Wednesday, 27 March 2019

// अब तो अंतरिक्षवाणी भी हो गई कि.. भक्तों के राष्ट्र प्रेम की 'क्वालिटी' गड़बड़ है....//


भक्तों का आरोप है कि ..
हम मोदी का विरोध करते-करते राष्ट्र का विरोध करने लगे !!..
और.. ..
मेरा दावा है कि..
भक्त मोदी का समर्थन करते-करते राष्ट्र प्रेम भूल गए !!..

और इन आरोपों और दावों के बीच सबसे पहले तो ये बात सिद्ध हुई कि..
हम मोदी का विरोध करते हैं और भक्त मोदी का समर्थन..

और जहाँ तक राष्ट्र विरोध और राष्ट्र प्रेम का सवाल है तो इतिहास गवाह है कि अमूमन हर भारतीय राष्ट्र प्रेमी ही है - कुछ चंद टुच्चों को छोड़कर.. और जो टुच्चे राष्ट्र के प्रति वफादार और समर्पित नहीं हो सके हों वो कैसे किसी व्यक्ति या किसी पार्टी के हो सकते हैं इस प्रश्न पर माथापच्ची केवल भक्त ही कर सकते हैं !!..

और जो चंद टुच्चे राष्ट्र विरोधी हैं तो उन्हें तो राष्ट्र प्रेमियों द्वारा निपटा दिया जाना चाहिए था.. और यदि नहीं निपटाया जा सका है तो इसका मतलब है कि या तो देश में राष्ट्र विरोधी नहीं हैं या फिर देश में राष्ट्र प्रेमी नहीं हैं.. या फिर देश के राष्ट्र प्रेमियों की 'क्वालिटी' गड़बड़ है !!..

और इसलिए हमेशा की तरह मेरा भक्तों से प्रश्न - क्या वे उच्च 'क्वालिटी' के राष्ट्र प्रेमी हैं ??.. और यदि हैं तो देश में अब तक भी राष्ट्र विरोधी क्यों बचे हैं ?? और कब तक बचे रहेंगे ??..

और यदि वो मोदी भक्त हैं तो क्या उनमें इतना भी राष्ट्र प्रेम नहीं बचा है कि राष्ट्र को मोदी से ऊपर मानें ??.. और सेना और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर श्रेय लेने हेतु और राजनीति करने पर चौकीदार को थोड़ा धिक्कार भी दें.. और चुनाव आचार संहिता के घोर उल्लंघन करने पर बजाय इतराने के थोड़ा चिंतित भी हो लें !!..

यानि अब तो आकाशवाणी और अंतरिक्षवाणी भी यही सिद्ध कर रही है कि.. ..
भक्त मोदी का समर्थन करते-करते राष्ट्र प्रेम भूल गए !!..

अस्तु मेरा दावा सही निकला और भक्तों के आरोप टुच्चे !!..
और ये भी मानना पड़ेगा कि भक्तों के राष्ट्र प्रेम की 'क्वालिटी' गड़बड़ है !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// चौकीदार का 'राष्ट्र के नाम संदेश' - छटपटाहट होने का संदेश !!.. ..//


मैं कुछ देर पहले बाज़ार में था.. तो अफवाहों का बाजार गर्म हुआ..
मालुम पड़ा कि अपने चौकीदार ११.४५ - १२.०० के बीच राष्ट्र के नाम संदेश देने वाले हैं - और २००० का नोट बंद होने वाला है - और ये भी अफवाह सुनने को मिली कि रात में इस्लामाबाद पर हमला किया गया है और पाक जवाबी कार्यवाही कर सकता है इसलिए पीएम देश को आगाह करने वाले हैं..

मैं ११.४५ से एक दुकान पर ही टिक गया - उत्सुकता से फेंकू को सुनने.. पर पाया कि ११.४५ का समय निकल गया फिर १२.०० का भी फिर तकरीबन १२.३० पर चौकीदार का चेहरा दिखा और और लफ़्फ़ाज़ी से भरा सुखद स्वागत योग्य संदेश प्राप्त हुआ कि भारत ने अंतरिक्ष में एक भारी सफलता हासिल कर ली है - किसी लाइव सैटेलाइट को पूर्व नियोजित ऑपरेशन के तहत मार गिराया गया है - जिसके लिए देश को बधाई हो.. आदि !!..

और अपना और आम जनता का कीमती समय ज़ाया होते देखने के बाद - अब मैं सोच रहा हूँ कि क्या ये मुद्दा 'राष्ट्र के नाम संदेश' देने योग्य था ????..

और मुझे लगता है कि ये मुद्दा एक प्रधानमंत्री के द्वारा श्रेय झपटने की अपनी आदत और आकर्षण के रहते स्वयं संदेश पेलने का तो कत्तई नहीं था !!..

और मुझे इस संदेश से ये संदेश मिला कि चोर चौकीदार में छटपटाहट है - कुछ तोड़ या काट निकालने की - जिससे वो पप्पू के हाथों हारा हुआ चुनाव बचा सके !!..

पर अब मुझे लगता है कि देश में "न्याय" चलेगा और होगा - लफ़्फ़ाज़ी भड़ास कि अब कोई जगह नहीं बची है !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday, 26 March 2019

// पप्पू का "न्याय".. और गप्पू का "अध्याय" समाप्त.. ..//


पप्पू की पार्टी ने "न्याय" स्कीम की घोषणा करी..
देश के 20% सबसे गरीब परिवारों को रु. 72,000 प्रति वर्ष दिए जाएंगे..

और गप्पू की पार्टी की हवाइयां तैरने लगीं - होश बेहोश हो गए - और साथ ही जलन से सुलग भी गई - "चौकीदार चोर है" से भी ज्यादा अखर गई - और स्याप्पे भी रोने लगे - और भड़ास भी भड़भड़ा उठी - और निंदा भी निंदनीय हो चली..

यानि हड़कंप मचा है धमाल हो गया है.. एक गप्पू गुलाम पर अट्ठा चढ़ गया है.. ..

और पूरा माहौल कुछ ऐसा हो गया है जैसे कि पप्पू जी आगामी चुनाव जीतकर सरकार बनाएँगे पर - साथ ही ऐसा माहौल भी बनाया जा रहा है कि शायद "न्याय" स्कीम लागू नहीं कर पाएंगे.. जिसका मतलब यही हुआ कि सरकार तो पप्पू ही बनाने जा रहे हैं !!..

और मैं खुश हूँ और संतुष्ट भी हूँ क्योंकि माहौल भी मेरी ही आशा के अनुरूप यही डंका बजा रहा है कि अगली सरकार गप्पू की तो नहीं ही बनने वाली है.. और यहां तक कि भक्त भी यही प्रचारित करने में लगे हैं कि अब चोर चौकीदार की छुट्टी तय है.. और पप्पू अगला गप्पू निकलेगा..

पर जैसे गप्पू ने उल्लू बनाया हो सकता है पप्पू भी सबको चम्पू बना दे और अपने "न्याय" के वादे को पूरा कर दे..

यानि "न्याय" मिलेगा इसकी आशा प्रत्याशा तो करी ही जा सकती है - और गप्पू का "अध्याय" समाप्त होगा इसकी गारंटी महसूस की जा सकती है..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday, 24 March 2019

// चोर चौकीदार और भक्तों की 'उधेड़बुन' !!.. ..//


चौकीदार लगाने के बावजूद चोरियां तो हुई हैं !!..
या यूं भी कह सकते हैं कि चोर को चौकीदार लगाने के कारण चोरियां हुई हैं !!..

इसलिए सोचा आज चोर चौकीदार की हो जाए - 'उधेड़बुन' !!.. ..

यदि चौकीदार का काम चौकीदारी करना होता है तो.. .. ..
प्रधानमंत्री का काम क्या होता है ??..
चोरी करना ??..
या फिर चौकीदारी करना ??..

अच्छा यदि प्रधानमंत्री चौकीदारी का काम करेगा..
तो चौकीदार क्या करेगा ??..
फ़ोकट नेतागिरी उठाईगिरी या फिर चोरी ??..

यानि इसका निष्कर्ष तो यही निकला ना कि..
या तो प्रधानमंत्री ने चोरी कर मारी..
या फिर चौकीदार ने हाथ साफ़ कर दिया..

पर यदि प्रधानमंत्री ही अपने आपको इकबालिया घोषणा के द्वारा औपचारिक रूप से चौकीदार घोषित कर दे तो..
तो निचोड़ यही निकलता है कि "चौकीदार चोर है" !!..

तो अब भक्तों से मुखातिब हो मेरा कहना है कि मैने उपरोक्त 'उधेड़बुन' के माध्यम से हमेशा की तरह बहुत कुछ 'उधेड़' कर पटक मारा है.. हो सके तो - और समझ पड़ जाए तो - थोड़ी 'बुन' कर ठीक कर लेना !!.. नहीं तो तुम भी पड़े रहो 'उधेड़बुन' में - कि अपने आपको औपचारिक रूप से इकबालिया चौकीदार घोषित करोगे या नहीं ??.. क्योंकि चौकीदार तो चोर है - है ना !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday, 23 March 2019

// नीरव 'भाई' की गिरफ़्तारी का श्रेय लंदन पुलिस को या भारतीय चौकीदार को ??....//


ये तो भक्तों के साथ अन्याय है.. असहनीय तड़पाने वाला जलाने वाला मिर्ची लगाने वाला घोर अन्याय..  
नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार हुआ..
और चौकीदार भारत में बैठे-ठाले श्रेय लेने की जुगाड़ में..

पर कुछ निर्मोही समझदार लोग श्रेय देने को तैयार नहीं..

क्यों भाई जब भगाया चौकीदार ने ही था..
और गालियां भी खूब पड़ीं और पूरी बेशर्मी से खानी पड़ीं..
तो अब श्रेय क्यों नहीं लेगा ??..

यानि पेंच पेचीदा हो गया ना ??..
तो आइये भक्तों से उगलवाते हैं.. 

क्यों भक्तों क्या कहते हो ??..
नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय लंदन पुलिस को जाता है..
या भारतीय चौकीदार को ??..

हा !! हा !! हा !! ..
देख लेना भक्त अंदर तक उबल जाएंगें पर उगलेंगे नहीं.. शर्तिया !!..

पर ये भी देख लेना भक्तों का जेम्स बांड भारतीय चौकीदार लंदन पुलिस पर तो भारी पड़ेगा.. ..
वैसे भी श्रेय हड़पने की होड़ में इसे कौन हरा सका है ??.. कोई भी नहीं ना !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

खुद की बेइज़्ज़ती कराते आडवाणी भी अच्छे लगने लगे..