Wednesday 16 August 2017

// आओ भक्तों !! केजरी को कोसें - कि वो मोदी से कहीं बेहतर काम क्यों कर रहे हैं ..//


मोदी और केजरी के काम और जिम्मेदारियां अलग-अलग हैं .. ..

जो मोदी के काम से संतुष्ट हैं उन्हें मस्त रहना चाहिए और निश्चिन्त भी .. ..

पर जो केजरी के काम से संतुष्ट हैं उन्हें मोदी को धिक्कारते रहना चाहिए क्योंकि मोदी केजरी से वैमनस्य पालते हुए उसे काम ही नहीं करने देते .. ..

इसी तरह जो मोदी के काम से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें मोदी की निंदा और विरोध करना चाहिए - और केजरीवाल का समर्थन भी .. क्योंकि केजरीवाल ही मोदी के सक्षम विरोधी दिखते हैं .. ..

पर जो केजरी के काम से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें निर्णय दिल्लीवासियों पर छोड़ देना चाहिए .. ..

यानि बात कुछ यूँ तर्क लेती है कि - जो दिल्लीवासी नहीं हैं - उन्हें या तो मस्त और निश्चिन्त रहना चाहिए .. या उन्हें  मोदी को धिक्कारते रहना चाहिए - या मोदी की निंदा और विरोध करना चाहिए - और केजरीवाल का समर्थन भी .. ..

पर भक्त जब देखो तब केजरी को ही हर बात के लिए गालियां देते हैं - फालतू चिंतित होते हैं - कुढ़ते हैं सड़ते हैं कलपते हैं - व्यर्थ बहस करते हैं रोते-गाते हैं .. और इतना हलाकान हुए जाते हैं जैसे कि मोदी के रहते हुए भी ना मालुम इस देश का क्या हश्र हो जाएगा - और ये केजरी मोदी को ले डूबेगा .. .. वैसे कम अक्ल होते हुए भी शायद सही ही सोचते होंगे .. या फिर किसी के इशारे पर ऐसा करते होंगे .. ..

यानि तय हुआ कि - जब तक मोदी निराश करते रहेंगे भक्त केजरी को कोसते रहेंगे .. .. 

और इसलिए भक्तों को आज पहली बार सादर निमंत्रण .. आओ केजरी को कोसें कि वो मोदी से कहीं बेहतर काम क्यों कर रहे हैं .. ..

और तो और यदि आप कल १५ अगस्त के मोदी और केजरीवाल दोनों के पूरे भाषण भी सुन लेंगे तो आप भी समझ जाएंगे कि ये भक्त केजरी को क्यूँ कोसते हैं - क्योंकि कल तो केजरी ने मोदी को भाषण देने में भी मात दे दी .. इसलिए आज तो कोसना ही पड़ेगा कि केजरी मोदी और अन्य सभी भ्रष्ट नेताओं का जीना हराम कर के छोड़ेंगे .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment