Tuesday 28 February 2017

// हाय !! .. "कोई" लौटा दे मेरे अच्छे-बुरे दिन ....//


रामजस कॉलेज की घटनाएं - पूर्व की घटनाएं - और अब इतना दूषित उकसाऊ वातावरण कि ना केवल शहीद की युवा बेटी गुरमेहर - बल्कि एक आम आदमी जो घर-घुस्सू नहीं हो आज के सम-सामयिक विषयों पर अपनी राय रख उसका इज़हार करता हो - वो भी आतंकित एवं भयभीत हो चला है .. .. लग रहा है भाई भाई के छुरा घोंप कर ही दम लेगा - दोस्त दोस्त से दुश्मनी निकाल कर ही रहेगा .. और देश से जुड़े सम-सामयिक विषयों पर विचार विमर्श के दौरान आपसी मतभेद हो जाने पर भी आपका मित्र आपसे बदला लेकर ही रहेगा .. और देश का भविष्य "छात्र" अपने साथियों सहपाठियों से ही बैर पाल हिंसक हो एक दुसरे को राजनीति और गुंडई के पाठ सिखा कर ही अपनी योग्यता की डिग्री हासिल करेगा .. यानि फिर देशभक्ति या राष्ट्रप्रेम के नाम पर - या गलतफहमी पाल लेने पर - कैसा कायदा कैसा कानून कैसी व्यवस्था ?? .. ..

और सत्ता ना हुई लाठी हो गई .. जिसकी सत्ता उसकी भैंस .. .. और उसकी ही गाय और उसका ही गधा भी !!

यानि सत्ता ही अब सर्वेसर्वा - सत्ता ही सब कुछ - और सत्ता के लिए ही सबकुछ .. .. और देश का भविष्य अब आरएसएस, भाजपा, एबीवीपी, बजरंग दल, विहिप के भरोसे .. फिर भविष्य भले ही उज्जवल हो या भयावह .. ..

आज मैं भी बहुत विचलित आतंकित चिंतित हो चला हूँ .. और देश समाज के प्रति अपने फ़र्ज़ों को निभाने का प्रयास करते हुए भयभीत भी .. आतंकित भी .. ..       

मैं एक नास्तिक हूँ - पर फिर भी - देशहित में प्रार्थना करने का मन कर रहा है - किसी खास से ना सही - किसी "कोई" से तो कर ही सकता हूँ .. ..

"कोई" लौटा दे मेरे अच्छे-बुरे दिन ..
अच्छे-बुरे दिन वो मेरे बीते हुए दिन .. .. "कोई" लौटा दे मेरे अच्छे-बुरे दिन !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// बहादुर बिटिया गुरमेहर कौर को दिली दुआएं .. और नमकहरामों को धिक्कार ....//


एक शहीद की बिटिया - गुरमेहर कौर - जिसने अपने पिता को मात्र २ साल की उम्र में खो दिया था - आज उसकी सोच धैर्य और हिम्मत पर गर्व होता है .. क्योंकि वो होश सम्हालने के बाद बजाय प्रतिशोध और गुस्से के पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच शांति की बात कह रही है - और उसका एक एक शब्द मुझे उसके सामने रुआंसा होते हुए नतमस्तक होने को मजबूर करता है .. ..

मैनें ताउम्र दिल दिमाग को झकझोरने वाले ऐसे शब्द नहीं सुने थे कि - "मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा था" .. ..

लेकिन अफ़सोस कि वीरेंद्र सहवाग जैसे संकुचित दिल दिमाग के पिछलग्गू लोग अपना होश गँवा बैठे हैं और आज गुरमेहर जैसी बिटिया का मखौल उड़ा रहे है - और एबीवीपी सहित फ़र्ज़ी देशभक्तों की पूरी की पूरी सेना पूरी बेशर्मी के साथ गुरमेहर को बुरी बुरी गालियां दे उसका उपहास कर रही है .. .. इतनी बुरी गालियां कि "गधे" जैसे शब्द तो बहुत फीके लगने लगते हैं - और उनकी शर्मनाक गालियों का वर्णन तो कोई भी सभ्य व्यक्ति या असभ्य सहवाग भी नहीं कर सकेगा .. .. और कोई सभ्य पिता तो सहन भी नहीं कर सकेगा .. ..

और इस सबके बीच बिना रुके टुके अपनी मन की ही बात पर बात करते रहने वाले भक्तों के मोदी जी इस संवेदनशील मुद्दे पर हमेशा की तरह चुप्पी साधे हुए हैं .. और अन्य सभी बेफिज़ूल मुद्दों पर ओछी चुनावी बकवास करते ही जा रहे हैं .. .. और इसलिए मुझे लगता है कि मोदी गुरमेहर के खिलाफ हर शब्द को अपनी मौन स्वीकृति प्रदान किये हुए हैं .. ..

और तब तो मेरे दुःख की कोई सीमा ही नहीं रही जब मोदी के मंत्री गृह राज्य मंत्री किरण रिजुजू भी अनन्य बकवास करते हुए कह गए कि .. ..
.. .." वे कौन लोग हैं जो इस युवा लड़की की मानसिकता को दूषित कर रहे हैं ".. .. " इस देश का नमक खा के कोई इस देश के खिलाफ बात ना करे " .. ..

इन सब बातों से व्यथित होकर दिल से कुछ पंक्तिया निकली .. जो मोदी-रिजुजू को धिक्कार के साथ सम्माननीय बहादुर बिटिया गुरमेहर कौर की शान और समर्थन में प्रस्तुत कर रहा हूँ ....

मैं दिमाग रखता हूँ ..
इसलिए समझता हूँ ..

बातें तेरी मीठी-मीठी ..
कभी खट्टी - कभी कड़वी ..
कभी फीकी - कभी कसैली ..

पर तेरी बातों में अब नमक कहाँ ..
नमकहराम तू नमकहलाल कहाँ .. ..

(२८/०२/१७)
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Monday 27 February 2017

// यदि वैसा कुछ होता तो ऐसा कुछ होता - यदि ऐसा कुछ होता तो क्या होता ?? ....//


यदि भोपाल जेल के सीसीटीवी कैमरे 'बंद' ना करते - तो भाजपा के नेता जेल में होते .. ..
यदि भाजपा के नेता जेल में होते - तो जेल में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं होते .. ..
और ....
यदि भक्तों के दिमाग बंद ना होते - तो मोदी नोटबंदी नहीं किये होते .. ..
यदि मोदी नोटबंदी नहीं किये होते - तो कच्चे भक्तों के दिमाग भी नहीं खुले होते .. ..
और ....
यदि भाजपाई रेनकोट पहने नहीं होते - तो भाजपाई आज मजे में ना होते .. ..
यदि भाजपाई आज मजे में ना होते - तो खुद भी भ्रष्टाचार नहीं कर रहे होते .. ..
और ....
यदि गुजरात के गधे छुट्टे नहीं होते - तो सरपट दौड़ नहीं रहे होते .. ..
यदि गधे सरपट दौड़ नहीं रहे होते - तो इतने पिट भी नहीं रहे होते .. ..
और ....
यदि भाजपा हार नहीं रही होती - तो वो रैलियों पे रैलियां नहीं कर रहे होते .. ..
यदि वो रैलियों पे रैलियां नहीं कर रहे होते - तो भाजपा हार भी नहीं रही होती .. ..
और ....
यदि मोदी सरकार ने काम किये होते - तो भाजपा ठपके से जीत रही होती .. ..
और यदि भाजपा जीत रही होती - तो मोदी "त्रिशंकु विधानसभा" की बात क्यों करते ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// मोदी बेचारे !! .. दूसरों की जन्मपत्रियों के सहारे - खुद की किस्मत के मारे !! ....//


एक हैं पंकज सिंह - इनके पिताजी हैं राजनाथ सिंह - और राजनाथ सिंह हैं गृह मंत्री - और यूपी में चुनाव हो रहे हैं - और इसलिए पंकज सिंह विधायक पद के दावेदार हैं - और इसलिए गृह मंत्री व्यस्त पस्त रहे - और गृह मंत्रालय की वेब साइट हैक कर ली गई थी .. ..

यानि गृह दशा और ग्रहदशा बिल्कुल सही नहीं रही .. और तो और मुझे लगता है कि साईट हैक करने का दुस्साहस किसने किया या तो पता नहीं चला होगा या बताया नहीं .. .. पर एक बात तो पक्की है कि इसमें पाकिस्तान का हाथ तो रहा नहीं होगा - नहीं तो राजनाथ सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दे ही दिया होता .. .. इसलिए मुझे लगता है शायद इसमें आईएसआई के आईटी सेल का हाथ निकल गया होगा .. ..

वैसे १००% सही-सही क्या हुआ होगा ये तो मोदी जी को निश्चित ही पता होगा - क्योंकि मोदी जी के पास तो सबकी जन्मपत्री जो रहती है .. पर फिर प्रश्न उठते हैं कि - जन्मपत्रियों के गोलबंद बण्डल ये कहाँ रखे रहते हैं और क्यों रखे रहते हैं और कब-कब से रखे रहते हैं और कब तक रखे रहते हैं - और यह सब बताने में ये परहेज़ क्यों करते रहते हैं ?? .. ..

मैं बताऊँ क्यों ?? .. क्योंकि आजकल ये स्वयं अपनी जन्मपत्री को लेकर बहुत चिंतित हो चले हैं .. .. और इनकी गृह दशा तथा ग्रहदशा भी बहुत ख़राब ही चल रही है .. ..

हा !! हा !! हा !! .. बेचारे !! .. दूसरों की जन्मपत्रियों के सहारे - खुद की किस्मत के मारे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 26 February 2017

/.. मौसम बदल गया हैsssss !! .. दिल्ली में फॉग साफ़ - कचरा साफ़ - प्रदूषण गायब - मौसम रंगीन - बसंत बहार - बागों में बहार .. .. अब अंजना ओम कश्यप और संबित पात्रा को निर्बाध साँसे लेने में कोई दिक्कत नहीं .. दिल्लीवासियों के मुंह से भी मास्क गायब .. .. और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भी अब दूरदृष्टि ही चालू - निकटदृष्टि बंद .. यानि अब दिल्ली लोकल में क्या हो रहा है अब क्या करना धरना ?? .. है ना !! .. ..

कारण ?? .. पंजाब गोवा में जहां से 'आप' पार्टी मैदान में थी वहां मतदान शुरुआत में ही संपन्न हो गए - और अब तो विशेष रूप से यूपी जहां से 'आप' पार्टी चुनाव में किसी की ऐसी की तैसी नहीं कर रही है वहां के अंतिम चरण ही चल रहे हैं  - और इसलिए वहां प्रदूषण आदि की बातें ना होकर प्रदूषित बातें हो रही हैं .. वहां तो गधों जैसे ऊटपटांग और साम्प्रदायिकता की बातें ही चल रही हैं .. और मीडिया भी गधों जैसे दिन रात अपने काम में दूरदृष्टि के साथ लगा पड़ा है .. ..

मैं कहता ना था .. अब दिल्ली दूर नहीं - विशेषकर दिल्ली में बैठ और पैठ जमाकर केजरीवाल के लिए तो बिलकुल भी नहीं .. !! जय हिन्द !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. एक और 'मन की बात' निपट गई ....
जिस बात से मोदी जी ने मन की बात की शुरुआत की थी - मैं मेरी प्रतिक्रिया की शुरुआत और अंत भी उसी बात से करता हूँ .. मोदी जी मौसम बदल गया हैssssssss !!..../

टीप : वैसे मुझे लगता है कि इसरो की गूगल से कोई दुश्मनी तो होगी नहीं जो उसकी जानकारी फेंकने का अधिकार केवल मोदी जी के पास सुरक्षित रखा हो .. हाँ बाकी की बातें फांकने का अधिकार तो मोदी जी के पास सुरक्षित है सो उसके उपयोग हेतु मोदी जी ही जाने और उनका काम जाने .. मुझे तो फ़ोकट बातें लुभाती नहीं हैं .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मोदी का जाना और केजरीवाल का आना तो बिना विकल्प तय है ....//


जब जमी-जमाई कांग्रेस के ज़माने में भ्रष्टाचार के प्रकरण सामने आने लगे थे तो अक्षम विपक्षी भाजपा का वर्चस्व बढ़ा और शायद सही बढ़ा .. क्योंकि तब के माहौल में मजबूत कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए विपक्षी पार्टी के मोदी जैसे व्यक्ति के अलावा कोई और विकल्प नहीं था .. और मोदी जी को धन्यवाद कि उनकी बदौलत कांग्रेस हारी और सत्ता से अपदस्थ हुई .. ..

पर अब जब मोदी भी घोर रूप से असफल हो रहे हैं - और सब दूर अव्यवस्था भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और दादागिरी चिल्लाचोट अविश्वास लड़ाई झगडे विद्वेष असहिष्णुता का अति दूषित और निराशा भरा माहौल बनता ही जा रहा है - तो मोदी का जाना भी उतना ही आवश्यक हो चला है जितना उस वक्त कांग्रेस का जाना हो चला था .... बल्कि पानी सिर के ऊपर से निकल रहा है और ऐसा होना अपेक्षाकृत कहीं अधिक आवश्यक हो चुका है .. ..  

और यहां गौरतलब है कि उस वक्त कांग्रेस का जाना ज्यादा आवश्यक था ना कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का .. पर आज तो मोदी का जाना तो आवश्यक है ही - पर भाजपा का जाना भी आवश्यक है - क्योंकि भाजपा में मोदी से कई लोग अधिक काबिल होते हुए भी कोई भी प्रधानमंत्री के लायक तो नहीं दिखता - और भाजपा का डीएनए भी अब इस धर्मनिरपेक्ष देश के मिज़ाज़ के माकूल नहीं लगता .. ..

पर क्या आज कमज़ोर हो चुकी कांग्रेस में सत्तासीन मोदी को हराने की क्षमता बची दिखती है ?? .. कदापि नहीं !!

तो फिर विकल्प क्या है ?? .. विकल्प है कोई "और" जो कांग्रेस का स्थान ले विपक्ष की भूमिका निभाए .. क्योंकि वैसे भी प्रजातंत्र के सफल क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावकारी विपक्ष की आवश्यकता होती ही है .. ..

और मुझे लगता है कि केजरीवाल की 'आप' पार्टी बहुत ही अप्रत्याशित गति से प्रत्याशित विपक्ष का स्थान ग्रहण कर रही है .. और पंजाब और गोवा जीत के बाद वो एक निर्णायक स्तर पर आकर अति समस्याग्रस्त मोदी को ज़ोरदार टक्कर देते हुए ठोकर मार सत्ता पर काबिज़ होते दिखती है .. ..

पर यदि ऐसा नहीं होता है तो ?? .. मुझे तब भी लगता है - कि मोदी का जाना तय है और केजरीवाल का आना भी तय है .. इसलिए कुछ ऐसा तो होगा ही .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 25 February 2017

/.. ब्रेकिंग न्यूज़ .. .. कमज़ोर विपक्षियों से जीत रही डींगें मारने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से पहले ही टेस्ट में बुरी तरह पिट गई ....
वैसे मैं ना तो जन्मपत्री या राशिफल या नक्षत्र आदि पर ही विश्वास रखता हूँ - पर मुझे लगता है कि ठीक ऐसे ही - कांग्रेस से जीत रही डींगें मारने वाली भारतीय जनता पार्टी भी 'आप' पार्टी से बुरी तरह पिटेगी .... हा !! हा !! हा !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Friday 24 February 2017

/.. याद आया वो डायलॉग .. " कार के नीचे कुत्ते का पिल्ला भी आ जाता है तो दुःख होता है कि नहीं ?? .. होता हैssss !! " .... और फिर उसके बाद की सफाई कि - कुत्ते का पिल्ला उनको नहीं बोला था वस्तुतः जिनको बोला था .. ..
और इसलिए आज मुझे भी समझ आ गया कि लड़के ने जिसे गधा कहा है वो वही गधा है जिसे गधा कहा है .. .. कोई शक़ ?? - कोई आपत्ति ?? .. नहीं ना !! तो आइये आप भी गाइये ....
जंगल दंगल बात चली है पता चला है ..
अरे लड़के ने तो गधे को ही गधा कहा है ..
जंगल दंगल पता चला है गधा कहा है गधा कहा है .. .. .. ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// अमेरिका में हुई एक निर्दोष भारतीय की हत्या पर बहुत कुछ सोचने की आवश्यकता ..//


अमेरिका में नस्लभेदी एवं 'अमेरिका छोड़ो' के नारे लगाते हुए एक कट्टरवादी अमेरिकन ने शायद अपने देश की भलाई की चेष्टा में और अपनी आने वाली पीढ़ियों के हितों की रक्षा करने हेतु एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी .. ..

बहुत अफ़सोस !! .. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण !! .. बेहद अन्यायपूर्ण !! .. ..

पर कल्पना करें कि .. .. भारत में नस्लभेदी एवं 'भारत छोडो' के नारे लगाते हुए एक कट्टरवादी भारतीय शायद अपने देश की भलाई की चेष्टा में और अपनी आने वाली पीढ़ियों के हितों की रक्षा करने हेतु एक पाकिस्तानी या बांग्लादेशी या सूडानी या ईरानी या अफ्रीकन मूल निवासी की हत्या कर दे .. .. तो भी क्या ठीक उतना ही .. .. .. .. "बहुत अफ़सोस .. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण .. बेहद अन्यायपूर्ण" ?? .. ..

सोचियेगा .... और सोचियेगा तब ही शायद आप केवल हिंसा से नफरत करियेगा .... बाँटने वालों - लड़ाने वालों - हिंसा करने कराने वालों - घृणित राजनीति करने वालों से नफरत करियेगा .... और शायद तब ये नफरत किसी धर्म जाति या देश प्रदेश की सीमाओं से प्रभावित नहीं होगी .... और शायद तब आप महात्मा गांधी के "अहिंसा परमो धर्म" के मर्म को भी समझियेगा - और थोड़े से तर्क के बाद सुभाष चन्द्र बोस और भगत सिंह की वीरता और उपयोगिता को भी समझियेगा .. ..

और शायद तब ही ठीक-ठीक समझियेगा कि अमेरिका के ट्रम्प और भारत के जोकर में क्या समानताएं हैं .. .. और ये भी कि इधर हमारे बीच में भी तो कई कट्टरवादी सिरफिरे सिर उठाए हुए हैं जो दिनरात सांप्रदायिक बातों से ही फुरसत नहीं पा पाते हैं .. ..

अन्यथा गर्राते रहियेगा कि आप सबसे बड़े देशभक्त - और देशभक्त से भी बड़े वाले - केवल भक्त !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// ये इंसान अपने आपको इंसान कहने से इतना कतराने क्यों लगा है ?? ....//


तब की बात .. मैं शेर !! .. क्यों ?? .. मैं शेर - क्योंकि शेर ही जीतता है ..
अब की बात .. हाँ मैं गधा हूँ .. गधा मेहनती होता है .. ..

क्या भरोसा - २०१९ आते आते इनकी आगे की संभावित बात .. ..
हाँ मैं सूअर हूँ .. सूअर हर हालात में जी लेता है .. ..
हाँ मैं लोमड़ हूँ .. लोमड़ समझदार होता है .. ..
हाँ मैं सांप हूँ .. सांप कहीं भी घुस जाता है .. ..
हाँ मैं उल्लू हूँ .. उल्लू रात में खुद दिखता नहीं .. ..
हाँ मैं कुत्ता हूँ .. कुत्ता काट भी लेता है .. ..

पर मेरे दिमाग की बात - दिल से .. ..

ये इंसान अपने आपको इंसान कहने से इतना कतराने क्यों लगा है ?? .. क्या ये आत्मग्लानि का परिचायक है - या पशुवृत्ति - या फिर उकसावे का वशीभूत ?? .. ..

ये कभी ऐसा क्यों नहीं मानते कि ये भी एक इंसान ही हैं - एक आम आदमी जैसे ही तो हैं .. शायद ऐसा इसलिए नहीं कहते होंगे कि ऐसा तो एक 'आम आदमी' भी कहता है .. और ये कुछ ख़ास ना होते हुए भी आम बात करना पसंद नहीं करते .. शायद यही इनकी असलियत भी है और शख्सियत भी .. शायद यही इनकी आदत भी है और फितरत भी .. .. 

और इसलिए अब मेरा विश्वास बढ़ता जा रहा है कि एक इंसान के आगे फिर भले ही वो एक आम आदमी ही क्यूँ ना हो .. सारे शेर सूअर लोमड़ सांप कुत्ते उल्लू गधे सब ढेर हैं .. हाँ हाँ - हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. राम मिलाई जोड़ी - एक अँधा एक कोड़ी .. ..
मुझे लगता है गुजरात के बाजू में यानि महाराष्ट्र में अब गधे घोड़े मजबूरी के नाम पर बेमेल या अजब मेल के तहत मिल कर जुड़ कर काम करेंगे .. और परिणाम स्वरुप दिखेंगे - बोझा ढोते 'खच्चर' .. कुछ-कुछ जम्मू-कश्मीर जैसे ....//

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Wednesday 15 February 2017

// पंजाब गोवा की छोड़ो भक्तो !! अब ससमय केजरी और गुजरात की बात हो जाए ?? ..//


कल ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार के २ साल पूरे हुए थे .. ..

और इधर दिल्ली में उन्हें स्थापित करने में सबसे बड़ा सहयोग करने वाले मोदी - यूपी में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं - और घंटों बोल रहे हैं .. ..

पर मोदी जी इस बार यूपी में ना दिल्ली की आपबीती ना दिल्लीवासियों पर बीती का ज़िक्र कर रहे हैं - ना पंजाब का 'पंजा' बोल रहे हैं ना गोवा का 'गो' बोल रहे हैं - और ना ही ढंग से 'पंजा गो' बोल पा रहे हैं .. .. ना मालूम क्या हो गया .. शायद ग़लतफहमी हो गई है कि बिना केजरीवाल को गाली दिए भी वो चुनाव जीत जाएंगे - क्योंकि पिछली बार दिल्ली में तो केजरीवाल को गालियां देने के चक्कर में ही निपट गए थे बेचारे .. .. 

इसलिए भक्तों से तो पूछना पड़ेगा कि पंजाब से लेकर यूपी उत्तराखंड गोवा में आने वाले चुनावी भूचाल के बाद रामदेव के भक्त मोदी गुजरात चुनाव में केजरी को गालियां देंगे कि नहीं ?? .. .. 

भक्तो !! भक्तो !! भक्तो !! - मैं आज आप से पूछना चाहता हूँ - मुझे बताइये - मोदी को केजरी को गालियां देनी चाइये कि नहीं ?? .. देनी चाइये ना ?? .. तो उनसे बोलो .. आधा चुनाव निपट गया है .. और तुम पूरे निपट चुके हो .. कुछ करो .. कुछ तो करो .. .. कुछ नहीं तो इतना ही कह दो - ये केजरी बहुत ऊंची चीज़ है - ये जरूरत से ज्यादा तेज है - ये किसी को नहीं छोड़ेगा - गुजरात तो क्या उसके बाद ये मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान भी नहीं छोड़ेगा .. सावधान !! .. ..

तो मित्रो .. ५-६ रोज़ मैं भी ज़रा घूमने फिरने निकल रहा हूँ .. लौट के देखता हूँ - कौन भक्त जवाब पटकता है .. और आप उसे कैसे निपटाते हैं .. हा !! हा !! हा !! हा !! ....   

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
/.. बड़े बेआबरू होकर .. जेल की तरफ तुम निकले ..
बहुत निकले मेरे अरमान .. फिर भी कम निकले ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. थोड़ी पुरानी बात - पर अभी तक तरोताज़ा .. राहुल ने कहा था कि यदि वो संसद में बोलेंगे तो भूचाल आएगा - और मोदी जी निपट जाएंगे !! .. .. और बकौल बकलोल मोदी जी - भूचाल आ भी गया था .. जबकि राहुल संसद में तो बोले ही नहीं .. ..
और अब पतंजलि वाले पुरातन बाबा ने ताज़ा-ताज़ा कह दिया है .. "चुनाव से भूचाल आएगा - बड़े बड़े सूरमा निपटेंगे" !! .. ..
तो अब मुद्दे की बात ये है कि भले ही राहुल संसद में ना बोल पाएं हो पर चुनाव तो संपन्न होने ही हैं .. .. तो अब प्रश्न उठता है कि ये बड़े-बड़े सूरमा कौन ?? - और सबसे बड़ेवाला सूरमा कौन ?? .. ..
और मेरा दावा है कि भक्त आज जानबूझकर जवाब दे नहीं पाएंगे .. क्योंकि यदि उन्होंने सत्य स्वीकारा कि मोदी सूरमा नहीं या केजरीवाल सूरमा तो भूचाल आ जाएगा .. और यदि उन्होंने असत्य निगला कि मोदी ही सूरमा - तो फिर तो वो इन चुनावों में पूरे के पूरे निपटे ही समझो .. ..
अब बचा क्या है .. बस भक्तों के खुलासे का इंतज़ार है .. है ना !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. भारत ने रचा इतिहास .. अंतरिक्ष में एक साथ थोकबंद १०४ सैटेलाइट्स छोड़ दिए .. देश को बधाई .. इसरो को बधाई - और वैज्ञानिकों को बधाई !! .. .. 
और भक्तों को भी विशेष बधाई .. क्योंकि स्थापित हुआ कि मोदी जी की थोकबंद छोड़ने में कोई स्पर्धा तो हो ही नहीं सकती .. है ना !! ..../
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Tuesday 14 February 2017

// यूपी के निवासियों !! .. "तब पछताए होगा क्या - जब चरखा चर जाएगा खेत" ....//


आज मैं सीधे-सीधे यूपी के निवासियों से मुखातिब हो कुछ कहना चाहता हूँ .. ..

आपने कहावत सुनी होगी कि . "अब पछताए होत क्या - जब चिड़िया चुग गई खेत" .. ..

पर ध्यान दीजियेगा कि अभी आपके प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं .. और इसके बाद चुनाव आएँगे ५ साल बाद .. और भाजपा के प्रचारक जिन्हें आपने प्रधानमंत्री भी बनाने में सहयोग दिया था वो आपके शहर-शहर घूम ये कह रहे हैं कि यदि आपने यूपी में भी भाजपा की सरकार चुन दी तो वो ६ महीने में यूपी के सभी अपराधियों को जेल पहुंचा देंगे - यूपी नंबर १ राज्य हो जाएगा - सारी समस्याओं का निदान हो जाएगा - आदि और भी जो आप बेहतर जानते हैं .. क्योंकि आप रोज उनके कानफोड़ भाषण झेल ही रहे हैं .. ..

पर आजकल जब देखो तब मेरे मध्यप्रदेश से आईएसआई के एजेंट बलात्कारी भ्रष्ट अपराधी खुराफाती मक्कार कुकुरमुत्ते जैसे निकल रहे हैं - और मध्यप्रदेश के अलावा भी जहां भाजपा की राज्य सरकारें हैं वहां भी स्थिति बद से बदतर ही जान पड़ती है .. ..

हाँ ये बात अलग है कि सभी कमलगट्टे कमलछाप रेनकोट पहन बचने बचाने में संगठित रूप से पारंगत बना दिए गए हैं .. और इसलिए कुछ भाजपाई अपराधी आपको खुल्ले में टहलते हुए मिल जाएं इसकी संभावनाएं भी कम हैं .. पर फिर भी मेरा दावा है कि फिलहाल रेनकोट की खपत सबसे ज्यादा भाजपा में ही है .. और इसलिए आप मान के चलना कि सबसे हानिकारक शाने भाजपा में ही हैं .. ..

इसलिए आप सब को ससमय मेरा सुझाव और चेतावनी .. गलती से भी भाजपा को मत चुन लेना .. और कारण ये है कि .. ..

" तब पछताए होगा क्या - जब चरखा चर जाएगा खेत " .. समझ गए ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
/.. 'चिनम्मा' शशिकला अनुपातहीन संपत्ति के मामले में उच्चतम न्यायलय द्वारा दोषी करार .. रेनकोट के दाग उजागर हुए .. चार साल की जेल !! .. ..

'अम्मा' जयललिता पहले ही इस जहान से बरी हो चुकी हैं - जिनकी मृत्यु पर पूरे देश ने शोक जताया था !! .. ..
और इसलिए मुझे इस देश के राजनीतिक हालात और स्तर पर हंसी भी आ रही है - और तरस भी .. .. वैसे आज मैं खुश भी बहुत हूँ ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Monday 13 February 2017

// २००० के नकली नोट भी आ गए .. तो कहीं यही तो मोदी का 'मास्टर-स्ट्रोक' नहीं ..//


ये लो अभी-अभी तो मिन्नत के ५० दिन बीते ही थे - और २००० के नकली नोट भी आ गए - और इतने बढ़िया वाले नकली कि आम आदमी असली नकली में अंतर नहीं कर पाए .. ..

जबकि मोदी ने विश्वास दिलाया था कि नए नोट की कॉपी नहीं हो सकेगी .. .. याद करें मोदी क्या बोले थे .. अब मोssदीss आ गया हैssss !! - नकली नोट वालों का धंधा चौपssssट .. आप तो बस लाइनों में खड़े रहो .. ५० दिन बाद सब कुछ बदल जाएगाssss !! .. ..  

इसलिए मुझे लगा कि २००० का नोट जाए भाड़ में - अब हमें तो पहले ये चेक कर लेना चाहिए कि ये मोदी भी असली है या नकली .. .. और हाँ एक बात और .. ये भी चेक कर लेना चाहिए कि कहीं यहां भी "रेनकोट" पहनने की कला का कारनामा तो नहीं ?? .. और क्या ये भी कोई असली SCAM तो नहीं .. .. 

और जो शुरुआत में २००० के लाखों के ताज़े ताज़े नोटों के बंडल कई तोपचियों के पास अद्भुत शर्तिया भ्रष्ट तरीके से पहुँच गए थे या पहुंचाए गए थे - वो कहीं ऐसे ही नकली नोटों के एक्सचेंज में बैंको से मिलीभगत कर प्राप्त असली नोट तो नहीं थे - जो बैंको के पीछे मोदी के लगे कैमरों की निगरानी में आवक जावक हुए हों ?? .. बैंक में नकली जावक बैंक से असली आवक !! .. .. और पकड़ाए धराए बचाए सभी भ्रष्ट तोपची नदारद .. और सभी प्रकरणों में क्या हुआ ? सोचकर परेशान सभी विचारक .. है ना !! .. .. 

और फिर लगे हाथ ये भी चेक हो ही जाना चाहिए कि कहीं कोई चलत ISI कनेक्शन तो नहीं ?? .. ..

एक बात और .. सब कह रहे थे कि नोटबंदी मोदी का मास्टर-स्ट्रोक था .. तो कहीं इतना मास्टर-स्ट्रोक तो नहीं कि असली से पहले ही मार्किट में नकली चलवा दिए हों .. क्योंकि जो जो नोट मेरे हाथ से गुजरे वो तो मुझे पहले स्पर्श में ही खालिस चूरन छाप नकली लगे .. .. और फिर मोदी का क्या भरोसा .. वो तो हैं ही ७० साल के सबसे नायाब नगीने - ना भूतो ना भविष्यती .. है ना ??

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
/.. "भारत में हिंदुओं की जनसँख्या घटी" - रिजिजू ....
बयान अभी-अभी आया है .. यूपी उत्तराखंड में चुनाव भी अभी प्रक्रिया में हैं ..
तो प्रश्न उठता है कि .. क्या कुछ गलत हो गया ?? .. क्या जनसँख्या बढ़नी चाहिए थी ?? .. यदि गलत हो गया तो क्यों ?? .. ऐसा क्या गलत हो गया ?? .. और इसके लिए जवाबदार कौन ?? .. हिन्दू या मुसलमान या सिक्ख या ईसाई .. या फिर मोदी या राहुल या अखिलेश या मायावती या अजीत सिंह या केजरीवाल ??.. ..
और यदि गलत हो ही गया है .. और यदि इसके लिए मोदी जवाबदार .. तो क्या मोदी इस्तीफ़ा देंगे ???? .. हा !! हा !! हा !! .. .. ये रिजिजू भी ना मुझे चरखा ही लगता है .. .. फ़ोकट मोदी की वाट लगाने पर तुला है .. .. 
वैसे मेरी तरफ से सभी हिंदुओं को जनसँख्या पर नियंत्रण रखने के लिए बधाई .. और सलाह - कि बकवास करने वालों की जनसँख्या कम करने का प्रयास करेंगे तो आपका हमारा कल और बेहतर होगा .. और यदि मुसलमान सिक्ख ईसाई आदि भी अपनी जनसँख्या पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो वो भी सर्वहित में ही होगा .. .. !! जय हिन्द !!
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Saturday 11 February 2017

/.. भोपाल जेल से ही तो भागे थे - मार दिए गए थे - आतंकी थे साले - काहे की कोर्ट कचहरी ?? .. ..

विरासत में मिली थी ना ऐसी ही कार्यप्रणाली .. थाने में उल्टा टांग - दे मार मार चमड़ी उधेड़ी थी - और फिर नमक मिर्च का छिड़कांव - बलात्कारी थे साले - काहे के मानवाधिकार ?? .. ..

ISI की जासूसी करते अपने वाले ११ धरा गए .. कानून अपना काम करेगा !! ?? !! .. ..

और इसलिये मेरा दिमाग अपना काम कर रहा है .. कह रहा है .. हमें वहशी नहीं बनना है .. हमें कानून का राज स्थापित करना है .. हमें सरकार में ऐसे धाकड़ लोग नहीं चाहिए जो कानून अपने हाथ में लेकर अपनी पीठ ठोकें - हमें सरकार में ऐसे सभ्य लोग चाहिए जो तर्कसंगत फायदेमंद उपयुक्त कानून बनाएं - और हमें गुंडों बदमाशों से कानून के भरोसे संरक्षण दे .. हमें गुंडे बदमाशों से गैरकानूजी सहायता संरक्षण नहीं चाहिए .. और इसलिए हमें भाजपा की सरकार से मुक्ति चाहिए .. !! जय हिन्द !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Friday 10 February 2017

// बलात्कारी को सबक सिखाने उमा भारती के पास ले जाना - पर वापस भी ले आना ..//


भगवान् ना करे ऐसा हो .. पर ऐसा तो हो रहा है - होता ही रहा है - धड़ल्ले से होता रहा है - इफरात में हो रहा है - सबकी जानकारी में हो रहा है - यानि मध्यप्रदेश में बलात्कार .. ..

और ऐसा होने पर और मालुम पड़ते ही मेरा निवेदन है - सुझाव है कि .. कृपया किसी थाने में रपट लिखाएं या ना लिखाएं - किसी भाजपाई नेता के संरक्षण में जाने की मूर्खता करें या ना करें - किसी अन्य नेता को आपबीती और अपना दुखड़ा बताएं या ना बताएं - और अपने शिवराज भैया मामा के आगे हाथ जोडें या ना जोडें माथा कूटें या ना कूटें भीख मागें या ना मागें - सब आपकी मर्ज़ी आपका विवेक .. पर मेरी मानें तो अपने ही मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के पास तुरंत बलात्कारी को पकड़कर ले जाएं - मैं यकीन दिलाता हूँ कि वो बलात्कारी को उल्टा लटका उसे मार मार उसकी चमड़ी उधेड़ कर रख देंगी - और फिर उस पर नमक और मिर्ची भी छिड़केंगी .. ..

पर ध्यान रहे .. ऐसे बलात्कारी को उमा भारती के चंगुल से छुड़ा भी ले आना .. अन्यथा हो सकता है उसे भाजपा में शामिल कर निहाल कर दिया जाए .. क्योंकि भाजपा का छाता बहुत बड़ा है - इस पार्टी में तो सब कुछ चलता है - हर माल खपता है - और खपती का मान सम्मान और पद बढ़ता रहता है .. यहाँ तक कि उच्च पद तक पहुँचाने में भी अपराधी प्रवृत्ति मुख्य सहायक की भूमिका अदा करती है .. ..

इसलिए सावधान !! .. देशहित और समाजहित में बलात्कारी को उमा भारती की पहुँच से छुड़ा लाना नहीं भूलें .. बस इत्तू सी बिनती के लिए इतना कुछ लिख मारा .. आपने पढ़ा इसके लिए धन्यवाद .. ..

और मैनें लिखा इसलिए कि सुश्री उमा भारती के ही रहस्योद्घाटन के बाद कि उनके द्वारा बलात्कारी को टॉर्चर किया गया था - मैं सोच ही रहा हूँ कि आज वो बलात्कारी कहाँ होगा ?? .. मर तो नहीं गया होगा या मार तो नहीं दिया गया होगा ?? .. और जीवित होगा तो क्या कानून के लंबे हाथ उसके गिरेबान तक पहुँच गए होंगे ?? .. यदि हाँ तो क्या सुश्री भारती उस बलात्कारी का नाम पता सार्वजनिक करेंगी ?? .. यदि नहीं तो क्यों ?? .. कोई परहेज़ ?? .. कोई ख़ास वजह ?? .. ..

अब बताएं - मैं कुछ गलत तो नहीं सोच रहा ना - कुछ गलत तो नहीं लिख मारा ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// ये है मोदिया कला .. ये 'SUN-BATH' भी 'RAINCOAT' पहनकर ही लेते हैं ....//


ये लो अब मोदिया कला झेलो .. ..
" 'व्यापम' घोटाला नहीं बल्कि राजनीतिक षड्यंत्र था - मीडिया ने इसे तूल दिया था " .. ..

ऐसा कहा है एक थावरचंद गहलोत ने .. जो भाजपाई हैं - और केंद्रीय मंत्री हैं - यानि भक्तों के मोदी के मंत्रिमंडल की शान हैं .. .. 

मुझे गहलोत साहेब की अदा कुछ अटपटी और ऊटपटांग ही लगी .. क्योंकि ये 'SUN-BATH' भी 'RAINCOAT' पहनकर ही लेते दिखे .. वो भी खुल्ले में .. .. पर रेनकोट के नीचे नग्न ही दिखे - पूर्ण नग्न - यानि नंगे !! .. ..

और दाग-वाग छोड़िये जनाब - इनकी तो पूरी चमड़ी ही 'SUN TANNED' दिख पड़ी है .. पूरी व्यापक रूप से जली-जली सी .. दागी !! .. ..

इसलिए आदरणीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की मनमोहनी कला और शालीनता और समझदारी की प्रशंसा करता हूँ जिन्होंने कहा - " नो कमेंट्स " .. ..

क्योंकि फिर कमेंट्स करने के लिए हम जो सदैव तत्पर हाज़िर हूँ ना !! .. ..
टोटल फुरसती .. नो बकवास !! .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 9 February 2017

// बिना रेनकोट वाले सभी दागी क्या भाजपा के छाते के नीचे संरक्षित हैं या होंगे ?? ..//


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर 'रेन कोट पहन कर नहाने’ की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से अब निकालने की मांग हो रही है .. और हमने तो बहुत पहले से मोदी को अपने दिल से निकाल रखा है .. पर भक्त हैं कि अभी तक इतरा रहे हैं .. ..

खैर भक्तों से आज कुछ और प्रश्न .. ..

यदि मनमोहन सिंह के ज़माने में भ्रष्टाचार की बारिश हो रही थी - और माना कि मनमोहन सिंह ने तो रेनकोट पहन कर अपने को बचा लिया होगा .. पर वो भ्रष्टाचार की ऐसी कैसी बारिश थी जो किसी अन्य को भी कोई दाग नहीं लगा .. और यदि दाग लगे थे तो मोदी ने उन दागों का क्या कर लिया ?? .. और यदि उनका कुछ नहीं किया या कर पाए - तो अब रेनकोट और अकेले मनमोहन सिंह को क्यूँ रो रहे हैं ?? .. क्या शालीनता का थप्पड़ सहन नहीं हुआ ?? .. .. 

और क्या केजरीवाल के भी कोई दाग लगा ?? .. नहीं लगा ना ?? .. मालूम है क्यों ?? .. क्या वो भी रेनकोट पहन के नहाने में निपुण हैं - या वो पढ़े लिखे डिग्रीधारी समझदार चैतन्य बुद्धिमान नेता हैं जिसमें फर्जी डिग्री वाले बेवकूफ मंदबुद्धि अहंकारी नेताओं से निपटने की अद्भुत क्षमता है ?? .. और उनकी कर्मठता और ईमानदारी ही उनका रेनकोट है .. .. और यदि केजरीवाल के कोई दाग लगा है तो वो तो ३५ साल पहले ना लगा होगा ना - वो तो ताज़ा ताज़ा दाग ही होगा ना - वो तो मोदी के कार्यकाल का ही होगा ना - तो फिर केजरी के दागों का क्या हुआ ?? .. क्या उनके भी धुल गए या धो दिए गए ?? .. .. 

और हाँ यदि रेनकोट का कोई तोड़ तुम्हारे पास नहीं है तो फिर एक दिन रात को ८ बजे टीवी पर आकर क्यों नहीं कह देते - भाइयों और बहनों - रात के १२ बजे के बाद रेनकोट पहनना वर्जित किया जाता है .. कल से आपका रेनकोट केवल एक प्लास्टिक का टुकड़ा रह जाएगा .. ५० दिन बाद यदि किसी के घर से रेनकोट निकला तो ऐसे कलाकार को रेनकोट सहित भाजपा द्वारा जप्त / संरक्षित कर लिया जाएगा .. बाकी बिना रेनकोट के दागी तो पहले से ही भाजपा में संरक्षित हैं ..  भाजपा का छाता बहुत बड़ा जो है .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 8 February 2017

// मोदी जी मनमोहन सिंह के दाग छोडो - अब तो आपके शरीर पर गुदे टैटू दिख रहे हैं ..//


आज राज्यसभा में मोदी जी ने आदरणीय मनमोहन सिंह की उपस्थिति में ही कह दिया कि - मनमोहन सिंह के समय कई घोटाले हुए पर मनमोहन सिंह पर दाग तक नहीं लगा - क्योंकि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना कोई उनसे सीखे ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

बाथरूम के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी जो बिना लाज शर्म चड्डी पहन कर या नंगा ही नहाता हो - इतनी निर्लज्ज घटिया कल्पना तो वो ही कर सकता है .. ..

पर ज़्यादा गौरतलब बात तो ये है कि आज मोदी ने कपडे फाड़ लिए और अपनी हार मान ली - और साबित हुआ कि उनकी छाती ५-६ इंच की ही है - ना कि ५६ इंची .. वो इसलिए कि उनके ही दावे के अनुसार वो एक वृद्ध के द्वारा ३५ साल तक किये अनेक घोटालों में से एक को भी पकड़ ना सके .. और स्वयं अपने मन के दाग और अपने तन पर गुदे टैटू तक छुपा ना सके .. ..

वैसे मनोरंजन के लिए याद करें मोदी जी के चुनाव के पूर्व के तब के और अब के भी दावे .. ..

कोई बख्शा नहीं जाएगा !! .. ना खाऊंगा ना खाने दूंगा !! .. गरीब का एक-एक पैसा वापस गरीब को ही दिलवा कर रहूँगा !! .. तिजोरी पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा !! .. अब मोदी आ गया हैssssss अब एक भी भ्रष्टाचारी चैन की नींद सो ना सकेगा .. .. सब जेल जाएंगे जेssssल !! .. आदि अनादि .. ..

पर मोदी जी इस देश में आप जैसे लोग भी तो बहुतेरे होंगे - जो पायजामे और कुर्ते के नीचे स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहन के चलते होंगे .. उनका क्या ?? .. आपकी पार्टी में भी तो कई दागी होंगे उनका क्या ?? .. है कोई जवाब ?? .. नहीं ना ?? .. .. 

इसलिए आप तो बस थोड़ी शर्म ही पाल लो तो काफी है .. देश तो वैसे भी अब सबकुछ जानते हुए पछता ही रहा है !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// इस वज़नी ठस 'चरखे' की तो चूलें भी हिली ढीली खिसकी हैं - बापू ये तो हानिकारक है ..//


भाइयों और बहनों - मितरों - भक्तों - और सवा सौ करोड़ देशवासियों !! ..

राज्यसभा से मोदी जी के भाषण का सीधा प्रसारण हो रहा है .. जबकि विपक्ष आदरणीय मनमोहन सिंह पर मोदी जी की ओछी टिप्पणी पर सदन से बहिर्गमन कर गया है .. .. 

"चरखे" पर मेरा अनुसंधान बहुत दिनों से चल ही रहा था .. कल लोकसभा से और आज अभी-अभी राज्यसभा से प्राप्त हुए स्तरहीन ज्ञान से कुछ परिणाम परिलक्षित हुए हैं - जिन्हें मैं पीड़ा के साथ आपसे साझा करना चाहता हूँ .. ..

चरखा प्रायः लकड़ी का ही उपयुक्त होता है .. क्योंकि अतिउपयोगी लकड़ी की अपनी अनेक विशिष्टताएं जो होती हैं .. ..

पर एक 'चरखा' जो हम गुजरात से दिल्ली ले आए हैं वो तो लगता है बीड़ का बना है - फ़ोकट वज़नी ठोस अनुपयुक्त और अनुपयोगी - यानि देखने में उपयोगी पर ठस किसी काम का नहीं .. चलाते चलाते थकान हो जाए - पर सूत ना कपास लट्ठम-लट्ठ !! ..

और ये 'चरखा' तो आवाज़ भी बहुत करता है .. थोड़ा सा भी हिले डुले तो इसमें से 'चीं-चुर्र-चर्र' की आवाज़ें आने लगती हैं .. क्योंकि इसकी तो चूलें भी हिली ढीली खिसकी लगती हैं ....

इसलिए मेरा सुझाव है कि इस भारी भरकम 'चरखे' को तो साबरमती में ही फेंक देना श्रेयस्कर होगा .. ..

बाक़ी तो बापू ज़िंदाबाद !! .. जिन्हें बताना चाहूंगा कि .. बापू सेहत के लिए तो ये 'चरखा' हानिकारक है !! .. है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
/.. 'पप्पू' ने कहा था .. भूकंप आएगा .. और भूकंप आ गया ..
फेंकू ने कहा था .. अच्छे दिन आएँगे .. और अच्छे दिन नहीं आए ..
अतः सिध्द हुआ .. ..
अब तो 'पप्पू' तक पास हो गया रे !! ..
पर 'फेंकू' तो फिर फेल का फेल ही रहा ना रे !! .. बेचारा !! चरखा !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Tuesday 7 February 2017

/.. आजकल घी बहुत चर्चा में हैं .. .. शायद इसलिए कि पंजाब चुनाव भी थे और यदि पंजाबी को मरने के बाद भी थोड़ा सा निचोड़ लोगे तो ५-१० किलो घी तो टपक ही निकलेगा .. ..
और आज तो मोदी ने संसद में भी घी की चर्चा छेड़ भगवंत मान पर शायद दारू का तंज़ कस दिया - जिस पर कुछ मंदबुद्धि जैसे तेलिये सांसद पियक्कड़ जैसे मेज़ थपथपाते आह्लादित होते नज़र आए .. ..
मेरी प्रतिक्रिया .. ..
मुझे भी ठीक-ठीक पता नहीं कि मान या मोदी ने भी कभी या छक कर दारू पी होगी या नहीं - या मोदी ने कभी खुद के  हक़ हलाल की कमाई का शुद्ध घी खाया होगा कि नहीं .. पर मैं एक बात तो महसूस कर रहा हूँ कि मोदी जी का तेल जरूर निकल रहा है .. और आज मैं स्पष्ट रूप से ये तय नहीं कर पा रहा हूँ कि मान और मोदी में ज्यादा श्रेष्ट कौन या ज्यादा निम्न कौन ?? .. और वो इसलिए कि टक्कर बहुत तगड़ी है भाई .. .. पर फिर भी मुझे लगता है कि नशे में अधिक चूर तो मोदी ही हैं - और सत्ता के नशे की तो बात ही कुछ और है भाई .. है ना !! ..../
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. आज मोदी जी ने संसद में काका हाथरसी का एक दोहा पढ़ मारा ....

"अंतरपट में खोजिए, छिपा हुआ है खोट,
मिल जाएगी आपको, बिल्कुल सत्य रिपोट"

प्रतिक्रिया में काका हाथरसी के ही एक के बदले दो दोहे मोदी जी की शान में .... 

अंदर काला हृदय है, ऊपर गोरा मुक्ख,
ऐसे लोगों को मिले, परनिंदा में सुक्ख

अक्लमंद से कह रहे, मिस्टर मूर्खानंद,
देश-धर्म में क्या धरा, पैसे में आनंद  ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. मेरे एक काबिल मित्र ने कहा .. "बेवकूफ आज़म खान मोदीजी की तुलना रावण से कर रहा है - जबकि रावण के तो बीवी बच्चे थे" .. ..
मैनें भी कह दिया .. तो क्या हुआ मोदी बकलोली तो १० मुहों जितनी कर ही लेते हैं ना .. और फिर उनकी भी बीवी तो है ही ना .. और यदि बच्चे नहीं भी हैं तो क्या हुआ - क्या बिन बच्चे वाला महाज्ञानी नहीं हो सकता ?? .. ..
इसलिए भले ही आजम खान बेवकूफ ही क्यों ना हो पर वो हमेशा बेवकूफी की बात करे ऐसा भी कहाँ जरूरी है .. .. हाँ नहीं तो ..../
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. और मौक़ा ताड़ - अब तक संसद से मुहँ छुपाते भागते फिरते मोदी जी ने आज संसद में अपना मुहँ खोला .. और एक बार फिर अपने घटिया अंदाज़ में लफ़्फ़ाज़ी का परिचय दिया .. और शुरुआत में ही 'कुत्तों' तक का ज़िक्र करते हुए उन्होंने 'जनशक्ति' की महत्ता की बात कही .. .. मैं भी आज यही कहना चाहता हूँ कि जनशक्ति के आगे ना तो कोई कुत्ता टिका है ना कोई टिकेगा .. ..
और मुझे ये भी एहसास हुआ कि - यदि हम किसी चायवाले फ़क़ीर रोतले अकर्मण्य खोखले चरखे व्यक्ति को प्रधानमंत्री जैसा पद सौंप देंगे - तो ऐसे ही चुहलबाज़ी वाले भाषण सुनने को मिलेंगे .. .. वो तो केवल दूसरों की कमियां गिनाते रहे और दूसरों का मज़ाक और दूसरों के बारे में चुटकुले ही सुनाते रहे .. और ढाई साल के बाद भी गैस यूरिया नीम कोटिंग मनरेगा गरीब सब्सिडी-बचत स्वच्छता चोरी-रोक सरकारी-फायदा आदि के बारे में घिसी पिटी बातें ही करते रहे - क्योंकि उनके पास इससे ज्यादा की उपलब्धि भी नहीं है और क़ाबलियत भी नहीं है .. और इस कारण मुझे अभी तक तो किसी का भला हुआ हो ऐसा कुछ भी दिखा नहीं .. .. पर यदि आपको लगता है कि मोदी आपका भला कर सकेंगे तो आपको मुबारक .. मुझे तो ऐसा आभास तक नहीं होता - और इसलिए मेरा उनके प्रति जिम्मेदारी के साथ विरोध जारी है और रहेगा .. ../
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Monday 6 February 2017

// केजरीवाल तो मार-ठोक निपटा निकल लिए - अब सोचते रहो कौन शेर कौन कुत्ता ?? ..//


/.. केजरीवाल पंजाब गोवा में अपनी प्रचंड जीत सुनिश्चित कर समस्त विरोधियों का मिज़ाज ख़राब कर वहां से निकल लिए - और अब अपना लक्ष्य पूर्ण कर और सबको और सबकुछ निपटा कर कल बैंगलोर अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टी पर शान से निकल रहे हैं .. ..

और अब यूपी उत्तराखंड में अस्वस्थ पिटाए बौराए भाजपाई भक्त और चरखे कहने लगे हैं कि .. मोदी अकेले शेर - बाकी सब कुत्ते बिल्ली उनके विरोध में खड़े हो गए हैं .. ..

बहुत खूब !! .. मैनें इन पर दया कर माना मोदी शेर होंगे अपनी गली के .. पर मोदी को दे लपेट-लपेट धर-धर के बेशक़ मारा तो केजरीवाल ने !! .. है ना !! .. ..

तो निर्णय आप स्वयं करें कि कौन शेर ?? - कौन कुत्ता ?? .. ..

और ये केजरीवाल भी क्या खूब चीज़ है ना !! .. शेर को मारता है और कुत्तों को उंगल करता है और बिल्लियों को तवज्जोह नहीं देता .. ..

तो अब सारे 'जनावर' जानवरों जैसे लड़ते-भिड़ते रहो - लगे रहो - चिल्लाते रहो - म्याऊं म्याऊं भौंकते रहो .. हा !! हा !! हा !! हा !! .. ..

कॉवर्डस एंड साइकोपैथ्स प्लीज कंटीन्यू - अब तो मेरा मनोरंजन भी जो हो रहा है .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. पंजाब में 'आप' को 100 सीटें !! .. .. अब तो भक्तों की आस आशा इज़्ज़त आबरू प्रार्थना दम्भ दावा गुणा-भाग तर्क शर्त टेका स्वप्न कल्पना - यानि कि उनका 'सर्वस्व' - बस एक बात पर आकर टिक गया है कि - पंजाब में केजरीवाल को भले ही 99 सीटें आ जाएं पर 100 सीटें नहीं आनी चाहिए .. बस !! .. ..
हाय रे कुर्बान जावां ऐसी दिल्लगी पर और ऐसी मासूमियत पर !! .. है ना !! .. ..
बस इसी अदा के कारण भक्त अब मुझे कुछ-कुछ अच्छे लगने लगे हैं .. ..
भोले-भाले शिशु जैसे -- उलू लू लू -- उलू लू लू -- -- ऊलू - ऊलू -- चट्टाक !! ..../
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Sunday 5 February 2017

/.. यूपी की जनता ने मुझे पीएम बनाया है - मोदी !! .. .. मध्यप्रदेश के मेरे सभी प्रदेशवासियों सहित यूपी के अलावा सभी देशवासियों को मेरी बधाई .. क्योंकि गैरइरादतन घोर अपराध करने के बाद भी किस्मत से हमें आरोपमुक्त कर दिया गया है .. .. यानि यदि हमने पीएम को पीएम बनाया भी है तो हमें अपराधी नहीं माना जाएगा .. .. बस इसलिए ही मुझे कभी कभार मोदी थोड़े से अच्छे से लगने लगते हैं और मैं उन्हें मुफ्त में सलाह देता रहता हूँ .. कोशिश करता हूँ कि एहसान उतारता चलूँ .. सही करता हूँ ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// तो केजरी की आँधी में अब कमज़ोर मोदी किसका हाथ थामेंगे ?? ....//


आज भाजपा प्रचारक मोदी ने यूपी की रैली में एक और रोचक बकवास पटकी .. बोले जब आँधी चलती है तो कमज़ोर कोई ना कोई साथ सहारा ढूंढते हैं .. और इसलिए मोदी की आँधी के कारण कमज़ोर अखिलेश ने राहुल का हाथ थाम लिया .. ..

सही कहा मोदी जी .. पर आपने ये नहीं बताया कि आपने जसोदाबेन का हाथ थामने के बाद क्यों छोड़ा ?? .. और छोड़ना ही था तो थामा ही क्यों था ?? .. तब भी क्या कोई आंधी चल रही थी ?? .. ..

खैर आपने जो किया सो किया - आपकी बात को ही आगे बढ़ाते हुए कहना चाहूँगा कि अब एक और आँधी चल पड़ी है .. केजरीवाल ने पंजाब में झाड़ू चला दी है .. बादल उड़ गए हैं .. और जल्दी ही शिवसेना और अकाली दल आपका साथ छोड़ने वाले हैं .. और भक्तों का भी मोहभंग होने वाला है .. ..

इसलिए अभी से विचार कर लीजिये कि अब केजरीवाल की आंधी में आप किसका हाथ थामेंगे ?? .. और कौन आपका हाथ थामेगा ?? .. एनडी तिवारी या शरद पवार या शशिकला ?? .. जल्दी कीजियेगा .. नहीं तो कहीं आप भी जसोदाबेन के जैसे ही अकेले बेसहारा ना रह जाएं .. समय बहुत कम है .. समझे !!

और हाँ हमेशा की तरह इस बार भी एक मुफ्त सलाह !! .. ..

मोदी जी आप इतनी लफ़्फ़ाज़ी क्यों करते हैं - ये इतने SCAM और 'विकास - विद्युत क़ानून सड़क' जैसे सड़क छाप जुमले क्यों खपाने में खपते रहते हैं .. और आप से भी बड़े वाले ऐसी बकवास करके कि "एक लड़के से माँ परेशान एक लड़के से बाप परेशान" किसी के माँ बाप तक क्यों पहुँच जाते हैं ?? .. ..

आप लोग अपनी बात क्यों नहीं करते - अपने ढाई साल के काम क्यों नहीं गिनाते - और अपनी आगामी योजनाओं के बारे में संजीदगी से क्यों नहीं बताते .. और प्रधानमंत्री होते हुए सबसे पहले अपने पद के दायित्वों का गरिमापूर्ण निर्वहन क्यों नहीं करते .. ये चुनावी दलदल में ओछी बातें कर-कर के लोगों को आपके विरुद्ध ओछी बातें करने का मौका क्यों देते हैं ???? .. ..

सोचियेगा .. और मानियेगा .. समय बहुत कम है .. समझे ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 4 February 2017

// जो मोदी सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट मांगने लगे - वो हारते ही इस्तीफ़ा देंगे?? ..//


२८-२९ सितंबर को हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक .. और आज यूपी चुनाव के पहले मेरठ की ४ फरवरी की चुनावी रैली में मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाया और भारतीय सेना की कार्यवाही को भी एक प्रदेश की चुनावी राजनीति में घसीट मारा .. और यहाँ तक कह दिया कि कुछ विपक्षियों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और कुछ तो दुखी हो गए थे कि हमारा एक भी जवान क्यों नहीं मरा और सभी जवान सुरक्षित वापस कैसे आ गए .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

यूपी जैसे एक प्रदेश के चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे पूर्व में घटित राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय मुद्दे सहित सेना के OROP जैसे मुद्दों का राजनीतिक उपयोग करने को मैं तो बहुत ही शर्मनाक और घोर आपत्तिजनक मानता हूँ .. .. पर मोदी और उनके भक्त इसे अपना राजनीतिक अधिकार ही मानेंगे .. ..

तो फिर ठीक है .. आज मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूँ कि अब यदि यूपी का चुनाव मोदी अपनी केंद्र सरकार के ढाई साल के क्रियाकरम के दमखम पर लड़ने के लिए ही उतारू हो गए हैं तो फिर क्या वो यूपी चुनाव के पहले देश के सामने ये भी घोषणा करेंगे कि यदि वो यूपी चुनाव हारते हैं तो हार की जिम्मेदारी वहन करते हुए प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे देंगे ?? .. ..

या फिर ठंडे पड़ने लगे भक्त ही इस आश्वासन की घोषणा करने की हिम्मत जुटा पाएंगे कि यदि मोदी यूपी हारे तो मोदी का समर्थन करने की गलती फिर नहीं करेंगे ?? .. ..

प्रश्न एक और भी खड़ा होता है कि क्या अखिलेश सरकार ने ५ वर्ष में ऐसा कुछ बेहतरीन कर दिया है - या अखिलेश ने कांग्रेस के साथ जो राजनीतिक गठजोड़ कर लिया है - उसकी काट अब मोदी के पास नहीं है ?? .. .. और मेरा एक बार फिर मुफ्त सुझाव है कि यदि काट नहीं भी हो तो जैसे पंजाब हारे - जैसे गोवा हारे - मन मसोस कर वैसे ही यूपी भी हार जाना .. पर अपनी केंद्र सरकार और अपनी इज़्ज़त और देश की इज़्ज़त दांव पर क्यों लगा रहे हो ?? .. ये तो राजनीतिक और अक्ल का दिवालियापन ही होगा .. है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. कौन सा तिकोन ?? .. कैसा तिकोना ?? .. .. कल तक हर बात पे जो कहते थे - तू क्या है ?? - ये 'आप' कौन ?? .. आज मजबूरी में रो-रो कह रहे हैं - मैं भी हूँ तू भी है और वो 'आप' भी है .. और मामला त्रिकोणीय है !! .. .. आज जो कह रहे हैं त्रिकोणीय - कल कराहेंगे .. मैं कौन सा कोना ?? .. तू कौन सा कोना ?? .. कौन सा तिकोन ?? .. कैसा तिकोना ?? .. हाय !! मैं मैं ना रहा - तू तू ना रहा - अब तो बस वो ही है - वो ही एक - 'आप' !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Friday 3 February 2017

/.. अब १०० के नए नोट .. पर चिंता नहीं करें .. १०० के पुराने नोट भी चलते रहेंगे .. यानि नोटबंदी से अब जाकर होश ठिकाने लगे हैं .. मेरे अपुष्ट सूत्रों ने तो यहाँ तक बताया है कि पट्टू ने तो उत्साह में आकर साहेब को बोला था कि १०० के नोट बंद कर देते हैं .. पर साहेब भन्ना गए - बोले अबे क्या गुजरात भी हरवाएगा ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. साहेब के मितरों भाइयो और बहनों यानि भक्तों और चरखों !! .. कौन-कौन था रे वो जिसने खूब हल्ला मचाया था और देश को विश्वास दिलाया था कि एयरसेल-मैक्सिस कांड में मारन बंधुओं ने यूपीए में मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार किया था - और परिणामस्वरूप यूपीए की हार हुई थी और मोदी का राज्याभिषेक ?? .. .. तो फिर कोर्ट ने मारन बंधुओं को कैसे छोड़ दिया ?? .. कुछ मिलीभगत हो गई - या तोते ने बीट कर दी ?? .. .. या हमारी लचर न्याय व्यवस्था में गुंडों बदमाशों और सक्षमों और सत्ताधीशों और नेताओं पर प्रकरण चलाते हुए उनके अपराध सिद्ध करना टेढ़ी खीर है - और शायद मोदी और अनेक भाजपाई और एनडीए वाले भी इसी व्यवस्था के दोषों का भरपूर लाभ लेते ही रहे होंगे .. नहीं क्या ?? .. .. तो फिर चरखों कम से कम आज तो अपना मुहँ खोलो भाई .. कुछ तो बोलो .. बोलो सॉरी - बोलो गलती हो गई - बोलो आइंदा ऐसा नहीं करेंगे - बोलो तोते की ऐसी की तैसी होगी - बोलो अपील होगी .. .. या फिर चुप रहना - शर्म से सर झुकाए चुप ही बने रहना - इसी में तुम्हारी भलाई है - क्योंकि अब तुम्हारे अच्छे दिन तो लद चुके - समझे !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. पोल के पहले पोल की पोल - यानि पोलमपोल !! .. .. यानि अब पंजाब में होने वाले poll (निर्वाचन) के पहले pollsters पोलबाज़ों द्वारा बताए जा रहे opinion polls (जनमत सर्वेक्षणों) की पोल (पोलपट्टी) खुलना तय है .. .. और इससे सबसे ज्यादा फायदा 'आप' पार्टी को ही होगा .. कारण ये है कि .. क्योंकि दिल्ली में समस्त जनमत सर्वेक्षणों की पोल खुली थी - और उसके बाद अब पंजाब में भी जनमत सर्वेक्षणों में पोलपट्टी जारी है - और इसलिए जब पंजाब के चुनाव परिणाम आ जाएंगे तो पोलबाज़ों की पोलपट्टी की पोल एक बार फिर खुल जाएगी .. .. और इस कारण जब आगे गुजरात में चुनाव होंगे और जब पोलबाज़ जनमत सर्वेक्षणों में 'आप' पार्टी को मजबूरी में ही २०-३० सीट बता देंगे तो भाजपाइयों की तो सिहर उठेगी .. लगेगा ये इतना बड़ा बम्बू पोल किसने कर दिया .. तो मेरा ध्यान तो अभी से गुजरात पोल पर है क्योंकि वहां भी तो पोलमपोल ही है .. है ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Thursday 2 February 2017

// तो अब तक तो स्पष्ट हुआ कि पंजाब में 'आप' पार्टी बहुत आगे निकल गई है ....//


आज पंजाब में प्रचार शाम ५ बजे समाप्त हो जाएगा .. तो फिर अब तक हुए प्रचार के निचोड़ पर हो जाए कुछ विवेचना और प्रतिक्रिया .. ..

अकाली कुछ कह नहीं पाए - क्योंकि कुछ करा ही नहीं था .. ..

भाजपाई बेवकूफ नहीं बना पाए - क्योंकि टेके तक लगाने को कुछ नहीं था .. ..

कांग्रेसी कुछ दावा तक नहीं कर पाए - क्योंकि वो विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता पक्ष के साथ सांठगांठ में रहने के कारण नैतिकता का परिचय देते हुए खुल कर अकाली-भाजपा की पोल तक नहीं खोल पाए .. और इसलिए अभी तक कांग्रेस और भाजपाई लड़ते भिड़ते कम - मिली जुली नूरा WWF खेलते ही नज़र आये हैं .. सो मजबूरी का नाम कैप्टेन राहुल गांधी .. ..

और आपियन्स अब तक भाजपा अकाली और कांग्रेसियों की पोल खोलने में और उनकी जड़ें खोदने में - और अपनी बात खुल्लमखुल्ला बिना किसी संकोच और भय के करने में सफल हुए दिखते हैं .. ..  

और उसका परिणाम ये है कि जो "किंग" बननेवाले हैं उन्हें मोडिया अभी से "किंग मेकर" तो मान ही गए हैं .. बेचारे मजबूरी में त्रिशंकु परिणामों की बात जो करने लगे हैं .. ..

पर मज़े की एक बात और है कि मोडिया जानते बूझते ये नहीं बता रहे हैं कि फिर अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा ?? .. बादल - अमरिंदर के सहयोग से ?? .. या अमरिंदर - बादल के सहयोग से ?? .. या किसी 'आपियन' को मुख्यमंत्री बनवा देंगे - और खुद को जेल में पाएंगे ?? .. हाहाहाहा !! .. ..

तो चलो अब तक के सफर में तो स्पष्ट है कि - 'आप' पार्टी बहुत आगे निकल गई है .. और अरविन्द केजरीवाल पंजाब के गुनहगारों पर आगे की कार्यवाही के लिए और पंजाब के लिए आगे के कार्य करने के लिए कमर कसके तैयार हैं .. ..

और इसलिए पंजाबियों और 'आपियन्स' को बधाई .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// श्रद्धांजलि के मापदंड ....//


मुझे मेरे अपुष्ट सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सिद्धू ने मोदी से पूछा कि यदि अहमद की जगह भागवत होते तो ?? .. और मोदी ने माना कि बजट गड़बड़ा जाता !! .. ..

पर मेरा ऐसा मानना है कि सिद्धू ने ऐसा पूछ कर सही नहीं किया - क्योंकि सिद्धू की दुश्मनी तो बादल से थी - और बादल उम्र में भी कहीं अधिक हैं .. ..

खैर अब जो हुआ सो हुआ - पर आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए .. क्योंकि यहां तो लाइन में बहुत से खड़े हैं जो खाट पर भी पड़े हैं - और यदि ऊपर वाले की सटक ली तो समझो सदन का पूरा सत्र ही नहीं चल पाएगा .. ..

इसलिए मेरा ऐसा सुझाव है कि अब ऐसा कानून पास हो जाना चाहिए कि यदि ७० के बाद टपके तो कोई छुट्टी नहीं - केवल श्रद्धांजलि - पौने २ मिनिट का मौन - और फिर ॐ शांति - और फिर तुरंत ही रूटीन चिल्ला चोट .. ठीक वैसे ही जैसे कल भी हुआ .. ..

और यदि ७० के नीचे टपके तो - विपक्षी होने पर कुछ नहीं - सत्ता पक्षीय होने पर पौन मिनिट का मौन - मंत्री होने पर पूरे २ मिनिट का मौन - और यदि प्रधानमंत्री हो तो २ दिन का पूरा अवकाश - जाओ मौज करो .. ॐ शांति ॐ ..../

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 1 February 2017

/.. कल ही सांसद श्री अहमद की संसद में ही दुखद मृत्यु हुई .. और आज संसद की कार्यवाही को जारी रखते हुए महत्वपूर्ण बजट पेश किया जान तय हुआ है .. ऐसा होना उचित है .. क्योंकि श्रद्धांजलि देना एक तरफ और देश के कार्य होते रहना उससे ज्यादा महत्वपूर्ण .. .. पर इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मैं पूछना चाहता हूँ कि फिर कभी भी किसी भी सांसद या विधायक की मृत्यु पर संसद या विधानसभा की कार्यवाही स्थगित क्यों हो ??????? .. है कोई एक दलील ?????? मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. तो चलो अब बजट वजट हो गया - मध्यवर्ग के गिनती के लोगों को १२५०० तक का अधिकतम कर लाभ - बाक़ी गरीब से लेकर सब की 'ऐसी की तैसी' वैसी ही जैसी कि थी .. .. पर घोषणा हो गई है कि महँगाई घट गई है .. और गरीब शोषित वंचित आदि अन्य सभी वर्गों के लिए तथा समस्त उद्योगों धंधो कार्यों किसानों आदि अन्य सभी क्षेत्रो के लिए ये बजट धाँसू है .. इस बजट से रोजगार भी मिलेंगे - और कालेधन वालों और पापियों और अपराधियों की तो वाट लग जाएगी .. और राजनीतिक पार्टियों तथा रईसों पर दिखावे की रोक टोक बढ़ा दी जाएगी .. देश अब आगे बढ़ेगा .. और सभी के लिए बल्ले बल्ले होगी .. आदि आदि इत्यादि अनादि !! .. .. इसलिए मेरा आपियन्स से निवेदन है कि देशहित में ज़िद और दृढ निश्चय के साथ लगे रहें और बजरबट्टुओं की छुट्टी सुनिश्चित करें .. देश की खुशहाली के लिए और कोई विकल्प समक्ष में मुझे नहीं दिखता .. .. !! जय हिन्द !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. आज बजट है .. बस बटुकों के जानिब यही प्रार्थना है कि 'बजरबट्टू' बाज आए .. और अब इस बार गरीबों के लिए भी थोड़ा बहुत हो जाए ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ