडिया को यह तमीज है कि किस विषयवस्तु को कितना कवरेज दिया जाना चाहिए ....

अन्यथा मीडिया के बारे में सत्यता तो अब सबको पता ही है .... क्या पता इस जाम का जिम्मा भी केजरीवाल की बदनसीबी से जोड़ दिया जाए - आखिरकार गुडगाँव से चलकर ये जाम दिल्ली में साफ़ घुसता दिख रहा है - सबने इसे महसूस किया यानि चश्मदीद गवाह भी मौजूद हैं .... और उधर भगोड़े नाम से ख्यात केजरीवाल दिल्ली से भाग पंजाब में घुसे पड़े हैं - किसी मजीठिया गुरु की मानहानि कर घोर पाप का प्रायश्चित ही कर रहे हैं .... यानि सभी साक्ष्य भी चीख-चीख के कह रहे हैं कि इस सारे जाम के दोषी केजरीवाल ही हैं ....

और ये केजरीवाल ही हैं जिन्होंने इस 'राष्ट्रिय मीडिया' के नाम से कुख्यात 'दिल्ली लोकल बिकाऊ मीडिया' का दिमाग भी जाम किया हुआ है - और मोदी के दिमाग को बौखला दिया है .... और इसी कारण पूरा देश ही जाम हो गया लगता है ....

बस कुछ चल रहा है तो - 'फॉग' - जी हाँ केजरीवाल का फॉग !! .. जैसे कि - केजरीवाल की निंदा - केजरीवाल की प्रशंसा - केजरीवाल पर चुटकुले - केजरीवाल को गालियां - केजरीवाल का जुनून - केजरीवाल का विरोध - केजरीवाल का समर्थन -  केजरीवाल के विधायक - केजरीवाल के मंत्री - यानि केजरीवाल के तमाम समाचार - और ....

केजरीवाल की दिल्ली और केजरीवाल का ही पंजाब ....

वर्ना खट्टर मजीठिया मोदी बादल अमरिंदर के बारे में कौन कुछ बोल रहा है - ये सब तो जाम हो ही गए हैं .... है ना !!!! .... हा ! हा !! हा !!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Thursday, 28 July 2016

// गरीब से जुड़ा विषय था "महँगाई" - और आज संसद शालीनता से चली .. छि: शर्मनाक ..//


आज संसद में महँगाई पर बहस की बारी आ टपकी थी - शायद किसी गरीब की आह ऊपरवाले ने आंशिक रूप से सुन ली होगी ....

और देश में सबसे ज्यादा सुख सुविधा भुगत रहे हमारे सांसद आज मस्त खाए-पिए डकार मार संसद में महँगाई के मुद्दे पर मजबूरी की बहस करने के लिए अपनी-अपनी बारी पर बोलने के लिए टिके और बोले - और तत्पश्चात बिना समय गवाए चलते भी बने .... और क्या बोले ?? .. घिसा पिटा बोले .. थोड़ी भाषण वाली तेज़ आवाज़ में आराम से बोले .. लिखे हुए जुमले बोले .. अकड़ कर आंकड़े बोले .... और इस दौरान कहीं कोई हल्ला गुल्ला नहीं - कोई आक्रोश नहीं .. और बड़ी शालीनता से बहस चली .. उतनी ही शालीनता से जैसी संसद से सदैव अपेक्षित रही है ....

और आज इस बहस के कारण संसद का माहौल ही बदला बदला सा लगा - उस मच्छी बाजार हाट बाज़ार या किसी बस स्टैंड के जैसे रोज़मर्रा के माहौल से अलग .... किसी अच्छे स्कूल के अच्छे बच्चों वाली क्लास जैसा संयमित ....

पर बातें बिलकुल भी अलग नहीं थीं .... विपक्ष आज वो ही मुद्दे उठा रहा था जो कभी आज का सत्तापक्ष कभी विपक्ष में होते हुए उठाता था ..  और पक्ष आज वो ही जवाब दे रहा था जो कभी आज का विपक्ष कभी सत्तापक्ष में होते हुए देता था ....

और एक भी सत्तापक्ष के सांसद का सर शर्म से झुका नहीं दिखा - और एक भी विपक्षी सांसद के चेहरे पर शिकन नहीं दिखी .... इसलिए माहौल मुझे शालीन तो लगा .. पर शर्मनाक और दर्दनाक भी ....

क्योंकि मुझे फिर भरोसा हुआ कि आज की बहस में भाग ले सभी सांसद अपने अपने हक़ का वेतन और सुविधा साध हँसते हँसाते ससमय घर बढ़ लेंगे - एक शानदार डिनर करने के लिए .. और गरीब आज भी भूखा रहेगा .. और इसलिए वो कल भी भूखा ही रहेगा - कल की ही तरह ....

महँगाई आज तक भी बढ़ाई जाती रही - और कल भी बढ़ाई जाएगी - पूरी बेशर्मी और निर्दयता के साथ बढ़ाई जाएगी .... और ये सरकार भी ऐसे ही जाएगी जैसे पहले वाली सरकार गई थी .. पूरी बेशर्मी के साथ ईमान बेचकर अपनी जेबें भरकर ....

अब भूखे पेट गरीब के लिए आज मैं इससे ज्यादा भी क्या दुआ कर सकता हूँ - या झकोरों को इससे ज्यादा क्या बद्दुआ दे सकता हूँ ????

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

// अपनी जान का खतरा केजरीवाल को - और माफ़ी भी मांगे केजरीवाल ?? ....//


अपनी जान पर खतरा बताने वाले इस देश में सैंकड़ो हो चुके .. लेटेस्ट में बेचारी नीता अम्बानी भी हो चुकीं .. क्योंकि इस देश में जान की कोई बहुत कीमत भी नहीं रही .... बल्कि कहा जाए तो जानवरों की जान से भी गिरी कीमत यहां इंसानों की लगाई गई है .... और हत्याएं भी थोकबंद हुई हैं .. रंजिश में भी .. ईर्ष्या में भी .. लालच में भी .. चिढ़ के भी .. हार के भी .. हताश होकर भी .. खीज के भी .. बौखला कर भी .. अपने आप को बचाने के लिए भी .... और हाँ !! राजनीतिक भी .... 

अब देखें - चिंकारा शिकार मामले में खुल्लमखुल्ला और कानूनन गवाही देने वाले चश्मदीद हरीश दुलानी भी बोला कि नहीं - कि उसकी जान को खतरा है ?? .. पर किससे ?? .... अब दुलानी में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि सीधे-सीधे किसी सुलतान का नाम ले - पर खतरा तो किसी सुल्तानी से ही समझ आता है ना ?? .. ईरानी से तो नहीं हो सकता ना ?? .. तो क्या अब जान से खतरा होने के कोई सबूत दुलानी के पास हों तो उसे पेश करने होंगे या फिर उसे माफ़ी मांगनी होगी ???? .... हर भक्त और हर देशभक्त तपाक से उत्तर देगा कि - मियाँ किस बात की माफ़ी ?? .. है ना !!

अब कल केजरीवाल ने भी अपनी जान को खतरा बता दिया - वो भी मोदी से - सीधे नाम लेकर - खुल्लमखुल्ला .... और भाजपा प्रवक्ता और सचिव श्रीकांत शर्मा कह रहे हैं कि ..केजरीवाल बेशर्मी की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं .. उनके पास सबूत हों तो वह पेश करें - वरना तत्काल देश से माफ़ी मांगे ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

केजरीवाल ने आरोप मोदी पर लगाया है - दुलानी जैसे डरते हुए नहीं - बल्कि खुल्लमखुल्ला और स्पष्ट और सीधे नामजद .. क्योंकि हो सकता है उन्हें मोदी से जान का खतरा हो .. इसलिए वो देश से माफ़ी क्यों मांगे ?? .. इसमें देश कहाँ से आ गया ?? .. और भाजपा बीच में कहा से आ गई ?? .. और भाजपा का सचिव या प्रवक्ता कहाँ से बीच में घुस रहा है ?? .. और किस हैसियत से या औचित्य से केजरीवाल से सबूत की मांग कर रहा है ????

याद हो कि केजरीवाल ने जेटली को भी भ्रष्ट बोला था - तो जेटली ने क्या किया ?? .. व्यक्तिगत मानहानि का प्रकरण दर्ज कराया ना ?? .. मोदी तो बीच में नहीं आया ना ?? .. सरकार तो बीच में नहीं पड़ी ना ?? .... यानि मामला केजरी और जेटली के बीच हुआ ना ?? .. तो फिर ये मामला भी केजरी मोदी के बीच हुआ ना ?? .. तो इसमें प्रधानमंत्री कहा से आ गया ?? .. और बेशर्मी कि पराकाष्ठा कैसे पार हुई ?? .. और ये भाजपा को परेशानी क्यों हुई ????

वैसे भी बता दूं कि केजरी एक अक्लमंद व्यक्ति हैं - और जिस प्रधानमंत्री पद पर वो स्वयं आसीन होने वाले हों - वो उस पद की गरिमा को क्यों गिराएंगे ?? .... कदापि नहीं - संभव ही नहीं .... हाँ इसके उलट मुझे ये स्पष्ट हो रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को बहुत गिरा चुके हैं .. इसलिए यदि देश से माफ़ी बनती है तो मोदी की बनती है - केजरी की नहीं .... समझे श्रीकांत शर्मा जी !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

Wednesday, 27 July 2016

// प्रधानसेवक मोदी द्वारा केजरीवाल को मुफ्त में बहुमूल्य सेवा देने हेतु धन्यवाद ....//


ज्ञानी लोग ज्ञान दे गए थे कि - ईमानदार होना ही जरूरी नहीं - पर ईमानदार दिखना भी जरूरी है ....

पर आज मैं और भी व्यापक निष्कर्ष पर पहुँच गया हूँ ....

केवल ईमानदार होना ही जरूरी नहीं - अपने आप को ईमानदार सिद्ध करना ही / भी अत्यंत जरूरी है ....
केवल निर्दोष होना ही जरूरी नहीं - अपने आप को निर्दोष सिद्ध करना ही / भी अत्यंत जरूरी है ....

मेरे उपरोक्त निष्कर्ष पर पहुँचने के पीछे हमारे प्रधानसेवक प्रधानमंत्री मोदी जी का योगदान है ....

वो ऐसे कि - जिस शिद्दत के साथ 'आप' से जुड़े लोगों पर प्रायोजित आरोप लग रहे हैं - अब लगता है कि केवल वो ही बच पाएगा जो अपने आप को निर्दोष और ईमानदार सिद्ध कर पाएगा - फिर भले हो वो कितना ही निर्दोष या ईमानदार ही क्यों ना हो .... और दोषी या बेईमान तो सपने में भी 'आप' से जुड़ने की हिमाकत नहीं करेगा ....

उपरोक्त स्थिति अत्यंत ही सुखदाई है - और ऐसी स्थिति निर्मित हो जाने के लिए मैं मोदी जी का आभारी हूँ - और केजरीवाल जी की तरफ से उन्हें धन्यवाद देता हूँ ....

धन्यवाद इसलिए कि अब आईंदा 'आप' से केवल वो ही व्यक्ति अपने आप को जोड़ेगा जो अपने आप को तमाम साज़िशकर्ताओं की तमाम साज़िशों और कोशिशों के बावजूद ईमानदार और निर्दोष साबित कर सकेगा .... मसलन यदि सिद्धू की पोल पोली ना होगी तो ही तो वो आप में आने की हिम्मत कर सकेगा - वर्ना भाजपा में इतने वर्षों तक रहकर उसने घाँस तो छीली नहीं होगी .... है ना ?? 

और केजरीवाल चाहते क्या हैं ?? .. केवल यही ना कि - निर्दोष और ईमानदार व्यक्ति ही उनसे जुडें - और दागी और बेईमान नहीं .. है ना !!

इसलिए प्रधानसेवक मोदी द्वारा केजरीवाल को मुफ्त में बहुमूल्य सेवा देने हेतु धन्यवाद !!!!

तो मेरी सभी 'आपियों' से निवेदन है कि - हर 'आप' विधायक के विरुद्ध साज़िश होने पर मायूस होने के बजाय महसूस करें कि 'आप' बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रही है - और शीघ्र ही साज़िशकर्ताओं को यह सिद्ध करने की चुनौती दी जाएगी कि - झकोरों अब तुम सिद्ध करो कि तुमने साज़िश नहीं करी थी .... समझे !!!! .... फिल्म तो अभी बाकी है भक्तों .. हा ! हा !! हा !!! ....  

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //