Tuesday 21 November 2017

// माल्या की ही क्यों - भारत में तो हर नागरिक की जान को खतरा है !! .. ..//


अब लंदन कोर्ट में माल्या ने कहा है कि भारत में उसकी जान को खतरा है .. ..

मेरी खतरनाक प्रतिक्रिया .. ..

वाह !! अब तो टुच्चे भी टंच बात बोलने लगे हैं .. बिल्कुल सही कहा माल्या ने - भारत में उसकी जान को खतरा है इस बात की पुष्टि मैं भी करता हूँ .. और यदि माल्या चाहे तो मैं इस बात की लंदन कोर्ट में गवाही देने के लिए भी तैयार हूँ .. .. और वो इसलिए कि आज तो भारत में हर नागरिक की जान को खतरा है .. ..

आज हर वो नागरिक जो पद्मावती के समर्थन में खड़ा है उसकी जान को खतरा है - और हर वो नागरिक जो मोदी संघ भाजपा बजरंग दल विहिप करणी सेना आदि के विरोध में है उसकी जान को भी खतरा ही है - और हर वो नागरिक जिस पर गौमांस खाने का आरोप लगाया जा सके उसकी जान को खतरा है - और हर वो नागरिक जो अक्षम है गरीब है उसकी जान को खतरा है और साथ ही जो सक्षम है अमीर है उसकी जान को भी खतरा है - यहां तक की जिस भी टुच्चे से टुच्चे व्यक्ति को सिक्योरिटी दे दी गई है उसकी जान को भी तो खतरा ही है .. .. और तो और मेरे मत में हर भक्त को भी जान का खतरा है पर उसको इसका एहसास नहीं है क्योंकि उसके पास अक्ल नहीं है .. है ना !! .. ..

और जिसको आज की तारीख में जान का खतरा नहीं होगा उसे कल हो जाएगा .. ठीक वैसे ही जैसे हो सकता है कि जब माल्या भारत में ही था तो उससे भी किसी की जान को खतरा रहा हो - और जैसे कि कल भाजपा सरकार के हटने के बाद सरकारी संरक्षित दादाओं पर भी तो जान का खतरा हो ही सकता है नहीं क्या ?? .. ..

और शायद इसलिए ही मैं सोचता हूँ कि माल्या सही कह रहा है .. पर यदि वो भारतीय है और मर्द की औलाद तो उसे भारत लौटना चाहिए और बहादुरी का परिचय देना चाहिए - ठीक वैसे ही जैसे हम दे रहे हैं और भारत में रह रहे हैं - पूरी बहादुरी और निर्भीकता के साथ .. ..

और शायद इसलिए ही मुझे लगता है कि अब भारत पर तालिबानी हो जाने का खतरा भी बेमानी है .. क्योंकि मेरा देश तालिबानी हो चुका है .. .. क्योंकि देश में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है .. ..

और जिसका एक उदाहरण तो यही है कि यही माल्या लंदन में है क्योंकि कल भारत में कानून उससे ऊपर नहीं था - और आज वो भारत इसलिए नहीं आएगा क्योंकि यहां कानून का राज बचा ही नहीं है .. ..

तो किया क्या जाए ?? .. मेरी सोच है कि सबसे पहले ऐसी सरकार को लाया जाए जो इस देश में कानून का राज्य स्थापित कर सके .. और संविधान का निष्ठा से परिपालन करा सके .. और हर नागरिक को बिना किसी भय के जीने का अवसर दिला सके .. और इसके लिए सबसे अव्वल तो ऐसी सरकार को हटाना होगा जिसके मंत्री खुद धमकियां देते हों और गुंडों की भाषा बोलते हों - बजाय इसके कि वो हर नागरिक को सम्मान और संरक्षण देने का कर्त्तव्य निभाते हों .. ..

और यदि ऐसा होता है तो मेरा दावा है कि माल्या भारत में होगा - और अपने किए की सजा भी भुक्तेगा .. शर्तिया !! .. .. !! जय हिन्द !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment