Monday 18 December 2017

// गुजरात में भाजपा की अफसोसजनक जीत के मायने .. ..//


और एक बार फिर गुजरात में भाजपा जीती .. और हिमाचल में भी .. ..

वैसे गौरतलब है कि भाजपा अहमदाबाद वड़ोदरा सूरत और राजकोट के ४ शहर ही जीती है - बाकी गुजरात तो बुरी तरह हारी है .. ..

मैं इसे "गुजराती प्रधानमंत्री" और तमाम तिकड़मों साज़िशों और सत्ता के शर्मनाक दुरपयोग और धनबल की अफसोसजनक जीत मानता हूँ .. और इसे देश के लिए अत्यंत हानिकारक और दुर्भाग्यपूर्ण भी मानता हूँ ..

और एक बार फिर स्थापित हुआ कि जनता भाजपा के दयनीय एवं आपत्तिजनक प्रदर्शन के बावजूद भी कांग्रेस को भाजपा के विकल्प के रूप में स्थापित करने में दुविधा में ही रही .. बल्कि हिमाचल के परिणाम तो ये भी इंगित करते हैं कि जनता भाजपा को अभी भी कांग्रेस से बेहतर विकल्प मान रही है .. ..

इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि २०१९ तक अब भाजपा सत्ता में काबिज़ रहेगी - पर तब तक देश के सामने एक मज़बूत विकल्प भी उभरेगा जो केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के बहुमत से बहुत पीछे छोड़ देगा .. ..

और इसलिए देशहित में ईमानदार क्रांतिकारी और शानदार प्रदर्शन करते हुए अरविन्द केजरीवाल जैसी प्रतिभा के प्रति मेरा पूर्ण समर्थन जारी रहेगा .. ..

और सांप्रदायिक ताकतों को हराने - और देश को अभूतपूर्व भयंकर भ्रष्टाचार से मुक्त कराने - और देश में भय एवं अराजकता के दूषित वातावरण को खत्म करने - और देश को 'अनेकता में एकता' की सौगात पुनः लौटाने - और देश को विकास के पथ पर लाने के उद्देश्य से मुझ जैसे नाचीज़ की कोशिशें पूर्ववत अथक जारी रहेंगी .. ..
!! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment