Wednesday 29 November 2017

// लड़की लड़का रज़ामंद .. गधे फ़ोकट में बन रहे अक्लमंद !! .. ..//


केरल की हादिया आजकल चर्चा में हो कई विषयों पर समाज और कानून और धर्म और प्यार पर विमर्श होने का एक कारण बनी हुई है .. और बात इत्तू सी है कि वो हिन्दू थी पर एक मुसलमान लड़के से विवाह कर लिया और धर्म परिवर्तन भी किया .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

सलाम हादिया बिटिया को !! .. उसकी निर्भीकता दृढ़निश्चय और प्यार में वफादारी के लिए - और अपने निर्णय स्वयं करने की इच्छाशक्ति और स्वतंत्रता हासिल करने के लिए .. ..

सलाम हादिया के पिता और परिवार को !! .. केवल इस बात के लिए कि वो नहीं चाहते कि उनकी बिटिया एक ऐसे लड़के के साथ रहे जिसको वो एक आतंकी समझते हैं .. और उन्हें लगता है कि उनकी बिटिया को बहलाया फुसलाया गया है .. और इसलिए वो पूरे संयम को बरकरार रखते हुए समझाइश और कानून का सहारा ले रहे हैं .. ..

और सलाम थोड़ा बहुत कानून को भी !! .. जिसने इस विषय पर गहन विमर्श किया है ऐसा प्रतीत होता है .. और कानून का परिपालन भी करवाया है .. अन्यथा तो कानून की बदतर स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां गरीब और अमीर के लिए कानून बहुत अलग अलग हैं और सारे कानून अक्षम पर तो लागू होते हैं पर सक्षम पर नहीं - और इस देश में जज तक की मौत पर हज़ारों सवाल उठने के बाद भी सत्ताधीशों के कान सहित पूरे शरीर में जुएं और कीड़े रेंगते रहते हैं - पर बावजूद उसके सब कुछ सामान्य चलता रहता है .. ..

और जहां तक लड़के शफीन जहां का प्रश्न है - जिसे आतंकी भी आरोपित किया जा रहा है - मैं फिलहाल उसे आतंकी नहीं मानते हुए सलाम करना चाहूंगा !! .. और उसको भी सलाम उसकी निर्भीकता दृढ़निश्चय और प्यार में वफादारी के लिए .. ..

और फिलहाल मैं लड़के शफीन को आतंकी इसलिए मानने को कत्तई तैयार नहीं क्योंकि मैंने इसी मोदी सरकार के राज में कन्हैया और हार्दिक पटेल को देशद्रोह के मनगढंत आरोपों में जेल जाते देखा है - और प्रद्युम्न हत्याकांड में एक गरीब बस कंडक्टर को सरकारी साज़िश का शिकार होते भी देखा है .. और तो और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारों और जनप्रतिनिधियों और न्याय की खरीद फरोख्त को होते हुए भी देखा है .. और बदले की भावना और टुच्चई के इरादे से हाथ धोकर 'आप' के पीछे भी पड़ते देखा है .. मैंने इस सरकार को बेइंतहा साज़िशें रचते और क्रियान्वित करते देखा है .. ..

पर इस विषयक बाकी सभी किरदारों को और किरकिरीदारों को और फ़ोकटियों को और सामाजिक ठेकदारों को और धार्मिक अधर्मियों को धिक्कार !! .. जो अपने अन्य हितों और घृणित राजनीति और दूषित धर्मनीति का उपयोग कर जबरदस्ती उलझे उलझाए जा रहे हैं - और किसी की निजी ज़िन्दगी में दखलंदाज़ी कर किसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं - और उसे प्रताड़ित भी कर रहे हैं - वो भी उसी के हितैषी होने का ढोंग कर !! .. ..

यानि मेरी बात का सार केवल इतना कि ..
लड़की लड़का रज़ामंद .. गधे फ़ोकट में बन रहे अक्लमंद !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 28 November 2017

// नाक कटेगी नहीं - उंगलियां रुकने वाली नहीं .. तुम्हारी चमड़ी की तुम जानो .. ..//


एक जिम्मेदार भाजपाई ने बोला .. "जो देश के दुश्मन हैं - वे कांग्रेस के समर्थन में हैं - और जो देशभक्त हैं वह मोदी और भाजपा के समर्थन में हैं" .. ..

एक और जिम्मेदार ने तो ये भी कहा .. जो ऊँगली मोदी के खिलाफ उठेगी - वो काट दी जाएगी .. ..

कांग्रेस की एक इकाई ने सोशल मीडिया पर एक मीम पोस्ट किया जिसमें लिखा था - "तू चाय बेच" .. ..

कोई और सिंगल हड्डी नेता ने कहा - "हम नरिंदर मोदी का खाल उखड़वा देंगे" .. ..

किसी और ने भी कहा कि - "जो भंसाली का सर काट कर लाएगा उसे ५ करोड़ देंगे" .. ..

देश के कुछ कर्णधारों ने कहा - "दीपिका की नाक काट देंगे" .. ..

मेरी नुकीली प्रतिक्रिया .. ..

"तू चाय बेच" आपत्तिजनक हो मोदी भक्तों ने आपत्ति जता दी और पोस्ट करने वालों ने पोस्ट हटा दी .. और ये बात थी एक चायवाले के विरुद्ध जो देश का प्रधानमंत्री हो प्रधानमंत्री के पद की मर्यादाओं का ख्याल तक नहीं कर रहा है .. ..

"खाल उखड़वा देंगे" सीधे-सीधे हत्या की धमकी है - और इस पर तो कानूनी कार्यवाही होनी ही चाहिए .. पर चूँकि अब तक भी कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो ये मामला 'नरिंदर मोदी' का व्यक्तिगत मामला माना जाएगा - और इस मामले में प्रधानमंत्री का कुछ लेना देना नहीं .. और यदि हो तो कुछ तो करो - क्यों प्रधानमंत्री पद की ऐसी की तैसी होने दे रहे हो ?? .. ..

"दीपिका की नाक काट लेंगे" सीधे सीधे कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेकर दंगा फसाद करने और किसी को क्षति पहुंचाने की धमकी देने का मामला हो अब तक एफआईआर हो कार्यवाही हो जाना थी - पर नहीं हुई तो ये मामला भी दीपिका का व्यक्तिगत मामला माना जाएगा .. भले ही देश के अन्य करोड़ों न्यायप्रिय शांतिप्रिय समझदार लोग दीपिका के समर्थन में खड़े हों .. ..

"जो भंसाली का सर काट कर लाएगा उसे ५ करोड़ देंगे" मेरे हिसाब से धंधे का मामला हुआ - और यदि धंधा अवैध है तो कानून अपना काम करे .. ..

पर जनाब जरा गौर फरमाएं !! .. मैं गुजरात में कांग्रेस को समर्थन दे रहा हूँ और गुजरात के ही कम से कम ३८ % से ज्यादा लोग कांग्रेस को समर्थन देते रहे हैं .. और मैं हमेशा से मोदी के विरुद्ध ऊँगली हाथ मुक्का आवाज़ सर टांग आंखें भौहें आदि बहुत कुछ उठाता आया हूँ - और ऐसा ही देश के करोड़ों लोग भी कर रहे हैं .. तो ये धमकी कि हमारे हाथ काट लिए जाएंगे ये तो व्यक्तिगत ना हो सार्वजनिक धमकी हो गई .. और देश भक्ति का चोला ओढ़े कुछ टुच्चों द्वारा करोडो लोगों को "देश का दुश्मन" जैसी गाली बक देना तो स्वीकार्य और माफ़ हो ही नहीं सकता .. ..

इसलिए प्रतिकार में - मैं भारत सरकार से अपनी और ऐसे करोड़ों देशवासियों की जो मोदी की उचित निंदा करते हैं और उनका उपहास करते हैं सबकी सुरक्षा की गारंटी की मांग करता हूँ  .. और विदित हो कि ऐसा करना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है .. ..

और मैं भाजपा से उन करोड़ों लोगों को "देश का दुश्मन" जैसी गाली बकने के एवज में एक बार फिर नरेन्द्रभाई को सार्वजनिक रूप से कटुसत्य कहने की स्वीकृति की प्रत्याशा में कहना चाहूंगा .. कि नरेन्द्रभाई तो निहायत ही निकम्मे नकारा निर्लज्ज झूठे फेंकू फडतूस व्यक्ति हैं - जो देश के लिए हानिकारक हैं .. ..

किसी को कोई आपत्ति ?? .. हो तो हो !! .. दीपिका की नाक कटेगी नहीं - मेरी उंगलियां रुकने वाली नहीं .. और 'नरिंदर मोदी' की चमड़ी के बारे में दावा या अनुमान आपत्तिकर्ताओं पर छोड़ता हूँ .. हा !! हा !! हा !! .. !! सत्य मेव जयते !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 27 November 2017

// गरीब अपनी ग़ुरबत का कीचड कमल पर नहीं आपके थोबड़े पर फेंक रहा है ..//


प्रधानमंत्री के पद के कार्य और मर्यादाओं का त्याग कर - नरेन्द्रभाई आज गुजरात में बिना हिसाब दिए आपके हमारे पैसों से आयोजित खर्चीली रैली में एक बार फिर जुमलाए - और बोले .. विरोधियों ने इतना कीचड़ उछाला कि कमल खिलना आसान हो गया ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

नरेन्द्रभाई !! .. इतनी बेशर्मी ठीक नहीं .. ..
आपने देश से और गरीब से बहुत वायदे किए थे - और जब वो पूरे नहीं हुए तो आपके विरुद्ध आवाज़ें उठने लगीं .. और जब विरोधी आवाज़ों को आपने अनसुना किया और फिर डराने दबाने और कुचलने की कोशिशें की तो आपको गालियां पड़ना शुरू हुईं .. और जब गालियों का भी असर नहीं हुआ तो अब आपको कोसा जा रहा है .. और लोग अब काफी हैरान परेशान होने के बाद कुछ निर्भीक हो आपसे अपने हक़ के प्रश्न पूछ रहे हैं .. ..

पर आपके पास प्रश्नों के उत्तर नहीं होने के कारण - और आपकी नीयत खराब होने के कारण - आप ऊटपटांग बकवास पटक रहे हो .. मूल मुद्दों पर वांछित कार्यवाही ना कर एक बार फिर जुमले पर जुमले फेंके जा रहे हो और कमल-कीचड किए जा रहे हो - यानि सब कुछ गुड़ गोबर किए जा रहे हो .. ..

पर ध्यान रहे - कमल भले ही कीचड में खिलता हो - पर यदि कमल के ऊपर भी कीचड फिंकेगा या पड़ेगा तो कमल का भी थोबड़ा बिगड़ जाएगा - और वो नष्ट हो जाएगा !! .. ..

और नरेन्द्रभाई यकीन मानना - गरीब अपनी ग़ुरबत का कीचड कमल पर नहीं - आपके थोबड़े पर फेंक रहा है .. इसलिए मुगालते में नहीं रहना .. समझे !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 26 November 2017

// आज तो मन की बात का आकर्षण था "चाय" - लगा "चायवाला" गया तेल लेने ..//


आज भरी दोपहर पूरी दोपहर - मोदी ने सुबह क्या कहा गोदी मीडिया के पास बताने को कुछ नहीं था .. क्योंकि वो कुछ बोले ही नहीं थे - क्योंकि मोदी तो मन की बात बोले थे दिमाग से नहीं .. ..

पर हाँ गोदी मीडिया को कुछ ना कुछ तो बताना ही था - तो बड़े मज़े आए !! .. बार बार अनेक कमलगट्टों को छोटे-छोटे कागजी प्यालों में चाय पीते बताया जाता रहा - और इस दौरान सबके चेहरे पर थकान और उदासी और हताशा ऐसी दिख रही थी जैसे साहेब ने इनको जबरदस्ती किसी की मैय्यत में शोक जताने भेजा हो - और बेचारों को भूखे पेट चाय निगलनी पड़ रही हो .. या फिर पीने का स्टाइल कुछ ऐसा लग रहा था मानो बेवड़े कड़वे पेग निगल रहे हों .. ..

और मुझे तो इन सबकी अक्ल और इनके भविष्य पर तरस आया कि मोदी के बोल से ज्यादा महत्वपूर्ण चाय हो गई - क्योंकि स्पष्टतः समाचारों का मुख्य और केवल आकर्षण "चाय" था और लगा कि "चायवाला" अब गया तेल लेने .. ..

और मज़ा तो मुझे तब भी आया जब शाम को 'आप' के स्थापना दिवस पर अरविन्द केजरीवाल ने सभी भाजपाइयों को पाकिस्तान का मददगार साबित कर सबको "देशद्रोही" करार दे दिया .. .. और एक बार फिर गोदी मीडिया में सन्नाटा छाया हुआ है - ना निगलते बन रही है - ना उगलते बनेगी .. है ना !! .. ..

यानि चायवाला शॉक्स - केजरीवाल रॉक्स .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// आज से ठीक ५ साल पहले .. .. !! केजरीवाल !! .. .. ..//


आज से ठीक ५ साल पहले क्रांतिकारी अरविन्द केजरीवाल ने भारत की राजनीति में एक साहसिक अति आवश्यक शुरुआत करी थी .. और शायद तब से ही मुझे भी कुछ प्रेरणा मिली थी - कुछ कर गुजरने की .. और एक सहारा मिला था जिस पर विश्वास करके देशहित में कुछ किए जाने की संभावना दिखी थी .. ..

आज ५ साल बाद .. मेरे अनवरत प्रयास जारी हैं - और वो प्रेरणा अब विश्वास में बदल चुकी है - और वो सहारा ही मेरा संबल बन चुका है .. ..

और वो ५ साल पहले की शुरुआत अब सफलता से आगे बढ़ रही है - 'आप' के साथ .. ..

सभी साथियों और केजरीवाल जी को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं !! .. ..

और भक्तों को पैगाम .. भागो मत - सामने आओ - सामने से आओ - और सामना करो .. मैदान खुल्ला है .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// 'लव-जेहाद' या 'इंक़लाबे-प्रीत' जब मर्जी से - तो क्या क़ाज़ी कर लेगा और क्या गधे ..//


मियाँ बीवी राज़ी तो क्या करेगा क़ाज़ी ?? .. क़ाज़ी जाने !! .. है ना !! .. ..

धोबी धोबन को ले गया - पर गधा क्यूँ उदास ?? .. ये मैं बताता हूँ कि गधा क्यों उदास ..

क्योंकि उसे लगता है कि धोबन तो हिन्दू पर धोबी मुसलमान या फिर उल्टा पुल्टा .. .. तो क्या गधे भी धर्म से परेशान ?? .. .. गधे ही तो धर्म से परेशान !! .. वर्ना तो धर्म यही कहता है कि गधों की बातों पर ध्यान मत दो - बल्कि अपने कर्मों और अपने ईमान पर ध्यान दो .. और .. ईश्वर अल्लाह तो एक ही हैं .. है ना !! .. ..

इसलिए कहता हूँ कि जब 'लव-जेहाद' हो मर्जी से - या फिर 'इंक़लाबे-प्रीत' हो डंके की चोट - तो क़ाज़ी भी कुछ न कर सकेगा और गधे फ़ोकट परेशान होते रहेंगे .. होने दो .. नहीं क्या ?? .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 24 November 2017

// EVM पर तो पक्षपाती चुनाव आयोग के दावे ध्वस्त हुए .. यानि धांधली हुई !! ....//


मुझे याद है .. पंजाब और उत्तरप्रदेश के चुनाव पूर्व मैं यूपी में भाजपा की हार और पंजाब में 'आप' की जीत का अनुमान लगा ऐसा दावा भी कर रहा था और ऐसी कामना भी .. ..

पर जब परिणाम आए तो मैं काफी अचंभित हुआ था .. पर उलट परिणामों के कारणों का कोई आंकलन नहीं कर पा रहा था .. ..

और उसी दौरान EVM में की गई गड़बड़ियों को उलट परिणामों का मुख्य कारण बताने और मानने वालों ने इस विषयक अपनी बात कही थी - और खुल कर EVM एवं चुनाव आयोग और धांधली बाज़ों को दोषी बताते हुए खूब कोसा था .. ..

और उस वक्त भक्तों और भाजपा ने उन सभी का काफी उपहास भी किया था - ये बोलकर कि अब हार गए तो 'खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे' जैसी बात है - हार का बहाना EVM को बताना शर्मनाक है .. ..

पर अब EVM की पोलें परत दर परत खुल रही हैं - लगातार खुल रही हैं - और पक्षपाती चुनाव आयोग के दावे ध्वस्त हो रहे हैं - और गड़बड़ियां सामने आ रही हैं .. और चूँकि हर गड़बड़ी भाजपा के हित में ही गड़बड़ कर रही है - इसलिए साज़िश की बू आ रही है .. और ये बात कि निकट पूर्व के चुनावों में धांधली हुई थी पुख्ता होते जा रही है .. ..

एक बात और कि अब तो देश की जानी मानी भरोसेमंद हस्तियां भी EVM गड़बड़ी पर खुलकर बोल रही हैं और प्रश्न खड़े कर रही हैं .. कह सकते हैं कि जो बातें सबसे पहले केजरीवाल ने उठाई थीं वही बातें अब आम हो प्रखरता से बयान की जा रही हैं .. और विशेष ध्यान देने योग्य बात ये है कि पिछली बार जो भक्त और भाजपा उचक उचक EVM में धांधली के आरोपों का मज़ाक बना रहे थे वे इस बार सन्न हैं - जैसे मुहँ में दही की आइसक्रीम जम गई हो .. और गोदी मीडिया उदास है .. और चुनाव आयोग गूंगा बहरा अँधा मोदी का 'बंदरगाह' बना बैठा है ..

और ये सब स्थितियां मुझे अब यकीन करने पर मजबूर कर रही हैं कि यूपी पंजाब के मेरे पूर्व आंकलन में दोष नहीं था - बल्कि लाभदायक दोष EVM में पैवस्त करने की साज़िश हुई थी - जिसका प्रमाण यूपी में नगर निकायों के चुनावों से आ रही गड़बड़ियों के विश्वसनीय समाचारों से और पुख्ता हो रहा है .. ..

और इसलिए आज मैं भक्तो को ललकारते हुए कहना चाहूंगा कि - यदि हार का बहाना EVM को बताना शर्मनाक था और खिसियानी बिल्ली खम्बा नोच रही थी - तो कल्पना करें EVM धांधली से चुनाव जीतना कितना भयावह है और खारिशी श्वान खम्बे पर कर क्या रहा है ?? .. ..

इसलिए भक्तों !! .. तुम्हें समझाना चाहूंगा कि ऐसी बेवकूफाना भक्ति से बाज आओ जिसके कारण कहीं हमारा प्यारा सा प्रजातंत्र ही ना ध्वस्त हो जाए और तुम्हारा अस्तित्व भी खतरे में ना पड़ जाए .. ऐसे उन्माद का वातावरण मत बनाओ कि साज़िश महिमामंडित होने लगे और बेईमानी पर जीत के जश्न मनाए जानें लगें .. समझे .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// "पद्मावती" पर मरने मारने का सिलसिला शुरु .. अब 'आन-बान-शान' को चाटो !! ..//


भयावह समाचार !! .. जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में एक शव लटका मिला है .. और घटनास्थल पर १५ पत्थरों पर संदेश लिखे गए हैं .. और संदेश क्या जनाब बहुत सारे डायलॉग लिखे गए हैं - वो भी 'पद्मावती' से जुड़े डायलॉग .. मसलन - " सिर्फ पुतले नहीं लटकाते " .. ..

और पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि ये हत्या का मामला है - या हो सकता है आत्महत्या का हो .. ..

अब जांच होगी - और कानून 'कुछ तो भी करने वाला' अपना काम करेगा - और कोई दोषी या फिर फंसाया गया निर्दोष बख्शा भी नहीं जाएगा .. पर जब तक ये सब कुछ होगा मैं ''पद्मावती' वंशजी राजस्थान पुलिस को एक संदेश देना चाहूंगा कि ..

ये हत्या या आत्महत्या का मामला है और किसी बच्चे ने वहां जन्म नहीं लिया है - ये बात तो हमको भी स्पष्ट हो रही है - वो भी बिना मौक़ा-मुआयना किए .. पर जनाब क्या इस बात का कोई उत्तर है कि 'पद्मावती' प्रकरण में जिन लोगों ने नाक काटने या सर धड़ से अलग करने की हिंसक धमकियां दी थीं क्या उन्हें 'राष्ट्रमाता पद्मावती पुरूस्कार' से सुशोभित करने के इरादे तो नहीं ?? .. ..

और भक्तों से कहना चाहूंगा कि .. "पद्मावती" पर मरने मारने का सिलसिला शुरु .. आज एक भारतीय हिन्दू की जान गई है .. और अब वो तो दुबारा मरने से रहा .. पर अब नंबर तुम्हारा या हमारा भी लग सकता है .. तो अब 'आन-बान-शान' को चाटो - और इंतज़ार करो अगली वीर राजपुताना जैसी घटना घटित होने का - वो भी भगवान्-ईश्वर-राम भरोसे !! .. क्योंकि लगता है कि "खिलजी" तो अल्लाह भरोसे है ही .. नहीं क्या ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 21 November 2017

// माल्या की ही क्यों - भारत में तो हर नागरिक की जान को खतरा है !! .. ..//


अब लंदन कोर्ट में माल्या ने कहा है कि भारत में उसकी जान को खतरा है .. ..

मेरी खतरनाक प्रतिक्रिया .. ..

वाह !! अब तो टुच्चे भी टंच बात बोलने लगे हैं .. बिल्कुल सही कहा माल्या ने - भारत में उसकी जान को खतरा है इस बात की पुष्टि मैं भी करता हूँ .. और यदि माल्या चाहे तो मैं इस बात की लंदन कोर्ट में गवाही देने के लिए भी तैयार हूँ .. .. और वो इसलिए कि आज तो भारत में हर नागरिक की जान को खतरा है .. ..

आज हर वो नागरिक जो पद्मावती के समर्थन में खड़ा है उसकी जान को खतरा है - और हर वो नागरिक जो मोदी संघ भाजपा बजरंग दल विहिप करणी सेना आदि के विरोध में है उसकी जान को भी खतरा ही है - और हर वो नागरिक जिस पर गौमांस खाने का आरोप लगाया जा सके उसकी जान को खतरा है - और हर वो नागरिक जो अक्षम है गरीब है उसकी जान को खतरा है और साथ ही जो सक्षम है अमीर है उसकी जान को भी खतरा है - यहां तक की जिस भी टुच्चे से टुच्चे व्यक्ति को सिक्योरिटी दे दी गई है उसकी जान को भी तो खतरा ही है .. .. और तो और मेरे मत में हर भक्त को भी जान का खतरा है पर उसको इसका एहसास नहीं है क्योंकि उसके पास अक्ल नहीं है .. है ना !! .. ..

और जिसको आज की तारीख में जान का खतरा नहीं होगा उसे कल हो जाएगा .. ठीक वैसे ही जैसे हो सकता है कि जब माल्या भारत में ही था तो उससे भी किसी की जान को खतरा रहा हो - और जैसे कि कल भाजपा सरकार के हटने के बाद सरकारी संरक्षित दादाओं पर भी तो जान का खतरा हो ही सकता है नहीं क्या ?? .. ..

और शायद इसलिए ही मैं सोचता हूँ कि माल्या सही कह रहा है .. पर यदि वो भारतीय है और मर्द की औलाद तो उसे भारत लौटना चाहिए और बहादुरी का परिचय देना चाहिए - ठीक वैसे ही जैसे हम दे रहे हैं और भारत में रह रहे हैं - पूरी बहादुरी और निर्भीकता के साथ .. ..

और शायद इसलिए ही मुझे लगता है कि अब भारत पर तालिबानी हो जाने का खतरा भी बेमानी है .. क्योंकि मेरा देश तालिबानी हो चुका है .. .. क्योंकि देश में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है .. ..

और जिसका एक उदाहरण तो यही है कि यही माल्या लंदन में है क्योंकि कल भारत में कानून उससे ऊपर नहीं था - और आज वो भारत इसलिए नहीं आएगा क्योंकि यहां कानून का राज बचा ही नहीं है .. ..

तो किया क्या जाए ?? .. मेरी सोच है कि सबसे पहले ऐसी सरकार को लाया जाए जो इस देश में कानून का राज्य स्थापित कर सके .. और संविधान का निष्ठा से परिपालन करा सके .. और हर नागरिक को बिना किसी भय के जीने का अवसर दिला सके .. और इसके लिए सबसे अव्वल तो ऐसी सरकार को हटाना होगा जिसके मंत्री खुद धमकियां देते हों और गुंडों की भाषा बोलते हों - बजाय इसके कि वो हर नागरिक को सम्मान और संरक्षण देने का कर्त्तव्य निभाते हों .. ..

और यदि ऐसा होता है तो मेरा दावा है कि माल्या भारत में होगा - और अपने किए की सजा भी भुक्तेगा .. शर्तिया !! .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Monday 20 November 2017

// कर दी ना चिल्लर वाली बात .. " माँ " होना भी क्या कोई पेशा होता है ?? .. छिः .. ..//


नोटबंदी के फायदे !! तौबा !! .. छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर अब वो कह रहे हैं कि नोटबंदी के फलस्वरूप 'चिल्लर' के भाव बढ़ गए .. ..

लगता तो कुछ अटपटा सा ही है - वैसे ठीक भी है .. बात खेत की हो या खलिहान की - जुमलेबाजों को क्या फर्क पड़ता है - कहीं की कहीं जोड़ टिका चिपका देने में इनको महारथ जो हासिल है .. ..

वैसे ईमानदारी से और दिल की सही बात बताऊँ ?? .. जब से सुना है कि छिल्लर से जब पूछा गया कि वो कौन सा पेशा (प्रोफेशन) है जिसके लिए सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए ?? और उसने जवाब दिया .. माँ - माँ ............. .. तब से ही मुझे एक कॉमेडियन की वो कॉमेडी गुदगुदा रही है - जिसमें वो बताते हैं कि - याद कर के गए थे 'फ्रेंड' के ऊपर निबंध - परीक्षा में आ गया 'फादर' के ऊपर .. पर उन्होंने लिख मारा पूरा निबंध 'फ्रेंड' की जगह 'फादर' लिख कर .. मसलन .. "आई हैव सिक्स फ्रेंड्स, मोहनलाल इस माय बेस्ट फ्रेंड" की जगह लिख आए - "आई हैव सिक्स फादर्स, मोहनलाल इस माय बेस्ट फादर" .. ..

इसलिए मैं सोचता हूँ कि यदि वो नोटबंदी के अनेक अजीबोगरीब और अजीबोअमीर फायदे गिनाते रहते हैं तो ठीक ही है .. उनको भी कहाँ नोट या चिल्लर या छिल्लर या फिर 'फ्रेंड' और 'फादर' और 'माँ' के ही विषय में पूरी जानकारी है .. ..

और शायद इन संस्कारियों को तो ये भी ज्ञान नहीं कि माँ अपने आप में एक रिश्ता है पेशा (प्रोफेशन) नहीं - और गाय पालना एक प्रोफेशन हो सकता है पर माँ को पाला नहीं जाता - अपितु पालने का काम तो माँ ही करती है .. ..

यानि सब गोलमाल है भाई सब गोलमाल है .. और लगता है बहुत कुछ 'फिक्स्ड' भी है .. नहीं क्या ??

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// ये टुच्ची-टुच्ची हरकतें क्यों ?? .. अब शिलालेख पर विवाद क्यों ?? .. ..//


तौबा !! .. अब चित्तौड़ किले के बाहर लगे शिलालेख पर विवाद - जिस पर बताते हैं कि पुरातत्व विभाग के हवाले से लिखा है कि कौन से शीशे में खिलजी ने पद्मावती की झलक देखी थी !! .. ..

मैं तो कहता हूँ आगरा के ताज महल के पहले ढहा दो चित्तौड़ का वो मनहूस किला जहां वीरांगना पद्मावती जौहर को मजबूर हुई थीं ..

और मैं तो यह भी कहूंगा कि बर्खास्त कर दो उस दिल्ली की केजरीवाल सरकार को जिस दिल्ली की सल्तनत का शासक अलाउद्दीन खिलजी था ..

और मैं तो यहां तक भी कहूंगा कि हटा भगा दो मोदी को जो अब दिल्ली में बैठा देश को अपनी सल्तनत समझने लगा है .. ..

और फिर देश की राजधानी दिल्ली भी बदल डालो !! .. .. व्हाट एन आईडिया !! .. ..

तो पता करो तो कि ये दीन दयाल उपाध्याय कहाँ पैदा हुए थे और कहाँ कहाँ जौहर दिखा गए .. .. नई राजधानी वहीं बनाना .. राजधानी के बीच में ३ किलोमीटर की प्रतिमा बनाना और बॉउंड्री सेना के टैंकों से निर्मित कर देना .. या ऐसा ही कुछ तो भी कर देना !! .. ..

यानि मेरा मतलब ये है कि करो तो शानदार जानदार करो - क्यों ये टुच्ची-टुच्ची हरकतें पटक अपनी कौम को शर्मिंदा कर रहे हो - और पूरे हिंदुओं की जगहंसाई करवा रहे हो ?? .. समझे देश के करणी कर्णधारों !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// मोदी को हराना हटाना देशहित में आवश्यक क्यों ?? .. ..//


गुजरात चुनाव पर गरमाया माहौल अब पद्मावती माहौल के ठंडे पड़ने के साथ ही उबाल खाएगा .. ..

और अब तक की स्थितियां कुछ ऐसी लग रहीं हैं कि तमाम पक्षों और पक्षकारों और चाटुकारों और मक्कारों तक के द्वारा कम से कम एक तथ्य पर एक राय होती दिख रही है कि - मोदी प्रभाव ठंडा पड़ रहा है - और हर कोई जान मान गया है कि मोदी सरकार असफल रही है - और रूपानी सरकार और विकास या अन्य जरूरी मुद्दों पर तो कोई बात ही नहीं हो रही है .. ..

और उधर सबका मानना है कि राहुल गांधी में गजब का सकारात्मक बदलाव आया है और कांग्रेस जो पहले रेस में ही नहीं थी अब रेस में आ गई है - और हार्दिक अल्पेश मेवानी आदि छोरों के समर्थन से और मज़बूत हो रही है .. ..

पर इन तथ्यों के बावजूद ज्यादातर लोग अब भी यही कह रहे हैं मान रहे हैं और आंकलन कर रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए - जीत तो मोदी की ही होगी .. और ऐसा मानने वालों में मेरा दोस्त भक्तू भी शामिल है .. ..

तो मैंने भक्तू से पूछ ही लिया कि जीत मोदी की ही क्यों होगी ?? .. तो भक्तू ने भी बहुत सटीक जवाब दे मुझे थोड़ा चकित कर दिया .. भक्तू बोला कि जीत मोदी की इसलिए होगी क्योंकि मोदी बहुत सक्षम और ताकतवर और तिकडमी भी हो गए हैं .. तथा वो धनबल और बाहुबल के भी धनी हो गए हैं .. और तमाम साधन संपन्न .. और फिर उनके मातहत चुनाव जिताऊ एक्सपर्ट अमित शाह और ऊपर हिन्दू झंडाबरदार संघ भी है .. और इसलिए उनको हराना या हटाना अब बहुत मुश्किल है .. ..

और मैंने भक्तू को गले लगा लिया .. और कह दिया .. तूने पहली बार सही बात की है - और इसलिए ही मैं ये मानता हूँ कि मोदी को हराना और हटाना देशहित में अब बहुत ही आवश्यक हो गया है .. ..

और भक्तू सकपका गया .. लेकिन फिर सोच कर बोला - बात तो तुम भी सही कह रहे हो दोस्त .. ..

इसलिए मित्रों आप से मुझे बस यही कहना है कि मैं तो पूरी कोशिश कर रहा हूँ - और अब तो भक्तू भी समझने लगा है - अब आप भी मोदी को हराने हटाने और प्रजातंत्र को बचाने और देश को गर्त में जाने से बचाने के लिए पूरी कोशिश करें - देशहित में !! .. धन्यवाद !! .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 19 November 2017

// अर्थव्यवस्था पर घोर पाखंड ? .. या गिरती अर्थव्यवस्था पर घनघोर पाखंड ?? ..//


एक हैं राहुल पंजे वाले - यानि राहुल गांधी .. और एक हैं राहुल कमल वाले - यानि पत्रकार राहुल कंवल .. ..

और राहुल कमल वाले कुछ ऐसे तड़प झड़प कर ट्वीटें हैं कि उनके घोर पाखंड की बानगी पर गौर करें .. ..

/ .. अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाले लोग इस बारे में कोई भी अच्छी खबर आने पर तुरंत खामियां ढूंढने लगते हैं .. घोर पाखंड .. राहुल कंवल .. ../

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

/ .. अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वाले लोग इस बारे में प्रत्येक बुरी खबर आने पर तुरंत टेके लगाने लगते हैं .. घनघोर पाखंड .. ब्रह्म प्रकाश दुआ .. ../

उपरोक्त प्रतिक्रिया देने से मेरा आशय केवल इतना है कि .. ..

यदि आप खुद बकवास करने के आदी हैं तो फिर दूसरे की बकवास करने पर विलाप क्यों ?? .. ..
और यदि आप खुद बकवास नहीं करते तो दूसरों की बातें आपको बकवास लगती ही क्यों ?? .. ..
और यदि आपके विरोधी ने चोरी करी थी तो आपको भी चोरी करने का अधिकार क्यूँ ?? .. ..
और यदि चोरी आपने करी है तो चोरी करना पुण्य क्यों ?? .. ..

और राहुल कंवल जी .. यदि उपरोक्त गूढ़ दार्शनिक प्रश्न तुम्हारे साहेब भी तुम्हे ना समझा सकें तो फिर कुछ आसान से प्रश्नों का ही उत्तर दे मारो .. ..

आपकी ही स्वीकारोक्ति अनुसार ये अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक खबरें निरंतर आ ही क्यों रही हैं - देश में महंगाई बढ़ गई है या पाखंडियों की संख्या ?? .. या फिर देश में बेरोजगार ज्यादा हैं या घोर पाखंडी ?? .. या फिर मीडिया में बिकाऊ पत्रकार ज्यादा हैं या घनघोर पाखंडी ?? .. ..

अरे चौथे खम्बे पर चढ़े राहुल कंवल जी !! .. जरा खम्बे से नीचे जमीन पर उतरो - और एक बार ईमानदारी से अपने दिल पर हाथ रखकर भी चिंतन मनन कर मारो कि - ये अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक खबरें आ ही क्यों रहीं हैं - और चोट किसको पहुँच रही है .. मोदी को - या तुम को - या गरीब जनता को ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 18 November 2017

// तो सेंसर बोर्ड को गायों के आधार कार्ड बनाने का राष्ट्रीय कार्य सौंप दो ना .. ..//


सुनते हैं सेंसर बोर्ड ने भी पद्मावती फिल्म के बारे में कुछ कहा है .. अब तो हद्द हो गई - तू कौन मैं खामख्वाह ?? .. ..

यानि बेशर्मी की भी हद्द हो गई !! .. अब जब पूरी सरकार और पूरी राजपूत जमात - और पूरा मीडिया - और देश के नामी पत्रकार - भंसाली - पादुकोण - पूरा बॉलीवुड - पूरा सोशल मीडिया - व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी - और यहां तक कि बेचारे करणी सेना वाले तक - पद्मावती फिल्म के बारे में सभी मुद्दे शिद्दत से निपटाने के लिए लगे पड़े हैं - लगे पड़े हैं - लगे पड़े हैं .. तो ऐसे में बीच में कूद कर फटी में टांग अड़ाना और फिल्म से जुड़े मुद्दों पर बयानबाज़ी करना क्या सेंसर बोर्ड जैसी संस्कारी यशस्वी संस्था - जिस में पहलाज को निकाल हाले फिलाले प्रसून को घुसेड़ा है - शोभा देता है ?? .. ..

अरे क्या सेंसर बोर्ड के पास और कोई काम नहीं ?? .. यदि नहीं तो बेचारों को कहीं और जोत दो ना .. मसलन सरकार और सरकारी मंत्रियों को सेंस की बात करना सिखाना .. या फिर गायों के खुरों के निशान ले पूरी फोटो ले आधार नंबर आवंटित कर आधार कार्ड बना गले में लटकाने का राष्ट्रीय कार्य दे दो ना !! .. बेचारे कब तक फालतू बैठेंगे .. नहीं क्या !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// अब इंतज़ार करें .. वीरांगना चम्पावती और वीर चम्पतलाल का !! .. ..//


चर्चित फिल्म पद्मावती मैंने देखी नहीं क्योंकि भंसाली ने दिखाई नहीं ..
हनीप्रीत भी मैंने देखी नहीं ना ही उनकी चर्चित गतिविधियां .. ..

पर जय हो टीवी की - सबकुछ दिखला दिया - सच भी झूठ भी .. और पका दिया .. महारानी की प्रतिष्ठा का विवाद भी देख लिया और नौकरानी का महारानी जैसा प्रभाव भी ..

और इस दौरान हमारी हर संवैधानिक व्यवस्था को भी मैंने देख लिया .. क्या तो कानून व्यवस्था क्या न्याय व्यवस्था  क्या जनप्रतिनिधि क्या सरकार क्या सरकारी मंत्रालय क्या सेंसर बोर्ड और क्या ढेर सारे आयोग आदि - सब के सब बेकार नकारा लिसलिसे लुंजपुंज !! .. ..

इसलिए अब मेरे सामने प्रश्न ये नहीं है कि हनीप्रीत का क्या होगा - या हनीप्रीत के खिलजी का क्या होगा - या फिर पद्मावती का क्या होगा - या भंसाली पादुकोण का क्या होगा ?? ..

मेरे सामने तो अब केवल एक ही प्रश्न है कि मोदी और हमारी संवैधानिक संस्थाओं और देश की दशा दिशा का क्या होगा ?? ..

और दिमाग में कौतूहल केवल इतना सा है कि पद्मावती के बाद कौन सी चम्पावती और कौन से चम्पतलाल हमारे चौथे खम्बे पर चढ़ कर बांग देते हैं और करतब दिखाते दिखाते वायरल होते हैं ..

वैसे मौसम को देखते हुए मुझे लगता है कि अगली चम्पावती या चम्पतलाल का संबंध देश प्रेम या देश भक्ति से होगा .. क्योंकि आजमाया हुआ लाभकारी जेनएयू प्रकरण पुराना हो चला है - और हार्दिक पद्मावती मंदिर जैसे प्रकरण अब उल्टे हानिकारक सिद्ध हो रहे हैं - और चुनाव सर पर हैं ..

और क्रिया करम के लेखे जोखे की सीडी अभी तक कोरी खाली हो चलाने लायक तक नहीं है  .. और फिर इस बार ईवीएम के साथ वीवीपैट भी चलनी है .. .. 

और बहनों और भाइयों !! ६ करोड़ गुजरातियों का मूड सिवाय देशप्रेम और देशभक्ति के अलावा सकारात्मक हो पाएगा लगता नहीं .. क्योंकि विकास भी तो वैसे ही पागल हो चुका है .. है ना !!

तो इंतज़ार करें .. वीरांगना चम्पावती और वीर चम्पतलाल का !! .. ..
!! वंदे मातरम् !! भारत माता की जय !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Friday 17 November 2017

// ज़ुल्फ़ें लहराते ही ओले पड़े .. मुद्दा उठ गया - राम मंदिर के आर्थिक भ्रष्टाचार का ....//


ये लो !! .. उधर पद्मावती प्रकरण उलझते ही जा रहा है - या उलझाया जा रहा है - और कोई सुलझाने वाला नहीं है .. और इधर श्री श्री निकल पड़े राम मंदिर मुद्दा सुलझाने .. ..

पर ज़ुल्फ़ें लहराते ही ओले पड़े .. मुद्दा उठ गया - राम मंदिर के आर्थिक भ्रष्टाचार का .. ..

इसलिए श्री श्री को बहुत-बहुत धन्यवाद .. बस ऐसे ही लगे रहो ताकि लोगों के समक्ष ये भी बात साफ़ हो सके कि दूसरों पर उंगलिया उठाने वाले और गालियां निकालने वाले ये लोग कितने पाखंडी हैं और धर्म की आड़ में कैसे-कैसे शर्मनाक कुकृत्य करने वाले अधर्मी हैं .. ..

वैसे पद्मावती प्रकरण जैसी ही उलझन व्याप्त देख श्री श्री ने पल्ला झाड़ ये भी कह दिया कि अभी उनके पास कोई प्लान नहीं है - अभी तो केवल सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है .. .. यानि फोकटी जुबानी जमा खर्च .. और हाल ये है कि चाह कर भी और लाख कोशिशों के बावजूद भी बिना मुसलमान भाइयों पर दोषारोपण किए मिमियाना पड़ रहा है .. और हिन्दुओं को शर्मसार होना पड़ रहा है .. क्योंकि जुबानी जमा खर्च क्या हुआ बताने की हिम्मत तक नहीं हुई - और करोड़ों रुपयों के जमा खर्च का हिसाब किसी के भी द्वारा बताने की औकात नहीं .. क्योंकि मुझे लगता है कि ..

" राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट " ..
ये सुनते सुनते टुच्चे भक्त लोगों ने पता है क्या कर दिया ?? ..
" राम नाम से लूट है लूट जितना चाहे लूट " .. ..

और यदि ऐसा नहीं है तो आज मैं श्री श्री को चैलेंज करता हूँ कि यदि मध्यस्थता का बहुत शौक है तो पहले हमें ये खुलासा तो करो / करवाओ कि .. 

सर्वप्रथम तुम कौन - और तुम्हारी जिम्मेदारी और जवाबदारी और तुम्हारा अधिकार और भरोसा क्या और कितना ?? ..

और यदि राम मंदिर बना तो कुल लागत कितनी आएगी ?? ..
राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक कितना पैसा इकठ्ठा किया गया ?? ..
राम मंदिर निर्माण के लिए पैसा कब इकठ्ठा किया गया ?? ..
राम मंदिर निर्माण के लिए किस-किस ने पैसा इकठ्ठा किया ?? ..
राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू की गई गतिविधियों में अब तक किस-किस मद में कितना-कितना पैसा खर्च किया जा चुका है ?? ..
राम मंदिर निर्माण हेतु क्या अब तक कोई सरकारी पैसा भी खर्च हुआ है ?? .. और यदि हाँ तो कितना - और किस सरकार का ?? ..
राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठे किए गए पैसे में से कितना पैसा बचा है ?? ..
राम मंदिर निर्माण हेतु इकट्ठे किए गए पैसे में से बचा पैसा आज की तारीख में कहाँ और किसके आधिपत्य में है ?? ..

और क्या कोई भी हिन्दू यह भरोसा दिला पाएगा कि यदि राम मंदिर निर्माण में एक भी पैसे का भ्रष्टाचार उजागर होता है तो 'सौगंध राम की' मंदिर निर्माण से पहले उस भ्रष्टाचारी को सज़ा दी जाएगी - और उसके बाद ही ऐसे पैसे को पृथक कर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करने दिया जाएगा ?? ..

मुझे पूरा भरोसा है कि जो सच्चा राम भक्त होगा वो मुझ से सहमत होगा और अंदर की बात समझेगा .. बाक़ी भक्त का क्या - वो तो बस आह्लादित हो हमेशा की तरह एक सांस में चिल्लाता रहेगा - "जय श्री राम" - "मोदी !! मोदी !! मोदी!!" .. है ना !! .. .. !! जय श्री राम !! .. ..

पुनश्च: अब यदि कोई कहता है कि "एक-एक पैसे का हिसाब है" - पर बताएंगे नहीं - तो समझ लीजिएगा कि मेरा ये लेख १००% टंच सही .. और आप इसे भाजपा के चंदे प्रकरण के ठीक जैसा ही मान सकते हैं .. .. धन्यवाद !!   

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 16 November 2017

// अंतर्राष्ट्रीय बारात का स्वागत है .. दिल बड़ा है - और दिमाग भी खुल्ला ही रखते हैं ..//


ये लो !! कर लो बात !! .. साहेब ने आसियान देशों के सभी १० देशों के राष्ट्राध्यक्षों को गणतंत्र दिवस पर भारत आने का न्यौता दे दिया .. और सभी ने न्यौता स्वीकार भी कर लिया .. ..

मैं कहता नहीं था कि जो बिना सलाह नोटबंदी कर सकता है - वो कुछ भी कर सकता है .. ..

और वैसे भी सुना है कि छड़ों को बारात का क्रेज तो यूँ भी रहता ही है .. ..

तो अंतर्राष्ट्रीय बारात का स्वागत है .. आ जाओ .. कितनेsss आओगे .. हमारा दिल बहुत बड़ा है .. और इधर तो हमारेवाले दिमाग भी खुल्ला ही रखते हैं .. समझे !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// हार्दिक का साहेब से मुकाबला करना ही बेमानी .. ये अंदर की बात है !! .. ..//


हार्दिक ने २२ की उम्र में वो कर दिखाया वो भी प्रमाण के साथ .. ..
जो .. 
साहेब उम्र के उसी पड़ाव पर करके भी ताउम्र सार्वजानिक या प्रमाणित करने की हिम्मत तक नहीं कर सके .. ..

और चुनाव के मौसम में चुनाव की खातिर देश के चौथे खंबे के मार्फ़त समाज के अनेक कुकुरमुत्ते खूँटों द्वारा समाज के ज्ञान की ऐसी की तैसी की जाकर जानकारियों में गजब का इज़ाफ़ा किया जा रहा है .. यानि जानकारी भी कैसी - बिल्कुल बेहद अंदर वाली शुद्ध अंदरूनी .. ..  

इसलिए मैं भी आपको एक जानकारी देता चलूँ .. हार्दिक तो बहुत कुछ कर सकते हैं - पर साहेब कुछ नहीं .. और इसलिए हार्दिक का साहेब से मुकाबला करना बेमानी होगा !! .. ..

और ये अंदर की बात है !! .. है ना !! .. इसलिए चुनाव परिणामों का इंतज़ार करें .. हा !! हा !!हा !! .. .. 

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 15 November 2017

// राम मंदिर विवाद में कई जुटे कई जुते - निपटारा यानि उलझाव होना तय ..//


गोदी मीडिया में चले सुर्ख समाचार के अनुसार - राम मंदिर विवाद सुलझाने में जुटे श्री श्री रविशंकर - सीएम योगी से की मुलाकात .. ..

रामदेव भी अब जुट गए लगते हैं और आशान्वित हो इस मुलाक़ात से उछल पड़े हैं .. ..
और भाजपा प्रचार प्रसार में जुटी पड़ी है .. ..

और उधर इस मामले में अलग थलग एक सु स्वामी हैं - जो मामले के निपटारे की भविष्यवाणी करके बैठे हैं .. होंगे कुछ उनके भी अरमान - क्या पता !! .. ..

और मुझे तो साफ़ हो रहा है कि भक्तों को भी 'जोत' दिया गया है - और वो भी जुट गए हैं .. ..
यानि अब मौका ताड़ जुटाई जुताई का दौर चलाया गया है .. ..

और जुते हुए कई भक्त तो व्यक्त भी कर चुके हैं कि आस्था के इस मामले में न्यायालय का तो कोई मतलब ही नहीं रह गया .. ये तो छोटा सा विवाद है जिसे विवादित छुटभैये और लिलिपुट ही निपटा मारेंगे - साहेब के संरक्षण में !! .. ..

और इसका निपटारा - उलझाव के अलावा और कुछ नहीं होना है .. या फिर हो सकता है कि मुद्दे को 'सलटा' दिया जाकर सुलझा लिया बता दिया जाए !! .. ..

इसलिए उच्चतम न्यायालय को भी कभी इस मुद्दे को सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा - मुझे संदेह है !! .. ..

!! जय श्री राम !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// पप्पू गलत - रूपाणी सही - पागल 'विकास' नहीं 'विकास के पापा' हुए .. ..//


पप्पू बोले थे .. " विकास पागल हो गया है " .. ..

विकास के पापा बोले थे .. " मैं ही गुजरात - मैं ही विकास " .. ..

अब गुजरात के सीएम विजय रूपाणी बोले हैं .. " विकास पागल नहीं हुआ है - वो पागल हो गए हैं " .. ..

मेरा निष्कर्ष .. ..

पप्पू गलत हैं - विजय रूपाणी सही है .. क्योंकि पागल विकास नहीं हुआ है - बल्कि पागल तो 'वो' हो गए हैं - ' विकास के पापा ' !! .. ..

तो भक्तो !! - ताली पीटो छे ?? या माथा कूटो छे ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// 'पप्पू' बैन - 'फेंकू' चलेगा .. ..//


तरोताज़ा समाचार .. चुनाव आयोग ने भाजपा को निर्देशित कर 'पप्पू' शब्द इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है !! .. ..

सही किया .. क्योंकि 'पप्पू' बड़ा हो गया है !! .. ..

और ये भी सही किया कि 'फेंकू' पर अब तक कोई रोक नहीं .. ..
क्योंकि फेंकना रुका भी तो नहीं .. .. है ना !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// आई ला !! .. यानि पूरी दुनिया में नोटबंदी ?? .. .. तौबा !! .. ..//


यादगार दावा तो याद ही होगा .. नोटबंदी से आतंकवाद ख़त्म होगा !! .. फिर यादगार बयानात भी कि नोटबंदी से आतंकवाद बहुत कुछ ख़त्म हो गया !! .. ..

और अब साहेब ने आसियान देशों की महफ़िल में फ़रमाया है कि दुनिया के सभी देशों को मिलकर आतंकवाद को ख़त्म करने का प्रयास करना होगा .. ..

आई ला !! .. यानि पूरी दुनिया में नोटबंदी ?? .. .. तौबा !! .. ..

हाँ ठीक भी है !! .. क्योंकि नोटबंदी के अलावा भी आतंकवाद के विरुद्ध कौन सा उपाय आज तक कारगर हुआ है ?? .. ..

बल्कि मैं तो कहता हूँ कि ये नोटबंदी कई मर्ज़ों की दवा साबित हुई है .. मसलन कालाधन इस ने ख़त्म कर सफ़ेद कर दिया - अर्थव्यवस्था इसने ठिकाने लगा दी - विपक्षियों को कमजोर कर दिया - गरीब को आशान्वित कर दिया - मध्य्मवर्ग और छोटे व्यापारियों किसानों को तो कुछ कहने लायक ही नहीं छोड़ा - और बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों की बल्ले बल्ले कर दी .. और तो और देह व्यापार में भी भारी कमी आ गई .. यानि आतंकवाद उन्मूलन से लेकर सबकुछ सकारात्मक सिद्ध हुआ कि नहीं ?? .. ..

इसलिए मुझे लगता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्याप्त आतंकवाद के खात्मे के लिए हमारे अंतर्राष्ट्रीय नेता मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया उपाय नोटबंदी के अलावा और कोई अन्य उपाय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कारगर सिद्ध नहीं होगा !! .. ..

इसलिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मेरा कहना है कि - आखिर सब कुछ हम अकेले ही क्यों झेलें ?? .. और तो और अति आतंकवाद और मोदी दोनों को ही केवल हम ही क्यों झेलें ?? .. हम तो 'वसुधैव कुटुम्बकम्' में विश्वास करने वाले लोग हैं - इसलिए अब थोड़ा मोदी जी की आप भी सुनो और थोड़ा आप भी झेलो .. समझे !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 14 November 2017

// जूते भिगो लिए हों तो उपयोग कर मारो - वरना भीगे जूते रखने के अपराध में .. ..//


छत्तीसगढ़ी पत्रकार के पास छत्तीसगढ़ी मंत्री की सीडी थी - जिसका उपयोग हो सकता था .. पत्रकार को आननफानन दिल्ली से रात में गिरफ्तार कर लिया गया .. ..

किसी बन्दे ने हार्दिक पटेल की सीडी सार्वजानिक कर दी - और सीडी का उपयोग कर ही लिया गया .. पर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई .. ..

उपरोक्त तथ्यों से एक गजब की सीख मिलती है .. ..

ढींगामस्ती व्याप्त इस राज में किसी भी हॉट या घातक वस्तु या बात के उपयोग की संभावनाओं को फ़ोकट में बरकरार ना रखें - बल्कि उसका यथाशीघ्र उपयोग कर ही मारें .. ..

मसलन यदि आपने जुमलेबाजों को सूतने के लिए अपने जूते भिगो लिए हों - तो जूतों के उपयोग करने में किस बात का इंतज़ार या देरी ?? .. शुरू हो जाओ .. दे दनादन दे !! .. ..

अन्यथा हो सकता है कि आपको जूते भिगो कर रखने के जुर्म में ही गिरफ्तार कर लिया जाए .. समझे !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// समाधान केवल केजरीवाल के पास .. मोदी तो ठहरे ठनठनगोपाल .. ..//


दिल्ली में प्रदूषण है - और प्रदूषण पूरे देश में अन्यत्र भी है - और दिल्ली से अधिक भी है - और तो और पूरा विश्व ही प्रदूषण की चपेट में है .. और किसी को समाधान सूझ नहीं रहा है .. ..

पर ऐसा कह कर हम विषय से भटक नहीं जाएं इसलिए मूल बात पर ही टिकना चाहूंगा कि - दिल्ली में प्रदूषण है .. क्योंकि आखिर शैतानी निर्विवाद सत्य बात तो यही है कि दिल्ली में तो प्रदूषण है ही .. ..

और तमाम दिग्गज और भक्त दिल्ली के प्रदूषण में अपने दिमाग ज्ञान और इज़्ज़त का भाजीपाला करवा चुके हैं .. मसलन - ऑड-इवन शुरू क्यों नहीं किया - इवन-ऑड से क्या हुआ था क्या हो जाएगा - दोपहियों को छूट क्यों - महिलाओं को छूट क्यों नहीं - दिल्ली से सटे राज्यों में पराली जलाना बंद क्यों नहीं हुआ - दिल्ली में भी तो पराली जलाई गई - पंजाब से आप के विधायक पराली जलाते पाए गए तो दिल्लीवालों को पराली के विरुद्ध बोलने का क्या अधिकार - डीज़ल गाड़ियों पर रोक क्यों नहीं - ट्रकों पर रोक से क्या हो जाएगा - खटारा वाहन क्यों - खट्टर से मुलाक़ात क्यों - अमरिंदर मिल कर क्या उखाड़ लेते जो नहीं मिल कर उखाड़ लेंगे - नई बसें क्यों नहीं खरीदीं - डस्ट वैक्यूम क्लीनर क्यों नहीं खरीदे - पैसे की कमी थी तो बिजली पानी मुफ्त क्यों - ये पेड़ों पर पानी के छिकड़ाव करने से क्या हो जाएगा .. अरे इन सब तमाशों से क्या हो जाएगा - सब मिलकर बैठकर समाधान क्यों नहीं निकालते .. जी हाँ बैठकर !! .. ..

और फिर अंतिम सदाबहार निष्कर्ष कि ये केजरीवाल नाटक क्यों करते रहते हैं - कुछ करते क्यों नहीं ?? .. ..

पर लगता है कि किसी के पास कोई पुख्ता समाधान नहीं है .. पर शायद मेरे पास इस समस्या का प्रदूषण रहित समाधान है .. ..

और समाधान ये है कि .. ..

प्रदूषण पर विश्वव्यापी चर्चा होनी चाहिए - पर सारी चर्चा दिल्ली को ही प्रदूषण का एपिसेंटर मानकर ही होनी चाहिए .. और केजरीवाल को तो पूरे विश्व के प्रदूषण पर ही घेरते रहना चाहिए .. क्योंकि समाधान वहीं से निकलेगा .. ..

और ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि अव्वल तो चर्चा करते रहने मात्र से किसी को समाधान ना करने का दोषी नहीं ठहराया जा सकेगा .. और फिर इस समस्या का समाधान तो केवल केजरीवाल के पास ही है - यकीनन !! .. ..

और यकीन नहीं हो तो प्रत्यक्ष में प्रमाण पर गौर करें .. खांसी के मालिक केजरीवाल की इस प्रदूषण में भी खांसी गायब है - और बाकी सबको लगता है जबरदस्त ठसका लग गया है - और सब जवाबदार खुर्र खुर्र खुर्र अपना गला खंखार रहे हैं .. है ना !! .. ..

और हाँ अंत में एक हिदायत भी .. कल वाराणसी देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा .. पर खबरदार जो गला खंखारने की ज़ुर्रत करी - गला घोंट दिया जाएगा - समझे !! .. ..

और वैसे भी इस समस्या का समाधान मोदी या योगी के पास हो - असंभव !! .. क्योंकि इन महानुभावों के पास तो किसी भी समस्या का समाधान नहीं है .. ये तो ठहरे ठनठनगोपाल .. ना लीपने के ना पोतने के .. समझे !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Sunday 12 November 2017

// राम मंदिर मोदी भरोसे .. और विकास राम भरोसे .. ..//


अब आपने अक्सर ये कथन तो सुना ही होगा .. 
/ .. अयोध्या में राम मंदिर अभी नहीं तो कभी नहीं .. ../

पर क्या आपने उपरोक्त कथन के इतर कभी ये भी सुना है कि ..
/ .. देश में विकास अभी नहीं तो कभी नहीं .. ../

हा !! हा !! हा !! .. नहीं सुना ना !! .. तो क्या कारण ?? .. कारण मैं बताता हूँ .. ..

ये जितने पट्टाधारी हिन्दू राष्ट्रभक्त हैं ना इन्हें वाकई लगता है कि ये मोदी ही हैं जो अयोध्या में राम मंदिर बनवा सकते हैं - और वो भी केवल तब तक जब तक मोदी सत्ता में हैं .. क्योंकि उन्हें भी पता है कि मोदी की औकात सत्ता में ना रहने पर कैसी और कितनी गिरी हुई होगी .. और उन्हें अब ये भी आभास हो चला है कि मोदी भी अब सत्ता में ज्यादा दिन तक रहने वाले नहीं हैं .. ..

और इसलिए ही ये सब मिलकर शोर मचाना शुरू कर दिए हैं कि .. राम मंदिर अभी नहीं तो कभी नहीं .. और उनके इस शोर से और व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी पर धड़ल्ले से फैलाए जा रहे विषयक ज्ञान और उद्घोषणाओं से उनकी हताशा के साथ-साथ उनके उतावलेपन का स्पष्ट अहसास भी होता है .. ..

पर साथ ही प्रत्येक देशवासी (भक्तों सहित) को यह भी पता है - और अब तो अहसास हो यकीन हो चला है - कि विनाशकारी मोदी के रहते विकास तो हो ही नहीं सकता .. क्योंकि उन्हें लगता है कि ये मोदी केवल फेंकमफाँक तो कर सकते हैं पर कोई काम नहीं कर सकते - और विकास तो बिलकुल नहीं करवा सकते .. और यही स्वाभाविक कारण है कि भक्तों सहित कोई नहीं कहता कि - देश में विकास अभी नहीं तो कभी नहीं !! .. है ना !! .. ..

यानि मेरे विश्लेषण का निचोड़ ये निकलता है कि .. ..

भक्त बिल्कुल सही सोच रहे हैं कि - अयोध्या में राम मंदिर अभी नहीं तो कभी नहीं .. और राम मंदिर तब तक जब तक मोदी .. और जब तक मोदी तब तक विकास नहीं .. इसलिए तय हुआ कि .. ..

राम मंदिर मोदी भरोसे .. और विकास राम भरोसे .. .. जय श्री राम !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Saturday 11 November 2017

// ये मोदी अच्छा आदमी नहीं है .. बस !! .. ..//


आज मोदी जी के राजनीतिक कौशल के तत्वावधान में १७८ वस्तुओं पर जीएसटी ३० जून १ जुलाई की मध्य रात घण्टार्जन के साथ घोषित २८% से घटा कर १८% कर दिया गया .. और ये निर्णय शायद मेरे और देश के अन्य समझदारों द्वारा जीएसटी के विरोध स्वरुप तब से ही निकाली जा रही या स्वतः निकली जा रही गालियों के कारण फलीभूत हुआ हो .. क्योंकि वैसे भी ढीठ से ढीठ नेता को भी चुनावी मौसम में गालियां विचलित तो करती ही हैं .. है ना !! .. ..

इसलिए अब न्याय का तकाज़ा है कि आज मेरे द्वारा भी तब से ही निकाली जा रही गालियों में घटोतरी बनती है .. और इसलिए समस्त घातक गालियों को वापस लेते हुए आज तो मैं भी केवल इतना ही कहूंगा कि - ये मोदी अच्छा आदमी नहीं है .. बस !! .. ..

आशा है भक्त भी मेरे द्वारा न्यायोचित गाली घटोतरी की बिना कुढ़े सड़े और बिना गालियां निकाले प्रशंसा करेंगे .. .. धन्यवाद !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// मोदी ने तो पूरे देश की हवा खराब कर रखी है - पर चर्चा दिल्ली और केजरी की !! ....//


दिल्ली में हवा प्रदूषित हो गई है .. और हर दिल्लीवासी भी यही महसूस कर रहा है कि दिल्ली में हवा प्रदूषित हो गई है - और प्रदूषित मीडिया भी केवल यही बता रहा है कि केवल दिल्ली में हवा प्रदूषित हो गई है .. और पूरे देश में चर्चा आम है कि दिल्ली में हवा प्रदूषित हो गई है !! .. ..

दिल्ली की इस प्रदूषित हवा के अनेक कारण समझ में आ चुके हैं - और समझ में आ भी रहे हैं - और बताए भी जा रहे हैं - और समझाए भी जा रहे हैं !! .. ..

पर दिल्ली में प्रदूषित हवा पर पूरे देश में हो रही चर्चा का वो एक मुख्य कारण - जो मेरी समझ में आ रहा है पर किसी के द्वारा बताया या समझाया नहीं जा रहा है - असल में ये है कि दिल्ली में केजरीवाल जो है !! .. ..

वैसे तो मोदी और मोदी सरकार के अनेक जीव जंतु भी बाहरी होते हुए भी वर्तमान में दिल्लीवासी ही हैं - पर शायद चर्चा केवल केजरीवाल के कारण ही है .. कारण केजरीबाल के आगे मोदी और उनके पूरे मंत्रिमंडल की औकात भी प्रदूषित हो चली है !! .. ..

वो क्या है ना कि केजरीवाल चीज़ ही ऐसी हैं - पूरे देश में अनूठी !! .. जिसका अब तो प्रत्यक्ष में प्रमाण है कि - पूरे देश की आबोहवा चर्चा तक के लायक नहीं है - बावजूद इसके कि मोदी ने तो पूरे देश की हवा खराब कर रखी है .. और भक्तों की पुआली निरंतर सुलग रही है .. है ना !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Thursday 9 November 2017

// अब हुर्रियत से बातचीत के लिए लालायित मोदी की हुर्र हुर्र हुर्र !! .. ..//


लो भक्तों अल्टी पल्टी मारो - तुम्हें गुर्र कुर्र चुर्र करने पर मजबूर करने वाली ताज़ातरीन खबर सुनो !! .. ..

तुम्हारे ५६ इंची मोदी की सरकार अब पाक परस्त हुर्रियत से बात करने की पूरी कोशिश कर रही है .. वो भी मान मुनव्वल के साथ .. जबकि हुर्रियत ने पहले हुर्र हुर्र हुर्र कर दी थी .. कह दिया था कि पहले पाकिस्तान को भी बातचीत में शामिल करो !! .. ..

इसलिए कहता हूँ .. मोदी हुर्र हुर्र हुर्र !! .. ..

और भक्तों तुमसे कहना चाहूंगा कि एक बार अपनी किंचित अक्ल को ज्ञानियों की बातों से सिंचित कर ये तो तय कर लो कि "बातचीत" होनी चाइये कि नहीं होनी चाइये ?? .. और यदि होनी चाइये - तो फिर बात-बात पर चित्त क्यों हुआ करते हो - और चित्त होने के बाद पल्टी क्यों मारते रहते हो - और पल्टी मारने के बाद पीड़ा से कराहने क्यों लगते हो - और फिर अल्टी मार अपनी गली में फ़ोकट गुर्राने क्यों लगते हो ?? .. .. 

इसलिए गुर्र कुर्र चुर्र हुए जा रहे भक्तों से कहता हूँ कि .. बातचीत होने दो - बातचीत से भी क्या डरना - और समस्त भक्त और राष्ट्रभक्त दुपट्टे को कफ़न जैसा बाँध तैयारी करो बॉर्डर पर कूच करने की - क्योंकि यदि बातचीत विफल रहे - जो रहेगी - तो इस बार दुश्मन को छोड़ना नहीं - चीर देना फाड़ देना .. या फिर अपने साहेब को समझा देना आगे से इस विषय पर तुम हमसे कोई बातचीत नहीं कर सकोगे .. हाँ नहीं तो !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// क्या अब सरकारी इज़्ज़त देह व्यापार में लिप्त लोगों से भी गई बीती रह गई है ?? ..//


मोदी के मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहना था सो कह दिया कि - नोटबंदी से देह व्यापार में कमी आई है .. .. और अब लोग उनके पीछे पड़ गए हैं कि बता तुझको कैसे पता चला ?? .. ..

और मेरा कहना है कि जो जेएनयू में उपयोग में लाए गए कंडोम गिन सकते हैं - और साल भर के अंदर-अंदर बैंकों में ५००-१००० के सारे के सारे नोट गिन सकते हैं - आप उनकी क्षमताओं पर संदेह नहीं कर सकते .. ये तो बहुत पहुंचे हुए लोग सिद्ध होते हैं !! .. ..

बल्कि उपरोक्त उद्घोषणा के बाद तो मैं रवि शंकर प्रसाद से ये भी अपेक्षा करूंगा कि वो देश के सामने ये भी आंकड़ा रखें कि जीएसटी आने के बाद देश के जाने माने ब्रह्मचारियों के देह मिलन में कमी आई है अथवा बढ़ोतरी हुई है ?? .. ..

और बल्कि मैं तो यह भी चाहूंगा कि रवि शंकर प्रसाद ये भी बताएँ कि देह व्यापार के अलावा नोटबंदी से और कौन-कौन से व्यापार धंधों में कमी आई है .. और क्या भक्तों और लोगों को बेवकूफ बनाने के धंधे के अलावा भी क्या किसी अन्य धंधे में बढ़ोतरी हुई है ?? .. ..

और मोदी सरकार व्यापार धंधों में आई कमी से खुश या संतुष्ट होने की बेवकूफी क्यों कर रही है ?? .. क्या बची खुची अक्ल भी बेच खाई है ?? .. या क्या अब सरकारी इज़्ज़त देह व्यापार में लिप्त लोगों की इज़्ज़त से भी गई बीती रह गई है ?? .. अब लगता तो ऐसा ही है .. है ना !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// २०१२-१४ में कांग्रेस के हालात - बनाम - २०१७-१९ में भाजपा की बदहाली .. ..//


आवश्यकता के अनुरूप आज एक संक्षिप्त तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूँ .. ..

२०१४ के पहले कांग्रेस सत्तासीन थी और मजे में थी .. पर तकरीबन डेढ़ दो साल पहले से उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे थे - और उसके बदनाम होने और उसे बदनाम करने की शुरुआत हो गई थी .. और लोकपाल के लिए अन्ना आंदोलन भी चल ही रहा था .. और 'पप्पू' राहुल की जगहंसाई भी खूब हो रही थी .. और एक हवा सी बही और कांग्रेस २०१४ के चुनावों में धराशाई हो गई थी .. और 'फेंकू' अपनी फेंकमफाँक के बल और भाग्य के भरोसे एक बेहतर विकल्प के रूप में माने जाकर सत्तासीन हो गए थे .. ..

अगले चुनाव २०१९ में आने वाले हैं - और ठीक डेढ़ दो वर्ष पहले से ही अब लोग मोदी के विरुद्ध भी बहुत कुछ बोलने लगे हैं - जनता त्रस्त दिख रही है और हालात पस्त - और मोदी की बदनामी के साथ उनकी जगहंसाई भी चरम पर चल रही है .. और भाजपाइयों के ना केवल भ्रष्टाचार के प्रकरण - अपितु आपराधिक गुंडागर्दी दादागिरी और बेशर्मी और ढीढता के प्रकरणों के साथ ही धार्मिक उन्माद और साम्प्रदायिकता से लिप्त नित्य नए प्रकरण धड़ल्ले से चर्चित हो रहे हैं .. ..

साथ ही देखते ही देखते मोदी के पक्ष में आवाज़ें शिथिल और बेअसर हो "मौन" सी हो चली हैं .. यहाँ तक कि अब तो अंधभक्त भी "भौं-भौं" से "चींss-चींss" पर आ गए हैं - और स्वयं मोदी भी मिमियाते से नज़र आते हैं !! .. ..

और मेरा आंकलन कहता है कि इस वक़्त जो मोदी और भाजपा की बदहाली है वो २०१२-१४ के समय की मनमोहन सिंह और कांग्रेस के हालात की तुलना में कहीं अधिक बदतर हो चली है .. और २०१९ आते-आते तो मोदी और भाजपा की पोल खुलते-खुलते हालत और पतली होनी तय लगती है .. ..

और इसलिए परिणामस्वरूप मैं २०१९ आते-आते मोदी और भाजपा की दुर्गति कांग्रेस से भी बदतर होना तय मानता हूँ .. ..

और मैं आशान्वित हूँ कि मोदी और भाजपा के पतन की शुरुआत गुजरात के २०१७ के चुनाव से ही हो जाएगी .. क्योंकि भले ही विकास पागल हो गया हो पर सारे गुजराती थोड़े ही पागल हो गए होंगे .. नहीं ना !! .. ..

जिसको मेरी बात सही ना लगी हो वह खुशफहमी में रह ले मुझे कोई आपत्ति नहीं .. और जिसे मेरी बात सही लगी हो वह संतोष के साथ बिंदास खुश भी हो ले - बिंदास इसलिए क्योंकि आखिर हनीमून पीरियड के बाद दिन-ब-दिन आने वाली नई-नई विपदाओं से ग्रसित हो रहे लाचार भक्त - जिनकी हालत भेरू बावरे जैसी बिचारियत की हो चली है - अब कौन सी आपत्ति ले सकेंगे ?? - बेचारे !! .. है ना !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday 8 November 2017

// आजकल ये मोदी का देश है .. यहां कुछ भी अनर्थ हो सकता है .. ..//


आजकल आपने नेताओं को बहुत जुमले देते सुना होगा - कि ये गांधी का देश है यहाँ पर स्वछता रखनी होगी - ये अम्बेडकर का देश है यहां दलितों पर अत्याचार नहीं चलेगा - ये राम का देश है यहां गौहत्या नहीं चलेगी - ये पटेल का देश है नेहरू का महिमामंडन नहीं चलेगा .. आदि अनादि !! .. ..

आज मेरी बारी .. आज मेरा डायलॉग .. ..

ये मोदी का देश है .. यहां ११वीं का छात्र एक ५वीं के छात्र की हत्या भी कर सकता है - क्योंकि उसे परीक्षाओं को स्थगित कराना था .. ..

यानि अपने छोटे से अहम् स्वार्थ या सनक के लिए यहां कुछ भी किया जा सकता है .. और निर्दोषों को दोषी आरोपित कर उन्हें झूठे प्रकरणों में फंसाकर अपराधी भी ठहराया जा सकता है - और अपराधियों को छुट्टा खुल्ला छुड़वाया भी जा सकता है .. ..

और यहां तक कि घातक नोटबंदी की सालगिरह का जश्न भी मनाया जा सकता है .. ..

जी हाँ और ये सब अर्थ का अनर्थ इसलिए कि आज ये मोदी का देश है .. और जब तक मोदी है - यहां सब चलेगा - सब कुछ चलेगा - कुछ तो भी चलेगा !! .. ..

इसलिए सावधान !! .. इस देश में अब कुछ तो करना ही पड़ेगा - कुछ तो होना ही होगा - कुछ तो पलटना ही होगा .. किसी ना किसी चौराहे पर मोदी को बुलाना ही होगा .. है ना !! .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// ये तो सालगिरह मनाएंगे - ये तो साले गिरोह वाले हैं .. ..//


आज नोटबंदी की सालगिरह है ..
और सालगिरह है ही नहीं बल्कि मनाई भी जा रही है ..

मालुम है क्यूँ ?? ..

क्योंकि ये तो साले गिरोह वाले हैं ..
गरीब के मातम में भी शहनाई फूंकने वाले हैं .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Tuesday 7 November 2017

// मोदी के करूणानिधि से मिलने के मायने .. मोदी की 'ढोल पोल झोल' .. ..//


२०१३-१४ का वो समय था भाजपाइयों और संघियों और मोदी के उछलकूद का - और उस समय के "जी" सीरीज़ घोटाले तो आपको सबको याद होंगे .. जिनमें "जीजाजी" नंबर १ पर थे - तो उसके बाद "२जी" घोटाला .. ..

और इन घोटालों में "जीजाजी" घोटाले में ना तो कोई साला धराया ना कोई जीजा - पर "जी-जी-जीजाजी-जीजाजी" चिल्लाने वाले आजकल खुद के पुत्रों और खुद के घोटालों की लपेट में हैं .. और दूसरों के सूट उतारने के चक्कर में खुद की चड्डी सम्हालते फिर रहे हैं .. ..

लेकिन "२जी" घोटाले में "तोतापरी" जाँच जारी थी - और विशेष अदालत में सुनवाई पूर्ण होने के पश्चात् अब कभी भी दिग्गजों की सहूलियत अनुसार इसमें फैसला दिया जा सकता है या आ सकता है .. ..

और इस "२जी" प्रकरण में जो आरोपी हैं उनमें एक विशिष्ठ आरोपी डीएमके प्रमुख करूणानिधि भी हैं .. यानि यदि भक्तों और साहेब की पुरानी बातों पर यकीन कर लें तो "२जी" घोटाला हुआ था और उनके द्वारा आरोपित करुणानिधि अपराधी हैं .. और ये बात इसलिए भी तय मानना पड़ेगी क्योंकि जय शाह या जेटली जैसे करूणानिधि ने मोदी या अन्य किसी पर भी कभी भी कोई मानहानि का दावा तक नहीं ठोका था .. ..

पर इतिहास को बिना खुरचे भी देख लें तो राजनीति में पुरानी बातें सहूलियत अनुसार या मक्कारी के वशीभूत बेशर्मों द्वारा सदैव ही एडजस्ट कर ली जाती रही हैं .. .. समझ गए ना ?? .. ..

हा !! हा !! हा !! हा !! .. जी हाँ कल ही तो मोदी करुणानिधि से मिले - आत्मीयता से मिले - उनका हाथ पकड़ फोटो भी खिंचवाई - और कुछ अखबारों में छपी भी .. पर शायद इन फोटुओं का प्रसारण और प्रचार उतना नहीं दिखा जितना कभी केजरी की लालू संग फोटो को मिला था .. शायद कारण यही हो कि केजरी के आगे तो सब राजनीतिज्ञ फीके पड़ते हैं .. ..

और मुझे एक बात और अटपटी सी लगी कि लालू के छोरे की फोटू एक लड़की के साथ तो वायरल हो गई - तो फिर मोदी की फोटो करुणानिधि के साथ वायरल क्यों नहीं हुई ?? .. क्या भ्रष्टाचारी करुणानिधि की औकात एक बेनाम लड़की से भी गई बीती हो गई ?? .. या फिर मोदी की औकात गिर के लालू के छोरे से भी गई बीती तो नहीं हो गई ?? .. ..

और या फिर मोदी और करूणानिधि के बीच कोई राजनितिक डील तो नहीं हो गई ?? .. और करूणानिधि कहीं मुकुल राय सुखराम जैसे पाक साफ़ तो नहीं हो गए ?? .. ..

तो मित्रों मेरे प्रश्न तो बहुत हो गए - जिस पर आप विचार विमर्श करते रहिएगा - पर मेरे विचार विमर्श का निचोड़ मैं बता देता हूँ .. मोदी को कोई लाज शर्म नहीं है - वो तमाम उनुचित बातें खुल कर करते रहे हैं .. और नैतिकता नाम की चीज़ उनमें है ही नहीं .. .. और मोदी की ये 'ढोल पोल झोल' सबके समक्ष में आने के बाद आजकल मोदी का उपहास भी बहुत ज्यादा होने लगा है - और उनका पतन भी होना तय है !! .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// मोदी के करूणानिधि से मिलने के मायने .. मोदी की 'ढोल पोल झोल' .. ..//


२०१३-१४ का वो समय था भाजपाइयों और संघियों और मोदी के उछलकूद का - और उस समय के "जी" सीरीज़ घोटाले तो आपको सबको याद होंगे .. जिनमें "जीजाजी" नंबर १ पर थे - तो उसके बाद "२जी" घोटाला .. ..

और इन घोटालों में "जीजाजी" घोटाले में ना तो कोई साला धराया ना कोई जीजा - पर "जी-जी-जीजाजी-जीजाजी" चिल्लाने वाले आजकल खुद के पुत्रों और खुद के घोटालों की लपेट में हैं .. और दूसरों के सूट उतारने के चक्कर में खुद की चड्डी सम्हालते फिर रहे हैं .. ..

लेकिन "२जी" घोटाले में "तोतापरी" जाँच जारी थी - और विशेष अदालत में सुनवाई पूर्ण होने के पश्चात् अब कभी भी दिग्गजों की सहूलियत अनुसार इसमें फैसला दिया जा सकता है या आ सकता है .. ..

और इस "२जी" प्रकरण में जो आरोपी हैं उनमें एक विशिष्ठ आरोपी डीएमके प्रमुख करूणानिधि भी हैं .. यानि यदि भक्तों और साहेब की पुरानी बातों पर यकीन कर लें तो "२जी" घोटाला हुआ था और उनके द्वारा आरोपित करुणानिधि अपराधी हैं .. और ये बात इसलिए भी तय मानना पड़ेगी क्योंकि जय शाह या जेटली जैसे करूणानिधि ने मोदी या अन्य किसी पर भी कभी भी कोई मानहानि का दावा तक नहीं ठोका था .. ..

पर इतिहास को बिना खुरचे भी देख लें तो राजनीति में पुरानी बातें सहूलियत अनुसार या मक्कारी के वशीभूत बेशर्मों द्वारा सदैव ही एडजस्ट कर ली जाती रही हैं .. .. समझ गए ना ?? .. ..

हा !! हा !! हा !! हा !! .. जी हाँ कल ही तो मोदी करुणानिधि से मिले - आत्मीयता से मिले - उनका हाथ पकड़ फोटो भी खिंचवाई - और कुछ अखबारों में छपी भी .. पर शायद इन फोटुओं का प्रसारण और प्रचार उतना नहीं दिखा जितना कभी केजरी की लालू संग फोटो को मिला था .. शायद कारण यही हो कि केजरी के आगे तो सब राजनीतिज्ञ फीके पड़ते हैं .. ..

और मुझे एक बात और अटपटी सी लगी कि लालू के छोरे की फोटू एक लड़की के साथ तो वायरल हो गई - तो फिर मोदी की फोटो करुणानिधि के साथ वायरल क्यों नहीं हुई ?? .. क्या भ्रष्टाचारी करुणानिधि की औकात एक बेनाम लड़की से भी गई बीती हो गई ?? .. या फिर मोदी की औकात गिर के लालू के छोरे से भी गई बीती तो नहीं हो गई ?? .. ..

और या फिर मोदी और करूणानिधि के बीच कोई राजनितिक डील तो नहीं हो गई ?? .. और करूणानिधि कहीं मुकुल राय सुखराम जैसे पाक साफ़ तो नहीं हो गए ?? .. ..

तो मित्रों मेरे प्रश्न तो बहुत हो गए - जिस पर आप विचार विमर्श करते रहिएगा - पर मेरे विचार विमर्श का निचोड़ मैं बता देता हूँ .. मोदी को कोई लाज शर्म नहीं है - वो तमाम उनुचित बातें खुल कर करते रहे हैं .. और नैतिकता नाम की चीज़ उनमें है ही नहीं .. .. और मोदी की ये 'ढोल पोल झोल' सबके समक्ष में आने के बाद आजकल मोदी का उपहास भी बहुत ज्यादा होने लगा है - और उनका पतन भी होना तय है !! .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl