Friday 30 June 2017

// अब अंबानी 'आर्थिक आज़ादी' का लाभ लेंगे. और देश बजाता रह जाएगा 'घंटा' !! ..//


अभी कुछ दिनों से GST का विरोध बढ़ते देखा .. और कुछ-कुछ पक्ष में सरकारी विज्ञापनों के माध्यम से और सरकारी जंतुओं से पढ़ने सुनने को मिला - और बहुत कुछ ढेर सारा विरोध में व्यापारियों विपक्षियों अर्थशास्त्रियों बुद्धिजीवियों के माध्यम से जानने को मिला .. ..

पर अधिकांश की ही तरह अभी तक भी मुझे स्थितियां बहुत स्पष्ट नहीं थीं - सिवाय इसके कि अब हर व्यापारी को एक कंप्यूटर एक नेट कनेक्शन और एक कंप्यूटर चलाने वाले की जरूरत लगेगी जिसकी भरपाई हर व्यक्ति के लिए करना आसान नहीं होगा - और सिवाय इसके भी कि इस GST के कारण बड़े व्यापारियों या धन्नासेठों या औद्योगिक समूहों या सत्ता के पट्ठों द्वारा छोटे व्यापारियों का धंधा हड़प लिया जाएगा .. ..

और आज जैसे ही मैनें पढ़ा कि मुकेश अंबानी ने GST को 'भारत की आर्थिक आज़ादी' बताया है .. यकीन करें मुझे GST बहुत कुछ समझ में आने लगा है .. और यकीन पुख्ता हो चला है कि मैं तो समझदार हूँ पर भक्त बेवकूफ .. ..

और आपको यकीन ना हो तो देख लीजियेगा कि अब अंबानी अडानी जैसे GST समर्थक 'आर्थिक आज़ादी' का और खुल कर लाभ लेंगे .. और देश बजाता रह जाएगा 'घंटा' - जिसकी आवाज़ आज रात १२ बजे संसद हाल से गूँज उठेगी !! .. .. समझे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment