Friday, 17 March 2017

/.. मुझे अभी-अभी भाजपा के सूत्रों ने फिर से सूचित किया है कि - अब तो लोग खुद-ब-खुद आ-आ कर भाजपा को जबरदस्ती जबरदस्त समर्थन दे रहे  है  .. बिना  मांगे  .. बिना  शर्त .. अब ये बात "आपियों को कौन समझाए .. ..
मेरी भाजपा को एक बार फिर एक और मुफ्त सलाह .. ..
जब आपके लड़के या लड़की से गली के अन्य लड़के या लडकियां खुद-ब-खुद आ-आ कर प्यार भरी बातें करने लगे तो समझ जाइयेगा कि आपके लड़के या लड़की का भविष्य या इज़्ज़त खतरे में है .. ..
ये गले पड़ने वाले प्यारे लोग बहुत हानिकारक होते हैं .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. मुझे अभी-अभी सूत्रों ने सूचित किया है कि भाजपा में किसी भी नेता का स्वागत है .. यहाँ तक की वो तो भाजपा में केजरीवाल का भी स्वागत करेंगे .. ..
इतनी उदारता के एवज़ में मेरी भी भाजपा को एक मुफ्त सलाह .. ..
अरे यार किसी को भी ले लेना या ठुकरा देना - पर राहुल गाँधी को मत ठुकराना - क्योंकि फिर वही तो तुम्हारा कल्याण करेगा .. .. समझे कि नहीं समझे !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// भविष्य में विधायक-सांसद दल - मुख्यमंत्री - और सरकारें भी खरीदी जाएंगी ..//


अरे अभी-अभी एक और अति व्यावहारिक आईडिया आया !! .. आईडिया क्या मोदी-शाह के लिए सलाह है !! .. .. 

ये कप्तान अमरिंदर सिंह को भी भाजपा में क्यों नहीं ले लेते !! .. ..

वैसे भी क्या है ना कि .. क्योंकि पंजाब बॉर्डर स्टेट है - इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर रहेगा - अरे बेहतर क्या आवश्यक भी माना जा सकता है .. और फिर एक और राज्य में सरकार हो जाएगी .. सिद्धू से भी पिंड छूटेगा - बादल मजीठिया भी बच जाएंगे - और कांग्रेस-मुक्त भारत अभियान को गति मिलेगी .. और ड्रग आच्छादित प्रदेश से पार्टी फण्ड में भी बढ़ोतरी होगी - जिसका उपयोग अन्य जगह भी पार्टी विस्तार के साथ वंचित शोषित गरीबों मजदूरों किसानों और विशेषकर महिलाओं के कल्याण हेतु हो जाएगा .. और फिर प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार होने के कारण प्रदेश के विकास सिंह और प्रगति कौर को भी गजब की गति मिलेगी .. .. है ना !! .. ..

कम से कम अब तो आप मुझ पर ये तोहमत मत मढ़िएगा कि मैं हमेशा मज़ाक या फ़िज़ूल की बातें करता रहता हूँ .. मैं कभी-कभार संजीदा बात भी करता हूँ .. ऐसी बात जो पूरे देश को स्वीकार्य हो .. आज की राजनीति में स्वीकार्य हो .. और गोवा-पर्रिकर के सफलतम फॉर्मूले के अनुरूप हो - उसे आप मज़ाक या फ़िज़ूल कत्तई नहीं कह सकते .. ..

और यदि फिर भी आपको मेरा उपहास करना ही हो तो कर लें - पर याद रखें भविष्य में ऐसा ही कुछ हो कर रहेगा .. .. अब विधायकों और सांसदों की 'आत्मा की आवाज़' पर आवक-जावक खरीदी की बातें हुई पुरानी - अब तो विधायक-दल और सांसद-दल भी खरीदे जाएंगे - मुख्यमंत्री भी खरीदे जाएंगे - और तो और पूरी की पूरी सरकारें भी खरीदी जाएंगी .. और 'आत्मा की आवाज़' जाएगी नभ में विचरण करने और ये सब खरीद-फरोख्त डंके की चोट पर राजनीति के नाम पर ही हो जाएगी .. .. समझे !! .. .. 

और इसके लिए भक्तों को बस एक छोटा सा कार्य करते रहना होगा - रोने-धोने के पहले बस कुछ वर्षों तक जाप करते रहने होगा - मोदी !! मोदी !! मोदी !! .. बाकि सब स्वतः ही सुचारू रूप से होते चलेगा .. आप तो बस देखते रहिएगा - या देखते रह जाइएगा .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday, 16 March 2017

// ४० साल के ठूंठ को ४ साल के क्रांतिकारी की चुनौती का अभी तो आगाज़ ही हुआ है ..//


पंजाब और यूपी के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित रहे .. और जो परिणामों के प्रत्याशित होने का दावा कर रहे हैं उन घसियारों को घांस काटना और चबाना छोड़ देना चाहिए .. क्योंकि चुनाव के धंधे का भविष्य भी बहुत अच्छा है - फिर घांस छीलने में क्या रखा है .. ..

और इन अप्रत्याशित परिणामों पर भी भिन्न-भिन्न बातें हो रही हैं - और होती रहेंगी ..

पर मैं इन परिणामों को केवल शंकापूर्ण नहीं मानता - पर मैं तो इन परिणामों को किसी घोर साज़िश या चाल की ओर स्पष्ट इंगित करता हुआ मानता हूँ - यद्यपि अभी ठीक ठीक कुछ भी कहा नहीं जा सकता .. ..

इसी कड़ी में ईवीएम मशीनों की गड़बड़ी के आरोपों को भी मैं प्रथमदृष्टया सही और मुमकिन नहीं मानता हूँ - पर हाँ मैं इन मशीनों के पीछे टुच्चों की कारगुज़ारी की संभावनाओं को ख़ारिज नहीं करता .. और आशा करता हूँ कि कभी ना कभी पोलपट्टी खुल के रहेगी .. ..

पर अभी तो मेरे लिए संतोष का कारण यह है कि केजरीवाल ने पंजाब चुनाव पूरी लगन मेहनत ईमानदारी और गजब की दक्षता के साथ लड़ा - और इसलिए इस चुनाव के बाद मेरे मन में उनके प्रति विश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है .. और मैं उनका समर्थन करते रहने के लिए पहले से और प्रतिबद्ध हुआ हूँ .. ..

इसलिए सभी घसियारों को मेरा संदेश .. .. ख़ुशी मना लो क्योंकि तुमने पंजाब में पप्पू को नहीं हराया है - बल्कि तुमने ऐन-केन-प्रकारेण तुम्हारे एकमात्र मुख्य विरोधी को जीतने से रोका है .. और थोड़ा शर्म भी कर लो क्योंकि तुम भी पप्पू से मिली-जुली कुश्ती हारे हो .. ..

और लगा लो इतना ही जोर और ऐसा ही जोर एमसीडी चुनावों में भी .. .. और फिर उसके बाद गुजरात के लिए तैयारी कर मैदान में आना .. .. असली लड़ाई तो अभी शुरू हुई है .. ४० साल के ठूंठ को ४ साल के क्रांतिकारी की चुनौती का अभी तो आगाज़ ही हुआ है .. और अभी से इतनी आवारगी इतनी लाचारी इतनी छटपटाहट इतनी धूर्तता इतनी उठा-पटक !! .. हा !! हा !! हा !! .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
/.. अब 'देवबंद' हो जाएगा .. 'देववृंद' .. ..
साहब ने तो कहा था ना कि नई नींव पड़ चुकी है .. अब नई इमारतें बनेंगी !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. पहले बोले थे  .. .. " मैं ना खाऊंगा - ना खाने दूंगा " .. ..
.. अभी-अभी बोले हैं .. .. " मैं ना बैठूँगा - ना बैठने दूंगा " .. ..

सही बात है .. जब खाया ही कुछ नहीं तो निकलेगा क्या ?? ..
और इसलिए बैठने ना बैठने से भी होगा क्या ?? .. ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण का पूरा-पूरा सीधा प्रसारण टीवी पर ऐसे ही किया जा रहा है जैसे कि क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण होता है .. ..
मुझे लगता है कि टीवी वालों को भी कुछ ऐसे अप्रत्याशित होने की प्रत्याशा रहती होगी कि शपथग्रहण में भी कोई कपडे फाड़ नंगा हो दौड़ लगा देगा - या कोई कुत्ता घुस आएगा .. जैसा क्रिकेट मैचों के प्रसारण के दौरान अक्सर होता आया है ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ