Tuesday 31 January 2017

// दुश्मन नंबर १ और भक्त भी एक ही भाषा बोलें .. अपने यहां तो ये निषेध है ना ? ....//


हाफ़िज़ सईद .. २४ साल पुराना वही १९९३ वाला मुम्बई बम कांड का मास्टर माइंड - भारत का दुश्मन नंबर १ .. उसे अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान ने नज़रबंद कर दिया है - ऐसा समाचार मालुम पड़ा है .. और समाचार आते ही भक्त खुश हो गए हैं क्योंकि ये भी तो मोदी की ही सफलता मानी या ठहराई जा सकती है .. ..

बस भक्तों की ये अदा मुझे बहुत अच्छी लगती है .. भक्त बहुत खुश मिज़ाज़ जो हो चले हैं - हर हालात में खुश दिखने लगे हैं - चाहे नोटबंदी में लाइनों में खड़ा होना हो या २०१७ की सन्निकट हार में निर्विकार भाव से खुश ना होते हुए भी खुश दिखते रहना .. ..

पर एक बात थोड़ी समझ नहीं आती - ये खुश मिज़ाज़ भक्त केजरीवाल के नाम से ही इतना भड़क क्यों जाते हैं ?? .. और कभी कभार ये आतंकी जैसा ही क्यों बोलने लगते हैं ?? .. मसलन हाफ़िज़ सईद खुद बोला है कि उसकी नज़रबंदी ट्रम्प और मोदी की दोस्ती के कारण हुई है - फिर भक्त क्यों इतरा रहे हैं कि ट्रम्प और मोदी की दोस्ती हो गई है .. ..

क्योंकि फिर तो ये वैसी ही बात हुई ना - जैसे पाकिस्तान और केजरीवाल दोनों ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए थे ?? .. या फिर बिहार चुनाव परिणामों से केजरीवाल भी और पाकिस्तानी भी खुश हो गए थे ?? .. .. ऐसा होना अपने यहां तो निषेध है ना ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl 

Monday 30 January 2017

/.. सुना है मोदी सरकार में अभी भी और इस वक्त तक मंत्री बना हुआ है संजीव बालियान - जिसने कहा कि - मुलायम सिंह के मरने का समय आ गया - जीने का समय अब उनका रहा नहीं - समाजवादी पार्टी इसी चुनाव में दफ़न हो जाएगी .. .. मोदी जी मैं फिर जीते जी चेता रहा हूँ - ये सब बालियान राणा बिदुड़ी जैसे बेवकूफ मिलकर आपको जीते जी मरवा देंगे .. पता भी नहीं चलेगा .. कब क्या गुज़र गया .. और क्या दफ़न हो गया .. .. समझे ?? .. .. समझो यार - बच्चों को इतना पेलते हो और खुद इत्तू सी बात नहीं समझ पा रहे ?? .. क्या है अभी चुनाव हैं - और चुनाव भी परीक्षा माफिक ही तो होते हैं .. इसलिए यदि मूर्खों को नहीं रोकोगे तो चतुर केजरी उत्सव हर्षोल्लास से मनाएगा .. और आपकी हालत भी मुलायम से भी बदतर होगी .. क्योंकि मुलायम तो फिर भी अपने ही पुत्र से हारे - आप तो बाहरी केजरी से पिटा जाओगे .. है ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// 'केजरीभयग्रस्त' मोदी ने घोषित किया - मोदी सरकार देश की सुरक्षा करने में अक्षम ..//


अब 'केजरीभयग्रस्त' मोदी ने पंजाब की चुनावी रैली में एक और बकवास पटकी है - कहा है कि यदि पंजाब में बाहरियों की सरकार आ गई तो देश की सुरक्षा को खतरा हो जाएगा !! .. ..

शर्मनाक !! पागलपन !! कायराना हरकत !! वाहियात सोच !! आपत्तिजनक बोल !! .. ..

और इसलिए मेरी प्रतिक्रिया भी .. ..

मोदी का मतलब साफ़ है कि - क्योंकि पंजाब और पाकिस्तान की सीमा मिलती है और इसलिए यदि पंजाब में 'आप' की सरकार आ गई तो मोदी पाकिस्तान से देश की सुरक्षा नहीं कर पाएंगे .. ..

और इसलिए ध्यान रखियेगा कि पंजाब में 'आप' की सरकार काबिज़ होने के उपरान्त देश की सुरक्षा हेतु केंद्र से "अक्षम मोदी सरकार" को तुरंत ही अपदस्थ करना होगा .. ..

वैसे एक खुल्ले राज़ की बात बता देता हूँ .. अपदस्थ करने की भी क्या ज़रुरत - अक्षम मोदी सरकार तो फिर वैसे भी खुद-ब-खुद अपने बोझ तले चलते बनेगी .. और सक्षम 'आप' देश की सुरक्षा भी बखूबी और बेहतर कर ही लेगी .. वो भी बिना किसी बकवास किए .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 29 January 2017

/.. योगी आदित्यनाथ ने राहुल-अखिलेश की जोड़ी को २ बैलों की जोड़ी बताया है - और कहा है कि दोनों मिलकर यूपी को बर्बाद करेंगे .. .. मैं कहता नहीं था कि ये महा योगी बेचारे मोदी को ले डूबेगा - अभी से घोषणा कर दी कि ये जोड़ी यूपी में जीत रही है - है ना !! .. .. और मत घोषित करो योगी को मुख्यमंत्री .. और भुगतो मोदी भक्तों !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. चुनाव आयोग ने केजरीवाल के विरुद्ध एफआईआर करने के आदेश दिए .. क्योंकि केजरीवाल ने आयोग के मना करने के उपरांत भी पैसे किसी से भी लेकर वोट 'आप' को देने को कहा था - यानि केजरीवाल ने आदेश नहीं माना .. .. और मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि एफआईआर पहली बार होगी या आदेशों की अवहेलना पहली बार हो गई ?? .. .. भक्त उचक कर जवाब देने के पहले यह भी जान लें कि साथ के साथ यह भी समाचार आया है कि - चुनाव आयोग की आरबीआई को फटकार .. क्योंकि आयोग ने उम्मीदवारों की कैश लिमिट बढ़ाने को कहा था - पर आरबीआई ने आदेश नहीं माना .. .. तो क्या आरबीआई भी केजरीवाल की नकल करेगी ?? .. .. छी: .. नकल ?? .. कितनी गंदी बात है ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. कल ही तो भाजपा ने यूपी का घोषणापत्र जारी किया था और सपा ने कहा था - "नकल मार दी" .. अब यकीन हुआ सपा ने सही कहा था .. इसलिए ही तो आज गुरु मोदी मन की बात बोल दिए - "नकल करना बुरी बात" .. .. और इसलिए आज फिर मेरा भक्तों से प्रश्न है कि आखिर मोदी ने ऐसा क्या गुनाह कर दिया था जो ३ महीने से उन पर ज़ुल्म कर रहे हो .. आपको सौंपा गया काम ढंग से क्यों नहीं करते .. थोड़ी मेहनत क्यों नहीं कर लेते .. थोड़ी अक्ल उधार क्यों नहीं ले लेते ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// अब ट्रम्प की मानवबंदी पर मोदी मौन क्यों ?? ....//


अब भक्त भी ना !! .. भक्ति के जोश में कहने लगे थे कि ट्रम्प मोदी के मुकाबले दोयम दर्जे के ही हैं .. और मैं हमेशा से महसूस करता रहा कि मोदी तो हैं ही दोयम दर्जे के - फिर उनका मुकाबल ट्रम्प से करना तो गलत ही होगा .. ..

और देखिये मेरी बात सिद्ध भी हो गई .. मोदी नोटबंदी कर इतरा रहे थे - जबकि ट्रम्प ने तो ७ मुस्लिम देशों की मानवबंदी ही कर मारी .. ..

लेकिन आप ये देखें कि इस वैश्विक असर वाली घटना पर वैश्विक अधिकार प्राप्त मोदी ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है - जबकि ट्रम्प के विरोध में थोकबंद प्रतिक्रियाएं विदेश से ही नहीं अमेरिका के अंदर से भी आ चुकी हैं - और कनाडा जैसे पडोसी देश से भी अधिकारिक रूप से आ चुकी हैं .. ..

और मेरे मतानुसार तो हर भारतीय और हर एनआरआई भी ट्रम्प के इस कृत्य को सही निरूपित नहीं करेगा .. पर मोदी चुप हैं - भाजपा चुप है - कारण ?? .. ..

कारण मैं बताता हूँ .. मोदी एक ऐसे इंसान हैं जो मानवता और राष्ट्र और समाज से ऊपर उठकर संकीर्ण सोच से ही अपने आपको महामंडित करने की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं .. इसलिए मुद्दे के गुण-दोष से अलग हट वे यही सोचते रह जाते हैं कि उनके स्वार्थ यानि ब्रांड मोदी के लिए लाभप्रद क्या ?? .. मसलन यदि वो ट्रम्प के इस निर्णय का विरोध करते हैं तो कहीं ५ राज्यों के चुनावों पर इसका विपरीत असर तो नहीं पड़ जाएगा ?? .. वैसे ठीक भी है - जब दाल इतनी पतली हो चली हो तो फिर डरना तो स्वाभाविक है .. क्योंकि राम मंदिर जैसे पुराने मुद्दे को अभी हाल उछाल इस नए संवेदनशील सांप्रदायिक पचड़े में पड़ना तो मूर्खता ही होगी ना !! .. तो आप तो समझ गए ना - कि मोदी चुप क्यों हैं !! .. ..

पर मोदी चुप रहेंगे तो क्या - मैं थोड़े ही दोयम दर्जे का हूँ - इसलिये बुलंद आवाज़ के साथ कहता हूँ कि धार्मिक आधार पर ट्रम्प का यह निर्णय गलत है गलत है गलत है !! .. कोई भक्त यदि इस निर्णय को सही मानता हो तो वो चुपचाप पोस्ट पढ़ कर कुढ़ने के लिए स्वतंत्र है - क्योंकि निर्णय को गलत कहते ही वो तो फंस सा जाएगा ना !! .. तो आप तो यह भी समझ गए ना - कि भक्त चुप क्यों रहेंगे !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 28 January 2017

// हास्यास्पद और दयनीय भी !! .. अब डकैत जेबकतरे का रोना रो रहा !! ....//


"लोकतंत्र में छोटी मोटी पार्टियां जेबकतरों के समान - वोटकटुआ" !! .. ..

वैसे तो मुझे ऐसे ही कुछ डायलॉग ठीक-ठाक लगे .. पर क्योंकि ये डायलॉग दिए हैं लोकतंत्र के डकैतों के गिरोह के खुद सरगना ने .. इसलिए एक किस्सा भी याद आ गया .. ..

एक चिरकुट था .. कुछ काबिल टुच्चे और एबले जुड़ते गए और वो बन गया डाकू .. और भाग्यवश कुछ सफलतम डकैतियों की बदौलत वो अपने को मानने भी लगा दुर्दांत ... और वो ख्यात भी हो गया 'चरखा डाकू' के नाम से .. ..

जनता और पुलिस भी अब उससे फ़ोकट में चमकने लगी थी .. पर एक दिन वो खुद थाने पहुंच गया .. और रोने धोने लगा .. "तीन माह से ज़ुल्म सह रहा हूँ" - पर अब तो हद्द हो गई - आज मेले में गया था तो वहां किसी जेबकतरे ने जेब काट ली - कैशलेस बना दिया - स्वर्णाभूषण घड़ी आदि भी छीन लिए .. रिपोर्ट दर्ज करो .. ..

और बस वहां मौजूद सभी लोग पिल पड़े चरखे पे .. दे मार ठोंक ठंडा कर दिया .. थानेदार भी कारण समझ गया - और उसे एक लात मार लॉकअप में ठूंस दिया .. ..

इसलिए चरखे को एक बार फिर मुफ्त सलाह - चतुर जेबकतरे से सावधान !! .. और जन-थाने में रोना धोना बंद करो .. क्या है कि इम्प्रैशन डाउन हुआ नहीं - पिटाई हुई नहीं .. समझे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// क्या कहा !! एनडीए को ३६० सीट !! .. तो क्या सिद्धू अगले प्रधानमंत्री ?? ....//


जो लोग अब तक मीडिया पर तनिक भी विश्वास बरकरार रखते हैं - आज उनके ध्यानाकर्षण हेतु ..
कृपया विदित हो कि  .. ..

किसी ने ये अफवाह नहीं उड़ाई है कि - - राम मंदिर बन गया है - या कॉमन सिविल कोड लागू हो गया है - या धारा ३७० हटा ली गई है - या महँगाई घट गई है - या गंगा निर्मल हो गई है - या वाड्रा या माल्या या ललित जेल पहुँच गए हैं - या वाड्रा को जेड सिक्योरिटी नहीं मिली है - या पाकिस्तान को सबक सिखाया जा चुका है - या सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मिल गए हैं - या मोदी कभी शरीफ से मिलने पाकिस्तान गए ही नहीं - या भाजपा और पीडीपी का बंधन टूट गया है - या सभी भ्रष्टाचारियों की जाँच शुरू हो गई है - या एफडीआई पर रोक लगा दी गई है - या भाजपा का सारा चंदा सही पाया गया है - या सारा कालाधन पकड़ लिया गया है - या सभी नेता अब कैशलेस हो गए हैं - या मोदी-चरखे वाली फोटो युक्त १००० का नया नोट जारी हो गया है - या जनधन खातों में अब सरकार द्वारा पैसा डालना शुरू कर दिया गया है - या डॉलर की कीमत रिकॉर्ड मज़बूत हो गई है - या अब गरीबों के लिए बनाए गए मकान गरीबों को देने की शुरुआत कर दी गई है - या मोदी की डिग्री सही है - या जसोदाबेन एक कल्पना है - या मोदी ने अब फेंकना बंद कर दिया है .. ..

पर इसके बावजूद बिना सिर-पैर की ये अफवाह कौन बेशर्म धूर्त फैला रहे हैं कि यदि आज चुनाव हुए तो एनडीए को ३६० सीटें प्राप्त होंगी ?? .. और क्या कोई अक्लमंद हैं जो अब भी इस पर विश्वास कर सकते हैं ?? .. ..

मेरे कहने का मतलब तो सिर्फ इतना है कि यदि फेंकना भी हो या अफवाह उड़ाना भी हो तो भी कुछ इस तरह से करो कि कम से कम कुछ लोग तो बेवकूफ बन सकें - इस तरह तो नहीं ना कि खुद ही बेवकूफ सिद्ध हो जाओ .. .. या सिद्धू कहलाओ .. ..

मसलन माना चुनाव का समय है - तो अफवाह ऐसी उड़ाओ कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे - पर ऐसी तो नहीं उड़ाओ ना कि अमरिंदर या बादल पंजाब के अगले मुख्यमंत्री - या मोदी के बाद सिद्धू अगले प्रधानमंत्री .... हा !! हा !! हा !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 27 January 2017

/.. स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के पुत्र शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने हुंकार भर दी - भविष्य में शिवसेना भाजपा के साथ कोई चुनाव नहीं लड़ेगी .. .. उद्धव ठाकरे से मेरे कुछ अनुत्तरित प्रश्न .. .. निकट भविष्य में जब भाजपा मोदीमुक्त हो जाएगी क्या तब भी शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से परहेज़ करेगी ?? .. .. शिवसेना मोदी सरकार से अपना समर्थन वापस क्यूँ नहीं लेगी ?? .. .. क्या शिवसेना महाराष्ट्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले ही लेगी ?? .. .. क्या शिवसेना के एनसीपी या कांग्रेस या मनसे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोई संभावना ?? .. .. और चुनाव बाद तो सबके साथ ईलू-ईलू गलबहियां जारी रहेंगी ना !! .. नहीं क्या ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Thursday 26 January 2017

// प्रिय आपियन्स बधाई !! पंजाब-गोवा जीत के बाद भी बड़े लक्ष्य पर ध्यान रखिएगा ..//


गणतंत्र दिवस की सभी को अनेक शुभकामनाओं के साथ इस सुअवसर पर मेरी 'आप' पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने विरोधियों के परिप्रेक्ष्य में कुछ प्रश्न .. ..

क्या आपने अभी हाल में किसी को "अच्छे दिन" के बारे में कुछ भी कहते सुना ?? .. ..
क्या किसी को होशो-हवास में मोदी-मोदी-मोदी कहते सुना ?? .. ..
क्या किसी को "अब की बार मोदी सरकार" ऐसा भी कहते सुना ?? .. ..
क्या किसी को राम मंदिर के निर्माण की तारीख बताते सुना ?? .. ..
क्या किसी को गौमाता पर गर्व करते सुना ?? .. ..
क्या मैली हो रही पवित्र गंगा माँ को किसी को बुलाते सुना ?? .. ..
क्या किसी को लव जेहाद के बारे में चिल्लाते सुना ?? .. ..
क्या किसी को विकास पुत्तर के बारे में फांकते सुना ?? .. ..

अरे ये सब तो छोडो .. ईमानदारी से बताना .. ..
क्या अभी हाल में किसी को ये नोटबंदी या कालेधन के बारे में फुसफुसाते भी सुना ?? .. ..
क्या किसी को सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते पाया ?? .. ..
क्या आपने बुलेट ट्रेन या स्मार्ट सिटी की बकवास सुनी ?? .. ..
क्या आपने किसी को जीएसटी के फायदे गिनाते सुना ?? .. ..
या फिर .. ..
क्या किसी को बेरोज़गारी गरीबी के बारे में ही कुछ ठोस बात करते सुना ?? .. ..
या अरहर की दाल या पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में कुछ कहते सुना ?? .. ..
और तो और .. .. 
क्या आपने कभी डिग्री विवाद या सहारा बिड़ला रिश्वत पर किसी को सफाई देते सुना ?? .. ..
या फिर पाकिस्तान के विरुद्ध भी किसी को सीना ताने कुछ कहते सुना ?? .. ..

नहीं ना ?? .. .. बिल्कुल भी नहीं सुना ना !! .. .. 

पर अभी हाल में विरोधियों से ये तो सुना ना कि सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप !! .. ..
केजरीवाल के रिश्तेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप !!  .. ..
संजय सिंह ने केजरीवाल को पत्र लिखा !! .. ..
कुमार विश्वास भाजपा में शामिल होंगे !! .. ..

इसलिए मैं आपका ध्यान एक संजीदा बात की तरफ आकर्षित करना चाहता हूँ .. .. और वो बात मेरे दिमाग की है जो आज मैं दिल से आपसे साझा करना चाहता हूँ .. ..

५ राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद मोदी की प्रधानमंत्री पद से छुट्टी कभी भी हो सकती है .. इसलिए पंजाब-गोवा जीत के बाद भी अफवाहों पर हँसते-हँसते दिल दिमाग से अपनी लक्ष्य प्राप्ति हेतु देशहित में अपने गणतंत्र को सफल बनाने हेतु प्रयासरत रहिएगा .. सफलता आपके द्वार पर खड़ी दिखती है .. ..

आपकी ईमानदारी और मेहनत को सलाम करते हुए आपको अब तक की शानदार कार्यकुशलता और कामयाबी के लिए बधाई !! देश के उज्जवल भविष्य की कामना !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 25 January 2017

/.. ना कोई मोदी - ना सरकार .. अबकी बार - विनय कटियार .. .. जी हाँ अबकी बार विनय कटियार बोले हैं .. "कई सुन्दर महिलाएं स्टार प्रचारक" .. .. सही बोला होगा - तो मैं भी कहाँ गलत बोलता हूँ .. कई थूथन थोबड़े भी स्टार बकलोल हैं - पर वे मानते अपने आपको स्टार प्रचारक ही हैं - कई रेस में हैं - कई तो स्वयंभू हो ही गए हैं .. .. एक राज़ की बात और .. लगता है मोदी को मोदी बनाने वाले कई स्टार अब राम भरोसे कुछ कष्टप्रद प्रचार करने पर तुल गए हैं .. क्योंकि अब उनकी बातों को कोई तूल जो नहीं दे रहा .. .. और इसलिए मेरा भक्तों को सविनय सुझाव - विनय कटियार की काट ढूंढो वर्ना ये रामभरोसे यूपी चुनाव में मरवा देगा - हरवा तो देगा ही .. समझे ?? .. हा !! हा !! हा !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// खब्तियों !! .. याद रखना - आम आदमी के पास इज़्ज़त भी है वोट भी और जूते भी ..//


नेताओं में बेइज़्ज़त खब्तियों की भरमार है - और आजकल चुनाव के माहौल में सब अफलातून हुए जा रहे हैं .. .. अब जुबान पर बिना लगाम एक और धोतीपकड़ बोला है - बेटी की इज़्ज़त से भी ज़्यादा वोट की इज़्ज़त .. जबकि कल ही एक धोतीपकड़ ने वोट की बेइज़्ज़ती करते हुए कहा था - भले ही वोट मत दो पर जूते तो ना मारो .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

तुम भले ही कितने भी काबिल हो या रईस - या सुपरस्टार या डॉन - क्या फर्क पड़ता है - जब तक तुम्हारी खुद की इज़्ज़त ना हो .. .. औकात तो फिर कुत्ते की भी कहाँ कम होती है - अपनी गली में तो वो भी शेर होता है .. ..

इसलिए कान खोल के सुनो .. तुम जैसे अनेक बेइज़्ज़त बदज़ुबान खब्तियों की बेइज़्ज़ती में ही आम आदमी सुकून महसूस करने लगा है - और आम आदमी के पास इज़्ज़त भी है वोट भी और जूते भी .. .. समझे ??

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 24 January 2017

/.. ऐसे ही ध्यान में आया कि किसी कद्दावर धोतीपकड़ ने कहा .. .. वोट नहीं देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते तो मत फेंकिए .. .. मेरी भी सभी से विनती है कि .. .. जिन्हें इनको वोट नहीं देना हो वो कृपया जूते भी नहीं फेकें .. .. पर जिन्होंने इनको वोट दे दिया था .. अब उनका जूते फेंकना तो बनता है ना !! .. .. हाँ नहीं तो !! .. अब फ़ोकट गिलगिला क्यों रहे हो भाई ?? .. ../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. अब तो १००% साफ़ हो गया कि .. .. भाजपाइयों और अकालियों का पंजाब चुनाव में 'तेल' निकल गया है 'तेल' .. .. और इसलिए बेचारे अब 'घी' की बातें कर रहे हैं .. .. और जनता तैयार है 'पानी' पी-पी के धुनाई करने के लिए .. .. और 'आप' के जीतते ही इनका '....' निकल जाएगा .. .. सभी आपियन्स को बधाई !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// अरे यार भक्तों !! .. डिग्री दिखाओ या ना दिखाओ .. कहो तो कि डिग्री असली है ....//


अरे यार भक्तों तुमने तो हद्द कर दी .. डिग्री दिखाओ या ना दिखाओ .. कम से कम ये तो चिल्ला-चिल्ला के कहो कि डिग्री असली है .. चुनाव का समय है और विरोधी फ़ोकट प्रचार कर बदनाम कर रहे हैं .. ..

अब बेचारे मोदी जी तो दिन रात खपे रहते हैं तो उन्हें तो कुछ याद नहीं रहा होगा ना !! .. क्योंकि जो बीवी भूल जाए - जंग बहादुर भूल जाए - परिवार भूल जाए - आडवाणी भूल जाए - चाय बनाना भूल जाए - विकास भूल जाए - स्मार्ट सिटी भूल जाए - गंगा भूल जाए - पठानकोट भूल जाए - १००० का नोट लाना भूल जाए - उस बेचारे को अपनी डिग्री कैसे याद होगी ?? .. और जब यूनिवर्सिटी खुद डिग्री दिखाने में लजा शर्मा सकपका रही हो तो फिर तो मोदी बेचारे फ़ोकट बदनाम होते चलेंगे ना !! .. ..

इसलिए ये काम तो भक्तों तुम्हारा है रे .. कम से कम तुम तो मोर्चा निकालो और नारेबाज़ी करो और गली-गली पूरे देश में पोस्टर लगाओ कि ..

"असली है भई असली है - मोदी की डिग्री असली है" ..
"तोमर की डिग्री नकली है - मोदी की डिग्री असली है" ..
"स्मृति बारहवीं पास है - मोदी बीए पास है "..

क्या है कि सारे चुनाव हार के होश में आओगे तो क्या फायदा - ये काम तो तुम्हें तत्काल ही करना चाहिए - और फिर तुम्हारे १२५ करोड़ भाइयों और बहनों को भी तो पता पड़ना चाहिए कि तुम भी असल में कितने बड़े वाले भक्त हो .. .. नहीं क्या !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. अरे यार ये हो क्या रहा है ?? .. ये कर क्या रहे हो ?? .. किसानों के क़र्ज़ ब्याज माफ़ कर दिए !! - वो भी नोटबंदी नुकसान की भरपाई के लिए ???? .. अरे चरखों इससे तो तय हो जाएगा कि नोटबंदी से किसानों को नुकसान हुआ था .. हुआ था ना ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. मेरा दावा है कि भाजपा पंजाब-गोवा जीत रही है ऐसा केवल उन चरखों को लगता होगा जिन्हें ये भी लगता होगा कि मोदी की डिग्री फ़र्ज़ी नहीं है .. और जिन्हें अब यह पक्का हो गया होगा कि मोदी की डिग्री फ़र्ज़ी है उन्हें ये भी पता लग गया होगा कि मोदी भी फ़र्ज़ी है .. और अब राज़ कि बात सुन लो भाई .. जिन्हें ये पता चल गया है कि मोदी फ़र्ज़ी है उन्हें ये भी पता चल गया है कि पंजाब-गोवा जीतने के बाद केजरीवाल छोड़ने वाला नहीं .. हा !! हा !! हा !! .. .. तो अब ठोको ता !! ता !! ताली !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// भाजपा के पास ना मकान ना रोजगार .. रोतलों के पास रोने को बस केजरीवार ....//


पंजाब में हारे हुए हताश जेटली ने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और निकल लिए .. और मैं मोदी जी पर पहली बार तरस खाने को मजबूर हो गया .. इसलिए कि भाजपा की पंजाब में तो ये दुर्गति हो गई है कि ढंग तरीके से फेंक भी नहीं पा रहे हैं .. यानि फेंकते ही मुहँ पर थप्पड़ चाँटे और मुक्के भी पड़ जाते हैं - और इज़्ज़त के कचरे हो जाते हैं .. और इसका मुख्य कारण है - केजरीवाल की एंट्री .. ..

अब आप ही देखिये ना - जेटली ने फेंकी कि यदि वो जीते तो पंजाब में हर परिवार को एक रोजगार मुहैय्या करांएगे और हर गरीब को एक मकान .. ..

अब जेटली की बेवकूफी की इन्तहा देखिये कि जेटली के साहेब मोदी जी जब तब कांग्रेस पर तंज़ करते रहे हैं कि यदि कांग्रेस आज भी गरीबी हटाने की बात करती है तो कांग्रेस ये मान लेती है कि पिछले ६० साल में गरीबी हटी नहीं .. .. यानि जेटली अब खुलेआम पोल खोल रहे हैं कि - भाजपा पिछले १५ साल में पंजाब में परिवार के एक सदस्य तक को रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाई - और किसी भी गरीब को एक मकान तक मुहैय्या नहीं करा पाई .. जबकि पंजाब में और केंद्र में भी अधिकांश समय भाजपा सरकार में शामिल थी .. .. है ना !!

अरे जेटली !! यदि तुम मोदी के हितैषी हो तो इसकी बजाय यदि ये कहते कि भाजपा अब परिवार के बचे हुए सदस्यों को रोजगार देगी और हर गरीब के मकान में शौचालय बनवाएगी - तो तुम्हारी हार के साथ मोदी की थोड़ी बची इज़्ज़त तो बची रह जाती .. नहीं क्या ?? .. ..   

और इसलिए मैं सोच रहा हूँ कि इतनी बेवकूफी इतनी निर्लज्जता इतनी धूर्तता इतनी फेकमफाँक - ये अक्ल और मोदी के दुश्मन जेटली को शर्म क्यों नहीं आती ?? .. ..

और इसलिए कहता हूँ .. ..

भाजपा के पास ना मकान ना रोजगार ..
रोतलों के पास रोने को बस केजरीवार ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 23 January 2017

// यानि केजरीवाल ने तो अभी से मोदी सरकार के समीकरण बिगाड़ दिए .. तौबा !! ....//


इतिहास की बात है - गोवा की बात है - मनोहर पर्रिकर वहां के मुख्यमंत्री हुआ करते थे - उनकी छवि अच्छी थी - पर उन पर खराब नज़र पड़ गई - मोदी उन्हें केंद्र में ले आए - और बना दिया रक्षा मंत्री .. ..

और भक्तों का ऐसा मानना है कि वो बहुत ही सक्षम और सफल रक्षा मंत्री रहे - और उन्होंने वो सर्जीकल स्ट्राइक भी करी जिसके सबूत केजरीवाल ने मांगे थे - और उन्होंने पाकिस्तान को तो दे दे दे दे दे दे इतने मुहंतोड़ जवाब दिए कि बस पूछो ही मत - क्योंकि पूछना तो वैसे भी मना है .. ..

पर इनका बताना मना नहीं है - सो अमित शाह ने अभी गोवा में बता दिया है कि चुनाव बाद पर्रिकर को वापस गोवा लाने पर निर्णय लिया जाएगा .. ..

तौबा !! भक्तों तौबा !! भाजपाइयों तौबा !! देशभक्तों तौबा !! स्वार्थियों तौबा !! .. एक छोटे से प्रदेश की भलाई के नाम पर पूरे राष्ट्रहित की बलि ?? .. .. शर्म नहीं आती ?? .. ..

या कहीं ऐसा तो नहीं कि अब मोदी को पर्रिकर नहीं भा रहे या पर्रिकर को भाजपा या मोदी सरकार ?? .. .. या फिर ये अफरा तफरी का माहौल केवल केजरीवाल के हाथों तय हार के कारण तो नहीं ?? .. .. 

यानि केजरीवाल ने अभी से मोदी सरकार के समीकरण बिगाड़ दिए ?? .. ..
तौबा तौबा तौबा !! .. है ना !! .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. पीएम के बेटे की बात ?? .. अरे अब तो पंजाब गोवा चुनाव आ ही गए और प्रचार चरम पर पहुँच गया .. और मोदी और सारे भक्त और भाजपाई अभी भी दिन रात यही रो रहे हैं कि .. केजरीवाल ने ऐसा क्यूँ कहा - ऐसा क्यों करा ?? .. या पिछले ६० साल में ऐसा क्यों हुआ या ऐसा क्यों नहीं हुआ ?? .. और फिर ज्यादा से ज्यादा ये फुसफुसाने लगे हैं कि वो यदि सरकार में आए तो क्या करेंगे .. .. पर मज़े की बात ये है कि वो ये बता ही नहीं पा रहे कि उन्होंने अब तक किया क्या ?? .. भ्रष्टाचार या ड्रग का धंधा ?? .. यहां तक की अब तो यह भी नहीं बता रहे कि इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक करी थी - या फिर नोटबंदी भी तो करी थी !! .. .. और मालुम है अब किस निम्नस्तर की बात बता रहे हैं - कह रहे हैं कि हमारे यहाँ पीएम का बेटा पीएम नहीं बनता - हा !! हा !! हा !! हा !! - जबकि पीएम का तो कोई अधिकारिक बेटा है ही नहीं - हो तो बता दो !! .. इसलिए मुझे लगता है कि अब तो इनका पीएम ही नहीं बचेगा - फिर पीएम का बेटा पीएम बने दूर की कौड़ी है भाई .. .. समस्त 'आपियन्स' कृपया टीप करें और मस्त रहें - आपकी मेहनत रंग ला चुकी है - !! जय हिन्द !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. हा !! हा !! .. .. हा !! हा !! हा !! हा !! .. जल्लीकट्टू में कल २ सांडबाज युवक सांडगति को प्राप्त हुए .. और सांड बच गए !! .. और ८६ केवल घायल हुए - वो भी बच गए '....' !! .. ..हा !! हा !! हा !! .. .. तो भक्तों मितरों !! याद आया गजेंद्र - वही गजेंद्र जिसकी मौत का जिम्मेदार तुम केजरीवाल को ठहराए थे ?? .. .. तो अब बताओ तो - इन दो सांडबाज युवकों की मौत का जिम्मेदार कौन ?? .. वो खुद ?? या सांड ?? या २ चरखे ?? .. .. तो उत्सव मना लिया ना ?? .. तो मज़ा आ गया क्या ?? .. या अब मातम मनाने का समय आ गया ?? .. .. क्योंकि - सांडबाज मर गए तो क्या - सांड तो बच गए ना !! .. चरखे तो फंस गए ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Sunday 22 January 2017

/.. पनीर वाले कट्टू के प्रयासों के कारण - और चरखे वाले कट्टू के सहयोग के कारण - जल्लीकट्टू की अनुमति उच्चतम न्यायालय को धता बताते हुए अध्यादेश पारित कर प्रदान कर दी गई थी .. पर तमिलनाडु के लोग हैं कि मान ही नहीं रहे हैं .. क्यों ?? .. क्योंकि जल्लीकट्टू के सांडों का तो बहाना है .. अम्मा के बाद तमिलनाडु और दिल्ली में हर राजनीतिक बछड़े बछड़ी को अपने आप को सांड जैसा शक्तिशाली जो बताना है .. .. समझ गए ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. क्या कोई भक्त बताएगा कि ये 'अमेरिका फर्स्ट' की नीति कैसी है ?? .. और ट्रम्प और मोदी में ज्यादा बड़ा देशभक्त कौन है ?? .. और क्या राज ठाकरे से बड़ा प्रदेशभक्त कोई है ?? .. और क्या कभी 'इंडिया फर्स्ट' की बात भी किसी ने कही थी ?? .. और क्या अमेरिका द्वारा कई आई टी कंपनियों को ज़्यादा भारतियों को नौकरी देने के लिए प्रताड़ित किया जाना गलत है ?? .. और क्या अमेरिका से निकाले जाने वाले मोदीमुग्ध भारतीय भारत में सहर्ष एडजस्ट कर लिए जाएंगे ?? .. और क्या काश्मीरी पंडितों को पुनः विस्थापित किये जाने में कोई दिक्कत आ रही है ?? .. और क्या बांग्लादेशियों को विस्थापित कर दिया गया है ?? .. और क्या दिल्ली के महाविद्यालयों में दिल्ली वालों को प्रवेश में प्राथमिकता देना गलत होगा ?? .. .. चरखे जैसे घूम मत जाना .. जवाब देने की कोशिश जरूर करना ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतनी ऊँची-ऊँची कैसे फेंक देते हैं .. क्या फेंकने की भारतीय कला अब अंतर्राष्ट्रीय हो चली है ?? .. फेंकू कह रहे हैं कि ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह अब तक का सबसे खर्चीला समारोह था !! .. खाक खर्चीला था ?? .. था उसमें कोई १० लाख का सूट पहने ?? .. अरे इसमें के कई समारोह तो हमारे यहां एक मुख्यमंत्री की ताजपोशी में यूं ही होते रहते हैं - ये बात दीगर है कि नंबर १ के और नंबर २ के खर्चे में घालमेल के कारण फ़ोकट का दम्भ नहीं भरा जाता .. .. पर याद रहे - एक तो बुलाया नहीं .. और फिर झूठ पे झूठ बोल के दिल जलाना ट्रम्प को देखना भारी पड़ेगा .. और बदला तो लिया जाएगा .. इसलिए मुझे लगता है कि चरखेवाले के सबसे सस्ते बिदाई समारोह में ट्रम्प को भी नहीं बुलाया जाएगा .. हाँ नहीं तो !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// हे इंसान की औलादों - इंसान बनो - जानवर नहीं ....//


जल्लीकट्टू पर सब कुछ सुनता देखता पढता रहा - और महसूस करता रहा इंसान की इंसानियत नदारद होते हुए और जानवरियत हावी होते हुए .. .. और आज दिल दिमाग परेशान है - क्योंकि तमाम इंसानियत को ताक में रखकर जल्लीकट्टू आज फिर जश्न और विजयी भाव के साथ हर्षोल्लास या अट्टाहास से पुनः शुरू किया जाएगा - वो भी सरकारी राजनीतिक संरक्षण में .. ..

और मैं सोच रहा था कि अब जब इस परम्परागत खूनी वीभत्स खेल में कोई गौमाता का बाप यानि बेचारा सांड या कोई घटिया इंसान घायल होगा या मरेगा तो क्या होगा ??

इस बाबद मैं सबसे पहले तो ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि - हे ईश्वर !! सांड की शारीरिक रूप से रक्षा करना .. और हो सके तो इंसान की मानसिक रूप से रक्षा करना !! .. ..

और मैं यह भी प्रार्थना करूंगा कि सांड को नाहक परेशान करने वाले टुच्चे इंसान यदि घायल होते हैं या कायरगति को प्राप्त होते हैं तो मुझे दुखी ना होने की ताकत देना .. .. और हो सके तो इंसानियत की तासीर के खिलाफ खुश होने और पूरी बेशर्मी के साथ ख़ुशी का इज़हार करने की ताकत भी देना .. .. क्योंकि ऐसे वीभत्स प्रकरणों में तो मुझे फोकटिया इंसानियत भी रास नहीं आती .. .. 

तो आज जल्लीकट्टू के प्रारम्भ होने के मौके पर मेरी भी प्रारंभिक जली कटी सुन लो .. ..

हे इंसान की औलादों !! .. इंसान बनो - जानवर नहीं .. ..

और हे मोदी जी !! .. भाजपा पार्टी को कैशलेस करने का अध्यादेश अब तक क्यों नहीं ले आए ?? .. क्या आपका स्वयं का प्राथमिकता क्रम सांडो से भी गया बीता है ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 21 January 2017

// 'चुनाव-चिन्ह' की भी अपनी अहमियत तो होती ही है .. पर आखिर कितनी ?? ....//


अब देखिये ना - 'साईकिल' तो है ही चलायमान सो कोई साईकिल ले भगा - बड़े आराम से .. कोई 'हाथ' पकड़ भागने-भगाने के लिए लालायित है .. कोई 'कमल' के पास जाने में भी कीचड में सने जाने से भयभीत है .. कोई 'हाथी' की डांवाडोल सवारी से घबरा रहा है .. ..

पर कोई समझदार 'झाड़ू' से पंगा क्यों लेगा ?? .. जबकि झाडू तो चलते ही सफाई कर देता है और कभी कभार तो पिटाई कर भगा भी देता है .. ..

और इसलिए ही मैं सोच रहा था कि ये तो अच्छा हुआ "पहलवान" को चुनाव आयोग ने "लंगोट" का चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया था - नहीं तो आज तो गज़ब हो जाता .. टुच्चे कहते बेटा बाप की लंगोट खींच ले गया .. छि: !! ..../

खैर ये तो हुई थोड़े से मज़ाक की बात .. पर अब थोड़ी सीरियस कल्पना भी हो जाए .. .. 

मुझे लगता है कि 'लाल लंगोट' चिन्ह तो बाबा की शीघ्र बनने वाली पतंजलिकट्टु पार्टी के लिए बुक्ड है - और "छि:छि:छि:" भी होगी जब बालकृष्ण लंगोट खींच के भागेंगे .. छि: !! .. कितना रंगीन वीभत्स दृश्य निर्मित होगा ना .. .. सफ़ेद वस्त्रों पर लाल लंगोट लपेटे सारा काला धन ले कोई भगासन कर रहा होगा .. और कोई लंगोट विहीन तब भी कालेधन का जाप कर रहा होगा .. और कोई तब भी उसे झूठी सांत्वना दे रहा होगा कि - "अच्छे दिन आने वाले हैं " .. ..

मेरी कल्पना का अभिप्राय यह है कि ऐसी "धंधे वाली राजनीति" में किसी का क्या भरोसा .. और 'चुनाव चिन्ह' की भी आखिर कितनी अहमियत .. कल तक जो कमल खिलता हुआ दिखता था वही कमल आज मुरझाया हुआ लग रहा है .. कल तक जो कीचड में था क्या पता कल किसी हाथ में हो .. है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. मनमोहन वैद्य ने तो कहा था - सभी को सामान अवसर मिले !! .. उन्होंने कब कहा - आरक्षण ख़त्म होना चाहिए ?? .. .. मैनें भी तो यही कहा - मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाओ .. मैनें कब कहा - केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाओ .. .. अब सब कुछ पूरी स्पष्टता से बोल दिया जाए ऐसा भी कहाँ जरूरी है ?? .. .. समझ गए ना ?? .. नहीं समझे ?? .. .. तो चलो थोड़ा और स्पष्ट करता हूँ .. .. केजरीवाल ने भी कब सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे ?? .. .. पर मांगे तो थे ना ?? .. .. हा !! हा !! हा !! हा !! हा !! हा !! .. .. भक्तों !! .. अब ज्यादा चीं चैं चौं चपड़ मत करना .. समझे ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. अब ये अफवाह कौन सा मनमोहन फैला रहा है कि मोदी आरक्षण ख़त्म कर देंगे ?? .. जो खुद ख़त्म होने की कगार पर हैं वो क्या खाक ख़त्म कर देंगे ?? .. हाँ नहीं तो !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. मैं सोच रहा था कि ट्रम्प ने नहीं बुलाया तो क्या - बराक को बिदा करने ही चले जाते ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// आरक्षण के समर्थक और विरोधी भी अब राम भरोसे लड़ते-भिड़ते-खपते रहेंगे ?? ....//


आरएसएस के वैध प्रवक्ता मनमोहन वैद्य ने कह दिया है आरक्षण ख़त्म होना चाहिए - आरएसएस के अवैध टीवी प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इसे नकार दिया है - ठीक वैसे ही जैसे बिहार चुनाव के पहले मोहन भागवत ने भी ऐसा ही बयान दे मारा था जिसके बाद उसे राकेश सिन्हा और मोदी के द्वारा नकार दिया गया था - यानि अबकी बार भी मोदी ऐसे बयान को पूरी लफ़्फ़ाज़ी के साथ चिल्ला-चिल्ला हाथ पांव उठा नकार देंगे - और नकारने का श्रेय बटोर वोट बटोरने का प्रयास करेंगे ....

इसलिए ही तो कहता रहा हूँ कि - ना राम मंदिर से सरोकार - ना आरक्षण पर कोई नीति .. पर आरएसएस की राजनीति के कारण राम मंदिर समर्थक और विरोधी आपस में लड़ते रह गए - और शायद अब आरक्षण के समर्थक और विरोधी भी राम भरोसे लड़ते-भिड़ते-खपते रहेंगे ?? .. ..

स्थितियां मोदी-शाह-भागवत के प्रयासों के अनुकूल भयावह हो चली हैं .. विकास का अता-पता नहीं है - और "अच्छे दिन" के बारे में तो सुनकर ही हंसी आती है और अब स्वयं मोदी भी कुछ बोलने से बचने लगे हैं .. ..

तो अब "आरक्षण" पर बिना किसी परिणाम गरमा-गरम बहस सुनते रहने के लिए - और ज़हरीले माहौल के लिए अभिशप्त रहिये - और आरएसएस समर्थित मोदी के नाम देश आरक्षित कर दीजिये .. या फिर अक्ल का परिचय दे समस्त संकीर्णता को त्याग विकास का नया मार्ग खोजिये .. .. मर्ज़ी आपकी !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 20 January 2017

// तो क्या यूपी में भी केजरीवाल की सरकार ?? .. हा !! हा !! हा !! हा !! ....//


और अंततः अखिलेश+राहुल का गठबंधन हो ना सका .. .. और इसके कारण यूपी में एक त्रिशंकु जनादेश आने की संभावना बन गई है .. और मैनें माना कि त्रिशंकु जनादेश आने के बाद क्या होगा ये तो समय बताएगा .. पर वो समय के आने के पहले भी कुछ बताना कहाँ मना है .. ..

सो इस त्रिशंकु जनादेश के बारे में मैं समयपूर्व ही कुछ बताना चाहूंगा .. .. मुलाहिज़ा फरमाएं !!

जैसे ही त्रिशंकु परिणामों की घोषणा होगी - सभी लोकतंत्र और जनादेश की दुहाई दे सर से पाँव तक रंग बिरंगे हो जाएंगे .. और होगा कुछ यूँ ....

अखिलेश-संग-राहुल का बहुमत आ गया तो सरकार अखिलेश की ....
अखिलेश-संग-मोदी का बहुमत आ गया तो सरकार मुलायम की .... 
मायावती-संग-राहुल का बहुमत आ गया तो सरकार मायावती की ....
मायावती-संग-मोदी का बहुमत आ गया तो मोदी-मेहबूबा की तर्ज़ पर सरकार मोदी-मायावती की ....
मोदी-संग-राहुल का बहुमत आ गया तो मोदी-मेहबूबा की तर्ज़ पर सरकार मोदी-शीला की ....

और यदि आंकड़ा कुछ ऐसा आ जाए कि ....
अखिलेश १३० ; मायावती १२०; मोदी ७०; राहुल ५०; अन्य ३४; ....

तो मेरा यकीन मानें किसी भी गिरगिट की सरकार नहीं बनेगी .. और चुनाव फिर से होगा .. ..

और यदि चुनाव फिर से हो गया तो अगली बार सरकार बनेगी केजरीवाल की .. ..
आदाब अर्ज़ है जनाब !! .. हा !! हा !! हा !! हा !! हा !! हा !! हा !! हा !!  .. ..

इसलिए सभी गिरगिटों को आगाह करता हूँ .. सुधर जाओ !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// अब जो राष्ट्रपति जी कहिन - हम बहुत पहले से कहिन - वो भी खुल्ली-खरी ....//


हमारे महामहिम राष्टपति श्रीमान प्रणब मुखर्जी ने समाज में बढ़ते संघर्ष और मतभेद पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बहुत उपयुक्त कहा है कि .. ..

"समाज में संघर्ष और वैचारिक मतभेद बढ़ रहे हैं - और परस्पर सम्मान बढ़ाने की सख्त जरूरत है - और पहले भी वैचारिक मतभेद थे लेकिन ऐसी स्थिति नहीं थी" .. ..

मेरी प्रतिक्रिया ....

मैं भी तो यही कहता रहा हूँ - बस फर्क ये हो गया कि राष्ट्रपति जी ने शायद अपनी मर्यादाओं में रहते ये सब कुछ बड़ी शालीनता से अब बोला है - और मैं यही बकबक दिलो दिमाग से पूर्ण मर्यादा के साथ बहुत पहले से कर रहा हूँ .. और मुझे अपनी बकबक पर कभी कभार तो इतना गर्व हो उठता है कि मुझे लगता है कि मैं भी राष्ट्रपति बनने का योग्य उम्मीदवार हूँ .. ..

पर मैं राष्ट्रपति बनना नहीं चाहता .. क्योंकि मैं मर्यादाओं में बंधकर अपनी बात अधूरी नहीं रखना चाहता .. मैं तो अपनी बात खुलकर कहना चाहता हूँ .. ..

और मेरी खुल्ली-खरी बात यह है कि .. ..

जब खादी की बिक्री बढ़ने का कारण मोदी हैं तो फिर समाज में संघर्ष और वैचारिक मतभेद बढ़ने के जवाबदार भी मोदी ही हैं .. और परस्पर सम्मान बढ़ाने हेतु दम्भी मोदी को हटाना आवश्यक है - और वैचारिक मतभेदों का मोदी द्वारा उपहास करने से उपजी स्थितियों को अब सुधारना ही होगा .. .. कोई शक़ ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 19 January 2017

/.. ये लो !! .. खुल्ले तोते दिल्ली सचिवालय पहुंचे !! .. .. अब तक दड़बे में मिर्च मसल्लम खा रहे थे क्या ?? - जबकि गंभीर अपराध तो ६-८ महीने पहले का है - नहीं क्या ?? .. .. लगता है जरूर तोते हाथ से उड़ गए होंगे .. चुनाव का समय जो है .. इसलिए ही तो कहता हूँ .. बच्चू !! हाथ मलते रह जाओगे - चरखा चलाते रह जाओगे .. हा !! हा !! हा !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. जलीकट्टू प्रतिबंध के खिलाफ तो जबरदस्त प्रदर्शन हो गया .. मानो कोई जीवन मरण का प्रश्न खड़ा हो गया हो .. या किसी कट्टू की जल गई हो .. .. और मुझे तो अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध इंसानों के हित में किया गया है या जानवरों के .. और यदि इंसानों के हित में किया गया है तो इंसान जानवरों जैसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं - और यदि जानवरों के हित में किया गया है तो ये इंसान इतने जल कुट क्यों रहे हैं ?? .. और यदि न्यायालय द्वारा प्रतिबंध इंसानों और जानवरों दोनों के हितों को ध्यान में रख कर लगाया गया है तो अब ये नेता प्रदर्शन को प्रोत्साहित कर सांड जैसे क्यों सरपट चेन्नई से दिल्ली दौड़ रहे हैं ?? .. और हमारे चरखेवाले क्यों उनको समय दे रहे हैं ?? .. .. मित्रो !! मुझे एक आईडिया आया है .. यदि ये नेता जलीकट्टू के पक्ष में हैं तो क्यों ना एक दिन नेताओं से भीड़ भरे इलाके में कुछ सांड खुल्ले छोड़ इन्हें जलील-कट्टू होने दिया जाए .. हाँ नहीं तो ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// मोदी काम तो कर रहे हैं - पर किसी काम के नहीं .... इसलिए सावधान !! ....//


अंतरराष्ट्रीय सौदे रक्षा सौदे और ऐसे धंधे या धंधों के सौदे जिसमें सरकार परोक्ष अपरोक्ष रूप से सीधे उल्टे शामिल हो - उसमें सरकारी पेटे नेताओं एवं अधिकारियों को मांगी हुई हड़पी हुई या रूटीन में प्राप्त होने वाली दलाली प्राप्त होने या लेने की बातें हमेशा से लगातार छन बन ठन कर बाहर आती रही हैं - और परदे के पीछे होने के बावजूद भी सबको मालुम है और सबको पक्का यकीन है कि ऐसा कुछ कुछ और बहुत कुछ तो होता ही है ....
और मैं देख रहा हूँ कि इस क्षेत्र में मोदी सरकार ने पूर्व से चलते आ रहे काम में बहुत रूचि ले इसे और बढ़ा दिया है ....

फिर राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी सरकारी नेता या अधिकारियों का चहेता काम होता है ठेकेदारी के माध्यम से ठेके पर दिए जाने वाले काम - जिसे आजकल 'इंफ्रास्ट्रक्चर' की संज्ञा दी जाती है .. और इसमें भी दलाली जैसी वित्त वाली कमीशन या परसेंटेज का अच्छा ख़ासा आदान प्रदान होता ही है ....
और मैं देख रहा हूँ कि इस क्षेत्र में मोदी सरकार ने पूर्व से चलते आ रहे कार्यों को अपने वालों को दे आवक जावक की पारदर्शिता पर थोड़ा पर्दा डालते हुए अच्छी मलाई-कमाई का कार्य किया है ....

फिर कुछ कार्य फोकटिया होते हैं .. जो बहुत उपयोगी अच्छे होते हैं .. पर जिस पर सरकार के कार्य की मद में सीधे-सीधे कोई पैसे नहीं लगते .... पर ऐसे कार्यों को करने-कराने के लिए लंबी चौड़ी बातें कर महान बना जाता है .... और कभी कभार तो युग पुरुष जैसा होने का आभास भी कराया जाता है - जिसके लिए धड़ल्ले से सरकारी विज्ञापनों का भी सहारा लिया जाता है .. और इस प्रकार सरकारी खजाने का पैसा मीडिया में आधिकारिक रूप से चुप चाप दे दिया जाता है जिसे कि सरकारी रिश्वत लेने के उलट सरकारी रिश्वत देना मान जाता है .. और फिर सरकारी माध्यम से ऐसे मुंहहिलाऊ कार्यों को करने-कराने का प्रचार प्रसार किया जाता है .. और इस कार्य में मोदी जी से पारंगत कोई नहीं .. और ये फोकटिये मुंहहिलाऊ कार्य करने-कराने में सरकार ने गजब की सफलता पाई है .... मसलन जैसे सफाई रखें - योग करें - शहीदों को याद करें - गौरक्षा करें - सरकारी पूर्वजों को याद करते रहें - सेना का गुणगान करते रहें - दुश्मनों को गालियां देते रहें - बैंको की लाइनों में खड़े रहें - अपने अपने धर्म की रक्षा भी करते रहें - अपनी सांस्कृतिक धरोहर का ख्याल रखें - शिक्षा पर ध्यान दें - चरखा चलाएं - शौच शौचालय में करें - आदि - अनादि ....

तो उपरोक्त एवं कुछ अन्य मद या अन्य क्षेत्र के कार्य भी सरकार के लिए आकर्षण और फायदे और उपयोग के होते हैं - जो होते ही रहते हैं - जो अपने आप होते रहते है - जो बिना प्रयास के भी होते हैं - और जिनके लिए प्रयास भी होते हैं - इसलिए ये कार्य हो ही जाते हैं - और इसलिए ऐसे कुछ कार्य हो गए हैं - या हो गए दिख से रहे हैं ....

पर जो मुश्किल काम हैं वो हैं .. सर्वप्रथम भूखों का पेट भरना - इज़्ज़त वाले नंगों का तन ढंकना - और पिछड़ों को अगड़ों के समक्ष लाकर खड़े करने हेतु उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के कार्य करना .... और ऐसे काम करने से लगता है मोदी जी को एलर्जी है .. पर ऐसे कार्य करने का दम्भ तो भरा ही जाता रहा है - और अभी तो पूर्व से भी ज्यादा भरा जा रहा है ....

इसलिए गरीब की जानिब आप कह सकते हैं कि .. मोदी काम तो कर रहे हैं - पर किसी काम के नहीं ....

और इसलिए मेरा दिल दिमाग कहता है कि मोदी जी एक अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस कॉकस के सीईओ के रूप में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं - जो इस देश के लिए और इस देश के गरीब के लिए घातक है ....

इसलिए सावधान !! .. अब कुछ काम तो आपको भी करना ही होगा .. उलटफेर तो करना ही होगा - वो भी गरीब की खातिर .. धन्यवाद  !!!!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 18 January 2017

/.. मेरे मित्र भी हैं ढेरों - और उनमें अधिकाँश काबिल हैं - पर कुछ 'ढोर' भी हैं - और कुछ 'भक्त' भी .. .. तो उन सब मित्रों में से मैं आज केवल 'भक्त' मित्रों से मुखातिब हो यह पूछना चाहता हूँ कि - ये एन.डी. तिवारी को भाजपा में लेने का कोई भी एक संभावित फायदा हो तो बता दो .. और यदि फायदा नहीं बता पाओ तो फिर ये बता दो कि ये बेवकूफी का दोषी कौन ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// कल आडवाणी - आज तिवारी - कल हज़ारे ?? .. मार्गदर्शकों का दर्शन करते रहें ....//


परम पूज्य रात्रिस्मर्णीय आसारामी N.D. तिवारी आज N.D. मोदी की अपनी पैतृक मातृक भ्रातृक पार्टी में खिचे चले गए .. और उन्हें लपक भी लिया गया .. ..

मैनें कहा था ना कि संस्कार कभी छुपते नहीं .. और भाजपा एक संस्कारित पार्टी है .. और मैनें तो ये भी कहा था ना - कि संस्कारित व्यक्ति तो मरते दम भी अपनी या फिर दूसरे की भी जड़ खोद निकाल लेता है .. और ये भी - कि राजनीति में कोई पद पक्का नहीं होता .. आज है कल नहीं रहेगा .. ..

सो अब प्रश्न खड़ा होता है कि लालकृष्ण आडवाणी मार्दर्शक बने रह सकेंगे ?? .. या क्या अंध मार्गदर्शक ही बने रहेंगे ?? .. या मूक मार्गदर्शक बने बने पीछे के मार्ग से निकाल भगा दिए जाएंगे ?? .. और मैं तो यह भी सोच रहा था कि यदि ऊपर जाने की उम्र में कोई भाजपा में खिंचा चला जाता है तो फिर फर्क भी क्या पड़ता है .. अंत तो एक जैसा ही हुआ ना .. मोक्ष तो प्राप्त हो ही जाएगा ना .. मरेगा नहीं तो मार तो दिया ही जाएगा ना .. नहीं तो भगा तो दिया ही जाएगा ना !! .. ..

खैर ये तो भाजपा का आंतरिक मामला है .. और अब तो भाजपा में बहुत कुछ आतंरिक महत्वपूर्ण हो जाएगा .. मसलन अब तो सब के 'अंदरूनी' मामले भी सामने आ ही सकते हैं .. जैसे हो सकता है कि कल ही N.D. तिवारी की जगह अन्ना हज़ारे मार्गदर्शक बना दिए जाएं .... है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. और सलमान खान बरी हुए !! .. .. आज तो भक्त भी कन्फ्यूज्ड होंगे कि खुश हो लिया जाए या छाती कूटी जाए .. .. वैसे मैं बिल्कुल भी कन्फ्यूज्ड नहीं .. जब भी भक्त दुखी होते हैं मैं खुश हो जाता हूँ - और जब भी भक्त खुश होते हैं मैं तब भी खुश ही रहता हूँ .. क्योंकि मेरा सरोकार सलमान से ज्यादा तो भक्तों से है .. क्योंकि भले ही मोदी को तरस आता हो या ना हो - मुझे भक्तों पर हमेशा से तरस आता रहा है .. वो जब भी पागलों जैसे तालियां बजाते हैं तब भी - और वो जब भी हैरान परेशान होते हैं तब भी .. .. और इसलिए मैं आज भी खुश हुआ .. .. और मैं खुश इसलिए भी हुआ क्योंकि कम से कम सलमान पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत पूरा केस तो चला ना !! .. ऐसा तो नहीं हुआ ना - कि कोई जांच नहीं कोई केस नहीं .. .. कोई आवाज़ नहीं उठाएगा .. कोई प्रश्न नहीं पूछेगा .. .. कौन सहारा ?? कौन बिड़ला ?? कैसा व्यापम ?? कैसा हवाला ?? कौन सी डिग्री ?? कैसा गड़बड़झाला ?? .. कौन किसका जीजा ?? कौन किसका स्स्स्साला ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// भक्तों !! अक्ल या औकात हो तो मोदी को चुनाव तक दिल्ली में रोक कर बताओ ना !! ...//


हाय रे हाय !! .. कल तो चरखाईयत की भी हद्द हो गई .. भाजपाइयों ने दिल्ली में केजरीवाल के विरुद्ध प्रदर्शन कर मारा .. और मुद्दा था .. दिल्ली परेशान है और केजरीवाल चुनाव में व्यस्त दिल्ली से बाहर हैं .. ..

बेचारे भक्त !! .. लगता है अनाथ से हो गए .. ना कोई सुनने के लिए तैयार - ना कोई सुनाने के लिए मिल रहा .. और तो और उनके जंग बहादुर भी भाग खड़े हुए हैं .. दिल्ली में कचरे के ढेर लगे हैं और भक्तों के भी कचरे हो रहे हैं .. आबोहवा ख़राब है और भक्तों की साँसे फूल रही हैं - हालत और हालात दयनीय हैं .. ..

और उधर चरखेवाले भी आजकल चहक नहीं पा रहे हैं - और केजरीवाल हैं कि रोज डायलॉग पे डायलॉग पेले जा रहे हैं .. और चरखेवाले को चरखे माफिक चला रहे हैं .. .. इसलिए मुझे लगता है कि केजरीवाल तो सुधरने वाले नहीं .. और सुधरने की जरूरत भी नहीं .. ..

और इसलिए भक्तों !! ..एक मुफ्त सलाह .. अब मोदी को दिल्ली से जब तक बाहर मत जाने दो जब तक केजरीवाल ५ राज्यों के चुनाव निपटा दिल्ली वापस नहीं लौट आते .. मेरा यकीन मानो दिल्ली का कचरा अपने आप साफ़ हुआ समझो .. ..

पर मुझे मालुम है कि ना तुम मेरी सलाह मानोगे और ना मोदी तुम्हारी बात .. और मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली से बाहर जाएंगे ही .. शर्तिया !! .. तुममें हो अक्ल या औकात तो रोक कर बताओ ना !! .. .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 17 January 2017

/.. चीन पर चीं चैं चौं करने-करवाने के उपरान्त .. अमेज़न पर भक्त चुप .. 'अमेज़िंग' !! .. है ना !! .. .. शायद चरखेवाले के भक्तों को तिरंगा और राष्ट्रपिता से अधिक 'सहिष्णुता' अब ज़्यादा भाने लगी है - अन्यथा अभी तक तो अमेज़न का हिंदुस्तान से बोरिया बिस्तर बंध गया होता .. है ना !! .. .. वैसे मैं सोच रहा था कि क्या ये वाकई 'सहिष्णुता' है ?? .. या फिर ऐसा तो नहीं कि अब भक्त भी फ़ोकट राष्ट्रप्रेम गौप्रेम गंगाप्रेम चरखाप्रेम आदि से स्वयं उक्ता गए हैं .. बेचारे !! .. क्योंकि हो यह रहा है कि देशप्रेम की बात हुई तो पाकिस्तान ने और अपने ही जवानों ने पोल खोल दी .. गौप्रेम की बात करी तो गोबर मत्थे पड़ गया .. गंगाप्रेम की बात करी तो लगा ये कहाँ कीचड में सर दे दिया .. और जैसे ही चरखाप्रेम ज़ाहिर किया मिर्ची युक्त चरखे-चरखे डायलॉग सुनने को मिल गए .. .. इसलिए आजकल थोड़ी शांति व्याप्त है - और ना ये 'अमेज़िंग' है ना 'सहिष्णुता' - ये तो भक्तों की लाचारी है !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. मोदी जी आगे बढ़ो .. घबराना नहीं .. हिम्मत नहीं हारना .. और मेरी मुफ्त सलाह मान जाना !! .. .. यदि अखिलेश और राहुल का गठबंधन हो जाता है - तो मोदी जी आप एक कदम आगे रहकर मुलायम मायावती से गठबंधन कर लेना .. मेरा दावा है कि ऐसे तिकोणीय 'MMM' महागठबंधन का परिणाम "त्रिशंकु" ही निकल कर आएगा .. .. हा !! हा !! हा !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. पगलाए भक्तों ने सोचा था कि नोटबंदी के ५० दिन बाद अब आएगा मज़ा - बटन दबाते मोदी को ये पता चल जाएगा कि कालाधन कहाँ पड़ा है .. पर हुआ कुछ यूँ कि मोदी कृपा से ऐसा एप आ गया कि बटन दबाते ये पता चलता है कि किस एटीएम में पैसा है .. .. वाकई मज़ा आ गया ना ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. आज सुबह उसी भक्त मित्र का फ़ोन फिर आया जिसका कल शाम आया था .. कहने लगा - और कहने क्या पूछने लगा .. यदि अखिलेश और राहुल का गठबंधन नहीं हुआ तो ?? .. और मैनें कह दिया .. कि तब तो अखिलेश को पूर्ण बहुमत मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा .. .. तो फिर बहुमत किसे आएगा ?? .. मैनें कह दिया - किसी को नहीं .. .. क्यों क्या तब भी मोदी को नहीं ?? .. मैनें कह दिया - बिल्कुल भी नहीं .. .. और उसने इतरा कर पूछ लिया - कारण ?? .. और मैनें भी कह दिया - कारण यह कि मोदी अब इतने 'उठ' चुके हैं कि जमीन पर क्या होता है इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता .. .. बस भक्त को पहली बार कुछ संपट बैठी और उसने फोन फिर काट दिया .. खट्टाक !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Monday 16 January 2017

/.. एक भक्त मित्र का फ़ोन आया .. बेचारा बहुत परेशान था - और परेशान से ज्यादा हताश .. कह रहा था कि चुनाव आयोग भी निष्पक्ष नहीं .. दिल्ली के २१ विधायकों के संसदीय सचिव बनने के कारण सदस्यता निरस्त करने का निर्णय तो महीनों से नहीं लिया - और समाजवादी पार्टी किसकी इसपर निर्णय तत्काल ?? .. क्या ये गलत नहीं जी !! .. .. और मैनें कह दिया - बहुत गलत हो गया जी !! .. लगता है मोदी के बुरे दिन आ गए हैं जी !! .. इसलिए उनके साथ सब गलत ही गलत हो रहा है जी !! .. .. और उसने फोन काट दिया .. खट्टाक !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. चरखेवाले मोदी जी !! .. आपको एक बार फिर मुफ्त सलाह दे रहा हूँ .. .. अब उत्तरप्रदेश में फ़ोकट मशक़्क़त मत करना .. नोटबंदी के बाद आपकी फड़तूस पार्टी के पास तो अब सफ़ेद धनबल भी कम ही बचा होगा .. इसलिए कालेधन से ये खर्चीली रैलियों का आईडिया भी त्याग ही दोगे तो बद होने के बावजूद बदनामी से भी बच जाओगे .. और मेरी मानो तो पंजाब में जी जान लगा दो गुरु !! .. नहीं तो केजरी से तो तुम्हें कोई ना बचा पाएगा .. मोदी जी !! या फिर एक काम करो .. .. ये चुनाव की राजनीति और पार्टी पॉलिटिक्स अमित शाह जैसे दोयम-तीयम दर्जे के हलकट जीव जंतुओं के भरोसे छोड़ तुम तो तुरंत अपने प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण और दायित्वपूर्ण कार्य में भिड़ के लग जाओ - और बचे हुए २ साल में कुछ वो कर दिखाओ जिसकी जनता को तुमने उम्मीद बंधाई थी .. और ऐसा कर शायद तुम गुजरात में अपनी इज़्ज़त बचा पाओ .... प्रयास करने में क्या हर्ज़ है ?? - चरखेवाले मोदी जी !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. तो साईकिल पर चुनाव आयोग का फैसला आ गया - अखिलेश जीत गए .. और मुलायम भी .. क्योंकि यदि आप ये सोच रहे हैं कि मुलायम हार गए तो शायद आप गलत हैं .. क्योंकि इस फैसले से हार तो मोदी की होगी .. और वो भी अखिलेश+राहुल के हाथों .... यानि पंजाब गोवा के बाद उत्तरप्रदेश में भी भारी करारी हार .. और उत्तराखंड या मणिपुर में भी मोदी क्यों जीतेंगे ?? .. कोई खास वजह ?? .. नहीं ना !! .... हा !! हा !! हा !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Sunday 15 January 2017

// गुरु सिद्धू कांग्रेस में शामिल - अब उलटफेर देखना - भाजपा '0' और कांग्रेस ३-४-५ ..//


ताली ठोको गुरु तालियां ठोको !! .. हाथ से भी ठोको पाँव से भी ठोको !! .. ..

हैरतअंगेज़ चौकाने वाली ब्रेकिंग न्यूज़ - गुरु सिद्धू पत्नी के नक़्शे कदम स्वयं भी कांग्रेस में शामिल हो गए .. .. इसमें चौकाने वाली बात कांग्रेस में शामिल होने की नहीं है .. चौकाने वाली बात तो यह है कि गुरु शामिल हो गए .. ..

पर शायद पत्नी के लिए यह शुभ नहीं हुआ लगता क्योंकि सुन रहे हैं गुरु शायद पहला काम पत्नी का अमृतसर ईस्ट से टिकट काटने का ही करने वाले हैं .. और शायद शुभ तो स्वयं गुरु के लिए भी नहीं क्योंकि 'गुरुघंटाल कैप्टेन' गुरु को ही जीतने नहीं देंगे .. ..

पर मुझे लगता है कांग्रेस के लिए ये शुभ समाचार हो सकता है क्योंकि गुरु के पार्टी में आने से कांग्रेस के पास भाजपा से दिल्ली का बदला लेने का एक स्वर्णिम अवसर है .. क्योंकि यदि कांग्रेस चाहे और पूरा ज़ोर लगा दे तो भाजपा को '0' पर समेट कर पंजाब चुनाव में ३-४-५ सीट जीत कर हिसाब चुकता कर सकती है .. हाँ नहीं तो !! .. है ना !! .. ..

और इसलिए मुझे लगता है बेआबरू हो भाजपा से निकले गुरु सिद्धू 'चरखेवाले' का चरखा तो चला ही देंगे - उसे बता ही देंगे कि जुमले घड़ने में गुरु का कोई सानी नहीं .. .. हा !! हा !! हा !! .. खट्टाक !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 14 January 2017

// लफड़ा ये है कि भ्रष्टाचार चरखेवाले 'चरखे' की केंद्र धुरी में ही आकूत विद्यमान है ....//


सेना के जवान तेज बहादुर को कोई भी शिकायत सोशल मीडिया पर नहीं डालनी चाहिए थी .. पर शिकायत पर केंद्र को भेजी गृह मंत्रालय की प्रारंभिक रिपोर्ट - जिसमें शिकायत को झूठ करार दिया गया बताया गया है - सार्वजनिक हो जाने या किये जाने में किसी आपत्तिकर्ता को आपत्ति नहीं हुई .. ..

ये ठीक ऐसा ही है कि - मोदी क्योंकि प्रधानमंत्री हैं इसलिए किसी को उनके विरुद्ध अशोभनीय टीका टिपण्णी या बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए .. पर यदि मोदी ऐसा ही करते हैं और करते ही रहते हैं तो वो अशोभनीय नहीं माना जाएगा .. क्यों ?? .. क्योंकि समर्थ का तो कोई दोष होता ही नहीं और असमर्थ कभी सही हो सकता ही नहीं .. और क्योंकि वैसे भी मोदी का हर मापदंड दोहरा तिहरा ही होता है .. मसलन मोदी अपने 'मन की बात' लाइव सर्वाजनिक कर सकते हैं - पर उस पर यदि कोई उनकी तारीफ करे तो मोदी मंत्रमुग्ध और यदि बुराई कर दे तो मोदी विक्षुब्ध .. ..

और इस बार जवान तेज बहादुर ने कुछ वैसा ही कर दिया जैसा अनुराग कश्यप या कपिल शर्मा ने कर दिया था .. यानि वैसा ही जिससे चरखेवाले के मान या अहम् या इज़्ज़त या स्वार्थ को बैठे बैठाए बस यूँ ही ठेस लग गई .. ..

पर ठेस क्यों लगनी चाहिए थी ?? .. राजनीति लोकतंत्र और सार्वजनिक जीवन में तो ऐसा होता ही रहता है - फिर क्यों ?? .. ऐसा इसलिए कि चरखेवाले को स्वयं १००% मालुम है कि 'अच्छे दिन' और 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" मात्र जुमले दिए गए थे - और जुमलों के विपरीत भ्रष्टाचार 'चरखे' की केंद्र धुरी में ही आकूत विद्यमान है .. इसलिए भंडाफोड़ का डर उन्हें हमेशा सालता रहता है - यानि मरता क्या ना करता - यानि चोर की दाढ़ी में तिनका .. ..

और जिसका एक और जीवंत हो उठा प्रकरण है - व्यापमप्रदेश के कटनी एसपी से सभी समर्थों और भक्तों का भय और कटाव और बदहवास बचाव .. वो भी व्यापक हवाला काण्ड के प्रारंभिक 'जाँच' में ही चरखेवाले तक 'आँच' पहुँचने ना देने के कुप्रयास में पूरी मुस्तैदी के साथ .. है ना ??

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 13 January 2017

/.. खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में गांधी जी के बजाय चरखेवाले मोदी के दिखते ही ऐसा हल्ला मच गया जैसा कि संदीप कुमार या वरुण गाँधी की वीडियो मार्किट में लॉन्च होने पर हुआ था .. .. और इस पर भक्तों की सफाई भी आ गई है .. फोटू गाँधी जी की ही हो ऐसा कोई नियम नहीं .. और मोदी की अपील के बाद ही खादी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई - इसलिए मोदी की फोटू में भी कोई आपत्ति मान्य नहीं .. .. मेरी प्रतिक्रिया .. .. नोटों पर भी फोटू गाँधी जी का ही हो ऐसा भी तो कोई नियम नहीं होगा .. इसलिए ही मैनें कहा था कि आने वाले १००० के नए नोट पर भी फोटू होगी नरेंद्र दामोदरदास मोदी चरखेवाले की .. .. और मेरी तो यहाँ तक भी मांग है कि हर उस शौचालय पर भी जो मोदी की अपील के बाद बना हो मोदी की फोटू टांग दो - फिर भले ही शैचालय पुरुषों के लिए हो या महिलाओं के लिए .. अपील तो मोदी की ही काम करी ना !! .. .. हा !! हा !! हा !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// नरेंद्र दामोदरदास मोदी चरखेवाले ....//


खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में गांधी जी गायब - चरखा मौजूद - और चरखा कातते दिख रहे भक्तों के मोदी .. .. 

और अब जगहंसाई शुरू हो गई है - जो बेचारे भक्तों के लिए भी एक और चिंता का विषय हो चली है .. .. 

और चिंता का विषय इसलिए भी है कि गांधी जी ने तो खादी और स्वदेशी को प्रोत्साहित किया था - पर इस 'चरखे' ने तो कपडा मिलों का बट्टा बैठाते ही - अपने को चरखे के साथ विज्ञापित कर दिया ....

और इसलिए अब आप कह सकते हैं कि - "मजबूरी का नाम मोदी चरखेवाले" !!

थोड़ा इंतज़ार और करिए जनाब .. मेरा अनुमान है कि जो १००० का नया नोट आएगा तो उस पर भी महात्मा गाँधी के बजाय 'चरखे' की ही तस्वीर छपी होगी .. और कोई बड़ी बात नहीं यदि असत्य के पुजारी द्वारा कटु सत्य लिख भी दिया जाए कि - मैं धारक को एक भी रुपया अदा करने की नीयत और कूवत नहीं रखता हूँ - नरेन्द्र दामोदरदास मोदी चरखेवाले .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 12 January 2017

/.. केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे ऐसा कुछ-कुछ सुनते ही भक्तगण सुन्न सनन सन्न हो गए थे .. और फिर दे बयान दे गालियां दे चीं चैं चौं दे तर्क कुतर्क .. तौबा !! .. और अरविन्द केजरीवाल को बहुत समय से नज़रअंदाज़ करने की नीति पर चल रहे मीडिया वाले भी बहक कर केजरीवाल गान शुरू कर बैठे थे - वो भी मय ढेर सारे फाइल शॉट्स के साथ .. .. और अरविन्द केजरीवाल अपने मकसद में सफल होते ही बहुत ही मासूमियत से कह दिए - पंजाब का मुख्यमंत्री मैं कैसे बन सकता हूँ - पंजाब का मुख्यमंत्री तो कोई पंजाब से ही होगा !! .. .. और मुझे लगा कि अरविन्द केजरीवाल ने कह दिया - बच्चों !! ना तुम कुछ समझे ना समझोगे - मैं मुख्यमंत्री बन गया तो तुम तो वैसे ही बर्बाद - और मैं नहीं बना तो भी मैं तुम्हे बर्बाद कर के रहूँगा .. यानि अब तुम्हें बर्बादी से यदि कोई बचा सकता है तो वो है केजरीवाल - पर तुम्हे बर्बाद कर के छोड़ेगा केजरीवार .. तुम तो बस मुझे गालियां देते रहो कोसते रहो .. .. हा !! हा !! हा !! .. .. और तब से बच्चे एक बार फिर सुन्न सनन सन्न हो गए हैं - बेचारे !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Wednesday 11 January 2017

/.. मोदी के मित्रो !! .. और मोदी के भाइयों और बहनों !! .. और मोदी के सवा सौ करोड़ देशवासियों !! .. और मोदी से डरे मीडिया वालों !! .. क्या आज राहुल गांधी के भाषण सुने ?? .. सुने ना !! .. कैसे लगे ?? .. "डरो मत" सही सही बताओ कैसे लगे ?? .. धाँसू थे ना !! .. मोदी के घिसे पिटे अंदाज़ से बिल्कुल अलग थे ना !! .. तो फिर किसी भी प्रकार का डर तो नहीं लग रहा ना !! .. डरना भी नहीं .. क्योंकि डरना मना है .. क्योंकि अब तो लगता है कि जिसे भाषण देना तक नहीं आता था जब वो भी आज लपेट लपेट कर दे गया - तो अब मोदी से वाकई डरना भी क्यों ?? .. और जब मोदी से कोई आशा भी ना बची हो तो फिर तो डरने के बजाय डराया ही क्यों ना जाए ?? .. हुर्र हुर्र हुर्र .. हा !! हा !! हा !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// सेना हो या मोदी - दाल पतली हो या काली - जांच तो सभी आरोपों की जरूरी - है ना !! ..//


बीएसएफ के एक जवान ने खाने के स्तर को लेकर एक वीडियो डाल दिया है .. और सेना और सत्ता की चूलें हिलने की आवाज़ें आने लगी हैं .. अब जो होगा सो होगा .. पर कुछ लोग एवं अनेक सरकारी जीव और अनेक 'सैनकीय ओत प्रोत' लोग ये कह रहे हैं कि उस जवान को अपनी बात सोशल मीडिया में सार्वजनिक नहीं करनी थी - और मीडिया ने भी इसे तूल नहीं देना था - क्योंकि इस पर तो सेना स्वयं कार्यवाही करेगी वो भी सैनिक परंपरा और नियमानुसार .. ..

इस बाबत मेरी विवेचना .. ..

यदि शिकायत झूठी है तो .. मुझे लगता है कि जवान तो गया काम से .. ..
यदि शिकायत सच्ची है तो  .. मुझे लगता है कि जवान तो जाएगा ही काम से - पर एक और अंतहीन कार्यवाही होते रहने हेतु एक 'इंक्वायरी' बैठा दी जाएगी - और फिर सेना और सत्ता के बीच की वही 'सांठगांठ' हर आवश्यक लीपापोती कर गुजरेगी .. ..

पर मजे की बात ये कि - शिकायत झूठी है या सच्ची - ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा - क्योंकि जवान का कहा - और जवान का वीडियो सही हो क्या गारंटी ?? .. वो कोई मोदी थोड़े ही है - जिसने "कहलवा" दिया कि उसकी डिग्री सही तो सही - उसने सहारा से रिश्वत नहीं ली तो नहीं ली .. है ना ??

और अब तक तो जांच पूरी नहीं हुई है .. है ना ??
तो जब तक जांच पूरी नहीं हुई है तब तक एक जवान की शिकायत झूठी या सच्ची होने पर दावे क्यों - बहस क्यों - बयान क्यों ?? .. है ना ?? .. ..

और जवाब मैं दे देता हूँ .. वो भी प्रतिप्रश्नों  के रूप में .. किसने कहा था "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" ?? .. क्या इस जुमले में सेना सम्मिलित नहीं थी ?? .. यदि थी तो क्या मोदी जी ने सेना के क्रियाकलापों में उस वक्त हस्तक्षेप कर दिया था ?? .. और यदि नहीं किया था तो क्या मोदी सेना के भ्रष्टाचार को रोकने हेतु वचनबद्ध हैं या नहीं ?? .. और यदि हैं तो क्या वो हस्तक्षेप करेंगे कि नहीं ?? .. और यदि वो हस्तक्षेप करेंगे तो विपक्ष या मीडिया हस्तक्षेप कर सकेगा कि नहीं ?? .. और यदि सब हस्तक्षेप करेंगे तो बवाल मचेगा कि नहीं ?? .. ..
मचेगा !! .. बवाल तो मचेगा ही - और बवाल तो मच ही गया है .. .. और बवाल तो मचना ही था .. और बवाल मचना भी आवश्यक .. क्योंकि देशवासियों को अब मोदी पर विश्वास नहीं और मोदी को जवान पर विश्वास नहीं .. बिना जांच किसी को किसी पर विश्वास नहीं .. है ना ?? .. ..

इसलिए - सेना हो या मोदी - दाल पतली हो या काली - जांच तो सभी आरोपों की जरूरी .. .. है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 10 January 2017

// ४ फरवरी से ८ मार्च तक छुट्टे छूट केजरी को कैसे काबू में रखोगे भक्तों !?!? .. तौबा !! ..//


बहुत दिन हुए - उत्तरप्रदेश समाचारों में छाया हुआ है - और भाजपा के सबसे बद और बदनाम हो चले कार्यकर्त्ता मोदी भी कई रैलियों में धन बल के साथ पूरी ताकत झोंक चुके हैं - और भाजपा अपना पूरा ज़ोर उत्तरप्रदेश में ही लगाए हुए है - क्योंकि भाजपा को लगता है कि उत्तरप्रदेश चुनाव उसके लिए 'जीवन मरण' का प्रश्न है .. .. पर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में साफ़ हो गया है कि टूट चुकी समाजवादी पार्टी अब भी बहुत भारी है .. ..

और फिर फ़ोकट बदनाम किये जाते रहे मोदी के जानी दुश्मन केजरीवाल ने भी तो घोषणा कर ही दी है कि पंजाब-गोवा में ४ फरवरी को मतदान होते ही फुरसत पा जाने के बाद वो बिंदास उत्तरप्रदेश में भाजपा को हराने के लिए ही प्रचार करेंगे .. और इसलिए मुझे लगता है कि 'जीवन' के बजाय भाजपा का तो 'मरण' ही हो जाएगा .. ..

इसलिए मोडिया और भक्तों और भाजपा और मोदी को मेरी सहानुभूतिपूर्वक सलाह .. ..

मोदी के लिए उत्तरप्रदेश चुनाव उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना पंजाब का - क्योंकि उत्तरप्रदेश हारने से तो केवल एक प्रदेश हाथ में नहीं आएगा बस - पर पंजाब में हारते ही मोदी के हाथ से तो सबकुछ निकल जाएगा क्योंकि वो एक अकेला केजरी ही ताली ठोंक मोदी की पगड़ी उछाल देगा और भाजपा की बैंड बजा देगा .. ..

इसलिए मोडिया और भक्तों और भाजपा और मोदी को मेरी सलाह है कि हारते हुए उत्तरप्रदेश में इतनी ज़ोर आज़माइश करने की बजाय पंजाब पर ज़ोर आज़माइश करें तो हारने के बाद दिल नहीं दुखेगा - और दिमाग तो है नहीं जो खराब होगा .. .. हा !! हा !! हा !! .. ..

अरे यार भक्तों बुरा मत मानो !! .. यदि तुम्हें लगता है कि तुम में दिमाग है तो फिर सोचो ना केजरीवाल जी का कोई तोड़ .. सोचो ना कि ४ फरवरी से ८ मार्च तक छुट्टे छूट केजरीवाल जी को कैसे काबू में रखोगे ?? .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 9 January 2017

/.. वित्त वाले जेटली भाई ने घोषणा कर दी है .. होए !! बल्ले-बल्ले - बल्ले-बल्ले - बल्ले !! .. टैक्स ही टैक्स !! .. .. नोटबंदी के बाद भी - अप्रत्यक्ष कर प्राप्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी - प्रत्यक्ष कर भी बढ़ गया - सर्विस टैक्स बढ़ गया - कस्टम ड्यूटी बढ़ गई .. सारी आशंकाएं निर्मूल .. कोई परेशानी नहीं .. सब कुछ बढ़िया बढ़िया !! .. हा !! हा !! हा !! .. .. बच्चू अब बोलो - बहुत रो रहे थे ना नोटबंदी को .. तो अब क्या कहोगे ?? .. .. अब कहने को बचा ही क्या है .. स्साले ५०-१०० के छुट्टे टुच्चे नोट भी बंद कर दो भाई .. और मैं तो कहता हूँ कि ये मुआँ २००० का नया गुलाबी नोट भी अब जल्दी ही बंद कर दो भाई .. क्या है कि टैक्स और मिलेगा तो सरकारी खुशहाली और आएगी .. .. और पिछली बार ५००-१००० के बड़े नोटों को बंद करने से छोटों को कुछ तकलीफ हुई थी - तो शायद इस बार छोटे बड़े दोनों नोट बंद करने से सबको तकलीफ हो .. .. यानि सरकारी खुशहाली शायद और जबरदस्त हो .. .. बाकी देश तो कैशलेस होने में भी खुश ही है .. देश का क्या - संतप्त संतुष्ट सहिष्णु विचित्र देशवासियों का क्या ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


/.. अखनूर में तो फिर आतंकी हमला हो गया .. वो भी सीमा पर स्थित सैनिक संस्थान पर .. और हमले में तो फिर से इधर के ३ शहीद हो गए .. .. कहीं ये सर्जिकल स्ट्राइक का असर तो नहीं ?? .. या फिर ये सर्जिकल स्ट्राइक के स्वतः कम से कमतर होने के कारण तो नहीं ?? .. या फिर इसका सर्जीकल स्ट्राइक से कोई लेना देना ही नहीं ?? .. या फिर ये हमारी सेना की विफलता तो नहीं ना ?? .. या फिर ये मोदी की फूँ-फाँ के दिन-ब-दिन कम होते असर के कारण दुश्मन का दुस्साहस ही तो नहीं ?? .. .. कारण कुछ भी हो पर जवाबदारी तो मोदी की ही बनती है - मेरी नहीं !! .. .. और यदि किसी को लगता है कि जवाबदारी मेरी बनती है - तो मैं हँसते-हँसते गालियां खाने के लिए तैयार हूँ .. क्योंकि राष्ट्र के लिए कुछ कुर्बानी तो अब सबको देना ही पड़ेगी .. और ऐसा इसलिए भी क्योंकि कालेधन के उजागर करने की कोशिश में भी तो अनेकों गरीबों ने फ़ोकट में हँसते-हँसते कुर्बानियाँ दे मारी कि नहीं ?? .. और मोदी सहित देश दुनिया ने इसे सराहा कि नहीं ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Sunday 8 January 2017

//.. 'मुख्यमंत्री' सिद्धू अब क्या करेंगे ?? ....//


ये लो जी .. अब तो हद्द हो गई .. बीवी गई कांग्रेस में .. कांग्रेस में जाकर बोली वो भी आ रहे हैं .. लगा कि उनकी धमाकेदार एंट्री होगी .. उन्हें उनकी मांग और ज़िद के अनुसार मुख्यमंत्री के पद का दावेदार घोषित किया जाएगा .. .. पर धमाकेदार एंट्री के पहले ही धमाका हो गया .. कांग्रेस ने घोषित कर दिया कि सिद्धू को उपमुख्यमंत्री का कोई वादा नहीं किया गया - यानि फिर मुख्यमंत्री बनाने का तो प्रश्न ही नहीं उठ रहा .. ..
तो फिर क्या सिद्धू मंत्री बनेंगे .. ना जी ना !! .. राज्यसभा सांसदी को तो लात मार के आए .. तो क्या अब एक राज्य में अदने मंत्री .. और वैसे भी मंत्री तो बीवी खुद बनेगी .. तो क्या मियाँ बीवी एक बराबर .. ना जी ना !! .. ..
तो फिर क्या सिद्धू कांग्रेस में झाड़ू लगाएंगे .. ना जी ना !! .. झाड़ू तो वो तब लगाएंगे ना जब कोई हाथ में झाड़ू पकड़ाएगा .. और अब तो कोई झाड़ू देने वाला भी नहीं .. ..

तो प्रश्न उठता है कि अब सिद्धू करेंगे क्या ?? .. ..

और मुझे लगता है कि अब वो योगेंद्र यादव की 'स्वराज इंडिया पार्टी' ज्वाइन करेंगे इस शर्त पर कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे .. .. अब आप समझदार लोग ये ना पूछ लेना कि क्या 'स्वराज इंडिया पार्टी' अन्ना के आशीर्वाद से पंजाब का चुनाव जीत रही है ?? .. क्योंकि फिर मैं पूछ लूँगा कि क्या कांग्रेस भी पंजाब का चुनाव जीत रही है जो सब फ़ोकट में हवा में फटा लठ्ठ भांज रहे हैं ?? .. ..

अरे आप मेरी मानो तो मालुम तो सिद्धू को भी है कि कोई जीते या हारे उन्हें कोई मुख्यमंत्री बनाने वाला नहीं - इसलिए उनकी मांग तो बस इतनी है कि मुझे मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करो .. और इसलिए मुझे लगता है कि कप्तान अमरिंदर सिंह गलती कर गए - उन्हें उनकी यह मांग मान लेना थी .. ..
तो क्या फिर यही मांग केजरीवाल को भी नहीं मान लेनी थी ?? .. नहीं जनाब बिल्कुल नहीं - क्योंकि ऐसे फालतू इंसान को मुख्यमंत्री बनाने का तो प्रश्न ही नहीं उठता - क्योंकि आखिर केजरीवाल कोई पागल थोड़े ही हैं जो सुनिश्चित जीत के बाद इनको मुख्यमंत्री बना देते .. हाँ नहीं तो !! .. ..

तो क्या अब गुरु के लिए एक ताली भी नहीं बनती .. बनती तो नहीं पर ठोकनी हो तो ठोंक लो - कौन रोकता है - वैसे भी आजकल कई बेवकूफ लाइन लगा लगा कर यूँ ही तालियां ठोंक ही रहे हैं - और कई समझदार अपना माथा भी ठोंक ही रहे हैं कि नहीं ?? .. ..

पर फिर भी सवाल तो अब भी बना हुआ है कि आखिर 'मुख्यमंत्री' सिद्दू क्या करेंगे - और मुझे लगता है कि अब सिद्धू ज़िन्दगी में पहली बार अक्लमंदी का परिचय देते हुए कह देंगे - गुरु ये राजनीति मेरे बस की नहीं .. और यदि वो ऐसा नहीं भी कहेंगे तो फिर कर भी क्या लेंगे ?? .. क्या होनूलुलू के मुख्यमंत्री बनेंगे ?? ..

तो गुरु !! ठोको गुरु के लिए एक ताली .. .. और आगे बढ़ो - कोई काम की बात करो .. .. आप तो अब ये बताओ कि सिद्धू की बीवी कितने मतों से हारेगी - और क्या सिद्धू चुनाव हारने के बाद राजनीति से सन्यास लेंगे कि नहीं ?? .. और क्या सिद्धू कांग्रेस से निकाले जाने पर या निकलने पर भाजपा में वापस जाएंगे - या लिए जाएंगे ?? .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 7 January 2017

// मैं पंजाब में 'आप' की चाहत जो रखता हूँ ....//


(प्रिय अरविन्द केजरीवाल को समर्पित)

सर झुका कर चलना मेरी फितरत नहीं ....
सर उठा कर चलना मेरी आदत ही सही ....

ऊपर जब भी देखता हूँ आसमाँ देखता हूँ ....
स्वच्छ विशाल खुल्ला आसमाँ तकता हूँ ....

सावन भादो तो मुझे बहुत ही भाते हैं ....
पानी वाले बादल मुझे बहुत लुभाते हैं ....

पर यूँ ही मंडराते बादलों से नफरत करता हूँ ....
रोशनी अवरोधी बादलों से नफरत करता हूँ ....
काले दगाबाज़ बादलों से नफरत करता हूँ ....
उड़ते हलकट बादलों से नफरत करता हूँ ....
मैं नशे में चूर बादलों से नफरत करता हूँ ....

क्योंकि ....

मैं खुल्ले आसमाँ की चाहत रखता हूँ ....
मैं मेरी धरती से बहुत प्यार करता हूँ ....
मैं मेरे भारत से बहुत प्यार करता हूँ ....

मैं पंजाब में 'आप' की चाहत जो रखता हूँ ....

( ब्रह्म प्रकाश दुआ - ०७/०१/१७ )

Friday 6 January 2017

// 'मोडिया' के सर्वे में तो 'आप' पंजाब में सदैव नंबर २ पर रखी जाएगी - क्योंकि ....//


'मोडिया' अब बता रहा है कि पंजाब में कांग्रेस नंबर १ पर रह सरकार बना सकती है - जबकि 'आप' नंबर २ पर रहेगी - और अकाली+भाजपा नंबर ३ पर .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

यदि अकाली+भाजपा को नंबर १ बताया जाता तो फिर तो कोई विश्वास ही नहीं करता - वो तो फिर वैसी ही बात होती कि कोई सर्वे ये बता देता कि राष्ट्रपति के लिए देश की पहली पसंद अमित शाह और दूसरी अनुपम खेर .. ..

और यदि 'आप' को नंबर ३ बता दिया जाता तो फिर तो भक्त तक विश्वास नहीं करते - वो तो फिर वैसी ही बात होती कि कोई सर्वे ये बता देता कि राष्ट्रपति के लिए देश की पहली पसंद राखी सावंत और दूसरी किरण बेदी .. ..

इसलिए बेचारे अक्कल के मारों को 'आप' को मजबूरी में नंबर २ ही बताना पड़ा - और पड़ेगा !! .. ..

पर यदि मैं ये मान लूँ कि सर्वे सही है तो फिर तो मोदी के लिए डूब मरने जैसी स्थिति है - क्योंकि 'पप्पू' की कांग्रेस से हार - छी: छी: .. ये तो शेम-शेम हो जाएगी !! .. ..

पर यदि मैं ये मान लूँ कि सर्वे गलत है और केजरीवाल एक बार फिर खुल्ले मैदान में दे पटक कर पटकनी दे - चित्त पट्ट चित्त पट्ट - और फिर पट्ट चित्त कर देते हैं - तो फिर तो समझो कि मोदी डूब ही गए .. क्योंकि फिर मोदी द्वारा बहुत सताए केजरीवाल क्या मोदी को यूँ ही छोड़ देंगे ?? .. क्या फिर पट्ट पट्ट पट्ट नहीं कर देंगे ?? .. ..

इसलिए मुझे लगता है कि भक्त खैर मना रहे होंगे और प्रार्थना कर रहे होंगे कि पंजाब में कांग्रेस ही जीत जाए पर 'आप' किसी भी हालत में नहीं .. .. और सारे के सारे 'मोडिया' सर्वे मेरी इस बात की गवाही देते रहेंगे .. .. शर्तिया !! .. ..

पर चुनाव नतीजे आने के बाद आप महसूस करेंगे .. दे चित्त पट्ट - पट्ट चित्त - पट्ट पट्ट पट्ट .. समझ गए ना ?? .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

//.. तेल देखो तेल की धार देखो - रूपए और मोदी के गिरते स्तर का हाल देखो ..//


आंकड़ों में अकड़े जकड़े भक्त जरा अकड़ छोड़ गौर फरमाएं : -

जुलाई   २०१३ - पेट्रोल ७०.४४ रूपए प्रति लीटर - कच्चा तेल ६१७० रूपए प्रति बैरल .. ..
जनवरी २०१७ - पेट्रोल ७०.६० रूपए प्रति लीटर - कच्चा तेल ३५९९ रूपए प्रति बैरल .. ..

और तब जो बड़बोले मोदी सौम्य मनमोहन सिंह को "मौनमोहन" बोले थे - वो बड़बोले हर विषय पर तो बड़-बड़बड़-बड़बड़ाते ही रहे - पर शर्म बेच खाने वाले काफी विषयों पर अब मौन हो चुके हैं .. ..

मसलन एक विषय और .. .. 

तब बड़बोले मोदी रूपए की गिरती कीमत पर उठते हुए उठ-उठ उचक-उचक बोले थे - "दिल्ली में बैठी सरकार और रूपए में होड़ लगी है कौन कितना गिरेगा" .. .. और कहा तो यहाँ तक भी गया था कि - "जैसे जैसे रुपया गिरता है वैसे वैसे देश की गरिमा गिरती है" .. .. 

और आज रुपया मोदीमय हो अपने सबसे निचले स्तर ६८.८० पर गिर चुका है .. .. और गिरे रूपए और गिरे मोदी का गिरना बिना किसी होड़ के जारी है .. ..

और नोटबंदी की शर्मनाक विफलता के बाद भी यदि लुटी पिटी जनता उद्वेलित ना हो मौन है - और भक्त स्तब्ध हो उचक रहे हैं - और बड़बोले बड़बड़ा ही रहे हैं - तो मेरे मन में भी एक प्रश्न तो खड़ा होता है कि - क्या लुटी पिटी जनता को बड़बोले मोदी अब भी पसंद हैं ?? .. ..

लेकिन विवेचना से मुझे एक बात तो स्पष्ट होती है कि .. या तो मैं बेवकूफ हूँ .. या फिर लुटी पिटी सहमी जनता बेवकूफ है .. या फिर ये बात सिरे से गलत है कि लुटी पिटी जनता बड़बोले मोदी को अब तक भी पसंद करती है .. ..

भक्तगण अपनी प्रतिक्रिया खुल कर दे सकते हैं ताकि इस बात का भी आंकलन कर पाऊं कि आखिर भक्तों का गिरता स्तर भी कहाँ तक गिरा - रूपए जितना ?? .. या फिर उनका गिरता मनोबल कहाँ तक फिसला - कच्चे तेल जितना ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 3 January 2017

/.. मेरी मर्ज़ी !! .. मर्ज़ी ?? .. जी हाँ आप चाहें तो होटल में सर्विस चार्ज दें या ना दें .. यानि मोदी जी के राज में तो बस सब मर्ज़ी से ही चल रहा है .. लोगों ने मर्ज़ी से गैस की सब्सिडी छोड़ दी - और खुल्ले में शौच करना भी .. .. मोदी ने मर्ज़ी से ५००-१००० के नोट बंद कर दिए .. और कई लोग मर्ज़ी से घंटों बैंकों की लाइनों में खड़े रहे .. .. खैर कुछ बेवकूफ लोग मनमर्ज़ी करते रहते हैं .. मसलन होटल में सर्विस चार्ज मर्ज़ी से देने का प्रावधान कर देना - या अपना पैसा निकालने के लिए घंटों बिना किसी ठोस उचित प्रत्याशा में खड़े रहना - या बस यूं ही शौक के लिए या 'शौक' देने के लिए नोट बंद कर देना - मनमर्ज़ी के ही ताज़ा उदाहरण हैं .. .. पर मैं यह बात समझ नहीं पा रहा हूँ कि - नोटबंदी के ५० दिन पूरे होने उपरांत जो लोग मोदी को बुरा-बुरा कह रहे हैं वो मर्ज़ी से ऐसा कर रहे हैं या मजबूरी में ?? .. और होटल में मर्ज़ी से सर्विस चार्ज देने वाला और भाजपा को मर्ज़ी से वोट देने वाला बेवकूफ क्यों नहीं कहलाएगा ?? ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


Sunday 1 January 2017

/.. कल परसों ५० दिन पूरे हुए थे .. और कई घोषणाएं ऐसे की गई थीं जैसे नोटबंदी के फलस्वरूप ही कोई सांता तोहफे बाँट रहा हो .. .. पर आज पेट्रोल डीजल महँगा कर दिया गया है .. तो क्या ये भी नोटबंदी के कारण ?? .. .. नहीं यार !! हर चीज़ को नोटबंदी से जोड़ देना उचित नहीं .. जैसे जो बैंकों की लाइन में खड़े मर गए वे कोई नोटबंदी के कारण थोड़े ही मरे थे - उन्हें तो मरना था सो मर गए .. ऐसे ही ये पेट्रोल डीजल के भाव तो बस यूं ही बढ़ने ही थे सो बढ़ गए - इसका भी मुई नोटबंदी से क्या लेना देना ?? .. .. नोटबंदी का तो सीधा-सादा लेना देना केवल मोदी से है और इसलिए देश के भविष्य से है .. .. नोटबंदी के कारण यदि मोदी परास्त होते हैं तो देश का सौभाग्य - और यदि नोटबंदी के कारण अच्छे परिणाम निकलते हैं तो भी देश का सौभाग्य .. यानि मुझे लगता है कि जबकि नोटबंदी के भयावह परिणाम भले ही स्पष्ट हों - देश के लिए तो ये हर हालत में सौभाग्यशाली ही साबित होगी .. है ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


// क्या फर्क पड़ता है - अखिलेश सफल और मोदी असफल क्यों - केजरी जीतेंगे क्यों ??...//


कुछ लोग और काफी भक्त कह रहे हैं कि अखिलेश और मुलायम का झगड़ा एक मिली जुली कुश्ती है - या फिर पुराने घाघ मुलायम की पुत्र अखिलेश को पुख्ता सत्तासीन करने की चाल - आदि !! ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

क्या फर्क पड़ता है ?? .. अखिलेश अपने दमखम पर सफल हो रहे हैं या - अपनी या अपने बाप की राजनीतिक चालबाज़ी या दांवपेंच के बल पर .. मुख्य बात तो यही है ना कि अखिलेश सफल हो रहे हैं ....

ठीक वैसे ही जैसे क्या फर्क पड़ता है ?? .. मोदी भी अपने दमखम पर - या फिर अपनी या अपने आकाओं की राजनीतिक या व्यावसायिक चालबाज़ी या दांवपेंच के कारण आज सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं या बैठाए गए हैं .. और मुख्य बात तो बस यही है ना कि देश की ऐसी की तैसी हो रही है ....

और क्या फर्क पड़ता है कि नोटबंदी का फैसला मोदी ने अच्छी नीयत से लिया या बेवकूफी में - फायदा तो कुछ हुआ नहीं ना .. और नुकसान भरपल्ले ही पूरा देश भुगत रहा है कि नहीं ?? ....

और क्या फर्क पड़ता है कि नोटबंदी के ५० दिन बीत जाने के बाद भी मोदी ने अपने आप को किसी चौराहे पर उपलब्ध कराया हो या नहीं .. उनकी आलोचना तो फिर भी हर चौराहे पर हो ही रही है कि नहीं ....

और क्या फर्क पड़ता है कि पंजाब में अकाली भाजपा की नोटबंदी के कारण हारते हैं या भाजपाई नशा-नशाई अकालियों के कारण - या कांग्रेस कप्तान के कारण या खुद के बोझ तले - मुख्य बात तो यही है ना कि पंजाब में केजरीवाल जीत रहे हैं .. और वो भी अपने दमखम पर ....

मेरा निष्कर्ष .. ..

राजनीति में परिणाम बहुत मायने रखते हैं - और परिणाम दमखम से ही मिलते हैं - और यदि दमखम स्वयं का ना हो तो फिर परिणाम बहुत बुरे भी निकलते हैं .. .. समझे !! ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. और अंततः .. अखिलेश ने अपने आपको समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करवा अपने पिताश्री आदरणीय माननीय मुलायम सिंह जी को मार्गदर्शक के रूप में सम्मानजनक संरक्षक के पद पर ला पटका .. .. आज मुलायम सिंह यादव भी लालकृष्ण आडवाणी और अन्ना हज़ारे की लाइन में लग गए .. शायद इसलिए कि सही समय सही को सही कहने और सही का साथ देने की हिम्मत ना जुटा पाए .... और गलत को गलत कह गलत का विरोध नहीं कर पाए ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ