Tuesday, 31 July 2018

'पाकिस्तान का केजरीवाल' - या - 'पाकिस्तान का मोदी' ??..


// करो राजद्रोहियों को अंदर.. या 'देशभक्त गैंग' को बोल दो - खामोश रहें !!.. ..//


एक बार फिर हद्द हो गई !!..
अमित शाह को काले झंडे दिखाने वाली नेहा व रमा यादव नाम की २ लड़कियों को - जिन पर 'देशभक्त गैंग' द्वारा 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने का भी आरोप लगाया गया था.. उनको भी ४० घंटों में ही जमानत दे दी गई ??..

तो फिर अब इस देश की अस्मिता का क्या होगा ??..
और अस्मिता तो छोड़ो.. इन दो खूंखार देशद्रोही लड़कियों (??) से इस देश की सवा सौ करोड़ जनता की सुरक्षा का क्या होगा ??..

और इससे भी अधिक संगीन प्रश्न तो ये भी उठता है कि क्या कोई भी देशद्रोही राष्ट्रद्रोही राजद्रोही जेल में नहीं रखा जा सकेगा ??.. क्या हमारी सरकार इतनी लचर और लाचार हो चली है ??..

ये प्रश्न इसलिए कि जेएनयू के ऐसे ही बताए गए प्रकरण में - जिसमें टुकड़े-टुकड़े वाले नारे लगे थे या लगवाए गए थे - जिसमें 'देशभक्त गैंग' की आज तक सुलगी पड़ी है और कन्हैया रोज़ ही इनकी सुलगी पर हवा करता रहता है - एक भी देशद्रोही राष्ट्रद्रोही राजद्रोही जेल में नहीं - और बेचारा ५६ इंची तक भी लाचार !!..

इसलिए आज तो मैं भी रौद्र रूप धारण कर भारत सरकार से मांग करता हूँ कि..
अब तक राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले हर देशवासी को जेल के अंदर करो या फिर पूरी 'देशभक्त गैंग' को बोल दो कि चुप रहो - खामोश हो जाओ.. देश की बदनामी होती है - इज़्ज़त के फलूदे होते हैं - और सरकार और प्रधानसेवक का मज़ाक बनता है !!..

क्यों देशभक्त भक्तो !!.. आज तो मैने तुम्हारी ही पैरवी करी ना.. और अच्छी पैरवी करी है ना.. तो फिर आज तो धन्यवाद दे दो.. या फिर बोल दो कि तुम 'देशभक्त गैंग' में शामिल नहीं !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

मास्टर ब्लास्टर पुण्य प्रसून वाजपेयी का "मास्टर स्ट्रोक" है ही "ब्लास्टर स्ट्रोक" !!..


// "आधार" पर फ्रेंच तोड़ू को सुझाव.. डेढ़ अक्कल मत बता.. ये ठेठ भारत है बच्चू !!.. ..//


"आधार" !!.. एक अनूठी महत्वाकांक्षी योजना.. जो "नामदारी" यूपीए की सोच थी.. यूपीए की ही देन थी .. और स्वयं की परिकल्पनाओं में निरंक "कामदारी" एनडीए के द्वारा इस योजना को आत्मसात किया गया.. पर इसकी आत्मा की ऐसी की तैसी करते हुए इसे भी नोटबंदी और जीएसटी जैसे ही सरकारी स्वार्थ हेतु तमाम उलझनों की भेंट चढ़ा दिया गया.. ..

और "आधार" पर अनेकों बाण चलने लगे - कुछ घातक कुछ फ़ोकट - कुछ सटीक कुछ राजनीतिक - कुछ सार्थक तो कुछ निरर्थक.. और इन सबका केंद्र बिंदु रहा देशवासियों की "निजता" और "डाटा-लीक"..

और तमाम आरोपों के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और चला और चलता रहा और अभी तक निर्णीत ना हो सका.. और इस दरम्यान उचंगी उचकी सरकार इस पर अपनी पोली ढपली पीटना जारी रखे रही.. पूरी राजनीति के साथ..

और इस ढपली पीटने के क्रम में कोई टीआरएआइ प्रमुख शर्माजी हैं जो उचक लिए !!.. और उचक कर चैलेंज दे बैठे कि ये लो मेरा आधार नंबर - उखाड़ ले कोई भी जो कुछ भी उखाड़ सके तो !!.. ..

और फिर कुछ ही घंटों में फ्रांस के किसी नागरिक ने - जो भारतीय मापदंडों के अनुसार भारत का राष्ट्रद्रोही हो जाता है - उसने शर्माजी की काफी सारी जानकारी सार्वजनिक पटल पर पटक मारी !!.. ..

पर जैसे पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोलता रहा कि मुझे तो मार पड़ी ही नहीं और भारत सत्य बोलता रहा - मार दिया मार दिया.. ठीक वैसे ही शर्माजी बोल उठे.. मेरा तो कुछ उखड़ा ही नहीं !!.. ..

अब कर लो बात !!.. क्या कर लोगे ??.. जब तक सामने वाला नहीं मानेगा कि उसकी कोई निजता संबंधित जानकारी आधार नंबर के कारण लीक हुई तब तक कोई भी उखाड़ू क्या उखाड़ लेगा ??.. वो तो जो भी उखाड़ेगा उसे नकार दिया जाएगा.. .. मसलन मान लो कि उखाड़ू शर्माजी के बैंक का नंबर बता देगा तो शर्मा कह देगा इसमें कौन सी बड़ी बात है.. या फिर उदाहरणार्थ वो कुछ ऐसी संवेदनशील बात बता देगा कि शर्मा जी फलां फलां तारीख को मंत्री जी की बीवी को शॉपिंग कराने साउथ एक्सटेंशन ले गए थे और कार्ड से सवालाख रूपए का पेमेंट किया था तो भी ढीठ कह देगा इसमें भी कौन सी नई बात हुई ??.. ..

इसलिए मेरा फ्रांस के होनहार तोड़ू को एक सुझाव है.. ये भारत है - हिन्दुस्तान - इंडिया - यहां अपनी डेढ़ अक्कल का परचम फहराने का प्रयास ना करे.. यहां तुम से भी कई गुना शाने बैठे हैं - ये तुम्हारी दूसरी शादी भी करवा देंगे और तुम्हे बीफ खाने के जुर्म में अधर्मी और गुंडा भी ठहरा देंगे - और चरस गांजे हेरोइन का व्यापारी भी.. यानि तुम्हारा कैरक्टर और हुलिया और औकात सब ढीली कर देंगे - और तुम इनका बाल भी बांका नहीं कर सकोगे..

और मेरी बात पर विश्वास ना हो तो मालुम हो कि.. पूरा देश उलझा-सुलझा हुआ है और इस देश में सबको मालुम  है कि तुम्हारे देश फ्रांस से भारत ने राफेल विमान कितने में खरीदा.. पर कस्सम से आज तक इस खुल्ली "गोपनीय" बात के रहस्य का किसी को पता भी नहीं चला - पर रहस्य का कारण पता चल चुका है.. ये भारत है बच्चू !!.. ठेठ भारत !!.. समझे ??..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl