Friday 4 August 2017

// कुछ बातें मोदी जी को बर्दाश्त नहीं - और मुझे मोदी .. तो करें क्या ?? ..//


अब कुछ दिन पहले मोदी जी ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा - भाजपा के राज्यसभा सांसदों की सदन से अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं .. ..

और आज ही मोदी अभिनीत गुजरात में राहुल गाँधी की कार पर पथराव कर दिया गया .. जो भी बर्दाश्त के बाहर ही होना चैये .. .. 

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

बर्दाश्त तो आपको और भी कई बातें नहीं .. जैसे भीड़ द्वारा हिंसा - गौरक्षकों की गुंडागर्दी - साम्प्रदायिकता - भ्रष्टाचार - गरीब की पीड़ा .. और कुछ लोग भी - जैसे केजरीवाल - सुब्रमण्यम स्वामी - शत्रुघ्न - आडवाणी - है ना !! .. और मुझे मालुम है कि आज जो राहुल गांधी पर गुजरात में पथराव किया गया है वो तो आपको बर्दाश्त हो ही नहीं सकता - क्योंकि ये तो हिंसा हो गई - जो आपके प्रेरणा स्त्रोत गांधी जी ने नहीं करने की शिक्षा दी थी .. .. पर ये सब कुछ ही तो बर्दाश्त करना ही पड़ रहा है - क्योंकि आपको कुर्सी भी तो प्यारी है ना !! .. या फिर आप नौटंकी करते रहे हो .. नहीं क्या ?? .. ..

और मोदी जी !! सही बात बताऊँ .. बर्दाश्त तो मुझे आप भी नहीं - पर बर्दाश्त तो करना ही पड़ रहा है .. है ना ?? .. ..

तो मोदी जी - ये बर्दाश्त वाली बात छोड़ो .. आप तो ये बताओ कि दंड क्या ?? .. ये सांसदों को वेतन भत्ते सुविधाएं किस बात की ?? .. ये संसद की कार्यवाही जो कोरम आभाव में स्थगित हुई थी - और जो राज्यसभा में बिल पास होने में गड़बड़ हुई - उसकी जनता के पैसे के रूप में हुई हानि की वसूली होगी कि नहीं - और होगी तो कब - और नहीं होगी तो क्यों नहीं ?? .. और ये सचिन और रेखा जो आपको सौंपी गई तिजोरी से हाथ साफ़ कर रहे हैं उसका क्या ?? .. ..

और मोदी जी ये भी बता दो कि एक बच्चे को मारना क्या कायरता नहीं ?? .. और कल को कोई बच्चा आपको या आपके भक्तों को चपतिया देगा तो क्या कीजियेगा .. बर्दाश्त कीजियेगा ?? .. या कहीं ऐसा तो नहीं कि बर्दाश्त करना ही पड़ जाएगा ?? .. हा !! हा !! हा !! .. .. है ना ?? .. ..

मोदी जी सब कुछ लिखने का मेरा मक़सद तो केवल इतना है कि आपके सत्ता में आने के बाद सब दूर ना-ना प्रकार की हिंसा बहुत बढ़ गई है - जो जनता को बर्दाश्त नहीं होने वाली .. और इसलिए अब आप भी ये सब बर्दाश्त करना छोड़िये - और कुछ ऐसा भी कीजिये जो हमें बर्दाश्त हो जाए - और समझ आ जाए .. समझे !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment