Saturday 29 October 2016

// इस दीपावली - मेरी विशेष वर्गीकृत शुभकामनाएं तो गरीब शोषितों के ही नामे ....//


दीपावली पर्व का शुभ अवसर है .... पर मन खुश नहीं है - और ना ही दिमाग खुश होने की इज़ाज़त देता है ....

मोदी जी कह रहे हैं - यह दीपावली पर विशेष रूप से सैनिकों को शुभ सन्देश दिया जाए .. और मेरा दिल पूछता है कि मेरे विशेष शुभ सन्देश से क्या कुछ बदल जाएगा ?? .. और यदि बदल जाएगा तो फिर मैं विशेष शुभ सन्देश पहले अपने किसी गरीब शोषित भाई या बहिन के लिए क्यों ना दूं ?? ....

मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि इस दीपावली ऐसा क्या विशेष हो गया है कि कुछ अलग सा माहौल बनाया जा रहा है ???? .. क्या अलग केवल यह हो गया है कि हमारी वीर सेना के कुछ वीर जवान शहीद हो गए हैं - जो दुःख का एक बहुत ही बड़ा कारण है .. और सीमा पर युद्ध जैसे हालात हैं - जो कारण है कि हम हमारी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आज उनके साथ खड़े होएं ?? ....

तो फिर इसी समय हमारे देश में भुखमरी गरीबी या भ्रष्टाचार या धर्मान्धता या शोषण के कारण जो बेचारे कई लोग मर गए या मरने दिए गए या मार दिए गए उनका रोना हम कब रोएंगे ?? .... क्या केवल अपने स्वार्थ के लिए हमें सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की ही आवश्यकता है ताकि वो सैनिक हमारी रक्षा करते रहें - और उस गरीब का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता नहीं जिसके मरने से देश पर कोई असर नहीं पड़ेगा ?? .... यानि गरीब मरता है तो मरने दिया जाए ???? ....

नहीं मेरी आत्मा मुझे ऐसी संकीर्ण सोच की बात करने की इज़ाज़त नहीं देती .. और इसलिए मेरे दिल दिमाग की तराज़ू में आज भी हमारे समाज के बेचारे शोषित गरीब हमारे वीर सैनिकों की अपेक्षा शुभकामनाओं और संवेदनाओं और सहायता के ज़्यादा हक़दार हैं ....

इसलिए इस दीपावली मैं अपने आपको मोदी जी से पृथक कर वीर सैनिकों की अपेक्षा इस देश के गरीब शोषितों को शुभकामनाएं देना चाहूँगा - इस बहुत छोटी सी आशा के साथ कि शायद मेरी शुभकामनाओं का कुछ असर होता होगा ....

और अपेक्षा करूंगा कि सीमा पर तैनात हमारे वीर सैनिक भी आज इस देश के उन तमाम ईमानदार शोषित गरीबों को याद रखेंगे जो देश की सीमाओं के अंदर अपनों के बीच अपनी और अपने परिवार के जीवन मरण की लड़ाई लड़-लड़ के खप मर गए और अभी भी खप मर रहे हैं - हर दिन हर रात हर पल .. और फिर कुछ घंटों का या दिनों का युद्ध हो या ना हो .. कुछ वीर सैनिक शहीद हों या ना हों .. उनकी लड़ाई अनवरत जारी है ....

अस्तु .. यदि देश के प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं भी विशेष वर्ग के लिए देने की अजीब सी संकीर्ण बात कही है - तो दीपावली के अवसर पर मेरी विशेष वर्गीकृत शुभकामनाएं मेरे देश के गरीब शोषितों के नामे - मेरे दिल से ....

जबकि मेरे दिमाग से ये जानते हुए कि अभी तो कुछ बदलाव होना नहीं है - और अभी तो कई गरीब शोषितों को दुश्मन से नहीं अपने वालों के वार से ही बिना शहीद का दर्जा प्राप्त हुए मरते रहना पड़ेगा ....

और अंततः कुछ क्षमा के साथ .. इस दीपावली भी मेरी आप सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं !! ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment