Wednesday 29 November 2017

// लड़की लड़का रज़ामंद .. गधे फ़ोकट में बन रहे अक्लमंद !! .. ..//


केरल की हादिया आजकल चर्चा में हो कई विषयों पर समाज और कानून और धर्म और प्यार पर विमर्श होने का एक कारण बनी हुई है .. और बात इत्तू सी है कि वो हिन्दू थी पर एक मुसलमान लड़के से विवाह कर लिया और धर्म परिवर्तन भी किया .. ..

मेरी प्रतिक्रिया .. ..

सलाम हादिया बिटिया को !! .. उसकी निर्भीकता दृढ़निश्चय और प्यार में वफादारी के लिए - और अपने निर्णय स्वयं करने की इच्छाशक्ति और स्वतंत्रता हासिल करने के लिए .. ..

सलाम हादिया के पिता और परिवार को !! .. केवल इस बात के लिए कि वो नहीं चाहते कि उनकी बिटिया एक ऐसे लड़के के साथ रहे जिसको वो एक आतंकी समझते हैं .. और उन्हें लगता है कि उनकी बिटिया को बहलाया फुसलाया गया है .. और इसलिए वो पूरे संयम को बरकरार रखते हुए समझाइश और कानून का सहारा ले रहे हैं .. ..

और सलाम थोड़ा बहुत कानून को भी !! .. जिसने इस विषय पर गहन विमर्श किया है ऐसा प्रतीत होता है .. और कानून का परिपालन भी करवाया है .. अन्यथा तो कानून की बदतर स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां गरीब और अमीर के लिए कानून बहुत अलग अलग हैं और सारे कानून अक्षम पर तो लागू होते हैं पर सक्षम पर नहीं - और इस देश में जज तक की मौत पर हज़ारों सवाल उठने के बाद भी सत्ताधीशों के कान सहित पूरे शरीर में जुएं और कीड़े रेंगते रहते हैं - पर बावजूद उसके सब कुछ सामान्य चलता रहता है .. ..

और जहां तक लड़के शफीन जहां का प्रश्न है - जिसे आतंकी भी आरोपित किया जा रहा है - मैं फिलहाल उसे आतंकी नहीं मानते हुए सलाम करना चाहूंगा !! .. और उसको भी सलाम उसकी निर्भीकता दृढ़निश्चय और प्यार में वफादारी के लिए .. ..

और फिलहाल मैं लड़के शफीन को आतंकी इसलिए मानने को कत्तई तैयार नहीं क्योंकि मैंने इसी मोदी सरकार के राज में कन्हैया और हार्दिक पटेल को देशद्रोह के मनगढंत आरोपों में जेल जाते देखा है - और प्रद्युम्न हत्याकांड में एक गरीब बस कंडक्टर को सरकारी साज़िश का शिकार होते भी देखा है .. और तो और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारों और जनप्रतिनिधियों और न्याय की खरीद फरोख्त को होते हुए भी देखा है .. और बदले की भावना और टुच्चई के इरादे से हाथ धोकर 'आप' के पीछे भी पड़ते देखा है .. मैंने इस सरकार को बेइंतहा साज़िशें रचते और क्रियान्वित करते देखा है .. ..

पर इस विषयक बाकी सभी किरदारों को और किरकिरीदारों को और फ़ोकटियों को और सामाजिक ठेकदारों को और धार्मिक अधर्मियों को धिक्कार !! .. जो अपने अन्य हितों और घृणित राजनीति और दूषित धर्मनीति का उपयोग कर जबरदस्ती उलझे उलझाए जा रहे हैं - और किसी की निजी ज़िन्दगी में दखलंदाज़ी कर किसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं - और उसे प्रताड़ित भी कर रहे हैं - वो भी उसी के हितैषी होने का ढोंग कर !! .. ..

यानि मेरी बात का सार केवल इतना कि ..
लड़की लड़का रज़ामंद .. गधे फ़ोकट में बन रहे अक्लमंद !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment