Monday 18 December 2017

// गुजरात में भाजपा की अफसोसजनक जीत के मायने .. ..//


और एक बार फिर गुजरात में भाजपा जीती .. और हिमाचल में भी .. ..

वैसे गौरतलब है कि भाजपा अहमदाबाद वड़ोदरा सूरत और राजकोट के ४ शहर ही जीती है - बाकी गुजरात तो बुरी तरह हारी है .. ..

मैं इसे "गुजराती प्रधानमंत्री" और तमाम तिकड़मों साज़िशों और सत्ता के शर्मनाक दुरपयोग और धनबल की अफसोसजनक जीत मानता हूँ .. और इसे देश के लिए अत्यंत हानिकारक और दुर्भाग्यपूर्ण भी मानता हूँ ..

और एक बार फिर स्थापित हुआ कि जनता भाजपा के दयनीय एवं आपत्तिजनक प्रदर्शन के बावजूद भी कांग्रेस को भाजपा के विकल्प के रूप में स्थापित करने में दुविधा में ही रही .. बल्कि हिमाचल के परिणाम तो ये भी इंगित करते हैं कि जनता भाजपा को अभी भी कांग्रेस से बेहतर विकल्प मान रही है .. ..

इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि २०१९ तक अब भाजपा सत्ता में काबिज़ रहेगी - पर तब तक देश के सामने एक मज़बूत विकल्प भी उभरेगा जो केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के बहुमत से बहुत पीछे छोड़ देगा .. ..

और इसलिए देशहित में ईमानदार क्रांतिकारी और शानदार प्रदर्शन करते हुए अरविन्द केजरीवाल जैसी प्रतिभा के प्रति मेरा पूर्ण समर्थन जारी रहेगा .. ..

और सांप्रदायिक ताकतों को हराने - और देश को अभूतपूर्व भयंकर भ्रष्टाचार से मुक्त कराने - और देश में भय एवं अराजकता के दूषित वातावरण को खत्म करने - और देश को 'अनेकता में एकता' की सौगात पुनः लौटाने - और देश को विकास के पथ पर लाने के उद्देश्य से मुझ जैसे नाचीज़ की कोशिशें पूर्ववत अथक जारी रहेंगी .. ..
!! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 17 December 2017





// अपने घर में 'पप्पू' से जीते भी तो क्या जीते .. पर हारे तो .. .. ..//


५६" छाती वाले गप्पू - या तो पप्पू से जीतेंगे - या पप्पू से हारेंगे ..

पर पप्पू से कैसे जीतेंगे - पप्पू तो पप्पू रहा ही नहीं - पप्पू तो गजब सयाना हो गया ..
यानि फिर तो पप्पू से हारेंगे भी नहीं .. क्योंकि पप्पू तो पप्पू रहा ही नहीं .. ..

अरे नहीं ये पप्पू से ही हारेंगे - क्योंकि ये खुद "देश के बाप" जो हो गए हैं .. ..

यानि यदि ये "देश के बाप" ना हुए होते तो क्या पप्पू से नहीं हारते .. जी हां बिलकुल नहीं - तब ये राहुल गाँधी से हारते .. ..

यानि जीतते तो फिर भी नहीं ....
जी हाँ ऐसे लोगों की जीत होती भी नहीं .. क्योंकि ये जीत कर भी हारने के लिए अभिशप्त जो होते हैं .. ..

और विश्वास ना हो तो स्वयं मुआयना कर लें - २०१४ में जीते शनैः शनैः हर साल हर महीने हर दिन ये जीत के भी हार ही तो रहे हैं ..

बल्कि यदि दिल दिमाग की बात कहूँ तो ये केवल हार ही नहीं रहे हैं - ये तो तबाह हो रहे हैं .. और तबाह इसलिए भी हो रहे हैं क्योंकि ये बददिमाग बदमिजाज़ बदनीयत सबकुछ तबाह करने पर आमादा जो हैं .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 16 December 2017


// सोनिया जी और राहुल के आत्मीय भाषण .. बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं !! ..//


निवृत होते हुए विदाई लेते अभी-अभी आदरणीय सोनिया गांधी जी का ओजस्वी सारगर्भित भावनात्मक आत्मीय भाषण सुना ..
और मैं नतमस्तक हुआ .. अनेक साधुवाद बधाइयाँ और शुभकामनाएं !! ..

और उसके बाद नव नियुक्त राहुल गांधी को भी सुना .. 
राहुल के भाषण की कुछ सुकून भरी आशान्वित करतीं परिपक्व बातें .. ..

लगातार आतिशबाजी के कारण आ रही अनवरत आवाज़ों के बीच राहुल की चुटीली सारगर्भित टिपण्णी दिल को छू गई - " एक बार आग लग जाए - तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है " ..
देश में प्यार और भाईचारा आवश्यक - वो तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं - एक ऐसा भारत बनाना है जिसमें हर किसी के लिए जगह हो ..
और उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार को संयमित रहते पूरी ईमानदारी और हिम्मत से धिक्कारा भी !! ..

और बखूबी धिक्कारा !! .. और दो टूक कहा कि - " बीजेपी हिंसा की राजनीति कर रही है - मूल्यों को कुचला जा रहा है " .. .. 

और मैं संतुष्ट और प्रसन्न हुआ !! .. राहुल को भी दिल से शुभकामनाएं !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// एक डेढ़ सयाना .. और हमारा चुनाव आयोग .. ..//


एक डेढ़ सयाना था !! ..
नया महंगा हेलमेट डिक्की में रख स्कूटर चलाता था ..
कारण ? .. यदि हेलमेट डैमेज हो गया तो ?? ..

तो फिर हेलमेट लेकर ही क्यों चलते हो ?? ..
" सुरक्षा का एहसास " !! .. ..

बस !! .. जब से सयाने चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव में VVPAT के मजबूरन इस्तेमाल कर लेने के बावजूद इसके निहित सदुपयोग ना करने की बात कही है - तब से ही रह-रह कर मुझे वो डेढ़ सयाना याद आ रहा है .. मुझे भी एहसास हो रहा है कि सयाने चुनाव आयोग ने भी VVPAT का मजबूरन इस्तेमाल मात्र "सुरक्षा का अहसास" दिलाने और डैमेज कण्ट्रोल के लिए ही तो किया है !! .. यकीनन स्पष्तः खुल्लमखुल्ला !! .. .. 

उफ्फ्फ्फ़ !! ..
सयाने लोग .. पगलाई शानी हरकतें !! ..
या फिर ..
बेशर्म लोग .. ठेठ टुच्ची हरकतें !! ..
निर्णय देश करे - 'देश का बाप' नहीं !! .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 15 December 2017

// एक एग्जिट पोल मेरा भी .. जन-मत के आधार पर भक्तों की संख्या .. ..//


जन-मत !! .. ..
'पत्रिका' के आज १५/१२/१७ के इंदौर संस्करण में एक सर्वे प्रकाशित हुआ है .. जिसके आधार पर मेरे द्वारा निकाले गए निष्कर्ष मैं आपको बताऊँ उसके पहले कृपया मुआयना करें सर्वे में पूछे गए सभी १४ प्रश्नों का और उनके जवाबों के प्रतिशत का .. ..

१. प्रदेश में धार्मिक सहिष्णुता-सदभाव की स्थिति अच्छी हुई है ? .. ३१% 'हाँ' ..
२. प्रदेश में रोज़गार की स्थिति कैसी है ? .. २३% 'अच्छी' ..
३. क्या किसानों को उपज का उचित दाम मिल रहा है ? .. २०% 'हाँ' ..
४. क्या प्रदेश सरकार महंगाई से राहत दिलाने में सफल रही है ? .. २०% 'हाँ' ..
५. क्या आपके क्षेत्र में परिवहन के पर्याप्त साधन हैं ? .. २९% 'हाँ' ..
६. आपकी नज़र में  प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की स्थिति कैसी है ? .. २४% 'अच्छी' ..
७. सड़कों की वाशिंगटन से तुलना से आप कितने सहमत हैं ? .. २८% 'हाँ' ..
८. आपकी नज़र में सरकार के मंत्रियों का कामकाज कैसा है ? .. २१% 'अच्छा' ..
९. प्रदेश में शिक्षा की स्थिति कैसी है ? .. ३३% 'अच्छी' ..
१०.आपकी नज़र में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति कैसी है ? .. २१% 'अच्छी' ..
११.क्या आपको लगता है कि अपराध में कमी आई है ? .. १९% 'हाँ' ..
१२.प्रदेश में क्या भ्रष्टाचार कम हुआ है ? .. १८% 'हाँ' ..
१३.आपकी नज़र में आपके क्षेत्र के विधायक का कामकाज कैसा है ? .. २१% 'अच्छा' ..
१४.सरकार के कार्यकाल में सरकारी कामकाज की गति तेज हुई है ? .. ३१% 'हाँ' .. 

एवं उपरोक्त प्रश्नों पर जन-मत के आधार पर मेरा निष्कर्ष .. ..

देश में मूर्ख अतार्किक अंधे भक्त काफी संख्या में मौजूद हैं 
पर संतोष की बात ये भी है कि देश में ऐसे भक्तों की संख्या लगभग २०% और ३०% के बीच ही है .. जिनमें मंदबुद्धि और अंधभक्तों की संख्या भी शामिल लगती है .. ..

इसलिए ये जन-मत एक नई आशा संचारित करता है - क्योंकि लगभग ७०% से ८०% लोग अभी भी कुछ तार्किक सोच रखते हैं .. .. इसलिए मैं भक्तों और भक्ति मार्ग पर चलने चलाने वाली संस्कारी पार्टी के साथ पूरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए देश को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ .. ..

और हाँ ये निष्कर्ष तो मध्यप्रदेश के इंदौर के जन-मत पर आधारित है .. अब गुजरात में ऐसे ही कितने भक्त हैं - ये तो १८ तारीख के बाद ही बताया जाना संभव होगा जब गुजरात चुनाव के नतीजे आ जाएंगे .. .. तब तक तो आप इसे भक्तों की संख्या का एग्जिट पोल ही मानें .. धन्यवाद !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 14 December 2017

// एग्जिट पोल के नतीजे .. और भविष्य की राजनीति ..//


अभी-अभी गोदी मीडिया द्वारा एग्जिट पोल के नतीजे बताए गए हैं .. जो अनुमानों के अनुरूप तो हो सकते हैं पर मेरे लिए सुखद नहीं हैं .. और सुखद इसलिए नहीं हैं क्योंकि मैं मेरे देश से केवल प्यार ही नहीं करता बल्कि इस देश के लिए चिंतित भी रहता हूँ .. और परिणाम मुझे देशहित के खिलाफ जाते दिख रहे हैं .. ..

हिमाचल के एग्जिट पोल नतीजे देख कर पहले तो ये भी लगा कि - ओह ! हिमाचल में भी चुनाव हुए थे !! .. और वहां वीरभद्र हार रहे हैं और धूमल जीत रहे हैं .. और मुझे वीरभद्र के हारने की उतनी ही ख़ुशी हुई जितनी धूमल के जीतने का दुःख .. और शायद यही कारण था कि हिमाचल चुनाव में एक तरफ गड्ढा और एक तरफ खाई होने के कारण देशहित में कुछ अपेक्षित ना हो मेरी दिलचस्पी ही नहीं थी .. और शायद देश की भी उतनी नहीं .. ..

पर गुजरात में दिलचस्पी थी .. और वो भी कांग्रेस को लेकर इतनी नहीं जितनी इस बात को लेकर थी कि यहां मोदी-शाह की हार आवश्यक रूप से होनी चाहिए - अन्यथा पूरे देश के लिए अहितकारी होगा .. ..

और क्योंकि मुझे मेरे दिल दिमाग पर पूरा भरोसा रहा है - इसलिए भाजपा की गुजरात में संभावित जीत से मैं दुखी हूँ .. पर यकीनन मुझे कुछ बातों का संतोष भी है .. ..

मुझे संतोष इस बात का है कि इस बार गुजरात में राहुल गांधी एक ताज़ी और ईमानदार सोच के साथ मैदान में उतरे और उन्होंने बहुत अच्छा प्रचार कर प्रभावित भी किया .. और मुझे लगा कि वंशवाद के तथ्य के अलावा उन पर कोई नकारात्मक बात चिपक नहीं पाई .. और वो भविष्य में भाजपा से स्वस्थ और बेहतर राजनीति करते दिख सकते हैं - जो देशहित में होगा .. ..

और एक बात और निकल कर सामने आ रही है कि जनता भाजपा और कांग्रेस को नकारना चाहती है - पर उसके सामने अभी कोई विकल्प ही नहीं था .. ..

और इसलिए मैं भविष्य में एक बेहतर विकल्प उभरने की पूरी संभावनाएं देखता हूँ .. और मुझे लगता है कि "आप" पार्टी का भविष्य बहुत अच्छा हो सकता है .. और अरविन्द केजरीवाल से बहुत उम्मीदें अभी बाकी हैं .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl


Wednesday 13 December 2017

// अन्ना 'दूसरे आंदोलन' से 'दूसरा केजरीवाल' नहीं तो क्या 'दूसरा मोदी' पैदा करोगे? ..//


"२०१८ के आंदोलन में दूसरा केजरीवाल नहीं पैदा होगा" : अन्ना

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

अव्वल तो मुझे पूरा यकीन है कि यदि आंदोलन से कोई 'दूसरा केजरीवाल' नहीं जुड़ा होगा तो आंदोलन आंदोलित ही नहीं होगा .. पर इस शुभ आशा में मान भी लें कि मेरी शुभ इच्छा के अनुसार आंदोलन आंदोलित हो सफल हो भी जाएगा तो आगे क्या ?? ..

आगे कहीं 'दूसरा मोदी' तो पैदा नहीं हो जाएगा ?? .. ..

तौबा !! .. ऐसे आंदोलन से तो तौबा ही भली !! .. ..

और तौबा इसलिए भी कि यदि आंदोलन से कोई 'दूसरा केजरीवाल' पैदा नहीं होगा तो क्या अन्ना की आरती उतारेंगे ?? .. या फिर कुछ और किरण प्रशांत योगेंद्र विश्वास शाजिया वीके सिंह जैसे मौका परस्त दूसरों के सहारे सहारे से भी ऊपर उठ सहारे को ढहाने की जुगाड़ करने वाले लोगों की जमात झेलेंगे ?? .. वो भी बिना किसी उद्देश्य पूरक सार्थक उपलब्धि प्राप्त किए ?? .. ..

हाँ एक बात और !! .. मुझे आज ये भी स्पष्ट है कि ये जो अन्ना हैं ना ये कोई 'दूसरे अन्ना' नहीं हैं - और ये वही ओरिजिनल अन्ना ही हैं .. पर यदि अन्ना पहले जैसे ही डट कर आंदोलन करते हैं तो कम से कम इस बार उद्देश्य की पूर्ती भी हो सकती है .. क्योंकि इस बार उनके विरोध में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी भारी भरकम जमी जमाई सरकार नहीं होगी - बल्कि अपनी साख पर बट्टा लगा बैठे निकम्मा नकारा साबित हुए केवल एक व्यक्ति मोदी की मोदी सरकार होगी - जो अब स्वयं ही धाराशाई होते दिख रही है .. ..

और मजे की बात ये भी है कि इस नकारा मोदी और निकम्मी मोदी सरकार को काबू में करने और कमज़ोर करने में यदि किसी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहा है तो 'वो' वही केजरीवाल है जिससे एलर्जिक अन्ना एलर्जी पाल के कुढ़े सड़े कुंठित से बैठे हैं .. ..

यानि प्रयत्नशील क्रांतिकारी केजरीवाल द्वारा ही तैयार की गई जमीन पर मौका देख - साढ़े तीन साल बाद अंगड़ाई ले रहे अन्ना अपनी लंगोट सम्हालते मैदानी कुश्ती लड़ेंगे .. ..

मैदान खुल्ला है - कमज़ोर मोदी पिटने के लिए तैयार खड़ा है .. अन्ना तुम आगे बढ़ो - तुम्हारे कई पुराने साथी तुम्हारे साथ हैं .. और मेरी और केजरीवाल की शुभकामनाएं भी .. ..
हा !! हा !! हा !! .. ..जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 11 December 2017

// "नीच" बोलने पर ख़ुशी सुकून क्यों ?? .. कोई शोकाकुल क्यों नहीं ?? .. ..//


मुझे याद आ रहे हैं वो वाकये जब अरविन्द केजरीवाल और उनके साथियों को थप्पड़, मुक्के और धक्के मारे गए थे - उन पर स्याही फेंकी गई थी .. और क्रांतिकारी को 'बदनसीब' 'नक्सली' बता उन पर संस्कारी गालियों की बौछारें की जा रही थीं .. ..

और याद इसलिए आ रहे हैं कि आजकल "नीच-नीच" बहुत सुनने को मिल रहा है .. और गुजरात चुनावों में 'पाकिस्तान' तक को सुनियोजित तरीके से घुसेड़ने के कुप्रयास हो रहे हैं ..

और ये सब याद कर और सुन कर मुझे तो बहुत ख़ुशी हो रही है और सुकून भी मिल रहा है .. ..

अब यदि किसी भक्त को बुरा लग रहा हो या दुःख हो रहा हो तो वो दुखी हो सकता है - और दुःख का इज़हार भी कर सकता है .. क्योंकि ऐसा करना उसका अधिकार है .. और उसको ऐसा करना ही चाहिए .. और तो और शब्दों के द्वारा की गई हिंसा का भी तो विरोध होना ही चाहिए .. है ना !!
  
पर मैं स्पष्ट देख रहा हूँ कि अभी तक "नीच" बयान पर किसी भक्त का शोक संदेश आया नहीं .. और कोई भक्त शोकाकुल भी दिखा नहीं ?? .. ..

तो क्या इसका मतलब ये तो नहीं की भक्त भी अब बदल रहे हैं समझ रहे हैं ?? .. ..

अरे तौबा करिए जनाब !! - भक्त और समझदार ?? .. .. दरअसल बात ये है कि कुछ लोग इतने नीचे गिर चुके हैं कि यदि उन्हें गालियां खाने से फायदा होने का अंदेशा भी हो तो उन्हें गालियां खाने में भी मज़े आने लगते हैं - फिर किस बात का दुःख और कैसा विरोध ?? .. कैसी मानहानि - कैसी रपट ?? .. हा !! हा !! हा !! .. ..

लेकिन इस विषयक केवल एक बात पर विमर्श जरूरी है कि क्या अपने कर्मों से इतने नीचे गिरे हुए लोगों को "नीच" जैसे अपशब्द के अलावा भी क्या किसी अन्य उपयुक्त शब्द से नवाज़ा जा सकता है ?? .. और मेरा विमर्श जारी है .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 10 December 2017

// नरेन्द्रभाई फटे गले गला फाड़ रो रहे हैं .. ..//


ह्त्या बलात्कार लूट गुंडागर्दी भ्रष्टाचार के समाचार अनवरत आ रहे हैं .. लोग चीत्कार कर पनाह मांग रहे हैं .. 

प्रधानमंत्री दृश्य पटल से गायब हैं .. .. 

मेहनती और चुस्त पर अक्ल से सुस्त नरेन्द्रभाई गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं .. लोगों से चिल्ला-चिल्ला कर वोट मांग रहे हैं ..

अभी फिर फटे गले गला फाड़ भाषण दे रहे हैं - "लाइव" - और अपने ही कथित अपमान का रोना रो रहे हैं .. और सोची समझी चालाक घृणित रणनीति के तहत फेंक रहे हैं कि अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की कवायद हो रही है .. ..

नरेंद्रभाई !! लानत है !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 9 December 2017

// नरेन्द्रभाई अब २०१३ के सलमान निजामी की बैसाखी पर - यानि गजब धूर्तता !! ..//


गुजरात के महिसागर की चुनावी रैली से नरेन्द्रभाई का एक और भाषण सुना .. और आज किसी सलमान निजामी का मुद्दा सुनने को मिला .. जिसका नाम मैंने तो पहली बार सुना .. ..

और फिर थोड़ी देर बाद ही ये देखने को मिला कि मोदी जिस बात को मुद्दा बनाना चाह रहे थे गोदी मीडिया ने उसे लपक झपक मुद्दा बना दिया है और बहस चालू हो गई है - और इस कारण ये भी सुनने को मिला कि ये मुद्दा कोई २०१३ के सलमान निजामी के अफजल गुरु विषयक ट्वीट से संबंधित है - और वो सलमान अभी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार कर रहा है .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. .. 

मैं स्पष्ट देखता आ रहा हूँ कि नरेन्द्रभाई और पूरी भाजपा पूरे गुजरात का चुनाव हिन्दू-मुसलमान का चुनाव बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं - और हिंदुत्व के नाम पर और नकली राष्ट्रवाद के नाम पर ध्रुवीकरण का प्रयास भी .. ..

पर गुजरात के मुद्दों से और आम आदमी के मुद्दों से - और स्वयं और भाजपा और सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार के मुद्दों से बचने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है .. ..

और इन्हीं सभी कारणों से मेरी नज़र में प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस तो जबरदस्त लगी है - पर वो भी नरेन्द्रभाई के कारण .. ..

और क्योंकि गुजरात चुनावों को अब राष्ट्रीय रंग दे ही दिया गया है तो मैं भी मानता हूँ कि गुजरात के ये चुनाव राष्ट्र की दृष्टि से बहुत अहम् हो चले हैं .. क्योंकि यदि मोदी जीतते हैं तो ये राष्ट्र के लिए घातक होगा - और यदि मोदी हारते हैं तो ये राष्ट्रहित में होगा .. ..

और अब मोदी से भी एक प्रश्न .. क्या भाजपा में शामिल कर लिए गए कई नामी गिरामी और गिरे पड़े कोंग्रेसियों के पूर्व बयान आप भूल गए - या बेशर्मी के घूँट के साथ निगल गए ?? .. भूल गए हो तो याद दिलाना चाहूंगा कि उन्होंने तो सलमान निजामी के आरोपित बयानों से भी उच्च कोटि के बयान दिए थे .. इसलिए आपको धिक्कार है ऐसी ओछी और नीच राजनीती पर .. ..

और इसलिए मेरी हार्दिक इच्छा है कि एक अच्छा पप्पू एक बकवास फेंकू को गुजरात में वैसी ही धूल चटाए जैसी कि केजरीवाल ने दिल्ली में चटाई थी .. और ये बात गुजरातियों को समझनी ही होगी .. .. 

!! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 7 December 2017

// क्या कुछ अच्छा करना था .. क्या गुड़ गोबर कर दिए .. ..//


अच्छे दिन लाने निकले थे ..
दिन रात भयावह कर दिए ..

कालाधन लाने निकले थे ..
काला-पीला सफ़ा कर दिए ..

रुपया डॉलर बराबर करना था ..
प्याज एप्पल बराबर कर दिए ..

कांग्रेस मुक्त देश बोले थे ..
भाजपा को कांग्रेस कर दिए ..

सबका साथ सबका विकास ..
सबका ही विनाश कर दिए ..

विरोधी को पागल कहते थे ..
विकास ही पागल कर दिए ..

राम रहीम बराबर बोलते थे ..
बराबर जानवर इंसा कर दिए ..

हिन्दू हिंदुत्व की बघारते थे .. 
हिन्दू विरुद्ध मुसलमां कर दिए ..

रोष दिखाते थे अतिवादियों से ..
शर्मसार हिन्दुओं को कर दिए ..

पाक को ठिकाने लगाना था ..
खुद ठिकानों के सौदे कर दिए ..

वर्तमान संवारने निकले थे ..
इतिहास कलंकित कर दिए ..

पर तुर्रा ये कि चुनाव तो जीते हैं ..
चुनाव आयोग बरबाद कर दिए ..

ना मालूम क्या क्या करना था ..
और क्या गुड़ गोबर कर दिए .. ..

(ब्रह्म प्रकाश दुआ - ०७/१२/१७)

'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 6 December 2017

// शिया मुसलमानों को बधाई !! .. एक सुझाव मेरा भी - एक अपेक्षा मेरी भी .. ..//


शिया मुसलामानों ने अपने बड़प्पन का परिचय देते हुए कोर्ट में कह दिया है कि - विवादित भूमि हिन्दुओं को दे दी जाए जहां मंदिर बने - और मस्जिद के लिए उन्हें लखनऊ में जमीन दे दी जाए .. ..

बधाई और स्वागत !! .. ..

एक घोषणा मेरी तरफ से भी .. .. पूरा हिमालय सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के निर्माण के लिए दे दिया जाए - और मुझे देश के हर प्रदेश की राजधानी में गरीबों के लिए एक अस्पताल बनाने हेतु जमीन आवंटित कर दी जाए .. .. और यदि किसी को आपत्ति हो तो सावधान !! मेरी उलट पलट आपत्तियों के लिए तैयार रहे .. समझे !! .. ..

और हाँ अब मैं हिन्दुओं से भी अपेक्षा रखता हूँ कि वो भी बड़प्पन का परिचय देते हुए कोर्ट में प्रस्ताव प्रस्तुत करें कि विवादित जमीन मुसलमानों को दे दी जाए जहां मस्जिद का पुनर्निर्माण हो - और मंदिर के लिए उन्हें देश के हर 'रामपुर' ‘रामगढ़’ ‘रामनगर’ गाँव या शहर में जमीन दे दी जाए !! .. ..

या फिर कम से कम न्यायालय का सम्मान करते हुए फ़ोकट बयानबाज़ी बंद करे - और कम से कम ये वचन दे कि न्यायालय का निर्णय उन पर बाध्यकारी हो सहर्ष स्वीकार्य होगा !! .. ..  

!! भारत माता की जय !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// हे ईश्वर अपनी रक्षा करना - नहीं तो बेभाव बिक जाओगे .. समझे !! .. ..//


कोई हिन्दू धर्म को छोड़ दे या छेड़ दे तो हिन्दू धर्म खतरे में ..
कोई हिन्दू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल ले तो वो खतरे में ..
कोई इस्लाम छोड़ हिन्दू हो जाए तो हिन्दू धोखे में ..
कोई मुस्लिम तीन तलाक दे दे तो हिन्दू पीड़ा में ..
कोई हिन्दू अपनी बीवी छोड़ दे तो हिन्दू मजे में ..

हिन्दू-मुस्लिम की संतान या मुस्लिम-हिन्दू की औलाद हिन्दू या मुसलमान - ये बात लफड़े में ..
हिन्दू-पारसी या पारसी-हिन्दू की औलाद हिन्दू या पारसी - ये बात झगडे में ..
हिन्दू-ईसाई की औलाद अपने को हिन्दू कहे - ये बात रगड़े में ..

और कोई एक हिन्दू जनेऊ दिखा दे तो लाखों हिन्दू असमंजस में ..

सिख क्या हिन्दू हैं ? .. हाँ भई हाँ !! .. ..
जैन भी क्या हिन्दू हैं ? .. ना भई ना !! .. ..
अच्छा राहुल हिन्दू हैं ? .. कर दी ना फिर ऊटपटांग बात !! .. ..

शायद इसलिए मेरे लिए तो इस हिन्दू धर्म के नए नए आयामों और मायनों को समझना या आत्मसात करना मुश्किल हो चला है .. मुझे तो यही नहीं समझ आ रहा कि मंदिर जाने के भी क्या कोई नियम कायदे या रिवाज़ हैं - और यदि हैं तो क्या और किसके ?? .. ..

और दिन-ब-दिन मैं तो 'मेरे वाले ईश्वर' से अब यही प्रार्थना करने लगा हूँ कि ..

हे ईश्वर !! अपनी रक्षा करना - नहीं तो बेभाव बिक जाओगे .. समझे !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 5 December 2017

// बेशर्मी बेहयाई तेरा ही सहारा !! .. शिक्षा का पता नहीं बस राम हमारा !! .. ..//


आज से राम मंदिर पर न्याय के मंदिर में सुनवाई शुरू .. वो भी फ़ाइनल सुनवाई !! ..

और एबीपी न्यूज़ पर कुछ देर पहले केवल एक बार ब्रेकिंग न्यूज़ के रूप में दिखा कर विलोपित कर दिए गए एक समाचार अनुसार - श्याम बेनेगल सहित ३२ हस्तियों द्वारा एक नई याचिका दायर कर दी गई है कि - विवादित स्थल को किसी जनहित कार्य हेतु उपयोग में लिया जाए .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

सर्वप्रथम श्याम बेनेगल आदि देशभक्तों को बधाई और धन्यवाद - और मेरा भरपूर समर्थन !! .. ..

और साथ ही मेरे कुछ प्रश्न भी .. ..

सर्वोच्च कौन ?? .. राम मंदिर या न्याय का मंदिर ?? .. या फिर आस्था ?? .. या फिर अनास्था ?? .. ..
क्या विध्वंस करना किसी भी कानून में और किसी भी परिस्थिति में न्यायसंगत निरूपित हो सकता है ?? ..
यदि नहीं तो क्या विध्वंस करने वालों पर फैसला पहले आवश्यक या मंदिर निर्माण पर ?? ..

और क्या श्याम बेनेगल को तत्काल देशद्रोही करार दे दिया जाएगा ?? ..
और क्या भंसाली की पद्मावती के मुद्दे पर भंसाली की आस्था और विश्वास को भी मान्य किया जाएगा ?? ..
और क्या गोदी मीडिया गुजरात चुनाव में इस मुद्दे को घुसेड़ धर्म की राजनीति करेगा ?? .. ..

और अंतिम प्रश्न .. क्या देश के सामने मानवीय सरोकार के सभी मुद्दे हल हो चुके हैं ?? ..
और क्या रविश कुमार के द्वारा लगभग ३० यूनिवर्सिटी एपिसोड में बतलाए गए हमारे शिक्षा के हास्यास्पद दयनीय आपत्तिजनक बेहूदा बदतर सरकारी सामाजिक स्तर पर भी कोई ध्यान देगा ?? .. या फिर .. .. .. 

बेशर्मी बेहयाई तेरा ही सहारा !! .. शिक्षा का पता नहीं बस राम हमारा !! .. ..

राम राम !! जय श्री राम !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 4 December 2017

// राहुल अध्यक्ष बनेंगे .. केजरीवाल डिगने वाले नहीं .. हलकट चिल्लपों करते रहेंगे ..//


आज राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल कर रहे हैं और कल वो निर्विरोध अध्यक्ष बन जाएंगे .. और मोदी विलाप भी होता रहेगा .. ..

और शहजाद पूनावाला जैसे कई हिम्मती लोग इससे आहत हैं - और आहत तो मोदी भी हो गए हैं .. और कांग्रेस पर एक परिवार के ही प्रभुत्व का सत्य आरोप वर्षों से लगता रहा है और अभी भी लगाया जा रहा है .. ..

और उधर कुमार विश्वास की चिल्लपों भी जारी है .. 'आप वर्जन-२' !! .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को परिवारवाद का दोषी ठहराया है .. आरोप पुख्ता हैं एवं सही हैं .. लेकिन प्रश्न उठता है कि यदि कांग्रेस सही नहीं है - प्रजातांत्रिक नहीं है - तो शहजाद कांग्रेस में क्यूँ बने हुए हैं और वो खुद अध्यक्ष पद का नामांकन क्यों दाखिल करना चाहते हैं ?? .. और यदि उनमें कांग्रेस के अध्यक्ष पद का निर्वहन करने की दक्षता क्षमता है तो फिर वो खुद अपनी पार्टी क्यों नहीं बना लेते ?? .. फ़ोकट चिल्लपों क्यों ?? .. ..

ठीक ऐसे ही 'आप' पार्टी स्वाभाविक रूप से केजरीवाल के प्रभुत्व वाली पार्टी है .. और शुरू से इसके शीर्ष नेता केजरीवाल हैं जो पार्टी को अपने हिसाब से बना कर आगे बढ़ा रहे हैं .. तो फिर स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठता है कि जिन्होंने पूर्व में केजरीवाल को या 'आप' पार्टी को अपना समय या योगदान दिया हो वो आज इस बिनाह पर केजरीवाल को ही अपने हिसाब से चलने के लिए मजबूर कैसे कर सकते हैं ?? .. और यदि उनको केजरीवाल या 'आप' में कुछ ऐसी खामियां दिखती हैं जो केजरीवाल ठीक करने के लिए तैयार नहीं हैं - तो फिर वो पार्टी छोड़ केजरीवाल का साथ छोड़ अपनी अलग पार्टी क्यों नहीं बना लेते और इसके बजाय एक गिरे हुए नेता की गिरी हुई पार्टी में ही क्यों बने रहना चाहते हैं ?? .. और फिर दबी जबान फ़ोकट चिल्लपों क्यों ?? .. ..

प्रश्नों का जवाब मैं देता हूँ .. .. ये वही हलकट लोग हैं जिनकी मानसिकता ये है कि हम तो सही कर नहीं सकते पर सामने वाला इनके लिए सब कुछ सही करता चले .. .. मसलन ये लोग चाहते हैं कि कांग्रेस अपना परिवारवाद खत्म कर इन अक्षमों को खुद-ब-खुद अध्यक्ष बना दे - पर ये खुद अलग से कुछ नहीं करना चाहते .. और इसलिए सालों-साल कुढ़ते सड़ते पगलाते रहते हैं .. ..

मसलन और भी ये कि .. कुमार विश्वास को खुद पर विश्वास नहीं और केजरीवाल को भी उन पर विश्वास नहीं - और मुझे भी वो विश्वास योग्य लगते नहीं - पर वो चाहते हैं कि केजरीवाल उन पर ही विश्वास करें और उनके अनुसार ही चलें .. और हाँ मज़े की बात ये भी कि वो और प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव और कपिल मिश्रा और अन्य दर्जनों धुरंधर सूरमा भी सब मिलकर एक अपनी अलग से पार्टी बनाकर जनसेवा करने के लिए तैयार नहीं - वो भी तब जबकि शशि भूषण और अन्ना जी ईश्वर कृपा से मौजूद हो उन्हें आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने के लिए उपलब्ध हैं .. नहीं क्या ?? .. ..

पर अब तो स्पष्ट और नियत यही है कि हलकट पागल भले ही पगलाते रहें - राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बन रहे हैं - और केजरीवाल बहुत समझदार हैं जो अपने रास्ते से डिगने वाले नहीं !! .. .. और शहजाद हो या मोदी हों या विश्वास हों या अन्य हलकट - सब चिल्लपों करते रहेंगे .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 2 December 2017

// EVM चकल्लस !! .. उधेड़बुन .. और निराकरण के संभावित उपाय .. ..//


यदि #EVM की धांधली के कारण से भाजपा जीती - और EVM पर इतना होहल्ला मचने के बावजूद जीत रही है - तो पीड़ितों को चाहिए धांधली की बखिया उधेड़ो - पकड़ो और कानूनन उपचार कराओ !! .. ..

और यदि धांधली करने वाले बहुत शातिर हैं या तिकड़मी या ताकतवर - और यदि कानून और संविधान के रखवाले और न्याय करने वाले भी धांधली में शामिल हैं - या फिर बेबस ही हैं - तो वैकल्पिक रास्ते खोजो - और हो कूवत तो धांधली करने वाले बेईमानों को सीधे रास्ते धरो और निपटाओ .. ..

और यदि उपरोक्त में से कुछ न करते बने तो ?? .. तो सहन करो !! .. ..

या बेहतर होगा तमाम बेबसी के बावजूद कम से कम गालियां और भड़ास निकालते रहो .. क्योंकि अकर्मण्य हो चुप तो घुन्ने कायर डरपोक लोग ही बैठते हैं .. नहीं क्या ?? .. ..

और याद रखें - झूठ और अन्याय से परेशान हो हिम्मत तो कभी नहीं हारें - अन्यथा झूठ और अन्याय अपने मकसद में समय से पहले और अपेक्षा से भी अधिक आसानी से सफल हो जाएगा - यानि परास्त तो कभी ना हो पाएगा .. है ना ?? .. ..

इसके अतिरिक्त एक और अति महत्वपूर्ण बात .. अब तो इस बात को भी टटोलने और समझने की आवश्यकता आन पड़ी है कि EVM के अलावा चुनाव आयोग का सर्किट भी हैक्ड हो गया दिखता है .. इसलिए जरूरी नहीं कि EVM ही दोषपूर्ण हो - बल्कि दूषित चुनाव आयोग के माध्यम या सहायता या साजिश से भी दोष रोपित कर गुजरने की जुगाड़ू संभावनाओं को कत्तई नकारा नहीं जा सकता .. ..

यानि सार ये भी - कि अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए अपने नाक कान आँख और दिमाग खोल कर रखें - और बिना पूर्वाग्रह के देशहित में हमेशा चिंतन मनन करते हुए अपनी समझ और औकात अनुसार प्रयास जरूर करते रहें .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 29 November 2017

// लड़की लड़का रज़ामंद .. गधे फ़ोकट में बन रहे अक्लमंद !! .. ..//


केरल की हादिया आजकल चर्चा में हो कई विषयों पर समाज और कानून और धर्म और प्यार पर विमर्श होने का एक कारण बनी हुई है .. और बात इत्तू सी है कि वो हिन्दू थी पर एक मुसलमान लड़के से विवाह कर लिया और धर्म परिवर्तन भी किया .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

सलाम हादिया बिटिया को !! .. उसकी निर्भीकता दृढ़निश्चय और प्यार में वफादारी के लिए - और अपने निर्णय स्वयं करने की इच्छाशक्ति और स्वतंत्रता हासिल करने के लिए .. ..

सलाम हादिया के पिता और परिवार को !! .. केवल इस बात के लिए कि वो नहीं चाहते कि उनकी बिटिया एक ऐसे लड़के के साथ रहे जिसको वो एक आतंकी समझते हैं .. और उन्हें लगता है कि उनकी बिटिया को बहलाया फुसलाया गया है .. और इसलिए वो पूरे संयम को बरकरार रखते हुए समझाइश और कानून का सहारा ले रहे हैं .. ..

और सलाम थोड़ा बहुत कानून को भी !! .. जिसने इस विषय पर गहन विमर्श किया है ऐसा प्रतीत होता है .. और कानून का परिपालन भी करवाया है .. अन्यथा तो कानून की बदतर स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां गरीब और अमीर के लिए कानून बहुत अलग अलग हैं और सारे कानून अक्षम पर तो लागू होते हैं पर सक्षम पर नहीं - और इस देश में जज तक की मौत पर हज़ारों सवाल उठने के बाद भी सत्ताधीशों के कान सहित पूरे शरीर में जुएं और कीड़े रेंगते रहते हैं - पर बावजूद उसके सब कुछ सामान्य चलता रहता है .. ..

और जहां तक लड़के शफीन जहां का प्रश्न है - जिसे आतंकी भी आरोपित किया जा रहा है - मैं फिलहाल उसे आतंकी नहीं मानते हुए सलाम करना चाहूंगा !! .. और उसको भी सलाम उसकी निर्भीकता दृढ़निश्चय और प्यार में वफादारी के लिए .. ..

और फिलहाल मैं लड़के शफीन को आतंकी इसलिए मानने को कत्तई तैयार नहीं क्योंकि मैंने इसी मोदी सरकार के राज में कन्हैया और हार्दिक पटेल को देशद्रोह के मनगढंत आरोपों में जेल जाते देखा है - और प्रद्युम्न हत्याकांड में एक गरीब बस कंडक्टर को सरकारी साज़िश का शिकार होते भी देखा है .. और तो और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारों और जनप्रतिनिधियों और न्याय की खरीद फरोख्त को होते हुए भी देखा है .. और बदले की भावना और टुच्चई के इरादे से हाथ धोकर 'आप' के पीछे भी पड़ते देखा है .. मैंने इस सरकार को बेइंतहा साज़िशें रचते और क्रियान्वित करते देखा है .. ..

पर इस विषयक बाकी सभी किरदारों को और किरकिरीदारों को और फ़ोकटियों को और सामाजिक ठेकदारों को और धार्मिक अधर्मियों को धिक्कार !! .. जो अपने अन्य हितों और घृणित राजनीति और दूषित धर्मनीति का उपयोग कर जबरदस्ती उलझे उलझाए जा रहे हैं - और किसी की निजी ज़िन्दगी में दखलंदाज़ी कर किसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं - और उसे प्रताड़ित भी कर रहे हैं - वो भी उसी के हितैषी होने का ढोंग कर !! .. ..

यानि मेरी बात का सार केवल इतना कि ..
लड़की लड़का रज़ामंद .. गधे फ़ोकट में बन रहे अक्लमंद !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 28 November 2017

// नाक कटेगी नहीं - उंगलियां रुकने वाली नहीं .. तुम्हारी चमड़ी की तुम जानो .. ..//


एक जिम्मेदार भाजपाई ने बोला .. "जो देश के दुश्मन हैं - वे कांग्रेस के समर्थन में हैं - और जो देशभक्त हैं वह मोदी और भाजपा के समर्थन में हैं" .. ..

एक और जिम्मेदार ने तो ये भी कहा .. जो ऊँगली मोदी के खिलाफ उठेगी - वो काट दी जाएगी .. ..

कांग्रेस की एक इकाई ने सोशल मीडिया पर एक मीम पोस्ट किया जिसमें लिखा था - "तू चाय बेच" .. ..

कोई और सिंगल हड्डी नेता ने कहा - "हम नरिंदर मोदी का खाल उखड़वा देंगे" .. ..

किसी और ने भी कहा कि - "जो भंसाली का सर काट कर लाएगा उसे ५ करोड़ देंगे" .. ..

देश के कुछ कर्णधारों ने कहा - "दीपिका की नाक काट देंगे" .. ..

मेरी नुकीली प्रतिक्रिया .. ..

"तू चाय बेच" आपत्तिजनक हो मोदी भक्तों ने आपत्ति जता दी और पोस्ट करने वालों ने पोस्ट हटा दी .. और ये बात थी एक चायवाले के विरुद्ध जो देश का प्रधानमंत्री हो प्रधानमंत्री के पद की मर्यादाओं का ख्याल तक नहीं कर रहा है .. ..

"खाल उखड़वा देंगे" सीधे-सीधे हत्या की धमकी है - और इस पर तो कानूनी कार्यवाही होनी ही चाहिए .. पर चूँकि अब तक भी कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो ये मामला 'नरिंदर मोदी' का व्यक्तिगत मामला माना जाएगा - और इस मामले में प्रधानमंत्री का कुछ लेना देना नहीं .. और यदि हो तो कुछ तो करो - क्यों प्रधानमंत्री पद की ऐसी की तैसी होने दे रहे हो ?? .. ..

"दीपिका की नाक काट लेंगे" सीधे सीधे कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेकर दंगा फसाद करने और किसी को क्षति पहुंचाने की धमकी देने का मामला हो अब तक एफआईआर हो कार्यवाही हो जाना थी - पर नहीं हुई तो ये मामला भी दीपिका का व्यक्तिगत मामला माना जाएगा .. भले ही देश के अन्य करोड़ों न्यायप्रिय शांतिप्रिय समझदार लोग दीपिका के समर्थन में खड़े हों .. ..

"जो भंसाली का सर काट कर लाएगा उसे ५ करोड़ देंगे" मेरे हिसाब से धंधे का मामला हुआ - और यदि धंधा अवैध है तो कानून अपना काम करे .. ..

पर जनाब जरा गौर फरमाएं !! .. मैं गुजरात में कांग्रेस को समर्थन दे रहा हूँ और गुजरात के ही कम से कम ३८ % से ज्यादा लोग कांग्रेस को समर्थन देते रहे हैं .. और मैं हमेशा से मोदी के विरुद्ध ऊँगली हाथ मुक्का आवाज़ सर टांग आंखें भौहें आदि बहुत कुछ उठाता आया हूँ - और ऐसा ही देश के करोड़ों लोग भी कर रहे हैं .. तो ये धमकी कि हमारे हाथ काट लिए जाएंगे ये तो व्यक्तिगत ना हो सार्वजनिक धमकी हो गई .. और देश भक्ति का चोला ओढ़े कुछ टुच्चों द्वारा करोडो लोगों को "देश का दुश्मन" जैसी गाली बक देना तो स्वीकार्य और माफ़ हो ही नहीं सकता .. ..

इसलिए प्रतिकार में - मैं भारत सरकार से अपनी और ऐसे करोड़ों देशवासियों की जो मोदी की उचित निंदा करते हैं और उनका उपहास करते हैं सबकी सुरक्षा की गारंटी की मांग करता हूँ  .. और विदित हो कि ऐसा करना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है .. ..

और मैं भाजपा से उन करोड़ों लोगों को "देश का दुश्मन" जैसी गाली बकने के एवज में एक बार फिर नरेन्द्रभाई को सार्वजनिक रूप से कटुसत्य कहने की स्वीकृति की प्रत्याशा में कहना चाहूंगा .. कि नरेन्द्रभाई तो निहायत ही निकम्मे नकारा निर्लज्ज झूठे फेंकू फडतूस व्यक्ति हैं - जो देश के लिए हानिकारक हैं .. ..

किसी को कोई आपत्ति ?? .. हो तो हो !! .. दीपिका की नाक कटेगी नहीं - मेरी उंगलियां रुकने वाली नहीं .. और 'नरिंदर मोदी' की चमड़ी के बारे में दावा या अनुमान आपत्तिकर्ताओं पर छोड़ता हूँ .. हा !! हा !! हा !! .. !! सत्य मेव जयते !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 27 November 2017

// गरीब अपनी ग़ुरबत का कीचड कमल पर नहीं आपके थोबड़े पर फेंक रहा है ..//


प्रधानमंत्री के पद के कार्य और मर्यादाओं का त्याग कर - नरेन्द्रभाई आज गुजरात में बिना हिसाब दिए आपके हमारे पैसों से आयोजित खर्चीली रैली में एक बार फिर जुमलाए - और बोले .. विरोधियों ने इतना कीचड़ उछाला कि कमल खिलना आसान हो गया ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

नरेन्द्रभाई !! .. इतनी बेशर्मी ठीक नहीं .. ..
आपने देश से और गरीब से बहुत वायदे किए थे - और जब वो पूरे नहीं हुए तो आपके विरुद्ध आवाज़ें उठने लगीं .. और जब विरोधी आवाज़ों को आपने अनसुना किया और फिर डराने दबाने और कुचलने की कोशिशें की तो आपको गालियां पड़ना शुरू हुईं .. और जब गालियों का भी असर नहीं हुआ तो अब आपको कोसा जा रहा है .. और लोग अब काफी हैरान परेशान होने के बाद कुछ निर्भीक हो आपसे अपने हक़ के प्रश्न पूछ रहे हैं .. ..

पर आपके पास प्रश्नों के उत्तर नहीं होने के कारण - और आपकी नीयत खराब होने के कारण - आप ऊटपटांग बकवास पटक रहे हो .. मूल मुद्दों पर वांछित कार्यवाही ना कर एक बार फिर जुमले पर जुमले फेंके जा रहे हो और कमल-कीचड किए जा रहे हो - यानि सब कुछ गुड़ गोबर किए जा रहे हो .. ..

पर ध्यान रहे - कमल भले ही कीचड में खिलता हो - पर यदि कमल के ऊपर भी कीचड फिंकेगा या पड़ेगा तो कमल का भी थोबड़ा बिगड़ जाएगा - और वो नष्ट हो जाएगा !! .. ..

और नरेन्द्रभाई यकीन मानना - गरीब अपनी ग़ुरबत का कीचड कमल पर नहीं - आपके थोबड़े पर फेंक रहा है .. इसलिए मुगालते में नहीं रहना .. समझे !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 26 November 2017

// आज तो मन की बात का आकर्षण था "चाय" - लगा "चायवाला" गया तेल लेने ..//


आज भरी दोपहर पूरी दोपहर - मोदी ने सुबह क्या कहा गोदी मीडिया के पास बताने को कुछ नहीं था .. क्योंकि वो कुछ बोले ही नहीं थे - क्योंकि मोदी तो मन की बात बोले थे दिमाग से नहीं .. ..

पर हाँ गोदी मीडिया को कुछ ना कुछ तो बताना ही था - तो बड़े मज़े आए !! .. बार बार अनेक कमलगट्टों को छोटे-छोटे कागजी प्यालों में चाय पीते बताया जाता रहा - और इस दौरान सबके चेहरे पर थकान और उदासी और हताशा ऐसी दिख रही थी जैसे साहेब ने इनको जबरदस्ती किसी की मैय्यत में शोक जताने भेजा हो - और बेचारों को भूखे पेट चाय निगलनी पड़ रही हो .. या फिर पीने का स्टाइल कुछ ऐसा लग रहा था मानो बेवड़े कड़वे पेग निगल रहे हों .. ..

और मुझे तो इन सबकी अक्ल और इनके भविष्य पर तरस आया कि मोदी के बोल से ज्यादा महत्वपूर्ण चाय हो गई - क्योंकि स्पष्टतः समाचारों का मुख्य और केवल आकर्षण "चाय" था और लगा कि "चायवाला" अब गया तेल लेने .. ..

और मज़ा तो मुझे तब भी आया जब शाम को 'आप' के स्थापना दिवस पर अरविन्द केजरीवाल ने सभी भाजपाइयों को पाकिस्तान का मददगार साबित कर सबको "देशद्रोही" करार दे दिया .. .. और एक बार फिर गोदी मीडिया में सन्नाटा छाया हुआ है - ना निगलते बन रही है - ना उगलते बनेगी .. है ना !! .. ..

यानि चायवाला शॉक्स - केजरीवाल रॉक्स .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// आज से ठीक ५ साल पहले .. .. !! केजरीवाल !! .. .. ..//


आज से ठीक ५ साल पहले क्रांतिकारी अरविन्द केजरीवाल ने भारत की राजनीति में एक साहसिक अति आवश्यक शुरुआत करी थी .. और शायद तब से ही मुझे भी कुछ प्रेरणा मिली थी - कुछ कर गुजरने की .. और एक सहारा मिला था जिस पर विश्वास करके देशहित में कुछ किए जाने की संभावना दिखी थी .. ..

आज ५ साल बाद .. मेरे अनवरत प्रयास जारी हैं - और वो प्रेरणा अब विश्वास में बदल चुकी है - और वो सहारा ही मेरा संबल बन चुका है .. ..

और वो ५ साल पहले की शुरुआत अब सफलता से आगे बढ़ रही है - 'आप' के साथ .. ..

सभी साथियों और केजरीवाल जी को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं !! .. ..

और भक्तों को पैगाम .. भागो मत - सामने आओ - सामने से आओ - और सामना करो .. मैदान खुल्ला है .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// 'लव-जेहाद' या 'इंक़लाबे-प्रीत' जब मर्जी से - तो क्या क़ाज़ी कर लेगा और क्या गधे ..//


मियाँ बीवी राज़ी तो क्या करेगा क़ाज़ी ?? .. क़ाज़ी जाने !! .. है ना !! .. ..

धोबी धोबन को ले गया - पर गधा क्यूँ उदास ?? .. ये मैं बताता हूँ कि गधा क्यों उदास ..

क्योंकि उसे लगता है कि धोबन तो हिन्दू पर धोबी मुसलमान या फिर उल्टा पुल्टा .. .. तो क्या गधे भी धर्म से परेशान ?? .. .. गधे ही तो धर्म से परेशान !! .. वर्ना तो धर्म यही कहता है कि गधों की बातों पर ध्यान मत दो - बल्कि अपने कर्मों और अपने ईमान पर ध्यान दो .. और .. ईश्वर अल्लाह तो एक ही हैं .. है ना !! .. ..

इसलिए कहता हूँ कि जब 'लव-जेहाद' हो मर्जी से - या फिर 'इंक़लाबे-प्रीत' हो डंके की चोट - तो क़ाज़ी भी कुछ न कर सकेगा और गधे फ़ोकट परेशान होते रहेंगे .. होने दो .. नहीं क्या ?? .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 24 November 2017

// EVM पर तो पक्षपाती चुनाव आयोग के दावे ध्वस्त हुए .. यानि धांधली हुई !! ....//


मुझे याद है .. पंजाब और उत्तरप्रदेश के चुनाव पूर्व मैं यूपी में भाजपा की हार और पंजाब में 'आप' की जीत का अनुमान लगा ऐसा दावा भी कर रहा था और ऐसी कामना भी .. ..

पर जब परिणाम आए तो मैं काफी अचंभित हुआ था .. पर उलट परिणामों के कारणों का कोई आंकलन नहीं कर पा रहा था .. ..

और उसी दौरान EVM में की गई गड़बड़ियों को उलट परिणामों का मुख्य कारण बताने और मानने वालों ने इस विषयक अपनी बात कही थी - और खुल कर EVM एवं चुनाव आयोग और धांधली बाज़ों को दोषी बताते हुए खूब कोसा था .. ..

और उस वक्त भक्तों और भाजपा ने उन सभी का काफी उपहास भी किया था - ये बोलकर कि अब हार गए तो 'खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे' जैसी बात है - हार का बहाना EVM को बताना शर्मनाक है .. ..

पर अब EVM की पोलें परत दर परत खुल रही हैं - लगातार खुल रही हैं - और पक्षपाती चुनाव आयोग के दावे ध्वस्त हो रहे हैं - और गड़बड़ियां सामने आ रही हैं .. और चूँकि हर गड़बड़ी भाजपा के हित में ही गड़बड़ कर रही है - इसलिए साज़िश की बू आ रही है .. और ये बात कि निकट पूर्व के चुनावों में धांधली हुई थी पुख्ता होते जा रही है .. ..

एक बात और कि अब तो देश की जानी मानी भरोसेमंद हस्तियां भी EVM गड़बड़ी पर खुलकर बोल रही हैं और प्रश्न खड़े कर रही हैं .. कह सकते हैं कि जो बातें सबसे पहले केजरीवाल ने उठाई थीं वही बातें अब आम हो प्रखरता से बयान की जा रही हैं .. और विशेष ध्यान देने योग्य बात ये है कि पिछली बार जो भक्त और भाजपा उचक उचक EVM में धांधली के आरोपों का मज़ाक बना रहे थे वे इस बार सन्न हैं - जैसे मुहँ में दही की आइसक्रीम जम गई हो .. और गोदी मीडिया उदास है .. और चुनाव आयोग गूंगा बहरा अँधा मोदी का 'बंदरगाह' बना बैठा है ..

और ये सब स्थितियां मुझे अब यकीन करने पर मजबूर कर रही हैं कि यूपी पंजाब के मेरे पूर्व आंकलन में दोष नहीं था - बल्कि लाभदायक दोष EVM में पैवस्त करने की साज़िश हुई थी - जिसका प्रमाण यूपी में नगर निकायों के चुनावों से आ रही गड़बड़ियों के विश्वसनीय समाचारों से और पुख्ता हो रहा है .. ..

और इसलिए आज मैं भक्तो को ललकारते हुए कहना चाहूंगा कि - यदि हार का बहाना EVM को बताना शर्मनाक था और खिसियानी बिल्ली खम्बा नोच रही थी - तो कल्पना करें EVM धांधली से चुनाव जीतना कितना भयावह है और खारिशी श्वान खम्बे पर कर क्या रहा है ?? .. ..

इसलिए भक्तों !! .. तुम्हें समझाना चाहूंगा कि ऐसी बेवकूफाना भक्ति से बाज आओ जिसके कारण कहीं हमारा प्यारा सा प्रजातंत्र ही ना ध्वस्त हो जाए और तुम्हारा अस्तित्व भी खतरे में ना पड़ जाए .. ऐसे उन्माद का वातावरण मत बनाओ कि साज़िश महिमामंडित होने लगे और बेईमानी पर जीत के जश्न मनाए जानें लगें .. समझे .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// "पद्मावती" पर मरने मारने का सिलसिला शुरु .. अब 'आन-बान-शान' को चाटो !! ..//


भयावह समाचार !! .. जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में एक शव लटका मिला है .. और घटनास्थल पर १५ पत्थरों पर संदेश लिखे गए हैं .. और संदेश क्या जनाब बहुत सारे डायलॉग लिखे गए हैं - वो भी 'पद्मावती' से जुड़े डायलॉग .. मसलन - " सिर्फ पुतले नहीं लटकाते " .. ..

और पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि ये हत्या का मामला है - या हो सकता है आत्महत्या का हो .. ..

अब जांच होगी - और कानून 'कुछ तो भी करने वाला' अपना काम करेगा - और कोई दोषी या फिर फंसाया गया निर्दोष बख्शा भी नहीं जाएगा .. पर जब तक ये सब कुछ होगा मैं ''पद्मावती' वंशजी राजस्थान पुलिस को एक संदेश देना चाहूंगा कि ..

ये हत्या या आत्महत्या का मामला है और किसी बच्चे ने वहां जन्म नहीं लिया है - ये बात तो हमको भी स्पष्ट हो रही है - वो भी बिना मौक़ा-मुआयना किए .. पर जनाब क्या इस बात का कोई उत्तर है कि 'पद्मावती' प्रकरण में जिन लोगों ने नाक काटने या सर धड़ से अलग करने की हिंसक धमकियां दी थीं क्या उन्हें 'राष्ट्रमाता पद्मावती पुरूस्कार' से सुशोभित करने के इरादे तो नहीं ?? .. ..

और भक्तों से कहना चाहूंगा कि .. "पद्मावती" पर मरने मारने का सिलसिला शुरु .. आज एक भारतीय हिन्दू की जान गई है .. और अब वो तो दुबारा मरने से रहा .. पर अब नंबर तुम्हारा या हमारा भी लग सकता है .. तो अब 'आन-बान-शान' को चाटो - और इंतज़ार करो अगली वीर राजपुताना जैसी घटना घटित होने का - वो भी भगवान्-ईश्वर-राम भरोसे !! .. क्योंकि लगता है कि "खिलजी" तो अल्लाह भरोसे है ही .. नहीं क्या ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 21 November 2017

// माल्या की ही क्यों - भारत में तो हर नागरिक की जान को खतरा है !! .. ..//


अब लंदन कोर्ट में माल्या ने कहा है कि भारत में उसकी जान को खतरा है .. ..

मेरी खतरनाक प्रतिक्रिया .. ..

वाह !! अब तो टुच्चे भी टंच बात बोलने लगे हैं .. बिल्कुल सही कहा माल्या ने - भारत में उसकी जान को खतरा है इस बात की पुष्टि मैं भी करता हूँ .. और यदि माल्या चाहे तो मैं इस बात की लंदन कोर्ट में गवाही देने के लिए भी तैयार हूँ .. .. और वो इसलिए कि आज तो भारत में हर नागरिक की जान को खतरा है .. ..

आज हर वो नागरिक जो पद्मावती के समर्थन में खड़ा है उसकी जान को खतरा है - और हर वो नागरिक जो मोदी संघ भाजपा बजरंग दल विहिप करणी सेना आदि के विरोध में है उसकी जान को भी खतरा ही है - और हर वो नागरिक जिस पर गौमांस खाने का आरोप लगाया जा सके उसकी जान को खतरा है - और हर वो नागरिक जो अक्षम है गरीब है उसकी जान को खतरा है और साथ ही जो सक्षम है अमीर है उसकी जान को भी खतरा है - यहां तक की जिस भी टुच्चे से टुच्चे व्यक्ति को सिक्योरिटी दे दी गई है उसकी जान को भी तो खतरा ही है .. .. और तो और मेरे मत में हर भक्त को भी जान का खतरा है पर उसको इसका एहसास नहीं है क्योंकि उसके पास अक्ल नहीं है .. है ना !! .. ..

और जिसको आज की तारीख में जान का खतरा नहीं होगा उसे कल हो जाएगा .. ठीक वैसे ही जैसे हो सकता है कि जब माल्या भारत में ही था तो उससे भी किसी की जान को खतरा रहा हो - और जैसे कि कल भाजपा सरकार के हटने के बाद सरकारी संरक्षित दादाओं पर भी तो जान का खतरा हो ही सकता है नहीं क्या ?? .. ..

और शायद इसलिए ही मैं सोचता हूँ कि माल्या सही कह रहा है .. पर यदि वो भारतीय है और मर्द की औलाद तो उसे भारत लौटना चाहिए और बहादुरी का परिचय देना चाहिए - ठीक वैसे ही जैसे हम दे रहे हैं और भारत में रह रहे हैं - पूरी बहादुरी और निर्भीकता के साथ .. ..

और शायद इसलिए ही मुझे लगता है कि अब भारत पर तालिबानी हो जाने का खतरा भी बेमानी है .. क्योंकि मेरा देश तालिबानी हो चुका है .. .. क्योंकि देश में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है .. ..

और जिसका एक उदाहरण तो यही है कि यही माल्या लंदन में है क्योंकि कल भारत में कानून उससे ऊपर नहीं था - और आज वो भारत इसलिए नहीं आएगा क्योंकि यहां कानून का राज बचा ही नहीं है .. ..

तो किया क्या जाए ?? .. मेरी सोच है कि सबसे पहले ऐसी सरकार को लाया जाए जो इस देश में कानून का राज्य स्थापित कर सके .. और संविधान का निष्ठा से परिपालन करा सके .. और हर नागरिक को बिना किसी भय के जीने का अवसर दिला सके .. और इसके लिए सबसे अव्वल तो ऐसी सरकार को हटाना होगा जिसके मंत्री खुद धमकियां देते हों और गुंडों की भाषा बोलते हों - बजाय इसके कि वो हर नागरिक को सम्मान और संरक्षण देने का कर्त्तव्य निभाते हों .. ..

और यदि ऐसा होता है तो मेरा दावा है कि माल्या भारत में होगा - और अपने किए की सजा भी भुक्तेगा .. शर्तिया !! .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 20 November 2017

// कर दी ना चिल्लर वाली बात .. " माँ " होना भी क्या कोई पेशा होता है ?? .. छिः .. ..//


नोटबंदी के फायदे !! तौबा !! .. छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर अब वो कह रहे हैं कि नोटबंदी के फलस्वरूप 'चिल्लर' के भाव बढ़ गए .. ..

लगता तो कुछ अटपटा सा ही है - वैसे ठीक भी है .. बात खेत की हो या खलिहान की - जुमलेबाजों को क्या फर्क पड़ता है - कहीं की कहीं जोड़ टिका चिपका देने में इनको महारथ जो हासिल है .. ..

वैसे ईमानदारी से और दिल की सही बात बताऊँ ?? .. जब से सुना है कि छिल्लर से जब पूछा गया कि वो कौन सा पेशा (प्रोफेशन) है जिसके लिए सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए ?? और उसने जवाब दिया .. माँ - माँ ............. .. तब से ही मुझे एक कॉमेडियन की वो कॉमेडी गुदगुदा रही है - जिसमें वो बताते हैं कि - याद कर के गए थे 'फ्रेंड' के ऊपर निबंध - परीक्षा में आ गया 'फादर' के ऊपर .. पर उन्होंने लिख मारा पूरा निबंध 'फ्रेंड' की जगह 'फादर' लिख कर .. मसलन .. "आई हैव सिक्स फ्रेंड्स, मोहनलाल इस माय बेस्ट फ्रेंड" की जगह लिख आए - "आई हैव सिक्स फादर्स, मोहनलाल इस माय बेस्ट फादर" .. ..

इसलिए मैं सोचता हूँ कि यदि वो नोटबंदी के अनेक अजीबोगरीब और अजीबोअमीर फायदे गिनाते रहते हैं तो ठीक ही है .. उनको भी कहाँ नोट या चिल्लर या छिल्लर या फिर 'फ्रेंड' और 'फादर' और 'माँ' के ही विषय में पूरी जानकारी है .. ..

और शायद इन संस्कारियों को तो ये भी ज्ञान नहीं कि माँ अपने आप में एक रिश्ता है पेशा (प्रोफेशन) नहीं - और गाय पालना एक प्रोफेशन हो सकता है पर माँ को पाला नहीं जाता - अपितु पालने का काम तो माँ ही करती है .. ..

यानि सब गोलमाल है भाई सब गोलमाल है .. और लगता है बहुत कुछ 'फिक्स्ड' भी है .. नहीं क्या ??

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// ये टुच्ची-टुच्ची हरकतें क्यों ?? .. अब शिलालेख पर विवाद क्यों ?? .. ..//


तौबा !! .. अब चित्तौड़ किले के बाहर लगे शिलालेख पर विवाद - जिस पर बताते हैं कि पुरातत्व विभाग के हवाले से लिखा है कि कौन से शीशे में खिलजी ने पद्मावती की झलक देखी थी !! .. ..

मैं तो कहता हूँ आगरा के ताज महल के पहले ढहा दो चित्तौड़ का वो मनहूस किला जहां वीरांगना पद्मावती जौहर को मजबूर हुई थीं ..

और मैं तो यह भी कहूंगा कि बर्खास्त कर दो उस दिल्ली की केजरीवाल सरकार को जिस दिल्ली की सल्तनत का शासक अलाउद्दीन खिलजी था ..

और मैं तो यहां तक भी कहूंगा कि हटा भगा दो मोदी को जो अब दिल्ली में बैठा देश को अपनी सल्तनत समझने लगा है .. ..

और फिर देश की राजधानी दिल्ली भी बदल डालो !! .. .. व्हाट एन आईडिया !! .. ..

तो पता करो तो कि ये दीन दयाल उपाध्याय कहाँ पैदा हुए थे और कहाँ कहाँ जौहर दिखा गए .. .. नई राजधानी वहीं बनाना .. राजधानी के बीच में ३ किलोमीटर की प्रतिमा बनाना और बॉउंड्री सेना के टैंकों से निर्मित कर देना .. या ऐसा ही कुछ तो भी कर देना !! .. ..

यानि मेरा मतलब ये है कि करो तो शानदार जानदार करो - क्यों ये टुच्ची-टुच्ची हरकतें पटक अपनी कौम को शर्मिंदा कर रहे हो - और पूरे हिंदुओं की जगहंसाई करवा रहे हो ?? .. समझे देश के करणी कर्णधारों !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// मोदी को हराना हटाना देशहित में आवश्यक क्यों ?? .. ..//


गुजरात चुनाव पर गरमाया माहौल अब पद्मावती माहौल के ठंडे पड़ने के साथ ही उबाल खाएगा .. ..

और अब तक की स्थितियां कुछ ऐसी लग रहीं हैं कि तमाम पक्षों और पक्षकारों और चाटुकारों और मक्कारों तक के द्वारा कम से कम एक तथ्य पर एक राय होती दिख रही है कि - मोदी प्रभाव ठंडा पड़ रहा है - और हर कोई जान मान गया है कि मोदी सरकार असफल रही है - और रूपानी सरकार और विकास या अन्य जरूरी मुद्दों पर तो कोई बात ही नहीं हो रही है .. ..

और उधर सबका मानना है कि राहुल गांधी में गजब का सकारात्मक बदलाव आया है और कांग्रेस जो पहले रेस में ही नहीं थी अब रेस में आ गई है - और हार्दिक अल्पेश मेवानी आदि छोरों के समर्थन से और मज़बूत हो रही है .. ..

पर इन तथ्यों के बावजूद ज्यादातर लोग अब भी यही कह रहे हैं मान रहे हैं और आंकलन कर रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए - जीत तो मोदी की ही होगी .. और ऐसा मानने वालों में मेरा दोस्त भक्तू भी शामिल है .. ..

तो मैंने भक्तू से पूछ ही लिया कि जीत मोदी की ही क्यों होगी ?? .. तो भक्तू ने भी बहुत सटीक जवाब दे मुझे थोड़ा चकित कर दिया .. भक्तू बोला कि जीत मोदी की इसलिए होगी क्योंकि मोदी बहुत सक्षम और ताकतवर और तिकडमी भी हो गए हैं .. तथा वो धनबल और बाहुबल के भी धनी हो गए हैं .. और तमाम साधन संपन्न .. और फिर उनके मातहत चुनाव जिताऊ एक्सपर्ट अमित शाह और ऊपर हिन्दू झंडाबरदार संघ भी है .. और इसलिए उनको हराना या हटाना अब बहुत मुश्किल है .. ..

और मैंने भक्तू को गले लगा लिया .. और कह दिया .. तूने पहली बार सही बात की है - और इसलिए ही मैं ये मानता हूँ कि मोदी को हराना और हटाना देशहित में अब बहुत ही आवश्यक हो गया है .. ..

और भक्तू सकपका गया .. लेकिन फिर सोच कर बोला - बात तो तुम भी सही कह रहे हो दोस्त .. ..

इसलिए मित्रों आप से मुझे बस यही कहना है कि मैं तो पूरी कोशिश कर रहा हूँ - और अब तो भक्तू भी समझने लगा है - अब आप भी मोदी को हराने हटाने और प्रजातंत्र को बचाने और देश को गर्त में जाने से बचाने के लिए पूरी कोशिश करें - देशहित में !! .. धन्यवाद !! .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 19 November 2017

// अर्थव्यवस्था पर घोर पाखंड ? .. या गिरती अर्थव्यवस्था पर घनघोर पाखंड ?? ..//


एक हैं राहुल पंजे वाले - यानि राहुल गांधी .. और एक हैं राहुल कमल वाले - यानि पत्रकार राहुल कंवल .. ..

और राहुल कमल वाले कुछ ऐसे तड़प झड़प कर ट्वीटें हैं कि उनके घोर पाखंड की बानगी पर गौर करें .. ..

/ .. अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाले लोग इस बारे में कोई भी अच्छी खबर आने पर तुरंत खामियां ढूंढने लगते हैं .. घोर पाखंड .. राहुल कंवल .. ../

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

/ .. अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाले लोग इस बारे में प्रत्येक बुरी खबर आने पर तुरंत टेके लगाने लगते हैं .. घनघोर पाखंड .. ब्रह्म प्रकाश दुआ .. ../

उपरोक्त प्रतिक्रिया देने से मेरा आशय केवल इतना है कि .. ..

यदि आप खुद बकवास करने के आदी हैं तो फिर दूसरे की बकवास करने पर विलाप क्यों ?? .. ..
और यदि आप खुद बकवास नहीं करते तो दूसरों की बातें आपको बकवास लगती ही क्यों ?? .. ..
और यदि आपके विरोधी ने चोरी करी थी तो आपको भी चोरी करने का अधिकार क्यूँ ?? .. ..
और यदि चोरी आपने करी है तो चोरी करना पुण्य क्यों ?? .. ..

और राहुल कंवल जी .. यदि उपरोक्त गूढ़ दार्शनिक प्रश्न तुम्हारे साहेब भी तुम्हे ना समझा सकें तो फिर कुछ आसान से प्रश्नों का ही उत्तर दे मारो .. ..

आपकी ही स्वीकारोक्ति अनुसार ये अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक खबरें निरंतर आ ही क्यों रही हैं - देश में महंगाई बढ़ गई है या पाखंडियों की संख्या ?? .. या फिर देश में बेरोजगार ज्यादा हैं या घोर पाखंडी ?? .. या फिर मीडिया में बिकाऊ पत्रकार ज्यादा हैं या घनघोर पाखंडी ?? .. ..

अरे चौथे खम्बे पर चढ़े राहुल कंवल जी !! .. जरा खम्बे से नीचे जमीन पर उतरो - और एक बार ईमानदारी से अपने दिल पर हाथ रखकर भी चिंतन मनन कर मारो कि - ये अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक खबरें आ ही क्यों रहीं हैं - और चोट किसको पहुँच रही है .. मोदी को - या तुम को - या गरीब जनता को ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl