Monday 31 July 2017

// मुझे लगता है भगवान की भी बिहार सरकार में साझेदारी जरूर होगी ....//


हाय रे !! आज तो मासूमियत की भी इंतहा हो गई .. चिरकुटई चेहरे पर मासूमियत चिपका के वो बोल दिए .. हमने बिहार में किसी दल को नहीं तोड़ा है !! .. ..

पिछले ३-४ साल में उनके मुहँ से पहली १००% सत्य बात सुनकर अच्छा लगा .. पर ये जानकार आश्चर्य भी कि ये सबको १००% बेवकूफ क्यों समझते हैं .. और यह जानकार दुःख और सुख भी हुआ कि भक्त १००% बेवकूफ भी बन सकते हैं .. ..

और इस बीच मैं ये भी सोच रहा था कि ये भगवान इन जैसे चिरकुटों पर ही मेहरबान क्यों होते हैं जो किसी भी दल को तोड़े बगैर बिहार में सरकार बना बनवा लेते हैं और सरकार से अनेक नैतिक अनैतिक लाभ प्राप्त करते रहते हैं .. .. और मेरी सोच ये कहती है कि भगवान की भी बिहार सरकार में साझेदारी जरूर होगी .. है ना .. .. !! जय बिहार !! .. !! जय भगवान !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// बिहार के घटिया घटनाक्रम से सफल मोदी और कमज़ोर हुए ....//


यदि कोई सोच रहा है - जैसा कि कई सोच रहे हैं - कि बिहार में नितीश को चित्त पट्ट कर अपने साथ मिलने पर गज़ब की कामयाबी कर मोदी फिर सफल हो गए - तो मैं कहूंगा शायद वो सही सोच रहे होंगे .. ..

पर मैं जो सोच रहा हूँ वो ये है कि मोदी सफल हो और कमज़ोर भी हो गए .. क्योंकि उन्होंने ये सफलता हासिल करने के लिए अपना बहुत कुछ दांव पर लगा दिया .. और शायद कुछ गलतियां भी कर गए - जिसके कारण उनकी कारगुजारियां भी सबके सामने उघड़ गईं .. ..

ये ऐसा ही कुछ हुआ है - कि एक चोरी की वारदात हुई - चोरी चालाक और दबंग चोर ने करी - और चोर चोरी का माल साथ ले मौका-ए-वारदात से भाग लिया - और इसलिए चोरी तो सफल हुई - पर चोर मौका-ए-वारदात पर अपने जूते और टोपी छोड़ गया .. और वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई .. ..

और छोड़े हुए जूते टोपी और सीसीटीवी कैमरे से साफ़ तय हो गया कि असल चोर कौन था !! .. पर चोर क्योंकि शातिर था और रसूखदार भी इसलिए पुलिस ढीली पड़ गई .. पर अंततः त्रस्त जनता ने चोर को निपटाने की ठान ली .. .. और एक दिन चोर को निपटा दिया गया .. ..

बस इसलिए ही तो मेरा ऐसा मत रहा है कि वो चोर ईमानदार तभी तक जब तक वो चोरी करते धराए नहीं .. और जो धरा जाए वो चोरी करने के लायक भी नहीं .. ..

और मैं इसलिए कहता हूँ कि अब बहुत हुई .. बिहार के घटिया घटनाक्रम से मोदी और कमज़ोर हुए .. वो अब और हेराफेरी और फांकने के लायक भी नहीं .. बशर्ते जनता कुछ ठान तो ले .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 30 July 2017

// !! जय श्री राम !! .. वो भी बिना माफ़ी के साथ .. हा !! हा !! हा !! ....//


बिहार के पुराने वाले नए मुख्यमंत्री के नए मंत्रिमंडल में बनाए गए ताजे मंत्री खुर्शीद अहमद ने "जय श्री राम" का नारा क्या लगाया - कि कुछ धार्मिक ठेकेदारों ने हल्ला मचा दिया - और कुछ ने तो उन्हें माफ़ी मांगने पर मजबूर कर दिया - और मंत्री खुर्शीद अहमद ने माफ़ी मांग ली .. ..

जी हाँ इसी देश में "जय श्री राम" का नारा लगाने पर माफ़ी !! .. और अब तक कोई बादल भी नहीं फटा !! .. तो क्या बदला बदला देश फिर बदल रहा है ?? .. या कोई बदला तो नहीं ले रहा ?? .. या दोगला अदला-बदला तो नहीं कर रहा ?? .. ..

और मुझे तो अभी यह भी ताज़ा-ताज़ा याद है कि राष्ट्रपति के शपथ समारोह के ठीक बाद भी तो "जय श्री राम" का नारा लगाया गया था - वो भी बिना माफ़ी के साथ !! .. ..

खैर जो भी हो .. !! जय श्री राम !! .. वो भी बिना माफ़ी के साथ .. हा !! हा !! हा !! ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// वो 'चीनी' चाय में घोल कर पी जाएंगे - तो 'पाक' मैं ओवन में पका कर खा जाऊँगा .. //


वो कह रहे हैं - 'चीनी' तो हम चाय में घोल कर पी जाएंगे ..
और मैं बता दूँ 'पाक' मैं ओवन में पका कर खा जाऊँगा .. ..

तो अब समस्या क्या बची ?? .. क्या चरखी मिर्ची बची - और लगी ?? .. ..

लगी तो ठीक है लगने दो .. आखिर भक्तों के पास किसी भी समस्या का इलाज भी कहाँ - यदि होता तो चीन और पाकिस्तान विषयक हम बचकानी लफ़्फ़ाज़ी थोड़े ही कर रहे होते .. है ना !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

/.. बधाई !! डबल बधाई !! .. ..

उधर सुरक्षाबलों ने पुलवामा कश्मीर में २ आतंकवादियों को ढेर कर दिया है ..
और इधर जांबाज भाजपा ने गुजरात और यूपी में घात लगा कई विपक्षी विधायकों को ढेर कर दिया है .. ../
भारत माता की जय !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// उसी मन की - 'मन की बात' .. और मेरी प्रतिक्रिया .. ..//


अभी-अभी प्रधानसेवक के उसी मन की 'मन की बात' सुनी - जो अब भाती नहीं है .. ..

वो बोले .. वर्षा प्रकृति बाढ़ मौसम चक्र विनाश .. 'मैं' और 'मेरे' सब लोग जी जान से लगे पड़े हैं आपदा प्रबंधन में .. पर अप्राकृतिक कार्यों से हो रहे या किए जा रहे विनाश के बारे में नहीं बोले ..

GST के बारे में - अपनी प्रशंसा की - GST का गुणगान कर दिया - अपना संतोष व्यक्त कर दिया .. और खुद की तारीफ करने वालों की तारीफ भी कर दी .. .. पर रोने वालों या परेशान होने वालों की क्या परवाह ?? .. .. और GST को सफल भी घोषित कर दिया .. ..

फिर अगस्त क्रांति - भारत छोडो आंदोलन की ७५ वीं जयंती के बारे में कुछ इतिहास की उज्जवल बातों के भरोसे वर्तमान की बकवास को बिसारते हुए आगे बढ़ लिए .. और पहुंच गए १८५७ तक .. लफ़्फ़ाज़ी का एक और अच्छा उदाहरण जिससे लोग प्रेरणा लें - और वो खुद क्या करें ?? .. चुप !! .. अब छोडो भी यार !! .. ..

और फिर आ गए १९४७ से आज तक के ७० साल पर घिसेपिटे डायलॉग .. .. और पहुंच गए २०२२ तक के सब्जबागों पर .. और संकल्प से सिद्धि तक भारत छोडो वाले नारे गढ़े .. और इतिश्री कर ली .. ..

फिर लाल किले से क्या कहना है - सवा सौ करोड़ से सुझाव आमंत्रित कर लिए .. और पहली बार एक सही बात कबूली कि वो बहुत लम्बा भाषण देते हैं - और इसलिए बोले इस बार छोटे भाषण की कोशिश करूंगा - पर गारंटी नहीं देता .. हा !! हा !! हा !! .. .. 

फिर उत्सव त्यौहार के बारे में कुछ गपशप कर ली .. और त्यौहारों को गरीब के जीवनोपार्जन का निमित्त या अवसर बताया .. ऐसा लगा कि गरीब का इसमें भला होता है इसका चिरकुटई संज्ञान भी इन्हें है .. ..

और फिर पर्यावरण .. इकोफ्रैंडली गणेश .. गणेशोत्सव के १२५ वर्ष को १२५ करोड़ भारतियों की संख्या से जोड़ा .. और लोगों से कुछ आह्वाहन कर दिए .. ..

और अंत में .. बेटियों के क्रिकेट की सराहना करी .. और फिर अपनी महानता और सीमित ज्ञानता को बघारते हुए इधर उधर की बातें करीं - जो ठीक ठाक थीं .. ..

इतिश्री मोदी के 'मन की बात' और मेरी प्रतिक्रिया !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मुख्यमंत्री थे और फिर से हैं - दिमाग है नहीं इसलिए लम्बी प्रक्रिया से मंत्री बदले .. //


(आज किस्मत वाले उद्दंडी मूर्खों के लिए ज्ञान की बात - आपसे माफ़ी के साथ) 

मैं जानता हूँ - और बहुत अच्छे से जानता हूँ - और आपने भी जाना होगा - कि मंत्रिमंडल में कौन मंत्री रहेगा या नहीं ये मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है .. यानि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चाहे जिस गधे घोड़े काबिल नाकाबिल जीते हारे को अपनी इच्छा या सनक से मंत्री बनवा सकता है .. और बनवा चुका है - और बनाता ही रहता है .. और जिसे चाहे जब चाहे हटा भी सकता है .. .. कोई शक ?? .. ..

तो मेरी समझ में नहीं आ रहा कि नितीश मुख्यमंत्री थे - इस्तीफ़ा दे दिया - १६ घंटे कि फ़िज़ूल उठापटक और पापड़ बेलने के बाद फिर से मुख्यमंत्री की शपथ ले ली - फिर सदन में विश्वास मत हासिल करा - फिर मंत्रिमंडल का चयन कर जिसे चाहा उसे मंत्री बनवा दिया .. .. और इस लम्बी प्रक्रिया में फ़ोकट समय लगा और करोड़ों का खर्चा भी आया .. ..

इसलिए मैं सोच रहा हूँ कि यदि नितीश राज्यपाल को सीधे-सीधे एक लिस्ट भेज जो अब मंत्री नहीं रहे उन्हें बर्खास्त कर देते - और जिन्हें अभी मंत्री बनाया है उन्हें सीधे ही शपथ दिलवा देते - तो क्या गलत हो जाता ?? - कौनसा पहाड़ टूट जाता ?? - कोई क्या उखाड़ लेता ?? .. और क्या असंवैधानिक हो जाता .. और क्या नैतिक हो जाता ?? .. ..

यानि यदि नितीश ऐसा कर देते तो ये अनैतिक मात्र ही तो रहता ना - तो फिर फर्क क्या पड़ जाता .. बाबाजी का ठुल्लू !! .. हाँ नहीं तो !! .. दिमाग है नहीं और फालतू पेलते रहते हैं !! .. ..

तो अक्ल रखने वाले मित्रों - मैनें पते की बात कही ना !! .. धन्यवाद !!

वैसे मैं समझ सकता हूँ कि जब ये बात मोदी और नितीश और अन्य मुख्यमंत्री और संविधान विशेषज्ञ भी जानेंगे तो मेरा लोहा मानेंगे .. और भक्त अपनी खुपड़िया खुजाना चालू कर दिए होंगे .. क्योंकि मैनें बात ही ऐसी धाँसू कर दी है कि भक्त तो कन्फ्यूज्ड होंगे ही !! .. हा !! हा !! हा !! .. .. 

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 29 July 2017

// काश सुषमा काश !! “ सुषमा जी काश आप ही हमारी पीएम हो गई होतीं ” तो .. .. ..//


“ सुषमा जी काश आप हमारी पीएम होतीं ” : एक पाकिस्तानी महिला का ये डायलॉग वायरल हो रहा है - और वायरल किया जा रहा है .. और सब अख़बारों में छापा भी गया है .. ..

और इसलिए मैं इसे अपने साथ अन्याय मानता हूँ .. क्योंकि मैं भी तो शुरू से यही बात करता रहा था कि .. " सुषमा जी काश आप हमारी पीएम होतीं ” .. .. और ये बात मैं इसलिए करता रहा था कि मुझे यकीन था कि यदि ऐसा होता तो देश की ऐसी दुर्गति तो नहीं होती - जो अब हो रही है .. ..

पर मित्रो अब आप ही भेदभाव की पराकाष्ठा देखिए .. एक पाकिस्तानी की बात को भारत में इतनी तरजीह दी जा रही है और एक भारतीय की ठीक वही बात को भारत में ही कोई तवज्जो तक नहीं ?? .. ..

पर समय के साथ थोड़ा और अनुभव प्राप्त हो जाने के कारण अब मेरे कहने में थोड़ा सा बदलाव भी आया है .. और आज मेरा कहना है कि .. ..

" सुषमा जी काश आप ही हमारी पीएम हो गई होतीं ” - तो इतनी दुर्दशा तो नहीं होती .. होता तो बस इतना ही ना कि ललित मोदी भारतीय क्रिकेट के लिए दिन रात अपनी सेवाएं दे रहा होता - और नरेंद्र मोदी गुजरात को !! .. .. और इस तरह देश का भी भला होता और क्रिकेट से आप सबका भला भी होता रहता .. है ना !! .. काश सुषमा जी काश !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 28 July 2017

// अरे भक्तों सुनो मेहबूबा क्या कह रही है - अब छेड़ो या नितीश जैसे ठंडे हो जाओ ना ..//


हुर्रियत नेताओं को गिरफ्तार करना समस्या का समाधान नहीं : मेहबूबा .. ..

तो क्या तुमको गिरफ्तार कर लें ?? ..
या अब हुर्रियत नेताओं की गिरफ्तारी से खुश और उचक रहे भक्त कपडे फाड़ लें ?? ..
या साहेब अपना माथा ठोंक लें ?? ..

या फिर छोडो यार !! .. चलो छोड़ा !! पर मालुम है मेहबूबा ने एक और बात बोली .. .. 

यदि धारा 35-A के साथ कोई छेड़छाड़ करी तो जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज को कोई कांधा तक नहीं देगा : मेहबूबा .. ..

तो भक्तों अब भी "छोडो यार" ?? - या अब तो छेड़ोगे यार ?? .. या नितीश जैसे ही दोगलाई चलती रहेगी ?? .. और यदि नितीश जैसे ही बनना है तो फिर ठंडे हो जाओ ना - फ़ोकट इतना उबलते उचकते क्यूँ रहते हो ?? .. हाँ नहीं तो !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// नवाज़ क्या और शाहबाज़ क्या - हमें क्या ?? - हम भी कौन शरीफ ठहरे ?? ....//


नवाज़ शरीफ निपट गए .. बेईमान टुच्चे भ्रष्ट करार दे दिए गए .. और वो पाकिस्तान के प्रधानसेवक थे जो प्रधानमंत्री कहलाते थे .. और अब उनकी जगह उनके भाई शाहबाज़ शरीफ का नाम लिया जा रहा है .. ..

और भक्त मचल तनतना प्रश्न उठा रहे हैं कि उस भ्रष्ट के भाई के अलावा कोई और नहीं मिला ?? .. क्या नवाज़ शरीफ बेईमान थे तो उनके भाई शाहबाज़ शरीफ शरीफ होंगे इस बात की कोई गारंटी ?? ..

कोई उत्तर दे तो उसके पहले इस प्रश्न को भी टटोलना होगा कि - जब भ्रष्ट लालू के बेटे तेजस्वी भी तो भ्रष्ट ही हो सकने के संभावित थे - तो फिर तेजस्वी पर विश्वास क्यों किया जाकर उनको शरीफ मानकर उनको नितीश ने अपने मंत्रिमंडल में मंत्री क्यों बनाया था ?? ..

और क्योंकि नितीश अब साहेब के पट्ठे हो गए हैं तो गलत करार नहीं दिए जा सकते .. इसलिए तय होता है कि नवाज़ के भाई शाहबाज़ शरीफ माने जाएंगे .. और इसके लिए किसी भक्त को विलाप करने की आवश्यकता नहीं .. और इसलिए साहेब फिर से शाहबाज़ शरीफ के घर जाकर बिरयानी खाकर और उनकी सामूहिक माँ से आशीर्वाद लेकर आ सकते हैं .. समझे ?? .. ..

यानि नवाज़ क्या और शाहबाज़ क्या - हमें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि हम भी तो पाकिस्तानियों जितने ही टुच्चे भ्रष्ट और बेईमान हैं .. हम भी कौन शरीफ ठहरे !! .. है ना ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// मौका है - भाजपा अंतर्राष्ट्रीय पार्टी हो जाएगी !! .. तुरंत पाकिस्तान निकल लो गुरु ..//


मोदी-शाह के ध्यानाकर्षण !! .. ..

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री पद खाली हो रहा है !! ..
अभी बिहार से भी फुर्सत मिल चुकी है .. ..

बाकी सोनिया और ममता को भाजपा में मिलाने की कोशिश तो बाद में कभी भी हो सकती है - और केजरीवाल पर समय खराब करने का कोई मतलब नहीं होगा .. ..

इसलिए लपक लो गुरु !! .. .. तुरंत पाकिस्तान निकल लो गुरु !! ..

मौका है .. भाजपा अंतर्राष्ट्रीय पार्टी हो जाएगी !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// एक बार फिर पाकिस्तान हिन्दुस्तान से पिछड़ा .. ..//


अभी-अभी समाचार आया है कि नवाज़ शरीफ को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर लीक मामले में अयोग्य करार दे दिया है .. ..

और भक्त अब यही मानेंगे कि .. बिहार का असर पाकिस्तान तक हुआ .. मुहंतोड़ जवाब चला गया .. ..

और मैं ये मान रहा हूँ कि - एक बार फिर पाकिस्तान हिन्दुस्तान से पिछड़ा .. .. क्योंकि इनके हुक्मरान एक सड़ा सा केस सही तरीके से डील नहीं कर पाए .. जबकि हमारे यहाँ तो केस दायर ही नहीं होने दिया जाता - और दायर हो भी जाए तो चलने नहीं दिया जाता .. .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// अंग्रेज़ों को मत कोसो .. भक्त शांत होने पर भक्तू छोड़ गए तो ?? .. ..//


'प्रजातंत्र' में से 'प्रजा' को अलग कर दिया गया है और 'तंत्र' को कब्ज़े में ले लिया गया है .. ..

और अब तो देश में सरकार बनने बनाने के नए नायब फॉर्मूले अमल में लाए जा रहे हैं .. आलू फैक्ट्री में बनाने वाली बात का मज़ाक उड़ाने वाले तो अब सरकार बनाने की दुकान खोल कर बैठ गए हैं ..

यकीनन अच्छे दिन आए नहीं - और बुरे दिन भयावह रूप से पसरने लगे हैं - और इसलिए आजकल लोग बहुत गुस्सा भी करने लगे हैं ..
और कई तो गुस्से में यहाँ तक कहने लगे हैं कि - अँगरेज़ चले गए पर नाजायज़ औलाद छोड़ गए .. ..

ये बात जायज़ नहीं है .. क्योंकि मेरी सोच ये है कि जो जायज़ नाजायज़ यहां छूट कर नाजायज़ ही कर रहे हैं उनको ठिकाने लगाओ ना !! .. जो अँगरेज़ औलाद सहित सब कुछ आपके आधिपत्य में छोड़ कर चले गए उनका रोना कब तक रोओगे ?? .. ..

मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि यदि आपने अपने गुस्से को सही दिशा नहीं दी तो हो सकता है कि आपकी जायज़ औलाद भी आपको ही कोसा करेगी कि - ना मालूम किसका रोना रोते रोते हमें रोता छोड़ गए !! .. .. समझे !! .. ..

वैसे भी स्पष्ट कर दूँ कि जो अपनी औलाद को बिगाड़ने के लिए उसके दोस्तों का रोना रोते रहते हैं वो मुझे केवल दया के पात्र ही लगते हैं .. और जो औलाद को प्यार से समझा या दो लप्पड़ लगा ठीक कर दें वो ही समझदार लगते हैं !! .. अब तो समझे ना !! .. ..

नहीं !! .. अभी भी नहीं समझे ?? ..
तो आखरी बात सुन लो .. जिसे आप देश के लिए एक चेतावनी के रूप में भी ले सकते हैं .. और वो अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण बात ये है कि .. ..

अंग्रेज़ों को मारो गोली .. ये भक्त शांत होने पर भक्तू छोड़ गए तो ?? .. तो हमारी अगली पीढ़ी का क्या होगा ?? .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 27 July 2017

// दोगले नितीश ने २० महीने में पलटी मारी .. मोदी के भी अब २० महीने ही बचे हैं ..//


दोगले नितीश ने बिहार में २० महीने शासन किया - और मात्र २० महीने बाद ही शीर्षासन किया .. उलटे हुए - पलटे भी - और सब कुछ उलट पलट कर उधेड़ कर रख दिया .. २० महीने !! .. जी हाँ उन्होंने बता दिया कि २० महीने में ही देश की राजनीति में उलट पलट हो सकती है - दिशाएं दशाएं बदल सकती हैं .. ऊँच-नीच भी हो सकती है - और ऐसी की तैसी भी की जा सकती है .. ..

और मित्रों ध्यान रहे !! .. मोदी जी को भी अभी २० महीने ही बचे हैं !! .. और देश में नितीश ही अकेले दोगले नहीं - दोगले तो और भी कई टुच्चे और कोई शाह भी हो सकते हैं - जो ऐन मौके पर किसी को भी पटकनी दे उलट पलट चित्त पट्ट कुछ भी कर सकते हैं .. ..

आखिर वो भी कोई हल्के-फुल्के दोगले थोड़े ही हैं - शकल से ही कद्दावर दोगले लगते हैं .. बस जरूरत होगी तो किसी अन्य तेजस्वी से बहाने की जो वैसे भी ढूंढना या उत्पन्न हो जाना कहाँ मुश्किल है .. क्योंकि किसी भी सदन में ढूंढ लेना - देश की सेवा में सर्वत्र भ्रष्ट तेजस्वी ही तेजस्वी तो बैठे हैं .. बैठे हैं ना !! .. हा !! हा !! हा !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// दोगले नितीश .. .. ..//


अब दोगले नितीश पलट गए - झुक गए - धोखा दे गए - ललचा गए - लचलचा गए - बिक गए .. और इस्तीफ़ा देने के मात्र १७ घंटे में परदे के पीछे सुनियोजित कूटरचित पटकथा के अनुरूप एक बार फिर से मुख्यमंत्री की शपथ बेशर्मी और ठपके से ले लिए .. ..

आज भाजपा और नितीश के नंगे नाच और ओछी राजनीति को देख मुझे एक संतोष का भाव भी हो रहा है .. कि मेरा मोदी और भाजपा का विरोध गलत नहीं - क्योंकि मुझे ये फिर यकीन हुआ कि मेरा ये नीतिगत विरोध देशहित और जनहित में ही है .. ..

और जो सब कुछ साफ साफ दर्शित कर दिया गया या स्वयं दर्शित हो रहा है वो शायद देश की आम जनता को ज्यादा नहीं तो थोड़ा थोड़ा तो दिख ही रहा होगा .. वैसे भक्तों और अंधों को दिखता नहीं है - ये भी मुझे स्पष्ट ही है .. और बहुतायत में ऐसे लोग भी हैं जो आँख खोल कुछ देखना भी नहीं चाहते - और यदि खुली आँख कुछ दिख भी जाए तो वो उसे अनदेखा भी कर देते हैं - और वो ऐसा क्यों करते हैं ये तो वो जानें .. क्योंकि आत्महत्या करने वाला भी कहाँ तर्क दे पाता है कि वो आत्महत्या क्यों करता है - और वो समझ भी कहाँ पाता है कि उसे आत्महत्या क्यों नहीं करना चाहिए थी .. है ना !! .. धन्यवाद !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Wednesday 26 July 2017

// नितीश ने इस्तीफ़ा दिया - अच्छा निर्णय - पर आगे क्या ?? ....//


बिहार में राजनीतिक गतिविधियां बहुत दिनों से दबी-दबी बहुत जोर-शोर से चल रही थीं .. और आज चरम पर पहुंच कर पड़ाव क्रमांक १ पर पहुँच गई हैं .. नितीश ने इस्तीफ़ा दे दिया है .. जो मेरी नज़र में एक बहुत अच्छा निर्णय है .. ..

और मेरी नज़र में इससे भी अच्छा निर्णय अब ये होगा कि बेशर्म लालू परिवार राजनीति से सन्यास लेकर अपने सभी काले काम धंधों पर ध्यान देकर अपने जीवनयापन और उन पर लगे न्यायालयीन प्रकरणों पर ध्यान केंद्रित करें .. और सबकी बेल का प्रबंध कर लें और जेल के अंदर सुविधाओं के प्रबंध की कोशिशें कर लें .. ..

और मेरे अनुसार अब गतिविधियां पड़ाव क्रमांक २ की तरफ बढ़ेंगी .. नितीश राजनीति का पुराना खेल खेलेंगे और भाजपा के साथ जाकर खड़े होंगे - जो मेरी नज़र में एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय होगा .. ..

भाजपा को बधाई !! .. जनता के साथ साहनुभूति .. क्योंकि थोड़ा बहुत और झेलना ही पड़ेगा !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// व्यापम पर तोतापरी सीबीआई की लचर जांच .. और एक और आत्महत्या .. ..//


व्यापमीय मौतों की गणना में १ अंक और जोड़ लें .. क्योंकि १ और ने आत्महत्या कर ली है .. और जिसने आत्महत्या करी है वो है मुरैना का प्रवीण यादव जिसने २००८ में मेडिकल की परीक्षा पास करी थी और उस पर धांधली के आरोप लगे थे .. और जो तब से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट-काट कर परेशान था .. ऐसा बताते हैं .. ..

और जो नहीं बताते हैं वो ये .. कि एडमिशन दिलाने की धांधली में लिप्त वो बड़े-बड़े आरोपित नेता जिसमें प्रदेश के राज्यपाल भी थे और मुख्यमंत्री भी और मंत्री भी - उनकी ज़िंदगी कैसी और कितनी मस्ती और ऐश में चल रही है .. और आरोपों पर साहेब की तोतापरी सीबीआई कैसी चालें चल रही है !! .. ..

और कपिल मिश्रा तक की चाकरी करने और वहां तुरत फुरत कार्यवाही करने और खाली हाथ फुर्सत होने के बाद भी तोतापरी सीबीआई व्यापम मामले में ठीक वैसी ही त्वरित कार्यवाही कर क्यों नहीं पा रही है ?? .. ..

और हाँ बताते तो ये भी नहीं हैं कि आत्महत्याओं के अलावा कुल हत्याएं कितनी हुई हैं - और क्या हत्या का जुर्म विरोधियों या विपक्षियों के आर्थिक भ्रष्टाचार से कुछ हल्का या कम संगीन होता है ?? .. और क्या किसी भी हत्या के मामले को अब तक सुलझाया जाकर दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सका ?? .. या फिर दूध में पानी तो नहीं मिला दिया गया ?? .. या फिर खून में गौमूत्र तो नहीं मिल गया ?? .. ..

और ये बताते क्यूँ नहीं ?? - इसका कारण मैं बता देता हूँ .. कारण है कि ये बेशर्मी की सीमा पार कर चुके हैं - और दम्भ और दादागिरी और गुंडागर्दी के भरोसे और सहारे ये उद्दंड सफलता प्राप्त करते चल रहे हैं .. अंजाम बुरा होगा कि नहीं - दूध का दूध और पानी का पानी होगा कि नहीं - और खून का खून और गौमूत्र का गौमूत्र भी होगा कि नहीं - खुदा जाने या ईश्वर .. पर इतना तय है कि अभी और हत्याओं और आत्महत्याओं से इंकार नहीं किया जा सकता .. गणना जारी है .. ..

और इस बीच तोतापरी सीबीआई द्वारा की जा रही लचर जांच के ना तो कोई परिणाम सामने आ रहे हैं और ना किसी का इस्तीफ़ा हो रहा है और ना जांच की निष्पक्षता पर रत्ती भर भरोसा हो रहा है - और यही हम सबका सबसे बड़ा दुर्भाग्य है .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 25 July 2017

// टेम्स नदी को ही ' टेम्स माँ ' मान लो ना .. या ' टेम्स बप्पा ' !! .. ..//


'गंगा' केवल नदी ही नहीं - एक आस्था है - एक सभ्यता का प्रतीक है - एक जीवनदायनी है - एक प्रेरणा स्त्रोत है - एक शान है - और गंगा तो हमारी माँ है जी !! .. ..

और गंगा मैली हो गई - दूषित हो गई .. इसलिए क्या-क्या मैला हुआ और क्या-क्या दूषित हुआ - स्पष्ट है .. ..

और फिर एक दिन गंगा को साफ़ करने की बात कही गई - फिर बात चली - फिर चल पड़ी - फिर बात समझ पड़ी .. और जैसे ही गंगा को साफ़ करने की बात समझ पड़ी इस पर बजट स्वीकृत किया .. और जैसे ही बजट स्वीकृत हुआ करोड़ों अरबों का व्यय हुआ - या कर दिया गया - या बता दिया गया .. और ताज़ातरीन इस सबका नियंत्रण कर रही थीं - केंद्र की मोदी सरकार में भर्ती - उमा भारती .. ..

और अब उमा भारती ने कह दिया कि .. " गंगा कोई टेम्स नहीं जो एक बार साफ होने पर हमेशा साफ रहे " ..

यानि गंगा मैली दूषित थी और लाख साफ़ कर लो फिर मैली दूषित ही रहेगी .. और लाखों करोड़ों की चपत भी लगेगी .. ..

इसलिए भक्तों को मेरा सुझाव .. मोदी जी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा ले और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ये टेम्स नदी को ही ' टेम्स माँ ' मान लो ना .. या ' टेम्स बप्पा ' !! .. ..

ॐ भारती ॐ .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// हमारा प्रजातंत्र इतना सक्षम कैसे बने कि उच्च पद तक काबिल ही पहुँच पाएं ..//


एक चाय बेचने वाला हमारे देश का प्रधानमंत्री बना .. और गरीब दलित परिवार का एक साधारण सा व्यक्ति देश का राष्ट्रपति बनने जा रहा है .. ..

उपरोक्त बात कितनी अच्छी लगती है ना .. ये बड़े ही गर्व की बात लगती है .. ये हमारे देश में मजबूत प्रजातंत्र को इंगित भी करती है .. ..

पर यदि यही सत्य कुछ यूँ कह दिया जाए .. कि देश का प्रधानमंत्री इस उच्च पद के नाकाबिल एक चाय बेचने वाला और अब राष्ट्रपति भी एक साधारण सा व्यक्तित्व .. तो शायद ये बात कुछ लोगों को अटपटी लगे या गलत लगे या आपत्तिजनक भी .. या फिर तथ्यपरक भी ..

इसलिए कहता हूँ कि हमें सिर्फ इस बात से भी संतोष नहीं कर लेना चाहिए कि हमारे देश में प्रजातंत्र है और कोई भी व्यक्ति किसी भी उच्च पद तक पहुँच सकता है .. बल्कि अब तो समय आ गया है कि जब हम गंभीरता से ये सोचें कि हमारा प्रजातंत्र इतना सक्षम कैसे बने कि उच्च पद तक काबिल ही पहुँच पाएं - कोई नाकाबिल कदापि नहीं ?? .. ..

सोचियेगा - देशहित में सोचियेगा !! .. क्योंकि निरंतर सुधार की गुंजाईश भी कब ख़त्म होती है ?? .. है ना !! .. ..

!! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 24 July 2017

// टैंक रखो - उसके ऊपर हल और फांसी का फंदा .. और सदनों में एक गधा बांधो ..//


अब राष्ट्रवादी राष्ट्रभक्तों की तरफ से सुझाव आ गया है कि जेएनयू परिसर में एक सेना का टैंक रखा जाए .. इस प्रतीकात्मक कदम से छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना आ जाएगी .. ..

मेरे सुझाव .. ..

और हर टैंक के ऊपर एक हल और फांसी का फंदा भी लटकाया जाए .. जिससे छात्रों में जय जवान के साथ-साथ फांसी पर लटक गए किसानों के बारे में भी कुछ सोचने और करने की प्रेरणा मिल सके .. ..

और देश के हर सदन में एक गधे को बाँधा जाए .. .. ताकि इस प्रतीकात्मक कदम से हर जनप्रतिनिधि को ईमानदारी से मेहनत करने की प्रेरणा भी प्राप्त होती रहे .. जो देश के मौजूदा हालात में राष्ट्रवाद से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चली है .. ..

धन्यवाद !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// लोकसभा से ५ निलंबित - फिर लोकसभा खुद स्थगित .. किस ख़ुशी में ?? .. ..//


भक्तों तुम्हारे काम की बात है - जरा सुनो तो !! .. 

हमेशा की तरह और विपक्षियों की तरह कॉंग्रेसी किसी मुद्दे पर आज लोकसभा के वेल में घुस आए .. शोरगुल करने लगे .. पर इस बार कुछ पेपर-शेपर  भी फाड़ दिए - फाड़कर सदन में उड़ा दिए - और स्पीकर की तरफ भी फेंक दिए .. और लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी .. ..

पर जब २ बजे पुनः कार्यवाही चली तो बड़ी शान्ति के बीच स्पीकर ने घटना का पूरा वर्णन करने और अपनी पूरी बात कहने के बाद ५ कॉंग्रेसी सदस्यों के सदन से ५ दिन के निलंबन की घोषणा कर दी .. और घोषणा करते ही सदन की कार्यवाही २.३० बजे तक बिला वजह स्थगित कर दी .. और फिर जब २.३० बजे कार्यवाही शुरू हुई - तो घबराए से उपसभापित थंबीदुरै आए - बैठे - और तुरत-फुरत सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित कर सदन से पधार गए .. ..

तो भक्तो सुन लिया ना !! .. तो अब गुणा-भाग लगाओ .. और बताओ तो .. ये लोकसभा स्पीकर ने जो निर्णय लेने के बाद जो कुछ किया उसके कारण देश को कितने करोड़ का चूना लगा .. और अब ये पैसे किसके बाप को या किस बाप की औलाद को भुगतने चाहिए ?? .. और क्या हमारे प्रधानसेवक की सरकार देश की तिजोरी की क्षतिपूर्ति करेगी ?? .. .. बताना यार - जरा खुल के बताना - ठीक !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// चीन ने युद्ध की खुली धमकी दी है .. कुछ दिन तो ठिठोली और बेवकूफी बंद करो रे ..//


आज बहुत ही चिंतित और संजीदा हो मेरी देश के सभी जवाबदार और जिम्मेदारों को समझाइश है कि - हंसी ठट्ठा - गाली-गलौज - लड़ाई-झगड़ा - रगड़ा-टंटा - छींटाकशी - फेंकमफाँक - लूटमपाट - छेड़खानी - मारा-कूटी - चुनावी रणनीति - संसदीय कुश्ती - और ओछी राजनीति - फिर कभी .. ..

ये समय तो है कूटनीति का .. जिसमें अक्ल भी / ही लगती है .. ..

इसलिए मेरी राय है कि रायचंदों को छोड़ अक़्लमंदों की राय ले ली जाए - और अक्लबंदों तक का सहयोग भी .. .. और कुछ चंद कर्ताधर्ताओं को ही काम करने को कहा जाए और काम करने दिया जाए तो बेहतर .. वो भी चुपचाप - बिना शोर - बिना नंगे होकर बताए कि हमारे पास कितने दिन का गोला बारूद बचा है - और हमारा सीना कितने इंच का है !! .. ..

और भक्तों से निवेदन .. चीन ने युद्ध की खुली धमकी दी है - अब जरा कुछ दिन ठिठौली और बेवकूफी बंद करो रे .. ये राष्ट्रहित से जुड़ा जीवन-मरण का मामला है .. अन्यथा क्या भरोसा अपने आपको शवराज स्टाइल में उल्टे लटका पाओगे .. समझे ?? .. .. !! सावधान !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// .. नेहरू और तुम में तो बहुत अंतर है रे !! .. ..//


मोदी जी मेरी बात याद रखना !! ..

जिस तरह लोग अटल आडवाणी को भूले ..
जिस तरह लोग कांग्रेस को भूले ..
जिस तरह १५ लाख भूले ..
जिस तरह अच्छे दिन भूले ..
जिस तरह विकास भूले ..
जिस तरह नोटबंदी भूले ..
और जिस तरह अपनी भूल भी भूले .. ..
और अब जिस तरह लोग जीएसटी भी भूलते जा रहे हैं ..
.. .. ..
उसी तरह !! .. बस मोदी जी मेरी बात याद रखना !! ..
ठीक उसी तरह तुमको तो नहीं भूलने वाले .. ..

कारण ?? ..

कारण ये कि लोगों की याददाश्त तो यकीनन कम होती है - पर जख्म गहरे होते हैं .. ..

मसलन - जैसे तुम्हें अभी तक नेहरू बहुत याद आते हैं - आते हैं ना !! .. शायद ज़ख्म कुछ गहरे दे गए थे क्या ?? .. हा !! हा !! हा !! .. समझे मोदी जी !! .. ..

पर सौ बात की एक बात और समझ लेना - इतना खुल के कोई मुफ्त में समझाने वाला भी नहीं मिलेगा .. ..

" नेहरू और तुम में तो बहुत अंतर है रे !! " .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 23 July 2017

/.. क्यों टमाटर चलेगा ?? .. ..

/.. पता चला कि प्रधानसेवक को मिलने पर फूलों का गुलदस्ता देना अब निषेध होगा - सुरक्षा कारणों से !! ..
पर किताब या खादी का रुमाल चलेगा - स्वागत अति आवश्यक होने के कारणों से !! .. हा !! हा !! हा !! .. 

क्यों टमाटर चलेगा ?? - आर्थिक लाभ होने के कारणों से !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// अब माननीय प्रणब दा को भी राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना अपेक्षित है .. ..//


निवृत होने जा रहे वर्तमान राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणब मुख़र्जी के प्रति राष्ट्र अपना सम्मान व्यक्त कर रहा है और इस हेतु उन्हें परिपाटी अनुसार बिदाई भोज भी दिए जा रहे हैं एवं बिदाई समारोह भी आयोजित हो रहे हैं ..

माननीय मुख़र्जी को इस राष्ट्र ने वो सब कुछ भी दिया जो एक राजनीतिज्ञ सपने में कल्पना करता हो या चाहत रखता हो .. पर बदले में प्रणब दा राष्ट्र को उतना ही कुछ लौटा पाए हों ऐसा मुझे तो नहीं लगा .. और इसलिए मुझे लगता है कि माननीय प्रणब दा को भी इस राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने में कोई देर या कोताही नहीं बरतनी चाहिए - जो अपेक्षित हो जाती है .. है ना !!

और इसके अलावा यदि प्रणब दा सोनिया गांधी जी के प्रति और रामदास कोविंद जी मोदी जी के प्रति भी इस उच्च पद पर पहुँचाने में उनकी मुख्य भूमिका के लिए अपनी-अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें तो मुझे कोई आपत्ति नहीं .. क्योंकि हर व्यक्ति के साथ कुछ ना कुछ व्यक्तिगत तो चिपका ही रहता है .. है ना !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Saturday 22 July 2017

// .. ये मोदी की विफलता और फडणवीस की सफलता तो नहीं ?? .. ..//


कुछ दिन पहले बताए थे - देश में नोट कितने - पता नहीं ..
आज बता दिए - विदेश में कालाधन कितना - पता नहीं ..

पर मुंबई की मशहूर रेडियो जॉकी मलिष्का ने एक गाना ऐसा गा दिया कि धुरंधरों ने गायिका के घर में डेंगू का लार्वा ढूंढ निकाला ?? .. ..

बताओ तो भक्तो - क्या ये निरी बेशर्मी नहीं ?? .. ..
या फिर मोदी की विफलता और फडणवीस की सफलता तो नहीं ?? .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// भक्तो !! कोरम पूरा ना था .. कुर्बान जाऊं तुम्हारे ऐसे डेकोरम पे !! .. ..//


भक्तों की पार्टी जब विपक्ष में थी तब अपनी भौंकन को भी दहाड़ बताती थी - और संसद की कार्यवाही ठप्प कर देती थी .. ..

पर जब से भक्तों की पार्टी अपनी किस्मत और देश की बदकिस्मती से सत्ता में आई है - विपक्ष का संसद की कार्यवाही रोकना भक्तों को अखरने लगा है - और इनके तथाकथित गणमान्य गुणनकारक गुणा-भाग जोड़-घटाओ की गणना कर बताते रहे हैं कि संसद की कार्यवाही प्रति घंटा कितने करोड़ रूपए की पड़ती है - और विपक्ष ने संसद की कार्यवाही कितने घंटे रोक कर देश को कितने करोड़ों अरबों रूपए का नुक्सान पहुंचाया .. और ये सब कुछ ये फटाफट बताते हैं - बिना कैलकुलेटर बताते हैं - और २८" + २" = ५६" बताने वाले अनपढ़ भी बताते हैं - और सही बताते हैं .. ..

पर बड़े मज़े की बात है कि कल राज्यसभा की कार्यवाही समय से घंटा भर पहले रोक देनी पड़ी - और कारण था - "कोरम पूरा ना था" .. यानि न्यूनतम २६ सांसद भी नहीं बैठे थे - टिके थे तो केवल २३ .. और बाकी कहाँ थे शायद कभी किसी स्टिंग से ही मालूम पड़े .. ..

तो भक्तो !! .. जरा अब बताओ तो पहले इतना क्यों विलापते थे - और शर्म तब क्यूँ नहीं आती थी - शर्म अब ही क्यूँ आ रही है ?? .. आ रही है ना !! .. ..

हाय रे !! कुर्बान जाऊं तुम्हारे ऐसे डेकोरम पे ..
अब तो थोड़े-थोड़े सभ्य होते जा रहे हो यार !! है ना !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// चाय कौन पिलाएगा - डिनर कौन दे रहा है .. " पेमेंट क्या तुम्हार बाप करेगा ?? " .. //


आज कॉलेज के दिन याद आ गए .. परिसर के कोने में महाराज का चाय का ठेला .. दिन भर ग्रुप में आते जाते वहां हंसी ठट्टे के बीच कट चाय का आनंद .. और फिर पेमेंट कौन करेगा इस पर दुनिया भर की कवायद और राजनीति और ठिठौली और प्यारी दोस्ती भरी मस्ती .. .. और उस दिन किसी कारण ग्रुप ने ये निर्णय लिया हुआ था कि आज कोई हिंदी में बात नहीं करेगा .. और सब अंग्रेजों की आत्मा की हत्या कर ही चुके थे कि चाय के ठेले पर जाते हुए सबको सदाबहार प्रश्न सूझा कि ..

" आज चाय कौन पिलाएगा ?? " ..

बस फिर क्या था लग पड़े सभी के हिंदी देसी दिमाग .. टुडे हू टी ड्रिंक - हू गिविंग टी टुडे - हू टी ड्रिंक ऑफर टुडे - टुडे हू गेट ड्रिंकिंग - आदि आदि .. .. और अंत में जो कुछ ठीक ठाक लगा वो सामूहिक प्रयत्न से तय हुआ कि .. "टुडे हु विल एंटरटेन फॉर टी" ही सबसे ठीक .. .. पर इस पर हमारा सबसे मज़ाकिया दोस्त बोला - क्या घंटा ठीक - इसमें पेमेंट कौन करेगा तो क्लियर होता ही नहीं - तो फिर एंटरटेन तो राधू करेगा - पर पेमेंट क्या तुम्हार बाप करेगा ?? .. ..

और उस दिन सब चाय पीकर महाराज को टाटा बाय करते - टुमारो - कम - पेमेंट - क्रेडिट - डोंट वरी - राधू विल बिल पे - आदि अंग्रेजी पेल निकल लिए थे .. ..

आज वो बात और वो वाक्य इसलिए याद हो आया कि .. खबर सुनी कि आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की विदाई के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक डिनर का आयोजन किया गया है .. और मेरा देसी हिंदी दिमाग सोच रहा है .. ये " पेमेंट क्या तुम्हार बाप करेगा ?? " .. ..

यदि किसी के अंग्रेजी दिमाग को कुछ ज्यादा नॉलेज हो तो - प्लीज डू शेयर .. थैंक यू !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// भक्त सोच रहे हैं यही बचवाएगा .. और मैं सोच रहा हूँ ये मरवाएगा .. ..//


चीन और पकिस्तान बॉर्डर पर तनाव तो है .. देश के जिम्मेदारों के मुहं से आजकल 'ची-ची' 'पा-पा' की ही ध्वनि - और हमारे डेयरिंग डैशिंग डायनामिक हीरो मोदी की फितरत के विरुद्ध थोड़ी चुप्पी - इस बात को पुख्ता रूप से इंगित करती है कि तनाव तो है - और साथ ही चिंता भी होगी .. पर चिंता है या नहीं ज्ञात नहीं - या तनाव चिंता की जगह कुछ और भी हो तो भी ज्ञात नहीं .. क्योंकि जैसे ही शहादत की खबर आती है तो इस तरफ से टनाटन टंच दहाड़ भी तो सुनाई देती है .. है ना !! .. ..

और इसी बीच भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की एक रिपोर्ट ने हमारे हीरो और उनकी सरकार को आइना दिखाया है .. पर हीरो ने आइना देखा या नहीं ज्ञात नहीं .. ..

बताते हैं कि रिपोर्ट के अनुसार -  अगर भारतीय सेना को लगातार 10 दिन युद्ध करना पड़ गया तो उसके पास पर्याप्त गोला-बारूद नहीं है - भारतीय सेना ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए 2009 से 2013 के बीच हथियार फाइटर प्लेन आदि खरीदने के लिए कई डील करीं लेकिन उनमें से अधिकतर जनवरी 2017 तक पेंडिंग थीं - 2013 के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की ओर से सप्लाई में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है - सेना की जितनी डिमांड है उतना गोला-बारूद तैयार नहीं किया जा रहा है - देश की ऑर्डिंनेस फैक्ट्रियां क्षतिग्रसत सामानों की मरम्मत भी नहीं कर पा रही हैं .. आदि !! .. ..

हो सकता है कि रिपोर्ट पर किसी को ताज्जुब हो - या कोई ताज्जुब होने की एक्टिंग भी करे .. ..
पर मेरे लिए तो ताज्जुब की बात केवल इतनी सी है कि ..

भक्त तो अभी तक भी बस यही समझ रहे हैं कि अब तो यही बचवाएगा ..
जब कि मैं तो शुरू से ही यह समझा रहा हूँ कि ये मरवाएगा .. ..
!! जय हिन्द !!

पुनश्च: मुझको यारों माफ़ करना .. मैं किसी नशे में नहीं हूँ .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 21 July 2017

// IRCTC द्वारा ट्रेनों में दिए जाने वाला खाना इंसानों के खाने लायक नहीं .. परन्तु .. ..//


और परन्तु बात ये है कि - एक हैं मोदी - और उनके पसंदीदा और भरोसेमंद मंत्री हैं प्रभु जी - जिन्हें खास तौर पर रेलवे का भार प्रभार आभार आचार स्वल्पाहार सब कुछ सौंपा हुआ है .. और रेलवे का ही अभिन्न अंग है IRCTC जो बहुत सारे अंगीय काम करता है .. और कारनामे भी .. और कारनामे जारी थे जिस पर बुरी तिरछी नज़र पड़ गई CAG की .. जिसने गजब की धृष्टता का प्रदर्शन कर एक रिपोर्ट जारी कर मारी .. और बताते हैं कि अपनी इस रिपोर्ट में CAG ने कह दिया है कि ..

IRCTC द्वारा ट्रेनों में दिए जाने वाला खाना इंसानों के खाने लायक नहीं है .. ..

परन्तु भक्त बोल रहे हैं कि नहीं - हमें तो खाना खाने लायक लगता है .. शायद भक्त ठीक ही कहते होंगे .. शायद क्या शर्तिया ठीक ही कह रहे हैं .. और इसलिए मैं पहली बार भक्तों की बात से सहमत हो रहा हूँ और मान रहा हूँ कि IRCTC का खाना भक्तों के खाने लायक है और इंसानों के खाने लायक नहीं है .. ..

वैसे आजकल भक्तों ने भी अपनी नाराज़गी और असहमति बताना शुरू कर दिया है .. तो यदि कोई भक्त CAG की बात से सहमत भी हो तो ऐसा संभव है जिसका स्वागत होना ही चाहिए .. आखिर सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते .. फिर आप उसे भले ही भोला कह लें - या प्यार से भक्तू .. है ना !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// खुशखबर !! .. हुर्रे .. मज़ा आ गया .. और मज़ा आएगा .. शर्तिया !! .. ..//


बस अभी-अभी NDTV पर दिलखुश समाचार आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को व्यापम घोटाले के सभी लंबित मामलों में चार्जशीट फाइल करने के आदेश दे दिए हैं .. जिसमें शिवराज द्वारा एक्सेल शीट में छेड़खानी वाला मामला भी है - और वो सभी मामले भी हैं जिनमें बिना किसी जांच के भी क्लीनचिट वितरित कर दी गई थीं .. ..

मुझे तो मज़ा आ गया .. क्योंकि मुझे लगता है अब बहुत मज़ा आएगा भक्तू !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// उफ्फ्फ !! ये रोना तो बंद करो टुच्चों - गरीब के लिए भी तो कुछ छोड़ दो !! .. ..//


आज अभी-अभी ये खबर जोर-शोर से प्रसारित की जाना शुरू हुई है कि - रिलायंस के एक व्यापारिक समारोह में मुकेश अंबानी की आँखों में छलके आंसू .. कोकिलाबेन भी रोने लगीं !! .. ..

और इसके पहले भी हमारे प्रधानसेवक सहित सभी बड़े ओहदेदार और संपन्न लोग भावुक होते देखे गए हैं .. दिखाए गए हैं .. बार-बार दिखाए गए हैं !! .. ..

और मैं सोच रहा हूँ कि .. एक गरीब के अधिकारक्षेत्र का कृत्य भी टुच्चों ने बड़ी बेदर्दी से छीन मारा .. अब गरीब की क्या औकात जो एक आंसू भी बहा ले .. ..

पेट खाली - तन नंगा - और आँख में आंसू ?? .. छी: !! .. अब कुछ जंचता नहीं ना !! .. ये भी तो अमीरों के बर्दाश्त के बाहर ही माना जाएगा ना !! .. ..

उफ्फ्फ !! ये रोना तो बंद करो टुच्चों - गरीब के लिए भी तो कुछ छोड़ दो !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मायावती जी की बकवास अस्वीकार्य .. मुद्दे की बात करो मोदी जी .. ..//


बताया गया है कि मायावती जी ने ३ रोज़ पहले राज्यसभा से जब इस्तीफ़ा दिया था तो इस्तीफे में बहुत सी बकवास लिख मारी थी - जो स्वीकार्य योग्य नहीं थी - और इसलिए उनका इस्तीफ़ा अस्वीकार्य कर दिया गया था .. ..

लेकिन मायावती ने फिर से इस्तीफ़ा दिया और इस बार अपनी गलती सुधार केवल एक लाइन का इस्तीफ़ा दे दिया - यानि बिना किसी बकवास के दे दिया - और इस्तीफ़ा स्वीकार्य कर लिया गया .. मायावती जी को बधाई !! .. ..

बस इसी कारण मैं अब तक मोदी जी की कोई बात स्वीकार्य नहीं कर पाया हूँ - क्योंकि वो भी हर विषय पर बकवास बहुत करते हैं - और मुद्दे की बात तो बिल्कुल भी नहीं करते .. .. मसलन वो जब देखो पिछले ६० साल के शासन को रोते रहते हैं - और हर किसी को कोसते रहते हैं - उनकी कमियां गिनाते रहते हैं - हर किसी का उपहास करते रहते हैं .. यानि वो भी कोरी बकवास ही तो करते रहते हैं !! .. और मैं उनकी हर बात इसलिए ही अस्वीकार्य करता रहता हूँ .. ..

पर मोदी जी एक बार भी तो अपनी गलती सुधार मुद्दे की ये बात नहीं बोले कि - भाइयों और बहनों !! मुझ से भी ये देश संभल नहीं रहा - मुझे माफ़ करें !! ..

और काश गलती सुधार के बाद मैं भी मोदी जी की बात स्वीकार्य कर सकता .. काश !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Wednesday 19 July 2017

// आयात कर बीफ की कमी नहीं होने दोगे - तो दिमाग गधों से उधार लोगे क्या ?? ..//


गोवा में बीफ की कमी नहीं होने देंगे - कर्नाटक से करेंगे आयात .. गोवा में जुगाड़ से बने मुख्यमंत्री पर्रिकर ने गोवा विधानसभा में ऐसा ही कुछ कहा .. .. 

और बेचारे भक्त कन्फ्यूज्ड हो रहे हैं कि इस बात पर नाचें या नंगे हो जाएं .. ..

और मैं सोच रहा था कि ये कर्नाटक में बीफ कहाँ से आता है ?? .. क्या इसकी आलू जैसी खेती होती है - या ये फैक्ट्री में बनता है ?? ..

पर इन सबसे ऊपर उठकर मैं तो यह भी सोच रहा था कि माना आयात कर बीफ की कमी तो नहीं होने दोगे .. पर भक्तों में दिमाग की कमी का क्या करोगे - गधों से उधार लोगे क्या ?? .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// दिल्ली और यूपी के शिक्षा बजट में अनुपातिक अंतर होने के कारण .. ..//


समझदारों के बीच इस बात पर चर्चा बहुत हो रही है कि -  दिल्ली की अनुमानित आबादी 2 करोड़ से कम और वार्षिक शिक्षा बजट 11300 करोड़ रूपये .. जबकि उत्तरप्रदेश की अनुमानित आबादी 20 करोड़ से अधिक और वार्षिक शिक्षा बजट 62185 करोड़ रूपये - जो कि दिल्ली जैसे छोटे और सीमित बजट वाले राज्य के मुकाबले हर अनुपात से बहुत कम बैठता है .. ऐसा क्यों ?? ..

और जबकि समझदार ये चर्चा कर ही रहे हैं - शाने चालाक अनपढ़ उद्दंड निकम्मे - और बिकाऊ मीडिया वाले चुप्पी साधे हुए हैं .. मानों बजट का ये अंतर इनके अंतर तक को झकझोर सा गया हो .. इनके कहीं तीर तो कहीं कील चुभो रहा हो .. ..

इसलिए ये प्रश्न और महत्वपूर्ण हो जाता है कि दिल्ली का शिक्षा बजट यूपी के शिक्षा बजट से हर अनुपात में बेहतर होने के कारण क्या हो सकते हैं .. ..

अब भक्त सोच में पड़ गए होंगे - और मेरा भक्तू मित्र तो सोच भी रहा होगा - पर कारण उनके समझ आ गया होगा ऐसा कोई कारण मैं नहीं देख पाता हूँ .. इसलिए आज एक बार फिर कारण मुझे ही बताना होगा .. ..

और कारण है कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना था - और मोदी ने योगी को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन कर चुनवाया था .. और इस कारण दिल्ली में केजरीवाल हैं और उत्तरप्रदेश में योगी .. और केजरीवाल और योगी में अंतर है .. ..

केजरीवाल और योगी में अंतर तो है ना भक्तों !! .. पक्का १००% है ना !! .. तो भक्तों बस यही तो वो कारण है .. समझे !! ..
क्या बात है भक्तों - बधाई हो - आज तो एक दम से दिमाग में ठस गई .. है ना !! ..

वैसे यदि और कोई कारण हो तो बताना .. चैलेंज है !! .. हम भी तो देखें कि ठस दिमाग भी आखिर कितना चलता है !! .. हा !! हा !! हा !! .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 18 July 2017

//.. और मायावती ने इस्तीफ़ा दे दिया .. आगे क्या ?? .. ..//


मायावती ने इस्तीफ़ा दे दिया .. और मैं इसका स्वागत करता हूँ .. क्योंकि यदि आप दलितों की सच्ची नेता हो या ना भी हो पर अपने को दलितों की नेता बताती हों तो दलितों के नाम पर इस्तीफ़ा दे देना और उनके लिए संघर्ष करते दिखना आपको वाकई दलित नेता बना भी देगा .. ..

और इसलिए मैं चाहूंगा कि अब दलितों के विषय के बहाने भाजपा के समस्त सामाजिक अत्याचारों पर बहस होना चाहिए और प्रतिकार भी .. ..

प्रतिकार  इसलिए भी कि संघी और भाजपाई भी कोई हिन्दुओं के सच्चे रहनुमा कत्तई नहीं है - बल्कि वो तो हिन्दुओं के नाम से जबरन ओछी राजनीति कर हिन्दुओं सहित समाज के हर वर्ग को आपस में भिड़ा अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे खपे पड़े ही दिखते हैं .. .. उन्हें केवल चुनाव ही दिखता है और चुनावी जीत ही एकमात्र लक्ष्य भी .. ..उन्हें चुनने वालों के हितों का तो रत्ती भर भी ख्याल आता हो ऐसा आभास भी नहीं होता .. ..

और मैं साफ़ महसूस कर रहा हूँ कि समाज का हर वर्ग अब असहज महसूस कर रहा है और उसका आर्थिक सामाजिक और सुख-चैन का स्तर गिरा है - और केवल संघियों और भाजपाइयों का आर्थिक और दादागिरी से भरी क्षमता का स्तर ही बढ़ा है .. ..

इसलिए जरूरत हो चली है कि सामाजिक समरसता बनाने और बनाए रखने के लिए सबसे पहले सभी वर्गों के हर स्तर को बराबरी पर लाया जाए ..

और यह कार्य मुश्किल तो बहुत है पर मायावती के इस्तीफे से इसकी शुरुआत की जा सकती है .. क्योंकि कई वर्षों बाद किसी नेता ने इस्तीफ़ा जो दिया है .. आमीन !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// देशवासियों सावधान !! .. "बांटने" की बातें अब "बंटने" तक पहुँच रही हैं .. ..//


अभी-अभी समाचार आया है कि कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक के लिए अलग झंडे का डिज़ाइन तैयार करने हेतु एक कमेटी बना दी है .. .. यानि कर्नाटक राज्य का अलग झंडा .. और ये ना भूलें कि झंडे का अपना महत्त्व होता ही है .. मसलन जम्मू-कश्मीर के अलग झंडे का अलग ही महत्व होगा ही ..

देशवासियों सावधान !! "बांटने" की बातें अब "बंटने" तक पहुँच रही हैं .. ..

बेहतर होगा हम सब एक बार फिर विघटनकारी शक्तियों को ठेंगा बताते हुए एकता पर ध्यान दें - और कोशिश करें कि "सबका साथ सबका विकास" के नारे को मूर्त रूप देने की दिशा में हम सब शीघ्रातिशीघ्र एक एकल अकेला मोदी मोदी मोदी से मुक्ति प्राप्त कर लें .. ..

!! जय हिन्द !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

/.. THE TRANSFORMATION IS ON .. ..


'SKILL INDIA' >> 'KILL INDIA' >> 'ILL INDIA' >> "I" INDIA .. ..
And Alone "I" stands for मैं-मैं Modi .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Monday 17 July 2017

// कोविंद राष्ट्रपति वेंकैया उपराष्ट्रपति और नया प्रधानमंत्री तय - अब आगे बढ़ो तो !! ..//


ये बिकाऊ उबाऊ बर्बाद मीडिया वाले भी ना !! .. ..
चलो अब बहुत हो गया .. मुझ से लिख कर लेलो कि कोविंद राष्ट्रपति और वेंकैया उपराष्ट्रपति और २०१९ में नया प्रधानमंत्री .. .. OK  !! .. ..

तो अब फ़ोकट की गपशप बंद करो तो - और लगो काम से .. फ़ोकट में घंटों का फुटेज ठोके जा रहे हो .. स्टूडियो से निकलने में कष्ट होता है तो फ़ोकट के घिसे-पिटे समाचार बना कर दिन भर लम्बी-लम्बी पेलते रहते हो .. बेशर्मों !! - गरीब की सुध कब लोगे ?? आमजन के सरोकार की बातें कब करोगे ?? तुम्हारी पेड और फेक न्यूज़ के बारे में कब खुलासे करोगे ?? और दिल्ली से बाहर निकल देश के दूरदराज क्षेत्रों में कवरेज करने कब जाओगे ?? .. ..
बहुत टुच्चे हो गए हो यार !! .. हाँ नहीं तो !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// गुंडे गौ-रक्षकों की संख्या एकाएक शरीफ गौ-सेवकों से कहीं अधिक क्यों हो गई ?? ..//


अभी-अभी भक्तों के लिए न्यूज़ 24 पर एक बहुत बुरा समाचार आया है - इतना बुरा कि गमी के आलम में दहाड़-दहाड़ कर रोने के लिए मजबूर हो जाएंगे .. .. तो सुनो !! ..

राजस्थान के सिरोही की एक सरकारी गौशाला में २ गौमाताओं ने दम तोड़ दिया है - बाकी की गौमाताओं की हालत भी नाज़ुक बनी हुई है .. कारण - किसी ने भी गौमाताओं को ७ दिन से चारा नहीं दिया था .. कारण - चारे की सप्लाई नहीं हुई .. कारण - वित्तीय संकट !! .. ..

और इसलिए ही मैं भी सोच रहा हूँ कि इस देश में संकट तो बहुत बढ़ गया है ..

और इसलिए आप भी सोचें कि इस देश में गुंडे गौ-रक्षकों की संख्या एकाएक शरीफ गौ-सेवकों से कहीं अधिक क्यों हो गई ?? .. .. .. मोदी !! मोदी !! मोदी !! .. .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// ६३% बनाम ३७% के मायने .. हुर्रे हुर्रे हुर्रे !! .. ..//


कोविंद अब मीरा के विरुद्ध बहुत सशक्त और आगे दिखते हैं .. क्योंकि उनको मिलने वाले हैं लगभग ६३% वोट जबकि मीरा को मिलने वाले हैं केवल ३७% वोट .. हुर्रे हुर्रे हुर्रे !! .. ठीक !! .. ..

और इसी तर्ज़ पर मैं बहुत संतोष के साथ ये सोच रहा था कि मोदी के ५ वर्ष के कार्यकाल का भी तो लगभग ६३% समय फ़ोकट फालतू की बातों में जैसे तैसे निकल ही गया - और अब तो बचा है केवल ३७% समय जो जैसे तैसे निकल ही जाएगा .. है ना भक्तों !! ..

तो बस इस बात पर भी हो जाए .. हुर्रे हुर्रे हुर्रे !! .. ये भी ठीक ही है ना !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

/.. आज तो मुझे भी भ्रम हो गया .. ..


राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए जब बड़े ही धैर्य और शालीनता से कतार में लगे लगाए हुए सांसदों और विधायकों को स्वयं अपने पैरों पर शान्ति से संयमित हो चुपचाप खड़े देखा - तो एक बार तो मुझे भी लगा कि ये सभी सभ्य आम नागरिक हैं .. तौबा !! .. ../

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// विपक्षी विधायकों सांसदों को मेरी मुफ्त सलाह .. बैगनी पेन पर ध्यान रहे !! ....//


अनभिज्ञों के लिए 'ब्रेकिंग न्यूज़' - आज राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे !! ..
इस अवसर पर सभी विपक्षी विधायकों और सांसदों को मेरी मुफ्त की सलाह .. ..

याद है ना आर के आनंद और सुभाष चंद्रा का राज्यसभा सांसद का चुनाव - और कैसे पेन बदल दिया गया था - जिसके कारण सुभाष चंद्रा आज भी राज्यसभा सांसद बने हुए हैं .. और आज अपना वोट भी डालेंगे .. और वोट तो कई सैंकड़ो अन्य दागी सदस्य भी डालेंगे हीं - बिना रोकटोक - समझे !!

जबकि नरोत्तम मिश्रा बकायदा चुने जाने के बावजूद अपना वोट नहीं डालेंगे - वो भी केवल उस छोटे से गुनाह के पकड़े जाने के कारण जो गुनाह इफरात में हर कोई कर चुका है और धड़ल्ले से कर रहा है - और ये गुनाह सर्वव्यापी भी है - जिसे आजकल "पेड न्यूज़" के नाम से प्रचारित प्रसारित कर समझा समझाया जा रहा है - और जिसके बारे में ज़ी-न्यूज़ जैसे चैनल और अर्नब और अंजना जैसे मीडियाकर्मी अनजान बनने का ढोंग करते आए हैं .. ..

इसलिए इस बार बैंगनी रंग के पेन पर ध्यान रखना बस !! ..
नहीं तो ?? .. नहीं तो कोविंद ९०% से ज्यादा मत कबाड़ कर भी विजयी हो सकते हैं .. क्योंकि ये देश महान है - और जब पंजाब में कांग्रेस जीत सकती है तो यहां कुछ भी हो सकता है ..

वैसे मैं सोच रहा था कि इस चुनाव में EVM का इस्तेमाल क्यूँ नहीं ?? - कोई कारण ?? .. कोई कारण नहीं !! और कारण पूछना भी उचित नहीं !! क्योंकि राष्ट्रपति महामहिम होते हैं - और चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था - बस इसलिए .. और EVM केजरीवाल का प्रिय विषय है - है ना !!

तो यदि आपकी फुर्सत ज्यादा ही हो चली हो तो आप चाहें तो राष्ट्रपति चुनाव में अपनी बुझी-बुझी उत्सुकता कायम रखने का नाटक कर सकते हैं .. मैं तो बस आज शाम को देश के अगले उपराष्ट्रपति के चयन होने की उद्घोषणा सुन अपने रोज़मर्रा के काम से लगा हूँ और लगा रहूंगा .. धन्यवाद !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 16 July 2017

// बस महानता और टुच्चई में यही तो फर्क हो जाता है ....//


पता चला है कि सेंसरशिप विवाद के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में से - 'गाय' - 'गुजरात' - 'हिंदू भारत' - 'हिंदुत्व' - इन चार शब्दों को हटा दिया गया है .. .. ..

ये लो !! .. कर लो बात !! .. इन चार शब्दों पर ही तो भाजपा टिकी हुई है .. .. यानि फिल्म डायरेक्टर जिस का त्याग कर दिए उस पर भाजपा टिकी हुई है .. .. छी: !!

बस महानता और टुच्चई में यही तो फर्क हो जाता है .. है ना भक्तो !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// तो क्या जेलों और विधानसभाओं के परिसरों में पाउडरों की दुकानें सजेंगी ?? ....//


याद आया ?? - एमपी की भोपाल जेल से जब ८ कैदी भागे थे या छोड़े गए थे या छुड़ाए गए थे या भगाए गए थे और एनकाउंटर में मार गिराए गए थे - तब जेल के सीसीटीवी बंद थे / ख़राब थे .. ..
और बता रहे हैं कि यूपी विधानसभा के सीसीटीवी भी खराब या बंद बताए जाएंगे या पाए जाएंगे .. ..

और यदि ऐसा ही चलता रहा तो भाजपाई प्रदेशों की जेलों और विधानसभाओं के परिसरों में पाउडरों की दुकानें सजेंगी .. समझे कि नहीं समझे ?? - अरे चरस भांग गांजा हेरोइन और फाडू फट्टू पाउडर के ब्रांडेड पैक्ड पैकेट मय GST वाले पक्के बिल के साथ बेचे जाएंगे .. और देसी कट्टे भी .. वो भी अनिवार्य सीसीटीवी की निगरानी में - धड़ल्ले से !! ..

वो क्या है ना कि आजकल वैसे भी "वर्क फ्रॉम होम" यूँ भी चलन में जो है .. है ना !! .. ..  

तो बस आप तो निश्चिन्त हो नमो का जाप जारी रखें .. बाकी काम तमाम तो सब हो ही जाएगा !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// या तो मानो स्थिति भयावह हो चुकी है - या मोदी बकवास करते हैं !! .. ..//


अभी-अभी .. बताया गया है कि सर्वदलीय बैठक में मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि .. कानून हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है  - गौरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा और राजनीति ठीक नहीं है - गौरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए .. .. 

मुझे इस बात पर विश्वास नहीं कि कार्यवाही होगी .. क्योंकि मुझे तो मोदी पर अब रत्ती भर भी विश्वास नहीं बचा है .. .. 

पर अब भक्तों और भाजपाइयों को तो ये मानना ही पड़ेगा कि देश में अराजकता की स्थिति भयावह हो चुकी है - धार्मिक उन्माद एवं गुंडागर्दी अपने चरम पर है - और गौरक्षा के नाम पर हिंसा और राजनीति हो रही है ..

मानना इसलिए पड़ेगा क्योंकि मोदी करते कुछ भी हों - बोले तो ठीक ही हैं .. नहीं तो फिर ठीक उलट ये मान लेना पड़ेगा कि मोदी जो कहते हैं उसे केवल बकवास ही माना जा सकता है .. है ना !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// दोष तो मरने वालों और वोट देने वालों का है .. आग - मोदी योगी का क्या दोष ?? ..//


लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में आग लगी - और ६ मरीजों की मृत्यु हो गई .. पर भाजपाइयों के जिम्मे जिम्मेदार बता रहे हैं कि मृत्यु आग लगने की वजह से नहीं हुई है - उनकी मृत्यु तो आग लगने पर उन्हें वहां से शिफ्ट करने के दौरान हुई है .. फिर आग का क्या दोष ?? ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

देश और प्रदेश की ऐसी की तैसी कोई जिम्मेदार मोदी या योगी की वजह से थोड़े ही हो रही है .. वो तो गैरजिम्मेदार जनता ने गलत वोट दिया इसलिए हो रही है .. इसमें जिम्मेदार मोदी योगी का क्या दोष ?? .. झेलो !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// मामला चीन का .. केवल गालियां देते हैं तो भक्त बुरा मान जाते हैं - तो क्या करें ?? ..//


जम्मू कश्मीर के हालात ख़राब हो चुके हैं - और इस बात का पुख्ता सबूत ये है कि - क्योंकि हर हिन्दुस्तानी ने इसके लिए पाकिस्तान को खूब कोसा है गालियां दी हैं - और हर नेता ने पाकिस्तान की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की है - और हर प्रकार के मंत्री ने पाकिस्तान का मुँह तोड़ने की धमकी भी दी है .. और हम सब हिन्दुस्तानी फ़ोकट बात तो करते नहीं .. और फिर हमारी सेना के कई जवान शहीद भी तो होते रहे हैं .. है ना !! ..

पर जम्मू कश्मीर के हालात लगता है अब बदतर भी हो गए हैं - क्योंकि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मोदी या केंद्र के बयानक्षेत्र में घुसपैठ कर बड़ा बयान दे मारा है कि - जम्मू कश्मीर में माहौल खराब करने में चीन का भी हाथ है ..

और अभी तक भी मेहबूबा के बयान पर किसी भी बयानवीर की प्रतिक्रिया तक नहीं आई है .. शायद कुछ लोग इसे केंद्र और राज्य के बीच बेहतर संबंधों के प्रतीक के रूप में भी देख पाते होंगे - पर मुझे लगता है कि केजरीवाल ये जरूर सोच रहे होंगे कि यदि यही बात उन्होंने कह दी होती तो क्या होता ?? .. या फिर यदि कोई चीनी राजनयिक उनसे मिल लिया होता तो क्या नहीं होता ?? .. 

खैर अब यदि केवल चीन की बात कर ली जाए तो मेरे विचार से अभी तक चीन को कोसा तो गया है पर विभिन्न स्तरों से ना तो उचित मात्रा में गालियां दी गई हैं - ना निंदा - ना धमकी .. और सेना हाथापाई कर रही है .. अब बेचारी अकेली मेहबूबा क्या-क्या करे - ये तो वो ही जाने .. ..

और जनता भी करे तो क्या करे .. केवल गालियां देते हैं तो भक्त बुरा मान जाते हैं - उन्हें लगता है कि सब प्रधान सेवक को गालियां दे रहे हैं - जबकि गालियां तो चीन और पाकिस्तान को ही दी जाती हैं - और प्रधान सेवक को तो चाह कर भी नहीं - और हकदार के रूप में तो कत्तई नहीं .. नहीं क्या ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 15 July 2017

// १५० ग्राम पाउडर मिला तो हड़कंप .. हाथी की ढाई किलो लीद मिल जाए तो ?? ..//


यूपी विधानसभा में १५० ग्राम पाउडर मिला तो हड़कंप मचा है .. वैसे बात देश की सुरक्षा से जुड़े होने के कारण बहुत गंभीर और चिंताजनक है - और जिम्मेदारों और जवाबदारों के लिए कुछ उचित कर गुजरने की चुनौती भी ..

पर मेरी समझ में ये नहीं आ रहा है कि इस गंभीर बात को रबर जैसे खींच-खींच नमक मसाले के साथ लगा ये सारे बिकाऊ फुरसती फ़ोकटी मीडिया चैनल वाले कल से ही इतना क्यों चिल्लपों मचाए हैं ?? .. बार-बार लगातार सीरियलों के माफिक म्यूजिक के साथ नाटकीय अंदाज़ में चिल्ला चिल्ला क्यों डायलॉग पे डायलॉग मार रहे हैं - कि असल सवाल तो ये है कि - इतनी सुरक्षा के बावजूद ये पाउडर अंदर आया कैसे ?? कौन लाया ?? वहां छोड़ा क्यों ?? यदि फट जाता तो ?? कितना शक्तिशाली था ?? कितना नुक्सान कर सकता था ?? निशाने पर कौन था ?? किसकी सीट के नीचे मिला ?? उसकी सीट से योगी की सीट कितनी दूर ?? इसके पाछे मास्टर माइंड कौन था ?? वो आखिर चाहता क्या था ?? इसके तार लश्कर से जुड़े तो नहीं ?? या इसमें नापाक पाक का हाथ तो नहीं ?? .. आदि आदि !! .. ..

और मैं सोच रहा था कि क्या विधानसभा में विधायकों का घुसना कोई मुश्किल या अकल्पनीय या नायाब बात है क्या ?? .. और क्या विधायक अपराधी नहीं हो सकते इस बात की कोई गारंटी है क्या ?? .. ..

और मैं तो ये भी सोच रहा था कि मान लो विधानसभा में बेंचो की दो लाइनों के बीच में हाथी की ढाई किलो लीद पड़ी मिल जाए तो भी क्या मीडिया ऐसे ही सवाल उठाता रहेगा जैसे कि - असल सवाल तो ये है कि हाथी आया कहाँ से ?? विधानसभा के अंदर घुसा कैसे ?? दरवाजे में अड़ा क्यूँ नहीं ?? हाथी ही था या हथनी तो नहीं ?? किसी को दिखा क्यों नहीं ?? और उसने दो बेंचों के बीच हगा कैसे ?? ..

और जब ढोर एक्सपर्ट की राय है कि हाथी की लीद और मूत्र का विसर्जन तो साथ ही होना सवाभाविक ही नहीं अपरिहार्य भी होता है - तो फिर विधानसभा पटल सूखा-सूखा कैसे ?? .. ?? .. ?? ..

अब यदि भक्तों को भी अपनी अक्ल से कुछ कहना बच गया हो तो स्वागत है .. पर ध्यान रहे - बिना सार्वजनिक चिल्लाचोट के !! .. क्योंकि आखिर तो ये देश की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला जो है - और तुम तो देशभक्त ठहरे .. तुम तो गौरक्षा के नाम पर किसी को निपटा सकते हो तो देश की सुरक्षा के लिए इतना तो कर ही सकते हो .. नहीं क्या ?? .. धन्यवाद !! ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// .. बाबूजी बपौती हो गए !! .. हे अभिषेक !! अब तुम क्या कर लोगे ?? .. ..//


लम्बू छोटू हो गए ..
ये क्या कर दिया ..
बाबूजी बपौती हो गए !! ..

खैर अब मेरा कॉपीराइट वाले बोल बच्चनों को एक सुझाव है .. और चुनौती भी .. ..

मैं हमेशा की तरह इस सृष्टि के निर्माण से अब तक कभी ना लिखी गई अपनी एक मौलिक तथ्यात्मक खोज का बेशकीमती सारांश लिख दे रहा हूँ .. कृपया इसे किसी भी रूप में कॉपी करने की ज़ुर्रत ना करें .. और यदि करें भी तो मुझे सूचित करना नहीं भूलें ..

अब तुम्हारे बाबूजी का नाम कौन लेगा ?? ..
बाबूजी तो अब तुम्हारी बपौती हो गए !! ..
हे अभिषेक !! अब तुम क्या कर लोगे ?? ..
अमिताभ मेरी नज़र में टुच्चे जो हो गए !! .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Friday 14 July 2017

// .. उफ्फ्फ !! .. तो क्या मोदी ऐसे हैं ?? .. या फिर ऐसे ही !! ....//


" सहजता और सरलता है मोदी की खासियत " : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ..
" प्रधानमंत्री के रूप में एक और गांधी मौजूद हैं " : भाजपाई केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ..

तो क्या अब मैं ये भी मान लूँ कि भाजपा एक मासूमों की टोली है ?? ..
या फिर भक्तों के झुण्ड द्वारा महामंडित पार्टी ?? ..

या फिर मोदी ऐसे तो बिल्कुल भी नहीं हैं - वो तो ऐसे ही हैं - सदाबहार फेंकू !! ..

भक्तो !! बहुत ही सहजता और सरलता से और अहिंसक रहते हुए पूर्ण संयम और सहिष्णुता से अपनी बात रखी है .. हो सके तो पूर्ण उग्रता के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे देना ..

और ये भी बता देना कि कहीं मोदी लौह पुरुष या सर्वपल्ली राधाकृष्णन या अपने अब्दुल कलाम आज़ाद या सुभाष चंद्र बोस जैसे .. या फिर शिवाजी या फिर भगवान् श्री राम जैसे .. या फिर सज्जन और विनम्र और गऊ जैसे सीधे भी तो नहीं ?? .. .. 

चल शट द डोर - दरवाज़ा बंद - बदबू बंद ..
बहुत हुआ - बाजू हट तो - अब ताज़ा हवा भी आने दे !! .. समझे !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ