Thursday, 13 July 2017

// जो ८ महीने में नोट नहीं गिन पाए हों - उन्हें बिना गिने जूते क्यों ना मारे जाएं ?? ..//


ये पक्के पैसे के पीर .. और आठ महीने से नोट गिन रहे हैं - अनवरत गिन रहे हैं - केवल इतवार की छुट्टी रखते हैं और फिर बस गिनते ही रहते हैं - पर अब तक भी गिन नहीं पाए हैं ?? .. ..

और उसके बाद भी तुर्रा ये कि - आखिर पिछली सरकारों ने किया ही क्या था ?? .. ..

इसलिए कहता हूँ कि ये टोला विश्वास योग्य नहीं है .. इन्हें तो बिना गिने जूते लगाना होगा - और वो भी इतने कि ये खुद भी गिन ही नहीं पाएं .. इन्हें समझ ही ना आए कि नोट कितने आए और जूते कितने पड़े !! .. ..

 और जिसे मेरा आईडिया या मेरी भाषा पसंद ना आई हो उसे एक सुझाव .. वो अपना नाम भक्तों की लिस्ट में जुड़वा ले .. गिनती हम कर लेंगे .. क्योंकि हमें गिनती करते आती है .. समझे ?? .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

// जो सरकार बेवकूफों के समर्थन पर टिके रहे - उसका क्या भरोसा भक्तू ?? ..//


अब कोई बताए कि देश की जनता कैसी है ?? ..
जो जनता नोटबंदी के बाद तक समझदार थी - वो GST के आने की बाद इतनी बुद्धू कैसे हो गई कि उसे ये GST कुछ समझ ही नहीं पड़ रही है ?? .. और तो और - क्या जनता को केवल ३ साल से ऐसा लगने लगा कि वो समझदार अब हुई है - वर्ना तो इसके पहले वो निरी बुद्धू ही थी ?? ..

कभी प्याज़ कभी आलू कभी टमाटर तो कभी दाल के भाव टुच्चों के नियंत्रण में आकर नियंत्रण से बाहर हो घट बढ़ होते रहे हैं ..
और एक भक्त मुझ से पूछ रहा था कि लोग मोदी को अब तक भी समझ क्यों नहीं रहे हैं ?? ..

और इसलिए मैनें उसे जवाब दे दिया कि तेरे मोदी को अब लोग समझ गए हैं भक्तू !! ..

अब समझना तो बस इतना बचा है कि ये भक्तों को समझ कब आएगी ?? .. जो टमाटर कुछ दिन पहले कचरे जैसे सड़कों पर फेंका जा रहा था वो आज GST से बाहर रखे दोगुने महंगे पेट्रोल से भी महंगा कैसे हो गया ?? .. जो प्याज पिछले बरस रुला रहा था उस प्याज़ ने बेभाव हो सरकार के खजाने को करोड़ों रूपए की चपत कैसे लगा दी - वो भी बड़े आराम से - करोड़ों के वारे न्यारे करवाकर - मरणासन्न शवराज की जान बचाकर ?? .. और ये जानवरों के नाम पर इंसानों से जानवरों जैसा सुलूक क्यों ?? .. और जानवरों पर अत्याचार क्यों ?? .. तमाम गुंडागर्दी क्यों ?? .. भ्रष्टाचार क्यों ?? .. साम्प्रदायिकता का ज़हर क्यों ?? .. वादाखिलाफी क्यों ?? .. फ़ोकट फेकम-फांकी क्यों ?? .. ..

और जिस दिन भक्तों के ये बात समझ पड़ गई ना उस दिन ये मोदी सरकार हो सकता है बच जाए .. क्योंकि जो सरकार केवल बेवकूफों के समर्थन पर टिके रहे - उसका क्या भरोसा ?? ..

क्यों रे भक्तू और भक्तों कैसी कही ?? - तो अब तो मोदी सरकार को बचा लोगे ना !! .. समझने और समझदार बनने की कोशिश करोगे ना !! ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// चलो अब डॉक्टरों का नंबर लगाएं .. और उसके बाद हिजड़ों का या नेताओं का ?? ..//


कांग्रेस को निपटाया फिर आम जनता को ही निपटा मारा .. अल्पसंख्यकों को भी निपटाया .. छात्रों शिक्षकों को निपटाया और फिर बुद्धिजीवियों को निपटाया.. और फिर बीच में बैंक और बैंक वालों को निपटा मारा .. और अभी हाल में किसानों को निपटाते ही पहले सारे सीए को लपेटे में लिया और अब बारी चल रही है सभी व्यापारियों की .. .. और यदि समाज के किसी अन्य गणमान्यों को यहां श्रद्धांजलि देना रह गया हो तो भूल-चूक लेनी देनी !! .. ठीक !! .. ..

तो मुझे लगा कि अब डॉक्टरों का नंबर भी लग जाए तो कैसा रहे ???? ..
तो बस इसलिए अब चायवाले के भरोसे अस्तित्व में बने केटली से कुछ प्रश्न हैं कि .. ..

जो डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं जिनकी फीस रु 500 से 1500 तक है और वो एक दिन में कम से कम 50 मरीज देखते हैं - और साथ ही करोड़ों की जांच करवा उसमें भी कमीशन खाते हैं - उनके लिए अर्थक्रांति के हथौड़े GST में कैसे क्या प्रावधान रखे हैं ?? ..
इन डॉक्टरों पर GST कितना % है ?? ..
क्या ढोरों के डॉक्टरों के लिए कुछ विशेष छूट भी है ?? ..
ये डॉक्टर फीस तो कॅश में ही क्यों लेते हैं और कोई बिल या रसीद क्यों नहीं देते ?? ..
और इन डॉक्टरों की इनकम टैक्स की गणना कैसे होती है - कोई विशेष अक्ल या आंकलन का उपयोग होता है कि नहीं ?? ..
और क्या लालू के दामाद और राहुल के जीजा इन ढेर सारे डॉक्टरों से भी ज्यादा बड़े डकैत हैं ?? ..

तो मित्रो !! बताओ तो कैसी कही ?? ..
और भक्तों तुम भी बताओ तो कि कैसी रही ?? .. और अगला नंबर किसका लगाना है ?? .. बोलो तो हिजड़ों का लगा दें .. या फिर कुछ नेताओं का भी ?? .. ..

क्या कहा नेताओं का अभी नहीं - उसके पहले तो इंजीनियरों का नंबर लगना है !! ..

ओके !! .. तो साथियों बस अब तैयार रहना - ५६ इंची से कब तक बचोगे  बच्चू !! - तुम्हारा नंबर भी आने वाला है !! .. समझे ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

Wednesday, 12 July 2017

// "भारत माता की जय" .. और थप्पड़ ?? ....//


'भारत माता की जय' बोलना पड़ेगा .. .. नहीं तो थप्पड़ पड़ेगा .. ..

तो फिर हर जयकारे के पीछे यह सोच तो नहीं चिपक जाएगी कि कहीं थप्पड़ के ही डर से तो नहीं ???? .. ..
१०० बार बोलूंगा - बेलगाम बोलूंगा - दिमाग से बोलूंगा - दिल से बोलूंगा - किसी का बाप रोक नहीं सकता - 'भारत माता की जय' .. क्योंकि थप्पड़ खाने का डर है !?!? .. या फिर थप्पड़ खाने का फ़ोकट शौक भी नहीं !?!? .. तौबा !! .. है ना !! .. ..

भारत माता की जय !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Tuesday, 11 July 2017

// " बच्चा कौन और बचकाना क्या ?? " ....//


वयस्क जिस वयस्क को बच्चा-बच्चा कह कर चिढ़ाते रहते थे .. जब उसने बचकाना हरकत पटक दी .. तो अब वयस्क बच्चों जैसे रो क्यों रहे हैं ?? .. ..

मुझे तो लगता है कि ये सभी वयस्क बच्चों की तरह बचकानी हरकतें ही पटक-पटक कर - अपरिपक्व फडतूस होने के साथ-साथ मंदबुद्धि होने के सबूत भी दे रहे हैं - और अपने-अपने स्वार्थ में देश की ऐसी की तैसी कर रहे हैं !! .. ..

और अब भक्त लोग भी अपनी प्रतिक्रिया में बचकानी बातें करने के लिए स्वतंत्र हैं .. और यदि उन्होनें गाय पर निबंध लिख पढ़ कंठस्त कर लिया हो तो वो नए विषय पर निबंध लिख सकते हैं .. विषय है - " बच्चा कौन और बचकाना क्या ?? " .. ..

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ

Monday, 10 July 2017

// भाजपा को छोड़ो .. पहले फिर से हेलमेट पहनवा GST लगा चीन को ही निपटाते हैं ..//


इंदौर में कइयों बार 'फिर से' होने के बाद अब और एक बार 'फिर से' हेलमेट कंपल्सरी घोषित कर दिया जाकर "मुहीम" चलाने की घोषणा करी गई है - और "मुहीम" की घोषणा का सबसे महत्वपूर्ण अभिप्राय ये है कि - अब पुलिस चालान काटेगी .. चालान !! .. या फिर वसूली !! .. हा !! हा !! हा !! .. ..

और GST लागू होने के बाद की घटना के बाद ताजे-ताजे में ये है कि चीन बहुत गुर्रा रहा है - और आज तो उसने काश्मीर में हस्तक्षेप की धमकी भी दे दी है .. और राहुल गांधी चीन के राजदूत से मिल लिए हैं .. यानि तौबा !! .. .. 

इन ताज़ी घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में इन्हीं बात का संज्ञान ले मेरा भक्तों से प्रश्न है कि .. क्यों - चलो एक बार फिर से - चीन के माल के बहिष्कार का आह्वाहन कर मारें ?? .. और कुछ माल जलवा लुटवा भी दें .. एक आध की पिटाई आदि भी - बिल्कुल गौरक्षकों की तर्ज़ पर !! .. ..

या फिर कुछ नया-नया सा कर दें - कि बिना पक्की रसीद और खाते में पक्की ऑनलाइन रियल टाइम GST टाइप एंट्री किये भाजपा को एक रूपए का भी कोई चंदा नहीं लेने देंगे - और अब बेईमान चोर CA द्वारा सुझाए दो नंबर के खर्चे से भाजपा की कोई चुनावी रैली भी नहीं होने देंगे ?? .. ..

क्या कहा नहीं ?? .. चीन गरिया रहा है - टुच्चई कर रहा है - इसलिए एक बार फिर चाइनीस माल के बहिष्कार का आह्वाहन करोगे ?? .. ..

क्या बात है !! .. कितने राष्ट्रवादी हो तुम यार ?? .. लगता है चीन को निपटा कर ही मानोगे .. और वो भी आम जनता के 'बिना हेलमेट' के चालान कटवाकर .. है ना !! .. ..

यानि अब पूरी बात को कुछ यूँ समझ लिया जाए .. ..

जनता से हेलमेट के लिए अब आह्वाहन नहीं - कोई समझाइश नहीं - सीधे चालान !! ..

चीन के माल के बहिष्कार के लिए कानूनन चालान नहीं - बस आह्वाहन - या फिर दादागिरी और गुंडागर्दी के साथ राष्ट्रहित में नैतिकता के प्रैक्टिकल पाठ के सिखाने के सामाजिक पुण्य के कार्य !! ..

और जनता के लिए GST - सीधे सट्ट लागू .. और भाजपा के कोई "ऊँगली" "काड़ी" तक नहीं !! .. ..

यानि भक्तों को कोई अक्ल भी नहीं शर्म भी नहीं !! ..
और सरकार में काबलियत नहीं !! ..
और समझदार को इशारा काफी !! .. है ना !! .. .. 

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

// केजरीवाल चुप - और बेचारे बड़बड़ाते भक्त !! ....//


आजकल भक्त बहुत परेशान हैं कि केजरीवाल बिल्कुल चुप हैं .. ..
और केजरीवाल हैं कि वाकई चुप हैं .. और भक्त बड़बड़ा रहे हैं ....

पर गौर तलब है कि इसके ठीक उलट जब केजरीवाल बोलते रहते थे तब भी तो भक्त बड़बड़ाते ही रहते थे .. ..

यानि तय हुआ कि केजरी बोलें या चुप रहें - भक्तों को तो बड़बड़ाना ही है .. ..

लेकिन क्या वाकई आजकल भक्त पहले ही जितना बड़बड़ा रहे हैं ?? .. मेरा उत्तर है नहीं .. और वो इसलिए भी कि आजकल मोदी भी तो चुप ही हैं .. .. बेचारे बड़बड़ाते भक्त !!

मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ