Wednesday 31 May 2017

// उफ़्फ़ !! अब तो बहुत डर सा लगने लगा है - !! जय श्री राम !! .. ..//


इधर लिलिपुट ४ कदम उड़ अयोध्या जा रहा है - तो पूरा मोदिया फर्रा रहा है .. ..
और उधर ५६ इंची सेवक ४ लाख करोड़ कोस चल ना मालूम क्या-क्या करने निकला हुआ है - पर इस बार खुद का मोदिया फुर्र-फुर्रा भी नहीं रहा है .. ..

लगता है कोई बदला ले रहा है - देश का मिजाज बदल रहा है .. कमाल है भाई - लिलिपुट तक ५६ इंची पर भारी जो पड़ रहा है !! .. ..

मोदी !! मोदी !! मोदी !! अब बुरी आदत वाला नासमझ ही बोल रहा है ..
और भक्त अब डाइवर्ट हो गाय !! गाय !! गाय !! बोल रहा है ..

और समझदार हतप्रभ हो अब हाय !! हाय !! हाय !! करने लगा है ..
बस देखते जाइये - देश इन सबको बाय !! बाय !! बाय !! करने लगा है .. .. 

और ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि - भक्त और मोदिया ये बताने का प्रयास कर रहे हैं कि योगी के राम दर्शन से योगी का महत्त्व बढ़ा है .. और शायद रामलला ने योगी के दर्शन किये हैं .. ..

और शायद कोई भी जनहित की बात ना सोच रहा है ना बोल रहा है कि इस वक़्त - अयोध्या नगरी के हाल कितने बदहाल हैं - और क्या योगी को अयोध्या का भला करना वांछित है या रामलला का योगी का ?? .. और क्या योगी के ये दर्शन दौरे कहीं ध्रुवीकरण की ओछी राजनीती के एजेंडे का ही हिस्सा तो नहीं ?? .. ..

उफ़्फ़ !! अब तो बहुत डर सा लगने लगा है - !! जय श्री राम !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// लोगों को आर्मी का डर होना चाहिए - या लोगों को पुलिस का डर होना चाहिए ?? ..//


हमारी सेना के सेनाध्यक्ष श्री विपिन रावत जी बड़ी बेबाकी से कह गए कि - "लोगों को आर्मी का डर होना ही चाहिए - जिस देश में आर्मी का डर खत्म हो जाता है उस देश का पतन भी तय हो जाता है" .. ..

मेरी भी बेबाक प्रतिक्रिया .. ..

मैं तो कहता हूँ कि - जिस देश के नेताओं को लोगों का डर नहीं हो - और उल्टे लोगों को नेताओं का डर हो  - उस देश के पतन को कोई नहीं रोक सकता - और इसमें सेना तो कहीं बीच में आती ही नहीं है .. शर्तिया लिख के ले लें मुझ से रावत साहेब !! .. ..

और ये भी जान लें कि लोगों को सेना का डर नहीं सेना पर विश्वास और गर्व होना चाहिए .. सेना का डर तो केवल दुश्मनों को होना चाहिए .. और डर ही क्यों ?? - खौफ होना चाहिए जनाब !! .. लोगों को डरा के कौन सी नवाई की बात हो जाएगी - मेरी समझ से तो परे ही है .. ..

और हाँ एक बात और - जिस संदर्भ में रावत जी ने अपनी बात समक्ष में रखी है - यदि उसी संदर्भ में मैं भी प्रतिक्रिया दूँ तो कहूंगा कि - लोगों को तो पुलिस का डर होना ही चाहिए .. फिर इसके आगे किसी डर की आवश्यकता ही नहीं होगी - सेना की तो कत्तई ही नहीं .. ..

इसलिए कश्मीरी बुआ के प्रिय भक्तगणों और मोदी भक्तों को भी कहूंगा कि कृपया टीप करें - और फ्री फ़ोकट में अपना ज्ञानवर्धन भी कर लें कि - "सेना और पुलिस में अंतर होता है - और दोनों के कर्तव्य और उपयोग और उद्देश्यों में भी अंतर होता है .. पर साथ ही दोनों की बन्दूक से निकली गोली की रफ़्तार में कोई अंतर थोड़े ही होता है" !! .. सच्ची !! .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 30 May 2017

/.. बिहार में बारहवीं का रिजल्ट आ गया और ६५ % बच्चे फेल पाए गए .. ..


और इधर नितीश कुमार बिना किसी राजनैतिक मक़सद के मोदी जी के साथ लंच कर आए .. ..

अब मुझे ये तो स्पष्ट हो गया है कि नितीश भी फेल हो गए हैं .. और मोदी पास !! .. ..

पर ये बात अभी तक पल्ले नहीं पड़ी कि ये आईएएस में इतने बिहारी कैसे सफलता हासिल कर लेते हैं .. क्योंकि ये तो समझ पड़ गई थी कि फेल होने के फलस्वरूप चारा-चाय बेचकर छोटे बड़े मंत्री तो बना ही जा सकता है .. पर आईएएस अफसर ?? .. ..

तो क्या मान लूँ कि बिहार हर संभावनाओं से भरा प्रदेश है - जहां फेल भी पास हो जाते हैं और पास भी फेल हो जाते हैं  ?? .. .. है ना !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// तो बाबरी केस में भी जज वकीलों से पूछेंगे कि अपनी मर्ज़ी से कह रहे हो या ..?? ....//


जो व्यक्ति या आरोपी न्याय पर भरोसा रखता हो और न्यायालय का मान भी - और यदि वो न्यायालय के बाहर कुछ कहे और न्यायालय के अंदर उसके वकील कुछ और कहें - तो ऐसे व्यक्ति को मैं धूर्त की संज्ञा देकर जरा न्यायालय से भी ये पूछना चाहूंगा कि धूर्त के वकीलों से ये नहीं पूछोगे कि ये न्यायालय में जो कह रहे हो वो वकील की हैसियत से अपनी मर्ज़ी से कह रहे हो या अपने आरोपी मुवक्किल के कहने पर ???? .. ..

मेरा विशेष इशारा उमा भारती के हाल में न्यायालय के बाहर दिए गए सार्वजनिक बयानों की ओर है जिसमें उन्होंने खुद को गौरवान्वित बताते हुए ये बयान दे दिया है कि बाबरी मस्जिद गिराने का काम तो खुल्लमखुल्ला किया गया था - पर न्यायालय में वकील अलग बात रखेंगे .. ..

मेरा दावा है कि यदि कोई मेरी बात का जवाब दे देगा तो उसे ये भी ज्ञान हो जाएगा कि किन धूर्तों ने बाबरी मस्जिद का विंध्वस किया या करवाया था - और जेटली केजरीवाल मानहानि केस में धूर्त कौन और न्यायालय का कैसा अचंभित करने वाला रवैय्या .. पर हाँ मेरा यह भी दावा है कि इस अक्ल और तर्क के मुद्दे पर भक्तों को कुछ समझ नहीं आएगा .. शर्तिया !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. विध्वंस तो हुआ था .. और आपने विध्वंस तो किया था .. और आपने बहुत बार ये ज्ञान बघारा होगा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं .. कानून अपना काम करेगा .. तो लेट-लतीफ़ कानून ने देर से ही सही अपना काम करना शुरू कर दिया है .. आप पर आरोप तय कर दिए हैं  .. और आपको जमानत भी दे दी है .. .. अब इंतज़ार रहेगा कि सज़ा कब मिलती है .. ..

वैसे मुझे ऐसा लगता है कि यदि आपको राष्ट्रपति नहीं बनाने के निर्णय की भी घोषणा हो जाती है तो आप भी देशहित में कुछ बेहतर कर सकते हैं - प्रधानमंत्री ना बन सकने की भड़ास निकाल कर .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

//.. "OMG" !! .. दिल्ली में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर !! .. ..//


भक्तों को चेताना चाहूंगा कि ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है .. इसलिए इस बात को थोड़ा गंभीरता से लेना होगा .. इसलिए भक्तों को कपिल मिश्रा का सही मार्गदर्शन करना 'चाइये' और उन्हें दिशानिर्देश दे ही देना 'चाइये' कि अब वे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर अपना स्वास्थ्य और ज्यादा खराब करने से पहले अपनी शिक्षा दीक्षा का दुरपयोग कर शिक्षा मंत्री सिसोदिया पर ताज़े आरोप तत्काल लगाए .. नहीं तो जनता में गलत संदेश चला जाएगा .. समझे !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मैं भी भक्तों की लिस्ट में से गधों को अलग कर दूंगा .. ..//


'मोदी !! मोदी !! मोदी' वाले ना जाने क्यों और कब से 'गाय !! गाय !! गाय' करने लगे .. .. शायद मोदी पर भरोसा डगमाया ही होगा .. ..

परिणाम - गाय के मज़े हो गए .. गाय पर अत्याचार करना मुश्किल हो गया - और तो और कथित रूप से छेड़छाड़ भी असंभव हो जानलेवा हो चली .. और गाय को मारना कानूनन अपराध .. ..

पर ना जाने कब बेवकूफों की अक्ल ने फिर धोखा दिया और नए नियम बना दिए जिसके तहत समस्त मवेशियों को मारना प्रतिबंधित कर दिया .. और मवेशियों में भैंस और ऊँट जैसे जानवरों को भी शामिल कर उन्हें भी नसीबवालों ने नसीब बख्श दिया .. ..

पर लगता है बेवकूफों के दिमाग में फिर एक अक्ल का बुलबुला उठ्ठा !! .. और अब सुन रहे हैं कि भैंस को कानून से अलग किया जाने वाला है .. यानि बदनसीब भैंस तो गई पानी में - बेचारी !! .. अब वो तो दूध भी देगी - छेड़ी भी जाएगी - पाड़ा भी जनेगी - बाँधी भी जाएगी - कूटी भी जाएगी - और काटी भी जाएगी .. पूर्वानुसार !! .. ..

पर ये ऊँट का क्या .. ये कैसा नसीबवाला ?? .. इस पर नसीबवाले की किरपा क्यों आई ?? .. क्या ये रिश्ते में तुम्हार मामा लगता था ?? .. या इसकी शक्ल या छाती ५६ इंची वाले से मिलती दिखी ?? .. ..

खैर अब जब भी भैंस को मवेशियों कि लिस्ट से अलग किया जाता है तो मैं इसका स्वागत करूंगा - और साथ ही प्रतिक्रिया में भक्तों की लिस्ट में से गधों को अलग कर दूंगा .. हिसाब बराबर .. ठीक !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 29 May 2017

// अरे किरकिटीय बेशर्मों - तुम कपड़े उतारकर भी नंगे नहीं होते - ये कैसा रेनकोट ?? ..//


केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज बेशर्मी से भरा प्रत्याशित अनुमानित बयान पटक मारा है .. आतंकवाद और खेल साथ-साथ नहीं चल सकते - पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज संभव नहीं .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

०४/०६/१७ को भारत पाकिस्तान मैच केवल २ पक्षों भारत और पाकिस्तान के बीच हो क्या द्विपक्षीय नहीं हैं ?? .. तो क्या इस मैच में कोई तीसरा पक्ष भी भाग लेगा ?? .. तो क्या सटोरिये या मैच-फ़िक्सर ही तीसरा पक्ष होंगे ?? .. या फिर वो पहला पक्ष - पाकिस्तान दूसरा पक्ष - और अपन तीसरा पक्ष ??.. ..

और क्या जब द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज संभव नहीं तब तक आतंकवाद तो चलता रहेगा ना ?? .. और तुम यही राग अलापते रहोगे ना कि - आतंकवाद और खेल साथ-साथ नहीं !! .. यानि जब तक हम खेलते नहीं तब तक आतंकवादी अपना काम करते रहें ?? .. क्योंकि आतंकवाद और खेल साथ-साथ नहीं !! .. ..

अब तुम ही बताओ कि तुम्हें शर्म क्यों नहीं आती ?? .. केवल इसलिए ना कि तुम बेशर्म हो - या फिर इसलिए कि तुम कपड़े उतारकर भी अपने आपको नंगा नहीं महसूस करते ?? .. डॉक्टर साहेब से भी अच्छा कोई नायाब रेनकोट की खोज कर लिए हो क्या ?? .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// गाय-वाय बाद में - पहले इन राजनैतिक सांडों का निराकरण जरूरी है .. ..//


गाय पर राजनीति चरम पर पहुँचती दिख रही है .. और अब ओछी शर्मनाक हरकतें और घिनौनी गुंडई भी होने लगी हैं .. .. ताजा-ताजा ऐसा हुआ है कि शानी भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा गौवंश के खरीद फरोक्त को लेकर कुछ विवादित या अव्यवहारिक से नियम बना एकतरफा लागू भी कर दिए गए हैं - जो कई पक्षों को मजे देंगे तो कई पक्षों को अच्छे लगेंगे और कई पक्षों को अस्वीकार होंगे तो कई पक्षों को वाकई हानिकारक भी लगेंगे .. पर केरल के कॉंग्रेसियों को तो ये सब इतना नागवार गुज़र गया कि प्रतिक्रिया का चरम देखिये - केरल में कॉंग्रेसियों द्वारा सार्वजनिक रूप से गौवध तक कर दिया गया - और कई जगह तो सार्वजनिक रूप से बीफ पार्टी तक का आयोजन किया गया .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

मुझे लगता है कि गाय के बहाने संघ से उपजी भाजपा की केंद्र में शातिर मोदी अभिनीत सरकार के पीछे जुडी शौचनीय सोच अपने ध्येय में सफल होती दिख रही है - और गाय कटने - काटने - या बचाने - या मरवाने - या गाय को हानि पहुँचाने के आरोपी या अपराधियों को मारने पीटने की घटनाएं देखते देखते सफलता के नए आयाम छू रही हैं .. ..

और कांग्रेस अपने निम्नतम स्तर पर पहुँच रही है - जहां सामाजिक विषयों को यदि एक बार दरकिनार भी कर दें तो भी कांग्रेस का राजनैतिक विषयों को भी इस फूहड़ और अस्वीकार्य तरह से लेना ये दर्शाता है कि कांग्रेस में विपक्ष की भूमिका निभाने की क्षमता भी अब क्षीण हो चली है .. और कांग्रेस की बागडोर अभी तक भी बचकाना सोच वाले राहुल ही बेवकूफाना तरीके से बहुत जोर से थामे हुए हैं .. ..

ये मैं इसलिए कह रहा हूँ कि केरल की उपरोक्त गाय काटने की निंदनीय घटना का उचित वांछित विरोध भी यदि किया जाए तो लगने लगेगा कि कहीं हम शातिर भाजपा के अपरोक्ष समर्थन के पापी तो नहीं हो जाएंगे - और यदि विरोध नहीं करें तो बेवकूफाना कांग्रेस के अपरोक्ष समर्थन करते मूर्ख तो नहीं कहलाएंगे ?? .. ..

इसलिए मित्रो !! मुझे स्पष्ट हो रहा है कि देश एक शातिर और बेवकूफ के चक्कर में फंसता जा रहा है - और इससे निजात तब ही मिलेगी जब हम देश और गाय के हित में अब से कुछ समय तक गाय के बारे में चुप रह पहले इन राजनैतिक सांडों का कोई उचित निराकरण कर सकें .. और मेरा विश्वास कीजिये ऐसा हो सकता है .. क्योंकि कुछ दिन पहले ही मैनें सब्जी के ठेले पर मुंह मारते एक सांड को मोटे लट्ठ से पिटने के बाद सरपट भागते हुए देखा है .. .. सच्ची !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 28 May 2017

// सावधान नापाक !! जवाब के लिए मौका स्थान और समय हमने तय कर लिया है ..//


उफ़्फ़ !! .. .. ..
आज हमारा एक जवान और शहीद हो गया .. ..
समझाया तो बहुत था पर नापाक पाकिस्तान समझा नहीं .. ..
इसलिए अब उसे परिणाम तो भुगतना होगा .. ..

और याद रहे हमने पहले ही बता दिया था कि मौका स्थान और समय हम तय करेंगे .. ..

तो मौका होगा - चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच .. ..
स्थान - बर्मिंघम इंग्लैंड .. ..
समय - ०४/०६/१७ अपराह्न ३ बजे से .. ..

और मैं मोदी जी कि तरफ से सभी भक्तों को विश्वास दिलाता हूँ कि - कोई मुगालते में नहीं रहे - मुंहतोड़ जवाब दे दिया जाएगा !! .. ..

तो भक्तों अब तो खुश !! .. तो बोलो तो - भारत माता की जय !! .. .. ऐसे नहीं !! जरा जोर से बोलो !! .. इतनी जोर से कि आवाज़ यहाँ से इंग्लैंड घूमकर पाकिस्तान में पहुंचे .. उफ़्फ़ !! .. समझे !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// तो क्या गाय भी इनको वोट देगी .. या फिर भक्त ही .. .. .. //


पहले :
गाय को माता मान लिया ..
गाय का सारा दूध डकार गए ..
गाय के गोश्त का धंधा भी बहुत किया ..
गाय से खूब कमाई भी की .. 
फिर :
गाय को संरक्षण दे दिया ..
गाय के रक्षक नियुक्त कर दिए ..
गाय का वध निषेध कर दिया ..
गाय पर कई कानून बना दिये कई बना रहे हैं ..
गाय पर कानून अपने हाथ में लेने की छूट भी दी गई है ..
गाय पर 'यूनिफाइड सिविल कोड' भी लाया जा सकता है ..
गाय को आधार नंबर भी दिया जा रहा है ..

इतना सब कुछ तो भाई लोगों ने अपनी सगी माँ के लिए ना किया होगा .. और आम इंसानों के लिए भी नहीं .. और अपने वोटरों के लिए भी नहीं .. और गाय पर राजनीति तो हो ही रही है .. और कुछ ज्यादा ही हो रही है .. .. है ना !!

लगता है गाय माता को वोटिंग का अधिकार भी दिया जाकर ईवीएम पर गाय के खुर से बटन दबवा वोटिंग की तैयारी हो सकती है .. .. 

या फिर हो सकता है ऐसा ना भी हो .. और इनको भक्त ही खुर से बटन दबा वोट डालना जारी रखें .. .. पर फिर भी लगता है कि यदि इस बार ईवीएम के साथ VVPAT भी लग गई ना - तो जीत नहीं पाएंगे .. क्योंकि मुझे लगता है कि अब तो भक्त भी समझदार हो रहे हैं - और उन्हें भी समझ आ रही है कि बटन कौनसा दबाना है .. .. नहीं क्या ?? .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Saturday 27 May 2017

// साहेब !! .. यदि "उम्मीद" "आशा" "अच्छा" की बात करनी हो तो केजरी की तो सुनो ..//


कल अपने 'तीसरे' के दिन पड़ गई एक रैली में साहेब ये भी बोले कि - देश में निराशा की जगह नई आशा ने ले ली है .. लोग उम्मीद से भरपूर हैं कि अच्छा होगा - जरूर होगा !! .. ..
अरे साहेब ये कैसी पलटी मार रहे हो ?? .. लोग उम्मीद से नहीं थे - लोग तो ये सोच रहे थे कि आप उम्मीद से हो और भरपूर हो और "विकास" होगा .. पर ये "विकास" की जगह अब ये "अच्छा" कौन कहाँ से बीच में आ टपका ?? .. ..
और एक "अच्छा" की तो कभी बात भी नहीं थी - बात तो "अच्छे दिन" की हुई थी जो कभी आए नहीं .. ..
और "अच्छे दिन" आए नहीं तो फिर ये "आशा" बीच में कहाँ से आ टपकी ?? - और वो "निराशा" कहाँ भाग गई ?? .. ..
और साहेब इतने कॉन्फिडेंस से कैसे कह रहे हो कि "अच्छा होगा - जरूर होगा" .. कुछ किये भी हो कि आदतन ऐसे ही फ़ोकट में ही ?? .. केजरीवाल की बात नहीं सुनी क्या कि जब तक छेड़ने नहीं दोगे कुछ करने नहीं दोगे तब तक ईवीएम तो क्या किसी का और किसी को कुछ नहीं होगा .. नहीं सुने थे क्या ?? .. अच्छा केजरी की नहीं तो वो चुनाव वाले भैय्या की तो सुने होंगे ना कि अगर केजरी को छेड़ने नहीं देंगे तो वो भी कुछ नहीं कर सकेगा और कुछ नहीं होगा !! .. ..
साहेब इसलिए कहता हूँ कि यदि कोई "उम्मीद" की बात करनी हो - कोई "आशा" की बात करनी हो - कोई "अच्छा" लाने की इच्छा हो - तो सबसे पहले तो केजरी की सुनो !! .. और फिर कुछ काम भी तो करो  !! .. .. समझे नाउम्मीद वाले साहेब जी !! .. .. वैसे आपको आपका 'तीसरा' मुबारक - आज तो पूरे एक दिन का हो गया - है ना !! .. ..
मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मोदी जी !! बताओ तो जरा - बेईमानों के पैसे निकाल कर डालोगे कौनसी जेब में ?? ..//


कल अपने 'तीसरे' के भव्य आयोजनों में मोदी जी लगभग चिल्लाते हुए बोले कि - किसी भी कीमत पर बेइमानों के पैसे निकाल कर रहेंगे !! .. ..

मेरी सतर्क प्रतिक्रिया .. ..

'किसी भी कीमत पर' तो ठीक है - पर मोदी जी पहले ये भी बता देते - किसकी कीमत पर ???? .. .. जनता की कीमत पर ही ना !! .. क्योंकि जो तंत्र इस कार्य हेतु लगाओगे वो तो जनता की कीमत पर ही चलता है ना .. और आपका और आपके चंगु-मंगुओं का भी समस्त खर्चा पानी भी तो जनता के पैसे से ही चल रहा है ना ?? .. आप जो सुबह अपना मुंह साबुन से धो महंगे कपडे पहनते हो तो उसका खर्चा भी तो जनता ही वहन कर रही है ना ?? .. इसलिए कीमत कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाए आपको फर्क नहीं पड़ेगा ना - क्योंकि चुकानी तो जनता ने ही है ना !! .. ..

और मोदी जी आपने तो फिर ये भी नहीं बताया कि जनता की कीमत पर जो पैसा बेईमानों से निकालोगे वो डालोगे कहाँ ???? .. .. नहीं बताया ना ?? .. क्यों ?? .. .. इसलिए ही ना क्योंकि बेईमानों से पैसे निकाल आप वो अपनी या अपने वालों की जेब में ही डालोगे ना !! .. जैसे कालेधन के मामले में हो गया !! .. ..

अब काले धन के मामले में क्या हो गया ये तो हमें पता है - और कल तो इस बारे में आपके भरोसेमंद शाहनवाज़ ने एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर खुल्लमखुल्ला खुलासा ही कर दिया कि नोटबंदी के बाद अब तक ५ लाख करोड़ रूपए का कालाधन आप निकलवा चुके हो .. .. मालूम है ना इस राशि में कितने '0' लगते हैं - ३ साल हो गए गिने हुए तो भूल गए होंगे - इसलिए आज फिर गिन लें - 5000000000000 /- .. ..

पर ये धन कहाँ गया या कहाँ ठिकाने लगा या कहाँ ठिकाने लगाया - कुछ अता पता नहीं ना ?? .. पर आपके चेहरे की चिमक - और आपके अनाप शनाप खर्चे - और आपकी चुनावी रणनीति एवं चुनावी व्यय - और आपकी अप्रत्याशित चुनावी जीत - और अखबारों का हुलिया बिगाड़ देने वाले आपके असंख्य खर्चीले विज्ञापन - मुझे ये इंगित करते हैं कि - यदि ये पैसे जनता के खाते में नहीं आए तो फिर डले तो आपकी जेब में ही होंगे .. या फिर उस जेब में डले होंगे जिस जेब में आपके लम्म्म्बे हाथ आसानी से और आराम से पहुँचते ही होंगे .. है ना ?? .. ..

इसलिए मोदी जी !! .. बात जरा पूरी और खुल के बताओ ना .. और जरा सम्हल के भी !! .. क्योंकि अब लोग आपकी मंशा और आपका मानस समझने लगे हैं .. आपको समझने लगे हैं .. समझे !! .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 26 May 2017

/.. घटियापन और बेशर्मी की भी हद्द हो गई .. ब्रह्मपुत्र नदी पर २०११ से बन रहे देश के सबसे लंबे पुल के उदघाटन पर भी हमारे फेंकू प्रधानसेवक अपनी ओछी हरकतों से बाज़ नहीं आए .. बोले अगर बाजपेई जी की सरकार होती तो ये पुल १० साल पहले ही बन जाता .. ..
इस पर आज मोदी जी को यही कहूंगा - क्या थोड़ी मर्यादा का परिचय देते हुए जरा लिमिट में नहीं रह सकते ?? .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. अभी-अभी दुःखद समाचार आया है कि असम-अरुणाचल सीमा पर मंगलवार से लापता वायुसेना के सुखोई-३० विमान का मलबा मिला है .. उसी क्षेत्र में आज मोदी जी असम-अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पुल का उदघाटन करने पहुंचे हैं .. ..
अफ़सोस !! .. जहाँ-जहाँ पाँव पड़े संतन के वहां-वहां बंटाधार !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// काश कुछ 'जोड़ने' के काम मोदी ने भी शुरू किये होते तो आगे भी ये मौके आते रहते ..//


आज मोदी सरकार के 'तीसरे' पर पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन - ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित ये पुल असम-अरुणाचल प्रदेश को 'जोड़ने' का काम करेगा .. ..

इस पुल की नींव २०११ में रखी गई थी - इसे २०१५ में पूर्ण होना था - पर अब जाकर कुछ देरी से पूर्ण हुआ है - और इसकी लागत १०००० करोड़ रूपए आई है .. ..

और इससे यकीनन क्षेत्र का विकास तो होगा .. पर योगी की तर्ज़ पर मोदी इसकी लागत और निर्माण में हुई देरी के लिए जांच तो बैठा ही सकते हैं .. और अपनी पीठ तो ठोंक ही सकते हैं .. ..

पर मैं सोच रहा था कि - काश कुछ 'जोड़ने' के काम मोदी ने भी शुरू किये होते तो आगे भी ये मौके आते रहते .. लेकिन अब तो लगता है आने वाले पीएम शौचालयों का उद्घाटन ही कर पाएंगे .. .. या मोदी द्वारा की गई 'टूट-फूट' को 'जोड़ने' के कार्यक्रम करना पड़ेंगे .. जैसे समाज को पुनः जोड़ने के कार्यक्रम !! .. है ना !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मेरे मित्रों में सम्मिलित भक्तों को आज 'तीसरे' पर सहानुभूतिपूर्वक धन्यवाद !! ....//


आज मोदी सरकार का 'तीसरा' है .. और आज लग रहा है जैसे २ वर्ष ३ वर्ष से बहुत बड़े होते हैं .. क्योंकि देखते-देखते दुखते-दुखते ३ साल तो निकल गए पर अभी पूरे २ बोझिल साल और बाकी हैं .. ..

और इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि मोदी जी की निंदा और विरोध तो मुझ से कहीं ज्यादा भक्तों को करना चाहिए - क्योंकि 'भक्तों के मन की' तो अब तक एक बात पूरी नहीं हुई है .. ..

मसलन - घर वापसी फेल हो चुकी है - लव-जेहाद हेट-जेहाद बन गया है - राम मंदिर के अता-पता नहीं है - धारा ३७० हटी नहीं है - 'कॉमन सिविल कोड' कोल्ड स्टोरेज में पड़े फ्रिज के अंदर ठंडे बस्ते जा चुका है - ३ तलाक पर स्वयं मुसलमान ही आगे आकर उचित निर्णय लेते दिख रहे हैं - मेहबूबा बुआ रोज़ दुखती नस पर हाथ रख देती है और 'हाय!!' भी नहीं बोलने देती - और सेना पत्थर खाती रह जाती है - माँ गंगा पहले से ज्यादा या पहले जैसे ही प्रदूषित है - गौ रक्षकों पर भी प्रकरण दर्ज हो रहे हैं और गाय भी मारी जा रही है - सेक्युलर का जाप करने वाले खुली गालियां दे रहे हैं - पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है - कालाधन सफ़ेद किया जा चुका है और खाते में आने की सम्भावना निरंक हो चुकी है - नोटबंदी पर क्या होना था और क्या हुआ और आगे क्या होगा किसी को कुछ पता नहीं है - और हिन्दू-हिन्दू-हिन्दू का जाप करने वाले भी कुछ करना तो दूर पर अब तो कह भी नहीं पा रहे हैं - और उत्पात मचाने वाले पट्टाधारियों की रेपुटेशन भी बहुत तेज़ी से गिरने लगी है क्योंकि लोग उन्हें गुंडों का सरगना जैसा मानने लगे हैं - महंगाई में कोई राहत है नहीं - नौकरियों के अते-पते हैं नहीं - और भाजपा कांग्रेस से भी बदतर साबित हो रही है - और मोदी मनमोहन सिंह के पाँव की धूल जैसे लगने लगे हैं .. और मोदी-मोदी-मोदी चिल्लाने वालों के हलक़ अब सूखने लगे हैं और उन्हें "अच्छे दिन" का दावा तो दूर मात्र उच्चारण करने में असहजता महसूस होने लगी है .. और परिणाम है कि लाखों दुखी हैं और दर्जनों बिंदास हैं .. ..

वैसे मेरे कई भक्त मित्र अब मोदी की तारीफ करने में शर्म तो महसूस करने लगे हैं - और तो और थोड़ी-थोड़ी दबी जुबान निंदा भी करने लगे हैं - जैसे बोलने लगे हैं कि यार ये मोदी बोलता बहुत है और इतरा भी बहुत गया है - पर जैसे काम करना था वैसे नहीं कर रहा - नाटक नौटंकी ज्यादा कर रहा है .. ..

पर भक्त मित्र अपनी खिसियाहट पूरी करने के लिए बदले में थोड़ा बहुत पिछले ६० साल का रोना रो देते हैं .. और साथ ही लगे हाथ केजरीवाल के प्रति भी कुछ नकारात्मक बोल देते हैं - नकारात्मक नहीं भी तो सुझाव ही दे पटकते हैं जैसे - केजरीवाल को पंजाब नहीं जाना था - मोदी से सीधी लड़ाई से बचना था - हार के बाद ईवीएम का मुद्दा नहीं उठाना था - कपिल मिश्रा के आरोपों पर इस्तीफ़ा दे देना था - आदि .. और मैं सोचता हूँ कि आखिर भक्त हैं - इतना तो बनता है .. ..

इसलिए मेरे मित्रों में सम्मिलित भक्तों को आज 'तीसरे' पर दिल से सहानुभूतिपूर्वक धन्यवाद !! .. मैं तो इतने में ही अभिभूत हुआ !! कृतार्थ हुआ !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 25 May 2017

/.. परसों से भारतीय वायुसेना का लड़ाकू जेट विमान सुखोई-३० लापता है ..
और बरसों से मोदी का विकास और विश्वास भी लापता ही है ..

और इसलिए इस देश में सुखोई तो कोई ना !! सब दुखोई-दुखोई लागे है .. ..
कोई एक साल का दुखोई-१ ..
तो कोई दो साल का दुखोई-२ ..
तो कोई तीन साल का दुखोई-३ .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. अभी-अभी समाचार आया है कि एक हेलीकाप्टर जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनके मित्र एवं अन्य बहुमूल्य नेता आदि भी थे - वो लातूर में उड़ते ही धड़ाम से नीचे बैठ गया .. तस्वीरों से दिख रहा है कि सफ़ेद हेलीकाप्टर बहुत ही धड़ाम से गिरा होगा जिसके कारण धरती में गड्ढा कर धंस सा गया और अच्छा ख़ासा क्षतिग्रस्त भी हो गया .. .. और लगता है कि हेलीकाप्टर बहुत पुराना नहीं होगा और यकीनन बहुत महंगा होगा .. या बहुत महंगा ही पड़ा होगा .. ..
और हाँ एक बात और .. ईश्वर की दया से हेलीकाप्टर किसी घर या व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा और कोई जनहानि नहीं हुई .. ..
जांच तो बैठेगी - अब देखें क्या आंकलन आता है - देश ने क्या खोया - कितने रुपयों की अपूरणीय क्षति हुई .. और आखिर क्या और कितने का बच गया .. .. है ना !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. सोनू निगम ने ट्विटर छोड़ा वो तो ठीक है - पर जाते-जाते सभी 'समझदार व विवेकशील अन्य देशभक्तों' से अपील भी कर गए कि वो भी ऐसा ही करें .. ..
मुझे लगता है कि पूरा देश उनकी बात को अनसुना कर रहा है - पर यदि भक्त और मोदी 'समझदार व विवेकशील अन्य देशभक्तों' की श्रेणी में फिट बैठ जाते हों और वो सोनू की अपील मान लें फिर तो मज़ा आ जाएगा .. मीडिया के बिकाऊ टीवी चैनल्स पर ना सही कम से कम सोशल मीडिया पर तो प्रदूषण कम हो जाएगा ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. बहुत डींगे मार रहे थे कि ९० सेकंड में ईवीएम टैम्पर कर के दिखा देंगे .. ..
वो ३० सेकंड का वीडिओ तो देखे होंगे ना - धाँय-धाँय-धाँय .. मोदी ने तो पाकिस्तान को ३० सेकंड में टैम्पर करके दिखा दिया .. .. नहीं क्या ?? ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Wednesday 24 May 2017

// सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर - पर इस बार 'धमाके' जैसा कुछ नहीं हुआ .. क्यों ?? ..//


सर्जिकल स्ट्राइक !! .. क्या धमाका हुआ था याद दिलाने की आवश्यकता नहीं .. और धमाका उधर भी हुआ था इधर भी .. उधर इसलिए क्योंकि धमाका उधर ही किया गया था - और इधर इसलिए हो गया था कि इधर उधर किधर भी सबूत मांग लिए गए थे .. ..

सर्जिकल स्ट्राइक फिर कर दी गई है .. और इस बार एक वीडिओ के रूप में सबूत सामने रखने के साथ ही धमाके की उद्घोषणा की गई है .. और सबूतों का प्रस्तुतीकरण पहली बार किया गया बताया जा रहा है .. ..

पर इस बार कुछ धमाके जैसा नहीं हुआ .. ना ही भक्त उत्साहित दिखे ना ही सबूतों पर कोई बात हुई .. और इसलिए मैं थोड़ा विचलित हूँ .. ..

विचलित इसलिए भी कि बात मुहंतोड़ जवाब की हुई थी .. मुंहतोड़ जवाब की अपेक्षा भी थी .. और जवाब दिया भी गया है .. पर मुंह टूटा कि नहीं कुछ पता नहीं चल रहा .. और शंका तो इसलिए भी हो रही है कि मुंह नहीं टूटा होगा क्योंकि भक्तों के मुंह भी नहीं चल रहे हैं .. ..

इसलिए मैं तो अपेक्षा रखूंगा कि राष्ट्रहित में सबसे पहले तो भक्त अपना मुंह चलाना जारी रखें कि - दे दिया भई दे दिया मुंहतोड़ जवाब दे दिया .. और सेना लगातार जवाब देते हुए दुश्मन का मुंह ही नहीं कमर भी तोड़ कर रख दे .. और हम सभी अपनी सक्षम वीर सेना का साथ दें .. और हमारे नेता फ़ोकट बयानबाज़ी बंद कर दें .. ..!! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

/.. 'अवार्ड वापसी' के बाद - अब 'ट्विटर वापसी' !! .. ..

और इसलिए लगता है कि अब इनकी 'घर वापसी' मुकम्मल हो कर रहेगी .. ..
वैसे क्या कोई भक्त बता सकेगा कि ट्विटर निषेधित अभिजीत और ट्विटर छोड़ू सोनू निगम में बड़ा चीं-चैं-चूँ करने वाला कौन ?? .. ..
और परेश रावल और अभिजीत में बड़ेवाला भक्त कौन ?? .. ..
और राष्ट्रपति पद के लिए अनुपम खेर के बाद परेश रावल अभिजीत और सोनू निगम में सबसे उपयुक्त नाकाबिल कौन ?? .. ..
और क्या 'अवार्ड वापसी' का उपहास करने वालों को 'ट्विटर वापसी' कपड़े फाड़ने पर मजबूर नहीं कर देगी ?? .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// उधर आग बुझी - और इधर सुलग गई .. क्योंकि 'आप' में अद्भुत क्षमता जो है ....//


'आप' पार्टी की एक महिला विधायक अलका लाम्बा अपने कार्यक्षेत्र में भीषण आग लगने पर रात के ३ बजे भी दुर्घटना स्थल पर पहुँच जाती हैं - और वो वहां पहुँच वही अपेक्षित करती हैं जो ऐसे मौकों पर अनन्य अच्छे नेता अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु या अपनी छवि चमकाने हेतु सदियों से करते आए हैं .. और अपेक्षा के अनुसार ही आग बुझाने वालों द्वारा आग बुझा ली जाती है .. और अपेक्षा अनुसार अलका लाम्बा प्रसन्नता का इज़हार करने के लिए सबसे सरल और तैयार तरीका अपनाते हुए हाथ की २ उँगलियों से 'V' का विक्ट्री साईन बना देती हैं .. सब कुछ लगभग अपेक्षा के अनुसार .. ..

और फिर उसके बाद भी अपेक्षा के अनुसार ही भक्तो की सुलग पड़ती है .. और कुछ जले पत्रकारों के दिल पिछवाड़े तो लपटीय आग ही लग जाती है .. और अपेक्षा के अनुसार ही दूसरे दिन पूरा मोदिया अलका लाम्बा के किये को नकारात्मकता के साथ दिखाने का भरपूर प्रयास करता रहता है .. पर असफल रहता है .. और अपेक्षा के अनुसार ही अलका लाम्बा को फ़ोकट में अच्छी खासी फुटेज मिल जाती है - और भक्तों की सुलगती रह जाती है .. ..

इसलिए कहता हूँ कि 'आप' में बहुत ताकत है .. 'आप' की एक नेता जब अपनी उपस्थिति में रात के ३ बजे आग बुझाने का काम संपन्न करवा देती हैं तो भक्तों की स्वतः ही सुलग पड़ती है .. यानि उधर आग बुझी - और इधर सुलग गई !! .. ..है ना !! .. ..

और यकीन मानें ऐसा होना भी अपेक्षित ही है .. क्योंकि 'आप' में 'अनअपेक्षित' करने की अद्भुत क्षमता जो है .. हा !! हा !! हा !! .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 23 May 2017

// परेश रावल जी !! जीप के आगे बाँधने के और विकल्प भी हैं - और जीप के पीछे भी ..//


जी हाँ ये भी किसी अन्य पार्टी के नहीं बल्कि भाजपा के ही नायाब सांसद हैं - नाम है परेश रावल - बॉलीवुड से जुड़े हैं और इसलिए फिल्मों में ना जाने क्या सही गलत फिल्मांकन कर चुके हैं - और सफल भी हैं - और गर्राए हुए भी .. और इन्होनें ट्वीट कर अपनी घटिया राय ज़ाहिर करी है कि - आर्मी जीप से पत्थरबाज़ों को बांधने के बजाय मशहूर काबिल लेखिका अरुंधति रॉय को बांधना चाहिए .. ..

मेरी उम्दा प्रतिक्रिया .. ..

इस घटिया कमेंट के लिए परेश रावल के बजाय क्यों ना भक्तों को चौराहे पर बाँध प्रताड़ित किया जाना चाहिए ?? .. ..

हाँ एक बात और .. आर्मी जीप के आगे पत्थरबाज को बांधने को सेना ने तो उचित और सराहनीय कदम मानते हुए मेजर नितिन गोगोई को सम्मानित करने तक का फैसला लिया है - तो क्या माननीय भाजपा सांसद परेश रावल के बयान के बाद मेजर गोगोई का सेना सम्मान भी निरस्त कर देना चाहिए ?? .. ..
और बदले में क्या परेश रावल को बेहतर विकल्प सुझाने के लिए सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए ?? .. ..

और हाँ यदि सेना परेश रावल के साथ मुझे भी सम्मानित करने की गारंटी दे तो मैं भी एक आईडिया देना चाहूंगा .. जीप के आगे मेहबूबा को बांधो - कोई आगे से पत्थर नहीं मारेगा .. और पीछे कथित रूप से राष्ट्र पर मर मिटने को तैयार भाजपाई नेत्री को बांधो - सब पत्थरबाज जीप के पीछे दौड़ेंगे - और फिर जीप को खाई में धकेल दो .. .. और ठाँय-ठाँय .. .. और बोलो !! जय हिन्द !! .. ..

पुनश्च: अब जो परेश रावल को एक जोकर जैसा मानते हैं वे मेरे इस लेख को व्यंग के रूप में ले सकते हैं .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// तो क्या 'धूर्तता' करने वालों को भी 'धूर्त' नहीं कहेंगे - 'माननीय' ही कहते रहेंगे ?? ....//


इस देश में सरकार में बैठे किसी साधारण प्रतिभा और असाधारण जुगाड़ के व्यक्ति को कोई यदि "धूर्त" कह देता है तब तो उसकी 'मानहानि' हो जाती है और वो भी नपी-तुली सटीक १० करोड़ रूपए के मूल्य बराबर और वो भी न्यायविदों के ठप्पे के साथ .. ..

पर इसी देश की इसी सरकार में बैठे सरकार की 'सामूहिक-जवाबदारी' से लादे गए इसी व्यक्ति समेत पूरी सरकार के अन्य सभी 'माननीय' व्यक्ति - जब इसी देश में चरम की गुंडागर्दी के चलते और पंगु और अंध न्याय व्यवस्था के चलते - जब न्याय को ठेंगा बताते सरकारी संरक्षित गुंडों के द्वारा निरपराध नागरिकों को धर्म और सम्प्रदाय के वर्गीकरण के कारण सरेआम बेख़ौफ़ पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया जाता है - तब इन्हीं सरकारी प्राणियों की 'धूर्तता' की चरम अवस्था देखें - कि तब ना तो इनके अभिमान की - ना इनके ईमान की - ना इनके मान की कोई हानि होती है .. .. यानि आप कह सकते हैं - बेईमान !! .. ..

और ना तो इनकी आत्मा इन्हें कचोटती है और ना ही कोई इन्हें कचोटता है .. और पीड़ितों का चीत्कार इनके बुलंद अट्टाहास में दबकर सुनाई देना बंद हो जाता है .. ..

और फिर ऐसी 'धूर्तता' करने वालों को भी देश "माननीय" ही संबोधित करता रहता है .. ..

और इसलिए प्रश्न उठता है कि .. क्या 'धूर्तता' करने वालों को भी 'धूर्त' तक नहीं कहेंगे - 'माननीय' ही कहते रहेंगे ?? .. आखिर कब तक ?? .. और आखिर क्यों ?? .. क्या केवल इसलिए कि 'धूर्त' बोला नहीं १० करोड़ लगे नहीं ?? .. तो क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मूल्य भी अब इस देश में १० करोड़ रूपए बराबर .. यानि यदि जेब में १० करोड़ हैं तो ही 'धूर्त' को 'धूर्त' बोलने कि 'धूर्तता' करो अन्यथा तो 'माननीय' ही बोलना पड़ेगा ?? .. ..

और क्या चोर को चोर बोलने के लिए या भ्रष्ट को भ्रष्ट बोलने के लिए भी पहले अपनी जेब और औकात को टटोलना होगा ?? .. .. क्या न्यायलय में चोरी के मुक़दमे में आरोपित चोर को चोर या शातिर या बदमाश या उचक्का या धूर्त बोलना निषेध रहेगा ?? .. ?? .. ?? ..

मित्रो !! यदि पीड़ितों के चीत्कार को आप सदैव अपने ज़हन में रखेंगे तो मुझे लगता है खाली जेब भी आप 'धूर्त' को 'धूर्त' बोलने का साहस कर सकेंगे - और करना ही होगा .. वरना तो भक्तों के इन सभी 'माननीयों' को भक्तों के समान ही "माननीय" बोलते रहें .. मर्ज़ी और मजबूरी आपकी - आप ही जानें !! .. ..

वैसे आत्मग्लानि तो मुझे भी हो रही है कि मैंने भी इतना घुमा-फिराकर ही कहने का प्रयास किया पर हिम्मत नहीं कर पाया कि सीधे-सीधे धूर्त को डंके की चोट पर धूर्त कह दूँ .. लेकिन फिर भी काफी कुछ तो कह दिया ना !!  .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 22 May 2017

// अब तो ऊपरवाला भी यकीनन कन्फ्यूज़्ड होगा - कि वो है भी कि नहीं ?? ....//


मुझे सदैव लगता रहा है कि यदि ऊपरवाला कोई भगवान् है तो हमारे कारण - और नहीं है तो भी हमारे कारण .... ठीक वैसे ही जैसे कि यदि कोई पगला मजे में है तो वो हमारे कारण - और नहीं भी होगा तो वो भी हमारे कारण .. ..

पर बता दूँ भगवान् और पगले सर्वव्यापी हैं .. ये जब भी मिलेंगे तो कुछ असामान्य ही करते मिलेंगे .. पगले अदृश्य भगवान् की खोज में हलाकान - और अदृश्य भगवान् अपने एजेंटों के मार्फ़त दृश्य पगलों को इम्प्रेस करने की जुगाड़ में हलाकान .. .. और यही कारण है कि पगलों और भगवान् का गठजोड़ बहुत तगड़ा है .. पगले तो भगवान् भरोसे हैं ही पर भगवान् भी लगता है पगलों के ही भरोसे है - और यूपी कश्मीर और देश और विश्व के अन्य भागों के घटनाक्रम इसी बात को और पुख्ता करते हैं - जहां ऊपरवाले के नाम पर पागलपन अपने चरम पर है - और धर्म फैशन में .. ..

और मुझे लगता है कि स्थितियां इतनीं बिगड़ गई हैं कि कई पगले मिलकर कुछ एक पगलों को ही भगवान् समझ बैठे हैं .. .. और ऊपरवाला भगवान् भी यकीनन कन्फ्यूज्ड होगा - कि वो है भी कि नहीं ?? .. ..

इसलिए मैं एक समझदार होने के नाते ऊपरवाले भगवान् को ही समझाइश देना चाहूंगा कि १०० पगलों के बजाय यदि १ समझदार को भी इम्प्रेस कर पाओगे तो शायद तुम्हारा अस्तित्व बच पाएगा .. वर्ना इन पगलों का क्या भरोसा - ये तो तुम को भी मिट्टी में मिला देंगे .. इसलिए जागो भगवन जागो - होश में आओ भगवन .. अब तो तुम्हारा अस्तित्व भी खतरे में है .. समझे भगवन !! .. ..

पुनश्च: मेरा इरादा मेरे ऊपरवाले को या 'पग्गलों' को झकझोरने का है - किसी नीचेवाले की आस्था को ठेस पहुंचाने का नहीं - और यदि किसी की आस्थाओं को ठेस पहुंची हो तो मुझे भी एक पागल समझ माफ़ कर देना .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Sunday 21 May 2017

// ऐसी गुंडागर्दी के लिए मैं आज फिर भाजपा उसके नेतृत्व और भक्तों को धिक्कारता हूँ ..//


आज एक बार फिर मुज़फ्फरनगर और भिंड की घटनाएं टीवी चैनल्स पर देखीं - जहां धर्म के नाम पर मारापीटी और गुंडागर्दी होते देखी .. खुल्ले में बेख़ौफ़ - कोई डर नहीं - कोई शर्म नहीं - कोई रोक-टोक नहीं - कोई पुलिस नहीं - कोई कानून नहीं - कोई व्यवस्था नहीं .. और उससे भी दुखःद भाजपा और विहिप प्रवक्ताओं की निर्लज्ज बहस भी सुनी .. ..

अब तो लगता है जैसे हॉट फ़्लैश फैशन हो गया है .. कि किसी भी चलन में लाए धार्मिक प्रतीक का प्रदर्शन करो - मसलन पट्टा गले में डालो - और जिसको चाहे धो डालो .. किसी सामाजिक कुव्यवस्था के नाम पर - धार्मिक आस्था के नाम पर - गाय के नाम पर - धर्म के नाम पर - किसी संगठन के नाम पर - या फिर किसी भी अफवाह के नाम पर .. मसलन चिल्लाओ कि ये गाय मार रहा था - या मूर्ती तोड़ रहा था - या लड़की पटा रहा था - या ऐयाशी कर रहा था - और धो डालो .. मार डालो !! .. ..

और ऐसा होगा - इसी डर के कारण और इसी शंका के कारण मैं मोदी जी का और मोदी सरकार का विरोध करते-करते थक गया .. और अब ये सब देख मेरा विरोध नफरत में बदल रहा है .. ..

और इसलिए मैं आज पूरी भाजपा उसके नेतृत्व और भक्तों को धिक्कारता हूँ .. और देशवासियों को हाथ जोड़ के एक बात कहना चाहता हूँ - कि या तो इस देश में पुलिस और कानून व्यवस्था को समाप्त कर दीजिये - या फिर हटाइये ऐसी गुंडागर्दी करने वाली किसी भी संस्था या पार्टी या सरकार को .. ..

पर आज दुखी होते हुए भी एक संतोष का भाव मेरे मन में है - कि मैंने गलत का साथ देने का पाप नहीं किया .. और मेरे दिमाग और मेरे दिल ने मुझे अब तक धोखा नहीं दिया .. ..

और यदि आप भी एक अच्छे नागरिक हैं तो सोचियेगा - विचार करिएगा .. ऊपर वाले ने दिमाग भुट्टे खाने के लिए नहीं दिया है - और ना ही डंडे खाने का शौक पालने के लिए .. और मेरी बात याद रखियेगा कि ज़ुल्म करना और सहना दोनों ही पाप है - और बिना विशेष मजबूरी किसी अन्य पर ज़ुल्म होते देखते रह जाना महापाप है - और हानिकारक भी - और बेवकूफी भी !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. दो जवान कल ही तो शहीद हुए थे ..
दो जवान आज फिर शहीद हुए ..
तो जेटली राजनाथ जी हो जाएं दो-दो हाथ ..
कल ही तो दिल्ली में ओम बाबा भी पिटे थे .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. एक फ्यूज़ न्यूज़ चैनल पर कल शाम को शिखर सम्मेलन के प्रायोजित प्रश्नोत्तरी के क्रिया-कर्म में अपने 'औरेंजी लिलिपुट' को सुन रहा था .. बिलकुल तरोताज़ा अपने आका जैसे ही फेंकमफाँक कर रहे थे .. बोले २०१९ लोकसभा चुनाव में हमारे विकास कार्यों की वजह से हमें प्रचंड बहुमत मिलेगा - यानि 'मोदी' के कारण नहीं .. और कह रहे थे बहुत जल्दी यूपी अपराध-मुक्त होगा - यानि भाजपा अपराधी-युक्त .. .. मैनें भी सोचा चलो ठीक है - अभी तो बेचारे को महीना २ महीना भर ही हुआ है .. आका ने ऐसे ही ३ साल निकाल दिए तो किसी ने क्या कर लिया ?? .. अब तो वे २०२२ और २०२४ तक की फेंकने लगे हैं - ये तो अभी २०१९ तक की ही फेंके हैं .. है ना !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Saturday 20 May 2017

/.. ताज़ा खबर - बहुत दुखःद खबर .. हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद .. ..
बासी खबर - चिंतनीय खबर .. जेटली हमारे काम चलाऊ रक्षा मंत्री बने हुए हैं .. ..
सदाबहार खबर - शर्मनाक खबर .. मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा .. ..
सामयिक खबर - आश्चर्यजनक खबर .. भारतीय सेना के हाथ बंधे नहीं हैं .. ..

खबरदार !! .. खबरचियों के लिए भी एक चौकन्ना करने वाली खबर .. .. केरला में एक दुष्कर्म पीड़िता ने दुष्कर्मी का गुप्तांग ही काट डाला .. ..
और देश का सब्र भी टूट रहा है .. और अब तो भक्त भी बौखला गए हैं .. ..
जरा संभल के .. वर्ना .. .. समझे !! .. .. !! जय हिन्द !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// ललित माल्या को भूल भक्त छापों का जश्न मना रहे थे - कार्ति भी इंग्लैंड भग लिया ....//


ललित मोदी इंग्लैंड भाग गया .. माल्या इंग्लैंड भाग गया .. कार्ति चिदंबरम भी इंग्लैंड भाग गया .. ..
मेरा इंग्लैंड जाने का प्रोग्राम था .. मैनें कैंसल करवा दिया .. क्योंकि मैंने तय किया है कि जाऊंगा तो तिहाड़ ही जाऊंगा .. पर लिखना नहीं छोड़ूँगा .. कोई आपत्ति ?? .. ..

पर हाँ एक बात और .. मैं एमपी की जेल में नहीं जाना चाहूंगा जहां गजब के एनकाउंटर एक्सपर्ट कई लोगों को जेल कटवा रहे हैं .. और यदि मेरा एनकाउंटर हो जाए तो मेरी वसीयत इस प्रकार है .. मेरा दाह संस्कार इंदौर की जीवनदायनी नदी 'खान चाची' के किनारे स्थित प्राणी संग्रहालय में किया जाए ताकि मैं इंसानों से बेहतर जानवरों के बीच खुश रह सकूं .. कोई आपत्ति ?? .. ..

और इसलिए आज फिर लिख रहा हूँ - ये कार्ति चिदंबरम क्यों और कैसे देश के बाहर चला गया या जाने दिया गया या भेज दिया गया - जबकि उस पर तो तमाम गंभीर आरोप वर्षों से लगे हैं - और आरोप ऐसे कि उन आरोपों के रहते ही उसका पासपोर्ट रद्द किया जा सकता था .. और किया ही जाना था .. ..

पर ऐसा हुआ नहीं या ऐसा किया नहीं .. कहीं केवल इसलिए तो नहीं कि कार्ति चिदंबरम 'आप' पार्टी में नहीं .. या फिर कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर ही नहीं .. दोनों बराबर की भ्रष्ट और निकम्मी पार्टियां जो ठहरीं .. .. है ना !! .. ..

भक्तों से निवेदन है कि कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर छापे की ख़ुशी में अब एक दूसरे के ठिकाने छापे छाप जश्न मनाते रहें .. आप इसी लायक हैं .. समझे !! ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 19 May 2017

/..अब तो लिलिपुट तक ने कह दिया कि - यूपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है .. ..
सही कहा - यूपी नए पुराने अपराधियों से पट गया लगता है .. हालात बहुत बदतर हैं .. और बयानबाज़ी चरम पर .. अब तो लगता है गाय-गंगा माँ की कृपा से रामजी ही कुछ कर सकें तो करें .. वो भी पूरे अगले एक वर्ष में .. वरना लगता है शरीफ इंसान का तो जीना हराम है .. जय श्री राम !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// यदि राहुल भाजपा में चले जाएं तो ?? ..>.. >.. केजरी तुम्हें पागल करके छोड़ेगा .. ..//


यदि राहुल गांधी भाजपा में चले जाएं तो ?? .. तो कांग्रेस का भला हो जाएगा .. और भाजपा का क्या हो जाएगा ?? .. भाजपा का बेडा गर्क .. वो क्यों ?? .. क्योंकि कांग्रेस का भला होगा तो भाजपा का बुरा होना तय है .. तो फिर राहुल भाजपा में जाते क्यों नहीं ?? .. पागल है !! ..

अच्छा भाजपा राहुल गांधी को क्यों नहीं ले लेती ?? .. भाजपा पागल थोड़े ही है .. क्यों तो फिर अनेक कोंग्रेसियों को क्यों लिया ?? .. क्योंकि कोंग्रेसी तो बेवकूफ थे .. तो फिर राहुल को भी क्यों नहीं ?? .. कहा ना राहुल बेवकूफ नहीं पागल है !! .. ..

तो क्या पागल और बेवकूफ में कोई अंतर ?? .. जी हाँ बहुत अंतर है .. बेवकूफ बेवकूफी पटकता है - और पागल बेवकूफी पर ताली बजाता है .. .. मसलन कपिल मिश्रा ने बेवकूफी पटकी और भक्तों ने ताली बजा दी .. ..

यानि भक्त पागल हैं ?? .. जी हाँ .. पर भाजपा नहीं ?? .. जी नहीं .. तो फिर भाजपा क्या है - बेवकूफ ?? .. नहीं - भाजपा तो शानी है जो पागलों का सहयोग लेकर लोगों को बेवकूफ बना रही है !! .. ..

अच्छा यदि भाजपा पागलों का सहयोग लेती है तो फिर भाजपा राहुल का सहयोग क्यों नहीं लेती ?? .. .. किसने कहा नहीं लेती ?? .. भाजपा राहुल का पूरा सहयोग ले रही है .. आज तक राहुल ने किसी शाने के खिलाफ या बेवकूफ के खिलाफ कोई खुलासा किया या किसी की पोल-पट्टी खोली ?? .. नहीं ना !! .. ..

यानि कुल मिलाकर .. राहुल पागल है जो भाजपा में नहीं जा रहे पर भाजपा को सहयोग दे रहे हैं .. और भाजपा शानी है जो राहुल का सहयोग ले रही है पर राहुल को नहीं .. और कोंग्रेसी बेवकूफ हैं जो भाजपा में जा रहे हैं .. और भक्त भी पागल ही हैं जो भाजपा को सहयोग दे रहे हैं !! .. ..

दिलचस्प !! .. पर इसके बीच ये जनता का क्या ?? .. जनता पागल नहीं पर बेवकूफ बन गई है !! .. ..

और केजरीवाल !! .. केजरीवाल ना पागल है ना बेवकूफ ना भाजपा में जाएगा ना भाजपा उसको लेगी ना वो भाजपा को सहयोग देगा ना कांग्रेस को और ना ही उसे बेवकूफ बनाया जा सकता है .. केजरीवाल तो अलग ही चीज़ है .. और बेवकूफों को मेरा सुझाव है कि उसके बारे में ज्यादा मत सोचना अन्यथा पागल हो जाओगे और पागलों को सुझाव देना समझदारी नहीं होगी .. पर शानो को मेरी चेतावनी .. केजरी तुम्हें बार-बार बेवकूफ बना पागल करके छोड़ेगा .. समझे !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// "मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा" ?? .. "बड़ा खुलासा किया जाएगा" ?? ....//


"मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा" .. .. सभी सरकारी जिम्मेदार !! ..
"बड़ा खुलासा किया जाएगा" .. .. एक सरका गैरजिम्मेदार !! ..

पक गए यार !! .. खाली-पीली बहुत हुआ यार !! .. मुझे लगता है कि अब .. ..

मुंह तोड़ने वाले 'दुर फिट्टे मुओं' का भी कुछ तो खुलासा होना चाहिए !! ..
और अब रोज-रोज बड़ा खुलासा करने वाले को भी मुहंतोड़ जवाब मिलना चाहिए !! ..

तो आओ सब मिल के बोलो तो - भारत माता की जय !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Thursday 18 May 2017

// मुंबई की ४८ माला बिल्डिंग में गुप्त लिफ्ट.. पर ईवीएम से धांधली संभव नहीं ?? ..//


आज दैनिक भास्कर में छपी एक खबर के मुताबिक आॅनलाइन गेमिंग के जरिए सट्टा चलाने वाले देश के सबसे बड़े सट्टा किंग रमेश चौरसिया को इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया .. ..

और मज़े की बात ये है कि .. आरोपी ने मुंबई में ४८ माले की हाईटेक बिल्डिंग में ३७ वें माले पर ऑफिस खोलकर वर्षों से खुद को सेफ कर रखा था .. कोई भी अंजान व्यक्ति बिल्डिंग में घुसता तो ये सीसीटीवी में उसे देख अंडरग्राउंड रास्तों से फरार हो जाता .. पुलिस को देख ये बिल्डिंग में इसके द्वारा बनवाई गई गुप्त लिफ्ट से ३७ वें माले से नीचे आ गया ..  पर वहीं इसे चौकन्नी (?) पुलिस ने धर लिया .. ..

जी हाँ 'गुप्त लिफ्ट' वो भी देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई की ४८ माला बिल्डिंग में .. समझे भक्तों !! .. ..

कुछ अक्ल पड़ी कि नहीं ?? .. और तुम बेवकूफों जैसे कह रहे हो कि इस देश में ईवीएम मशीनों से चुनाव में धांधली होना संभव ही नहीं !! .. ऐसा क्यों ?? .. सोचो तो जरा !! .. सोचो इसलिए भी कि एक सटोरिये रमेश चौरसिया की औकात से कई गुना औकात इस देश के सत्तधीशों की है - भाजपाइयों की है - अंबानी अडानी की है .. मोदी शाह की तो है ही .. नहीं क्या ?? .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// योगी व्यवस्था - ठोकनेवाले तालियां और ठुकनेवाले अपना माथा ठोकते रहेंगे !! ....//


एक साल का समय तो लगेगा !! .. अब तो योगी जी ने भी कह दिया .. जी हाँ !! कानून-व्यवस्था का सवाल है और वो भी उत्तरप्रदेश का .. और बेवकूफ भक्त उचक-उचक कह रहे थे कि अब योगी आ गया - किसी की क्या मजाल जो गुंडागर्दी कर जाए .. और तो और योगी तक ने फरमा दिया था कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या उत्तरप्रदेश .. ..

तो क्या १ वर्ष बाद कानून-व्यवस्था सुधर जाएगी ?? .. नहीं जी रहेगी तो ऐसी ही - पर योगी कहेंगे सुधर गई और विपक्ष कहेगा और बिगड़ गई .. और हो सकता है कि और बिगड़ भी जाए - पर सुधरेगी लगता नहीं !! .. ..

और ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि कानून-व्यवस्था तो तब सुधरेगी ना जब सुधारने वाले कानून-व्यवस्था से चलने के पक्षधर हों .. ये एंटी रोमियो स्क्वाड वाले - या लव जिहाद वाले - या गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले गौरक्षकों को रक्षा कवच प्रदान करने वाले क्या खाक कानून-व्यवस्था सुधार पाएंगे !! .. ..

हाँ कानून को दरकिनार कर कुछ व्यवस्थाएं ज़रूर लागू करवा देंगे .. और थोपी हुई व्यवस्थाओं के तहत जो ठोकते रहेंगे वो तालियां ठोकते रहेंगे - और जो ठुकते रहेंगे वो अपना माथा ठोकते रहेंगे !! .. ..

पर सब कुछ होने में समय तो लगेगा .. लग के रहेगा .. लगता ही है .. लग भी गया है .. मोदी ने भी लगाया है .. है ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 17 May 2017

// केजरी पर सड़े साडू आरोप तो हुए फुस्स - पर केजरी के आरोप तो सही सिद्ध हो गए ..//


अब जब केजरीवाल सब के लिए असहनीय हो चले हैं - और बड़ी अजीबोगरीब दलीलें और बातें सामने लाई जा रही हैं तो अब तो ये लगने लगा है कि - मानो देश भ्रष्टाचार मुक्त था और है - और मानो भ्रष्टाचार मुक्त रहेगा यदि मोदी रहेंगे - और मानो नहीं रहेगा यदि केजरीवाल आ गए या कांग्रेस आ गई .. ..

ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि आजकल आरोपों को लेकर देश में एक नया उत्साह देखा जा रहा है .. और ये उत्साह ये बताने के लिए ही है कि केजरीवाल पर लग रहे सभी सड़े साडू आरोप सही हैं - और लगे हाथ ये बताने के लिए भी कि देखो केजरीवाल द्वारा पूर्व में लगाए गए सभी आरोप निराधार थे .. .. और ये भी कि अब तक देश का यदि कोई आरोप किंग रहा है तो वो है अरविन्द केजरीवाल !! .. ..

यानि यदि केजरीवाल के आरोप निराधार थे तो तय हुआ कि देश में तो भ्रष्टाचार था ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार होने की एक हवा बनाई गई थी - जैसा कि कई कोंग्रेसी ऐसे ही टेके लगाते आए हैं .. .. लेकिन अब चूँकि मोदी आ गए हैं तो अब तो भ्रष्टाचार का कोई सवाल ही नहीं उठता - क्योंकि वास्तव में किसी भी माई के लाल में दम भी नहीं की सवाल उठा सके और जवाब हासिल कर सके .. और इसलिए तय माना जा सकता है कि भ्रष्टाचार तो अब है ही नहीं !! .. ..

यानि ये तय हुआ कि देश में भ्रष्टाचार ना तो था ना है .. और अब यदि कुछ तय होना शेष है तो केवल एक बात है कि केजरीवाल पर लगे सड़े साडू आरोप सही हैं या नहीं .. और इस महान कार्य में कपिल मिश्रा मोदी के 'विश्वास'पात्र हो देश सेवा में लगे पड़े हैं .. और इसलिए आप तो अब ये विश्वास भी कर सकते हैं कि भविष्य में तो भ्रष्टाचार करना अब नामुमकिन ही होगा .. क्योंकि अब तो केजरीवाल के ही शिष्य कपिल मिश्रा भी तो विश्वास के साथ भ्रष्टाचारियों के काल बनकर अवतरित हो गए हैं .. .. 

इसलिए भक्तों अब जबकि पूर्व में भ्रष्टाचार था नहीं - वर्तमान में हो सकता नहीं - भविष्य में कोई कर सकेगा नहीं तो फिर इतना विचलित क्यों हुए जा रहे हो .. सो जाओ रेनकोट पहन के !! .. ..

या फिर समझ लो कि इस देश में तुम्हारे जैसे मूर्खों की अज्ञानता की वजह से ही भ्रष्टाचार चरम पर है और तुम एक अकेले केजरी के पीछे पड़े हो जो मोदी के पीछे पड़ा है और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है .. और याद कर थोड़ी शर्म कर लेना कि ये वही केजरीवाल है जिसने पहली बार हिम्मत कर उस वक़्त मोदी से भी ज्यादा सशक्त लालू और चिदंबरम पर आरोप लगाए थे - जिस पर तुम्हारे ५६ इंची हिचकते लचकते लरजते अब कार्यवाही करने की हिम्मत करते दिख रहे हैं .. और ये सिद्ध हो रहा है कि केजरीवाल के आरोप निराधार नहीं थे .. ..

और इसलिए ये संभावना और मज़बूत होती है कि आरोप किंग केजरीवाल के द्वारा लगाए गए बहुतायत में आरोप सही थे और सही हैं .. और इसलिए सही मायने में तो लगातार खड़े तने प्रश्न अब पुनः उठते हैं कि मोदी की डिग्री सही कैसे हो सकती है ?? .. तो फिर मोदी भ्रष्ट क्यों नहीं ?? .. तो फिर मोदी का रेनकोट कौन उतारेगा ?? .. तो फिर २ मंत्रियों की फाइल केंद्र सरकार ने पिछले १० दिनों तक अटका क्यों रखी है ?? .. तो फिर मोदी केजरीवाल को काम क्यों नहीं करने दे रहे हैं ?? .. तो फिर व्यापम का क्या हुआ ?? .. तो फिर थावरचंद का मीसाबंदी प्रकरण दब क्यों गया .. आदि !! .. ..

और क्या कपिल मिश्रा एक ईमानदार आपिये हो आरोप मुक्त बने रहेंगे ?? या उन्हें रेनकोट पहना विशेष अभयदान दे दिया गया है ?? .. या फिर कहीं उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए तो खड़ा नहीं कर दिया जाएगा ?? .. आखिरकार एक ईमानदार होनहार निडर 'संघ संस्कारित' 'बेहोश कहने पर बेहोश हो जाने वाला' कपिल जैसा आज्ञाकारी 'रबर स्टाम्प' और कहाँ और कौन मिलेगा ?? .. .. हा !! हा !! हा !!  

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 16 May 2017

/.. भ्रष्ट लालू और चिदंबरम के घर ठिकानों पर मोदी सरकार के तोता मैना के छापे .. ..


स्वागत !! .. मज़ा आ गया !! .. देर भड़के दुरुस्त भड़के !! .. ..

बस इस तरह से ही अब तक विपक्ष में बचे बैठे बने रहे सभी भ्रष्टाचारियों को निपटा दो .. और जो भ्रष्टाचारी भाजपा में आ गए हैं उनके मज़े लेते रहो - और समय आने पर उनको भी निपटा देना .. प्लीज !! .. ..

बाकी अभी सत्ता पक्ष के भ्रष्टाचारी भ्रष्ट तोता मैना सहित तब निपट जाएंगे जब तुम विपक्ष में आ जाओगे .. अभी तुम उनकी ज्यादा चिंता मत करना .. प्लीज !! .. ..

इसलिए देर से हुई भड़की हुई शुरुआत ठंडी ना पड़े .. बस इस बात का ध्यान रखना .. नहीं तो बेचारे अकेले केजरीवाल को कितना काम करना पड़ेगा ना !! .. है ना !! .. ..

इसलिए केजरीवाल की तरफ से भी बहुत-बहुत साधुवाद .. !! जय हिन्द !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// ३ पूरे हुए - काश ५ साल पूरे होने पर भक्त मेरी अक्ल पर तरस खा मेरा मज़ाक उड़ाएं ..//


आज ३ साल पूरे हो गए !! जी हाँ पूरे ३ साल - जब मोदी को ५ साल का जनादेश मिला था देश के लिए कुछ करने और चुनाव पूर्व किये वायदों को निभाने के लिए .. .. साथ ही मोदी के ही द्वारा गढ़े जुमलों और की गई फेकम-फांकी को निष्प्रभावी करने का कार्य भी मोदी के माथे आन पड़ा था .. ..

जनता आशान्वित थी और भक्त आह्लादित थे .. और कहा जाता रहा कि अब बस पद पर बैठने दो फिर देखना .. उसके बाद जब वो २६ मई २०१४ को पद पर बैठ गए तो कहा जाने लगा समय तो दो .. पहले १ महीने की बात कही - फिर ३ महीने की - फिर १०० दिन की - फिर ६ महीन की - फिर ९ महीने के गर्भ शिशु की - फिर साल भर की .. और जैसे जैसे समय बीतता गया टेके लगते रहे और जुमला भी चलता रहा कि - "समय तो लगता है" .. ..

और अब ३ साल के बाद मेरा आंकलन है कि - समय तो लग गया पर मोदी सिवाय लटकों झटकों के प्रदर्शन के कुछ अपेक्षित करने में असफल रहे और अपने वायदे निभाने में तो पूर्णतया असफल .. पर हां एक अजीब सी प्रतिभा के धनी मोदी चुनाव पूर्व गढ़े जुमलों और फेकम-फांकी से निपट चुके लगते हैं क्योंकि उनकी छवि और उज्जवल हो गई लगती है .. ..

और तमाम असफलताओं के बीच एक और बात माननी पड़ेगी कि उन्होंने अपने जैसे ही अमित शाह के सहयोग और भरोसे और अपनी पूरी ताकत लगा दृढ निश्चय के साथ एक "चुनावी-लड़ाकू" जैसी हरकतें करते हुए 'कांग्रेस-मुक्त' भारत बनाने की अपनी बात को स्वहित में बहुत आगे तक सफलतापूर्वक बढ़ाया है .. ..

और अब उनकी "चुनावी-लड़ाकू" वाली क़ाबलियत और कूवत देखते हुए उनसे केवल एक ही प्रत्याशा है कि वो ५ साल के कार्यकाल के बाद अपनी 'कांग्रेस-मुक्त' भारत की बात पंजाब को छोड़कर कुछ या काफी हद तक पूरी कर सकेंगे .. ..

पर मुझे लगता है कि तब काफी लोग हैरान परेशान पछता रहे होंगे कि वे 'कांग्रेस-मुक्त' होते होते 'मोदी-भुक्त' कब बन गए ?? .. .. और लोग भक्तों की अक्ल और हरकतों पर तरस खा रहे होंगे .. ..

काश !! भक्तों को सद्बुद्धि मिले .. .. या फिर मेरी प्रत्याशा ही सिरे से गलत निकले - और उलटे ५ साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर भक्त मुझे गालियां निकालने की बजाय पूरी प्रसन्नता के साथ बेफिक्र और आह्लादित हो मेरी अक्ल पर तरस खा मेरा मज़ाक उड़ाएं .. काश !! .. काश ऐसा ही हो !! .. ..

पर काश 'अच्छे दिन' आ जाएं - या अब आ चुके 'बुरे दिन' ही चले जाएं .. काश !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 14 May 2017

// तो मोदी सरकार की सभी योजनाओं का ब्रांड एम्बेसडर कपिल मिश्रा क्यों नहीं ?? ..//


सूर्यास्त हो गया है - और शाम हो गई है .. भक्तों ज़रा पता करके बताओ तो कि क्या केजरीवाल ने इस्तीफ़ा दिया या कपिल उसे कालर पकड़ खींच कर तिहाड़ जेल छोड़ आया .. ..

और ये भी पता करके बताओ तो कि २ साल पहले भी मोदी जी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने ५०-५० लाख के ४ चेक द्वारा २ करोड़ का कालाधन चंदे के रूप में रात के अँधेरे में लिया था - तो फिर उस आरोप का क्या हुआ ?? .. क्या मोदी की औकात इतनी गिर गई कि मोदी आरोप लगाए तो मोदी फेंक रहे थे ?? - और कपिल मिश्रा वही आरोप लगाए तो पूरा मीडिया और भाजपा और कांग्रेस उचक गई है - बौरा गई है - उसमें नई ऊर्जा प्रवाहित हो गई है !! .. ..

यानि कपिल मिश्रा में तो मोदी से ज़्यादा दम है .. हुआ ही ना ?? .. और कपिल मिश्रा की बात का असर भी ज्यादा हुआ .. हुआ ही ना ?? .. ..

इसलिए मेरा एक सुझाव है .. स्वच्छ भारत का और अन्य सामाजिक योजनाओं का ब्रांड एम्बेसडर कपिल मिश्रा को बनवा दो .. और सभी विज्ञापनों में मोदी की जगह ख्याति प्राप्त कपिल का फोटू फिट कर दो .. असर हो के रहेगा .. भारत शीघ्र स्वच्छ हो के रहेगा .. समझे ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
/.. एक भक्त मित्र से फ़ोन पर हुई दिलचस्प और उसके दिल को चेपने वाली बहस के दौरान मेरे द्वारा उससे पूछे गए एक अनुत्तरित प्रश्न को मैं सार्वजनिक कर रहा हूँ .. ..

प्रश्न था - "यदि केजरीवाल समस्त मीडिया के समक्ष ये कह देते कि - "मोदी जी !! आज शाम तक अपनी डिग्री दिखाओ नहीं तो कॉलर पकड़ कुर्सी से घसीट तिहाड़ जेल में डाल दूंगा" - तो क्या दिल्ली पुलिस हरकत में आती कि नहीं ??" .. ..

प्रश्न सार्वजनिक करने का मेरा मकसद जवाब हासिल करना नहीं है - वरन भक्तों को धिक्कारना है .. कोई आपत्ति ?? .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. आज कपिल मिश्रा ने सिद्ध कर दिया कि मोदी के सारे 'तोते' 'मैना' 'गधे' 'घोड़े' 'उल्लू' और तमाम न्यायालय और 'ईवीएम मास्टर चुनाव आयोग' और मोदी और मोदी सरकार और कांग्रेस और कोंग्रेसी सभी केजरीवाल के भ्रष्टाचार को पकड़ने या उजागर करने या सिद्ध करने में नाकामयाब रहे हैं .. और अब देश को केवल बेहोश हो गए कपिल मिश्रा से ही आशा है जो केजरीवाल को आज शाम तक कालर पकड़कर कुर्सी से खींच कर तिहाड़ जेल में डालेंगे .. ..
मैं मज़े में हूँ - खुश हूँ - निश्चिन्त हूँ - और प्रार्थना और आशा करता हूँ कि कपिल मिश्रा दीर्घायु हो ऐसे ही कृत्य पूरे विश्वास के साथ करते रहे .. ..
और आज मैं केजरीवाल को सपोर्ट करने के लिए एक बार पुनः संतुष्ट और गौरवान्वित भी हूँ .. ..
वैसे भक्त चाहें तो आज शाम तक का इंतज़ार कर सकते हैं .. जब केजरीवाल तिहाड़ में होंगे और मोदी अकर्मण्य साबित होंगे .. .. हा !! हा !! हा !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Saturday 13 May 2017

/.. ईवीएम चकल्लस रुपी मंथन से जो एक अच्छी बात निकल कर आई है वो यह है कि भक्तों को समझ पड़ गई होगी कि - बिना छुए रिमोट से कई काम नहीं भी हो सकते .. मसलन आप हमेशा चुनाव नहीं जीत सकते .. और विकास तो कभी भी पैदा नहीं कर सकते .. .. चैलेंज !! .. ..
और यह भी कि अगर केजरी ने तुम्हारे अधीन माल को छू भर दिया ना तो तुम्हारी तो वॉट लग जाएगी .. .. है ना छुईय्यों-मुईय्यों !! ..../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// बूचड़खाने चालू करने के आदेश - अब आजम खान की बात का क्या होगा ?? ..//


इलाहबाद उच्च न्यायलय ने सभी पुराने बूचड़खानों के लाइसेंस रिन्यू करने और नए बूचड़खानों के लिए लाइसेंस जारी करने के आदेश यूपी की योगी सरकार को दे दिए हैं .. ..

और मैं परेशान हूँ कि अब देश के हिंदूवादी जैसे नेता श्रीमान आजम खान साहेब द्वारा पूर्व में दिए गए निम्नलिखित प्रवचनों का क्या होगा ?? .. ..

" पूरे देश में बूचड़खाने बंद होने चाहिए .. आखिर वैध या अवैध क्या होता है ?? .. जानवरों को वैध बूचड़खानों में बलि देना सही है और अगर बूचड़खाना अवैध है तो वहां जानवरों की बलि देना गलत है ?? .. किसी को भी मारना नहीं चाहिए .. गो-हत्या पर बैन केवल एक राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में लगना चाहिए .. किसी एक राज्य के लिए एक नियम दूसरे राज्य के लिए दूसरा नियम नहीं होना चाहिए .. सभी बूचड़खानों को बैन करना चहिए - जिससे किसी भी जानवर की बलि नहीं दी जा सके .. लोगों से अपील है कि उन्हें मीट खाना बंद कर देना चाहिए " .. ..

तो क्या आजम खान या समाजवादी पार्टी न्यायालय के आदेशों के विरोध में कोई आंदोलन करेंगे और बूचड़खाने नहीं खुलने देने की बात कहेंगे ?? .. या योगी जी बूचड़खाने चालू करवा देंगे - बड़े आराम से !! .. .. 

भक्तों मेरी बात आपको कुछ उल्टी-पुल्टी सी लग रही है ना ?? .. .. ॐ शांति ॐ शांति .. ..!!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// अब तो देखने वाली बात ये है कि केजरी जवाब देते हैं या भारत जैसे चुप रहते हैं ?? ..//


पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर युद्ध विराम तोडा - आज शनिवार सुबह ७:१५ बजे से फिर भारी गोलाबारी जारी .. २ नागरिकों की मौत - ३ घायल .. ..
इसके पहले शुक्रवार की सुबह भी जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में युद्ध विराम का उल्‍लंघन किया गया था .. ..
और इससे पहले भी पाकिस्तान ने गुरुवार को नौशेरा सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन कर फायरिंग की थी जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई थी .. ..

पाकिस्तान मई माह के दौरान करीब १० बार युद्ध विराम का उल्लंघन कर चुका है .. यानि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है .. ..

आज शनिवार १३ मई है .. कपिल मिश्रा के सत्याग्रह का चौथा दिन .. और कपिल तथा भक्त तथा मोदिया बहुत दुखी हैं क्योंकि उनके अनुसार केजरीवाल चुप हैं - अब तक कोई जवाब नहीं .. ..

तो अब आगे देखने की महत्वपूर्ण बात ये है कि आज कपिल मिश्रा क्या करते हैं ?? .. और केजरीवाल जवाब देते हैं या भारत जैसे चुप रहते हैं ?? .. है ना भक्तों ?? .. तो बोलो तो .. जय हिन्द !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Friday 12 May 2017

// ईवीएम भरोसे अब एक और संस्था की व्यवस्था में सुधार का श्रेय केजरीवाल को ..//


ईवीएम पर अब तक की चकल्लस से मुझे ऐसा विश्वास हो रहा है कि चुनाव आयोग ने बहुत विलंब से ही सही और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ही सही देश को ये विश्वास दिलाने का प्रयास किया है कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ नहीं की जा सकती है .. और प्रयास सफल भी हुआ है - और व्यक्तिगत रूप से मुझे भी ऐसा विश्वास हो गया है कि .. ..

यदि मशीनों को छुआ ना जाए तो मशीनों में गड़बड़ी नहीं की जा सकती ..
और यह भी कि मशीनों को छूने की छूट हो तो मशीनों में गड़बड़ी की जा सकती है ..
और यह भी कि मशीनों को हर कोई आसानी से छू भी नहीं सकता ..
और यह भी कि मशीनों को इस देश का भ्रष्टाचारी छू भी सकता है और इसलिए मशीनों में गड़बड़ी की संभावनाओं को सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता ..
और मशीनों में गड़बड़ी व्यापक स्तर पर होना लगभग असंभव ही है .. पर छुटपुट गड़बड़ी ना की गई हो ऐसा होना भी लगभग असंभव ही है .. ..

और चुनाव आयोग के आज के प्रयासों के लिए मैं केजरीवाल जी को धन्यवाद देता हूँ जिनके प्रयासों के कारण चुनाव आयोग को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर मजबूर होना पड़ा .. ..

और आगे यही अपेक्षा करूंगा कि चुनाव आयोग केजरीवाल से बिना चिढ़े-कुढ़े बल्कि उनके प्रति कृतज्ञ हो उन्हें सहजता के साथ मशीनों में गड़बड़ करने की संभावनाओं को परखने हेतु पूरा सहयोग करे और उनसे इस हेतु पूरे प्रयास करने की प्रार्थना करे - ताकि देशहित में गड़बड़ी होने की तनिक संभावनाओं पर १००% विराम लग सके .. ..

यानि चुनाव आयोग का रवैय्या ऐसा होना 'चाइये' कि वो ये विश्वास ना कर ले कि मशीनों से गड़बड़ नहीं हो सकती - बल्कि उस हर संभावनाओं को टटोलने का प्रयास करे जिसमें यदि कोई गड़बड़ी होने की गुंजाइश हो तो वो सामने आ सके .. ..

और मैं केजरीवाल जी को इस बात के लिए भी बधाई और धन्यवाद दूंगा कि आखिरकार उनके प्रयासों से ही अकर्मण्य चुनाव आयोग को उच्चत्तम न्यायालय के निर्देशों का परिपालन करने की आगे से घोषणा करनी पड़ी है - जिसके फलस्वरूप अब अकर्मण्य और घटिया जिम्मेदारों द्वारा आगे से वोटिंग मशीन के साथ पर्ची वाली मशीन भी अनिवार्यतः लगानी होगी जिससे लोगों का निष्पक्ष चुनाव होने पर विश्वास और बढ़ेगा .. यानि अब एक और संस्था की व्यवस्था में सुधार का श्रेय भी केजरीवाल ले सकते हैं .. ..

और भक्तों को सलाह दूंगा कि कोई सा भी बटन दबाना कोई कला नहीं - पर कब और कौनसा बटन दबाना कला भी है और विज्ञान भी .. जिसमें अक्ल लगती है .. समझे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// जी हां !! केजरी का विरोधियों से इस्तीफ़ा माँगना और खुद इस्तीफ़ा नहीं देना सही है ..//


एक तर्क .. जब दूसरों पर केजरीवाल आरोप लगाते थे तो कहते थे अगर बेकसूर हैं तो इस्तीफा दें और खुद को बेकसूर साबित करें .. आज केजरीवाल के खुद के साथी केबिनेट में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने जब उन पर आरोप लगाए हैं तो उन्हें भी इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और जाँच होने के बाद अगर बेकसूर साबित होते हैं तभी वापस पद पर लौटना चाहिए .. ..

और तर्क के विरुद्ध मेरी प्रतिक्रिया मेरे तर्कों के साथ .. ..

उस वक़्त भी केजरीवाल द्वारा आरोपित ढेर सारे नेताओं में से किसी भी नेता ने इस्तीफ़ा नहीं दिया था .. और ना ही केजरीवाल द्वारा आरोपित कोई भी नेता आज या कल इस्तीफ़ा देगा .. और आज या कल केजरीवाल भी इस्तीफ़ा नहीं दे रहे हैं .. हिसाब बराबर !! .. ..

लेकिन फिर प्रश्न उठता है कि केजरीवाल और अन्य में अंतर क्या ?? .. और ये प्रश्न भक्तों द्वारा फुदक-फुदक बिना शर्म उठाना स्वाभाविक ही है .. ..

अब यदि किसी को केजरीवाल और अन्य में अंतर होते हुए भी अंतर नहीं लगता हो तो फिर ऐसे भक्तों से तो मेरा भी एक चुभने वाला प्रश्न है कि - फिर राहुल-सोनिया या मोदी ही क्यों - कांग्रेस या भाजपा ही क्यों - केजरीवाल या 'आप' क्यों नहीं ?? .. अरे भाई वर्षों कांग्रेस भाजपा को खाने पीने लूटने दिया है तो फिर कुछ वर्ष 'आप' को भी मौक़ा क्यों ना दिया जाए ?? .. क्या भ्रष्टाचार करना केवल कांग्रेस या भाजपा की बपौती है ?? .. मैं आशा करता हूँ कि ये प्रश्न भक्तों को जरूर चुभेगा और उचकाएगा .. ..

पर यदि किसी को केजरीवाल और अन्य में अंतर लगता है तो फिर तो उसके लिए मुद्दा ही सुलझ जाता है .. मसलन मुझे केजरीवाल और अन्य में एक नहीं बहुत बड़े-बड़े अंतर दिखते हैं .. और सबसे बड़ा अंतर यह है कि केजरीवाल ने उस वक्त जितने भी आरोप लगाए थे वे सभी आरोप विभिन्न जांच या अन्य एजेंसियों के द्वारा उजागर किये गए आधिकारिक आपत्तियों या उद्घोषणाओं या कार्यवाही पर आधारित थे - और सभी आरोप किसी एक व्यक्ति के खिलाफ ना होते हुए अनेक दिग्गज व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक मुहीम के तहत लगाए गए आरोप थे .. लेकिन केजरीवाल के विरुद्ध अब तक जितने भी आरोप लगे हैं वे सभी आरोप अनेक व्यक्तियों के द्वारा एक केजरीवाल के विरुद्ध व्यक्तिगत भड़ास निकालने हेतु और केजरीवाल और उनकी 'आप' पार्टी को बदनाम करने या फंसाने के मकसद से ही लगाए गए सिद्ध होते हैं .. मसलन कपिल मिश्रा के आरोप केवल और केवल केजरीवाल के विरुद्ध हैं जो कपिल की व्यक्तिगत भड़ास निकालने के मकसद से ओतप्रोत दिखते हैं .. और मैं मानता हूँ कि ऐसे आरोपों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध मानना अपने आप में भ्रष्टाचार करने से कम नहीं माना जा सकता .. ..

एक बात और - केजरीवाल के तमाम ताकतवर विरोधी ही नहीं बल्कि उनके ढेर सारे मौकापरस्त संगीन संगी साथी भी सब मिलजुल कर उनके ऊपर लगातार ढेर सारे आरोप लगाते रहने के बावजूद उन्हें झुका नहीं सके हैं .. और उनके सारे विरोधी और साथी ऐन-केन-प्रकारेण उन्हें निपटाने के अथक भरपूर असफल प्रयास करते दिख रहे हैं .. और आरोप हैं कि सही निकलने का नाम ही नहीं लेते .. और ऐसी स्थिति में यदि केजरीवाल इस्तीफ़ा दे देते हैं तो ये उनके विरोधियों को बैठे-बैठाए जीत परोसने जैसी बात हो जाएगी .. क्योंकि वो झुकते नज़र आएँगे .. ..

और हाँ एक और मज़े की बात है .. जब केजरीवाल कोंग्रेसियों पर आरोप लगाते है तो भाजपाई भी आरोपों का समर्थन नहीं कर विरोध केजरीवाल का ही करते हैं .. जब केजरीवाल भाजपाइयों पर आरोप लगाते हैं तो कोंग्रेसी भी आरोपों का समर्थन ना कर विरोध केजरीवाल का ही करते हैं .. पर जब कोई भी कोंग्रेसी या भाजपाई या कोई अन्य ही केजरीवाल पर आरोप लगाता है तो सब टनटनाट हो जाते हैं - मानो करंट दौड़ गया हो .. ..

और वैसे कोंग्रेसी और भाजपाई एक दुसरे पर आरोप लगाते ही रहे हैं और लगा रहे हैं - पर उन आरोपों को आरोपों तक ही सीमित रख उन आरोपों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही रोकने की भरपूर पुख्ता जुगाड़ करते भी दिखते हैं .. और स्पष्ट नज़र आता है कि ये दोनों मुख्य पार्टियां आपस में मिली हुई हैं और इनके परस्पर आरोप केवल आरोप ही होते हैं .. और नतीजा यह है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा वाले के रहते एक भी बड़े से बड़ा या फिर टुच्चा सा ही आरोप अब तक अपने अंजाम तक नहीं पहुंचा है - और जम के खाना पीना निगलना डकारना हगना सब धड़ल्ले और बेशर्मी से चल रहा है .. ..

इसलिए मैं केजरीवाल और अन्य में अंतर को महसूस करते हुए केजरीवाल के द्वारा इस्तीफ़ा मांगने का भी समर्थन करता हूँ और उनके द्वारा इस्तीफ़ा नहीं देने का भी .. कोई आपत्ति ?? .. यदि कोई आपत्ति हो तो फिर कर लो जो करते बने .. मैदान खुल्ला है - और केजरीवाल भी छुट्टा खुल्ला है .. समझे ?? .. हा !! हा !! हा !! .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl