Friday 31 March 2017

// गुजरात गौहत्या कानून के विषयक मेरी भक्तों से हाथ जोड़कर दिली प्रार्थना !! ....//


हम सब गवाह हैं कि - देश की पुलिस स्तरहीन है और न्याय व्यवस्था चरमराई हुई है - और विशेषकर पूर्व में कई बेकसूरों पर इंसानों की हत्या तक के फ़र्ज़ी मुकद्दमें दर्ज हुए जिन्हें वर्षों लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आरोप मुक्त होने में सफलता मिल पाई .. पर हत्या गैर जमानती जुर्म हो जब तक मुकद्दमें चले तब तक बेकसूरों बेगुनाहों निर्दोषों मासूमों पर क्या गुज़री होगी इसकी कल्पना एक सच्चा समझदार इंसान तो सहज ही कर सकता है - पर दिल पर हाथ रखकर शायद हर भक्त भी कर सकता है .. ..

इसलिए भक्तों को जागरूक करने के ईमानदार प्रयास के तहत मेरा भक्तों से प्रश्न कि .. गुजरात में गौहत्या को गैरजमानती अपराध घोषित करने के साथ ही क्या किसी भी शरीफ या भाजपा विरोधी या सरकार विरोधी व्यक्ति को गुजरात में किसी भी गौहत्या के झूठे आरोप लगाकर बड़ी आसानी से डराया धमकाया सताया निपटाया या कम से कम तत्काल नाहक परेशान नहीं किया जा सकेगा ?? .. क्या इस कानून का आसानी से दुरूपयोग नहीं किया जा सकेगा ?? .. और यदि किया जा सकेगा तो किया क्यों नहीं जाएगा - इस बात की क्या गारंटी ?? .. ..

भक्तो !! .. आप भी इस देश के ही तो नागरिक हो .. और हर देशवासी आपका अपना ही तो है .. और यदि अपनी-अपनी समझ अनुसार - आप मोदी का समर्थन कर रहे हो - या मैं मोदी का विरोध कर रहा हूँ - तो मेरा आपका बिना स्वार्थ मकसद तो एक ही है ना !! - देश की भलाई !! - है ना !! .. ..

इसलिए क्या इंसानियत और मानवीयता के हक़ में गलत इरादों से बनाए गए ऐसे खतरनाक कानूनों का विरोध करना आपका भी फ़र्ज़ नहीं बनता ?? .. ..

मेरी आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि सोचियेगा जरूर और कुछ न्यायसंगत तर्कसंगत सोच के साथ अच्छा ही कीजियेगा - भले ही फिर उसके बाद मोदी मोदी मोदी भी करते रहिएगा .. ..

आइए अभी भी वक्त है .. शुरुआत करें और मिलकर इस देश को बचा लें .. .. !! जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment