My blog is my reaction and analysis of the current Political and Social affairs of our country - India.
Friday, 3 February 2017
/.. साहेब के मितरों भाइयो और बहनों यानि भक्तों और चरखों !! .. कौन-कौन था रे वो जिसने खूब हल्ला मचाया था और देश को विश्वास दिलाया था कि एयरसेल-मैक्सिस कांड में मारन बंधुओं ने यूपीए में मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार किया था - और परिणामस्वरूप यूपीए की हार हुई थी और मोदी का राज्याभिषेक ?? .. .. तो फिर कोर्ट ने मारन बंधुओं को कैसे छोड़ दिया ?? .. कुछ मिलीभगत हो गई - या तोते ने बीट कर दी ?? .. .. या हमारी लचर न्याय व्यवस्था में गुंडों बदमाशों और सक्षमों और सत्ताधीशों और नेताओं पर प्रकरण चलाते हुए उनके अपराध सिद्ध करना टेढ़ी खीर है - और शायद मोदी और अनेक भाजपाई और एनडीए वाले भी इसी व्यवस्था के दोषों का भरपूर लाभ लेते ही रहे होंगे .. नहीं क्या ?? .. .. तो फिर चरखों कम से कम आज तो अपना मुहँ खोलो भाई .. कुछ तो बोलो .. बोलो सॉरी - बोलो गलती हो गई - बोलो आइंदा ऐसा नहीं करेंगे - बोलो तोते की ऐसी की तैसी होगी - बोलो अपील होगी .. .. या फिर चुप रहना - शर्म से सर झुकाए चुप ही बने रहना - इसी में तुम्हारी भलाई है - क्योंकि अब तुम्हारे अच्छे दिन तो लद चुके - समझे !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. पोल के पहले पोल की पोल - यानि पोलमपोल !! .. .. यानि अब पंजाब में होने वाले poll (निर्वाचन) के पहले pollsters पोलबाज़ों द्वारा बताए जा रहे opinion polls (जनमत सर्वेक्षणों) की पोल (पोलपट्टी) खुलना तय है .. .. और इससे सबसे ज्यादा फायदा 'आप' पार्टी को ही होगा .. कारण ये है कि .. क्योंकि दिल्ली में समस्त जनमत सर्वेक्षणों की पोल खुली थी - और उसके बाद अब पंजाब में भी जनमत सर्वेक्षणों में पोलपट्टी जारी है - और इसलिए जब पंजाब के चुनाव परिणाम आ जाएंगे तो पोलबाज़ों की पोलपट्टी की पोल एक बार फिर खुल जाएगी .. .. और इस कारण जब आगे गुजरात में चुनाव होंगे और जब पोलबाज़ जनमत सर्वेक्षणों में 'आप' पार्टी को मजबूरी में ही २०-३० सीट बता देंगे तो भाजपाइयों की तो सिहर उठेगी .. लगेगा ये इतना बड़ा बम्बू पोल किसने कर दिया .. तो मेरा ध्यान तो अभी से गुजरात पोल पर है क्योंकि वहां भी तो पोलमपोल ही है .. है ना !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
Thursday, 2 February 2017
// तो अब तक तो स्पष्ट हुआ कि पंजाब में 'आप' पार्टी बहुत आगे निकल गई है ....//
आज पंजाब में प्रचार शाम ५ बजे समाप्त हो जाएगा .. तो फिर अब तक हुए प्रचार के निचोड़ पर हो जाए कुछ विवेचना और प्रतिक्रिया .. ..
अकाली कुछ कह नहीं पाए - क्योंकि कुछ करा ही नहीं था .. ..
भाजपाई बेवकूफ नहीं बना पाए - क्योंकि टेके तक लगाने को कुछ नहीं था .. ..
कांग्रेसी कुछ दावा तक नहीं कर पाए - क्योंकि वो विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता पक्ष के साथ सांठगांठ में रहने के कारण नैतिकता का परिचय देते हुए खुल कर अकाली-भाजपा की पोल तक नहीं खोल पाए .. और इसलिए अभी तक कांग्रेस और भाजपाई लड़ते भिड़ते कम - मिली जुली नूरा WWF खेलते ही नज़र आये हैं .. सो मजबूरी का नाम कैप्टेन राहुल गांधी .. ..
और आपियन्स अब तक भाजपा अकाली और कांग्रेसियों की पोल खोलने में और उनकी जड़ें खोदने में - और अपनी बात खुल्लमखुल्ला बिना किसी संकोच और भय के करने में सफल हुए दिखते हैं .. ..
और उसका परिणाम ये है कि जो "किंग" बननेवाले हैं उन्हें मोडिया अभी से "किंग मेकर" तो मान ही गए हैं .. बेचारे मजबूरी में त्रिशंकु परिणामों की बात जो करने लगे हैं .. ..
पर मज़े की एक बात और है कि मोडिया जानते बूझते ये नहीं बता रहे हैं कि फिर अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा ?? .. बादल - अमरिंदर के सहयोग से ?? .. या अमरिंदर - बादल के सहयोग से ?? .. या किसी 'आपियन' को मुख्यमंत्री बनवा देंगे - और खुद को जेल में पाएंगे ?? .. हाहाहाहा !! .. ..
तो चलो अब तक के सफर में तो स्पष्ट है कि - 'आप' पार्टी बहुत आगे निकल गई है .. और अरविन्द केजरीवाल पंजाब के गुनहगारों पर आगे की कार्यवाही के लिए और पंजाब के लिए आगे के कार्य करने के लिए कमर कसके तैयार हैं .. ..
और इसलिए पंजाबियों और 'आपियन्स' को बधाई .. !! जय हिन्द !!
मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
// श्रद्धांजलि के मापदंड ....//
मुझे मेरे अपुष्ट सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सिद्धू ने मोदी से पूछा कि यदि अहमद की जगह भागवत होते तो ?? .. और मोदी ने माना कि बजट गड़बड़ा जाता !! .. ..
पर मेरा ऐसा मानना है कि सिद्धू ने ऐसा पूछ कर सही नहीं किया - क्योंकि सिद्धू की दुश्मनी तो बादल से थी - और बादल उम्र में भी कहीं अधिक हैं .. ..
खैर अब जो हुआ सो हुआ - पर आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए .. क्योंकि यहां तो लाइन में बहुत से खड़े हैं जो खाट पर भी पड़े हैं - और यदि ऊपर वाले की सटक ली तो समझो सदन का पूरा सत्र ही नहीं चल पाएगा .. ..
इसलिए मेरा ऐसा सुझाव है कि अब ऐसा कानून पास हो जाना चाहिए कि यदि ७० के बाद टपके तो कोई छुट्टी नहीं - केवल श्रद्धांजलि - पौने २ मिनिट का मौन - और फिर ॐ शांति - और फिर तुरंत ही रूटीन चिल्ला चोट .. ठीक वैसे ही जैसे कल भी हुआ .. ..
और यदि ७० के नीचे टपके तो - विपक्षी होने पर कुछ नहीं - सत्ता पक्षीय होने पर पौन मिनिट का मौन - मंत्री होने पर पूरे २ मिनिट का मौन - और यदि प्रधानमंत्री हो तो २ दिन का पूरा अवकाश - जाओ मौज करो .. ॐ शांति ॐ ..../
मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl
Wednesday, 1 February 2017
/.. कल ही सांसद श्री अहमद की संसद में ही दुखद मृत्यु हुई .. और आज संसद की कार्यवाही को जारी रखते हुए महत्वपूर्ण बजट पेश किया जान तय हुआ है .. ऐसा होना उचित है .. क्योंकि श्रद्धांजलि देना एक तरफ और देश के कार्य होते रहना उससे ज्यादा महत्वपूर्ण .. .. पर इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मैं पूछना चाहता हूँ कि फिर कभी भी किसी भी सांसद या विधायक की मृत्यु पर संसद या विधानसभा की कार्यवाही स्थगित क्यों हो ??????? .. है कोई एक दलील ?????? मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
/.. तो चलो अब बजट वजट हो गया - मध्यवर्ग के गिनती के लोगों को १२५०० तक का अधिकतम कर लाभ - बाक़ी गरीब से लेकर सब की 'ऐसी की तैसी' वैसी ही जैसी कि थी .. .. पर घोषणा हो गई है कि महँगाई घट गई है .. और गरीब शोषित वंचित आदि अन्य सभी वर्गों के लिए तथा समस्त उद्योगों धंधो कार्यों किसानों आदि अन्य सभी क्षेत्रो के लिए ये बजट धाँसू है .. इस बजट से रोजगार भी मिलेंगे - और कालेधन वालों और पापियों और अपराधियों की तो वाट लग जाएगी .. और राजनीतिक पार्टियों तथा रईसों पर दिखावे की रोक टोक बढ़ा दी जाएगी .. देश अब आगे बढ़ेगा .. और सभी के लिए बल्ले बल्ले होगी .. आदि आदि इत्यादि अनादि !! .. .. इसलिए मेरा आपियन्स से निवेदन है कि देशहित में ज़िद और दृढ निश्चय के साथ लगे रहें और बजरबट्टुओं की छुट्टी सुनिश्चित करें .. देश की खुशहाली के लिए और कोई विकल्प समक्ष में मुझे नहीं दिखता .. .. !! जय हिन्द !! ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ
Subscribe to:
Posts (Atom)