Sunday, 13 July 2014

आदरणीय 'मौनदी' जी क्या बताएँगे कि ये 'गुटकू' भी "पाकिस्तानी एजेंट" हैं या नहीं ?
या भारत में केवल एक केजरीवाल ही पाकिस्तानी एजेंट हैं ??
क्या देश को इस बात का खुलासा होगा कि वेद प्रताप वैदिक पाकिस्तान गया था या हाफ़िज़ सईद भारत आया था ? और इस पाक मिलन के दौरान और कौन लोग मौजूद थे ? फोटो फ्रेम से लगभग बाहर काले कपड़ों में जिस व्यक्ति का हाथ दिख रहा है कहीं वो गडबडकरी तो नहीं ??
और हाँ बत्तायेंगे कि रामदेव के बारे में अब आपके क्या विचार हैं और वे आजकल कहाँ हैं ??


Saturday, 12 July 2014

काला धन कहाँ और कितना है ?
अब इस प्रश्न से भी बड़ा और प्रासंगिक प्रश्न खड़ा हो गया है कि ....
बाबा रामदेव कहाँ और किस अवस्था में हैं ?
कहीं अपने आकाओं के साथ पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार काले धन को हड़पने / ठिकाने लगाने में तो व्यस्त नहीं ?
भक्तगण भी परेशान हैं - कह रहे थे कि बजट की व्याख्या के लिए अब किसके पास जाएँ - मैंने बोला राखी सावंत या किरण बेदी है न - तो न मालूम क्यों घूर रहे थे ....

Friday, 11 July 2014

गरीब की पीड़ा - मेरी पीड़ा !!!
पूरा रेल और आम बजट आ गया - गरीबी रेखा से ऊपर सभी लोग बहस में व्यस्त और मस्त हैं ....
और गरीब वीराने में इसलिये सिसकियाँ ले रहा होगा कि वो तकलीफ में है - इसलिए नहीं कि उसको मालूम पड़ गया होगा कि उसके विरुद्ध साज़िश रची जा चुकी है ....
गरीब के रोने की आवाज़ तो बहुत पहले ही दबा दी गयी थी - अब तो शायद सिसकियाँ भी वर्जित कर दी जाएंगी ....
मेरे स्वर्गीय पिताजी कहते थे "जब उसकी लाठी पड़ती है तो आवाज़ नहीं होती" .... मैं अभी तक समझता था - "उसकी" से अभिप्राय "ईश्वर" से है - पर अब सोच रहा हूँ - "उसकी" से अभिप्राय "अत्याचारी" से भी तो हो सकता है ?

Thursday, 10 July 2014

बजट 2014 - गरीब के जानिब मेरा यक्ष प्रश्न ....

पुरे देश के गरीबों - और आम आदमी जैसे की "चाय बेचने वाले" या अन्य रेड़ी वाले रिक्शा वाले मज़दूर छोटे किसान तथा रूपए १५ हज़ार तक की नौकरी करने वाले अधिकांश लोगों को इस बजट से क्या कब और कैसे फायदा मिलेगा ???
मुझे लगता है कम से कम बेचारे गरीब को अच्छे दिन की आस अब छोड़ देनी चाहिए .... अब तो लगता है सरकार में बैठे असहिष्णु लोग गरीब को मार ही डालेंगे .... इसलिए अब तो आगे कुछ नया करना होगा ....
आशा करता हूँ गरीब के प्रति सहानुभूति रखने वाले मुझ से सहमत होंगे ....वरना बाकी तो अपने टैक्स और बचत की गड़ना कर ख़ुशी मना रहे होंगे .... या आगे धंधे में काला पीला कैसे करें इसकी प्लानिंग कर रहे होंगे ....
कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के रहते शासकीय खजाना खाली .... रेल बजट से जनता घायल और क्रोधित .... चुनाव पूर्व खर्च हुए करोड़ों रुपये की उधारी गजब के सूद सहित देय .... जनता को भले ही भाड़ में झोंक दिया जाय पर अनेक हस्तियों और कुकुरमुत्तों को संतुष्ट करना आवश्यक .... उसके ऊपर इतनी सी हनीमून तुल्य अल्पावधि में बजट बनाना - वो भी रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त भार का दायित्व वहन करते हुए जबकि पाकिस्तान और चीन हमारे रोज चूंटिया खोड़ रहे है .... बस ! नमो नमो नमो !!!
ऐसे में हैरान परेशान जुझारू काबिल चालाक बेचारे अरुण जेटली हमारे वित्तमंत्री आज बजट पेश करेंगे ....अब गौर से देखें ....

Wednesday, 9 July 2014

सवा करोड़ चोरी मामले में चोर के साथ साथ गिरिराज सिंह खुल्ले आम धरा गए हैं ....
यकीन मानिये ये देश का पहला मामला ऐसा है जिसमे चोरी करने वाले चोर की प्रतिष्ठा उस उचक्के से ज्यादा बनी हुई है जिसके घर चोरी हुई है ....
क्या 'मौनदी' जी बताएँगे कि यदि उनकी भ्रष्टाचार विरूद्ध टिप्पणियों का कोटा पूरा हो गया हो तो गिरिराजसिंह के विरुद्ध क्या कार्यवाही बनती है ??? या फिर वही घिसी पिटी बात बोलेंगे - "कानून अपना काम करेगा" - या - "नो कमेंट्स" !!!!

PPP >>> पीपनी !!!
कल रेल बजट को तन्मयता से सुनने के बाद एक भक्त सर खुजला पूछ रहा था ....
ये PPP क्या होता है ?
मैंने कह दिया .... पीपनी बजाने का यन्त्र !!!
भक्त बोला मैं अभी भी समझा नहीं - मैंने कहा 6-8 महीने में जब तुम्हारी पीपनी बजने लगेगी न तो अपने आप सब समझ जाओगे ....