Friday, 28 October 2016

// " १ के बदले १० " .. ?? .. ....//


चुनाव से पहले तो मोदी एंड पार्टी मांग करती थी और भरोसा देती थी कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ....

और मोदी & पार्टी द्वारा नीति स्पष्ट कर दी गई थी .. "१ सर के बदले १० सर" ....

पर आज राजनाथ सिंह बोले कि बीएसएफ को आदेश दिए हैं - "१ गोली के बदले १० गोली" ....

और मैं देख रहा हूँ कि भक्त और देशभक्त "१ गाली के बदले १० गाली" दे ही रहे हैं ....

इसलिए मैं कह सकता हूँ कि मोदी एंड पार्टी की "१ के बदले १०" की नीति जारी है .. बस थोड़े हेर-फेर के साथ ....

और हो सकता है कि भविष्य में हमें "१ कलाकार के बदले १० कलाकार" या फिर "१ मैच के बदले १० मैच" की बात सुनने को मिलेगी .... मसलन यदि एक पाक कलाकार भारत आएगा तो भारत के १० कलाकार पाकिस्तान जाएंगे .. हाँ नहीं तो !! .. आखिर समझ क्या रखा है ???? ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment: