Friday 11 August 2017

// नामुराद झकोरों को ये 'ऑक्सीजन' कौन देता रहा है - और ये कब कटेगी ?? ....//


गोरखपुर के अस्पताल में ३० बच्चों की दर्दनाक मौत होने की खबर आ रही है .. कारण बताया जा रहा है कि 'ऑक्सीजन' की सप्लाई ठप्प हो गई थी .. ..

कुछ महीने पहले ही ऐसी ही घटना इंदौर के अस्पताल में भी घटित हुई थी जब कई मरीज़ों की मौत 'ऑक्सीजन' सप्लाई में गड़बड़ होने की वजह से हो गई थी .. और क्या हुआ ?? .. कुछ नहीं ना !! .. ..

और देश में अधिकांश सरकारी अस्पतालों के यही हाल हैं .. और कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है .. और भ्रष्टाचार चरम पर मालुम पड़ता है .. और डॉक्टरों और अस्पतालों की लूट खसूट बदस्तूर जारी है .. और जिम्मेदार और जवाबदार खुद का करोड़ों का इलाज जनता के पैसों पर करवा डेंटेड पेंटेड हो मस्त घूम रहे हैं .. और मरता गरीब बिना विकल्प बेमौत मर रहा है .. ..

और इसलिए आज प्रश्न ये उठता है कि - नामुराद झकोरों को ये 'ऑक्सीजन कौन देता रहा है?? .. और ये 'ऑक्सीजन' इन्हें कहाँ से मिल रही है ?? .. ये मरदूद मरते क्यों नहीं ?? .. आखिर इनकी 'ऑक्सीजन' कब कटेगी ?? .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment