Wednesday 28 March 2018

// भक्तों का अर्थ और गणित भी बिगड़ चुका है और बिन परीक्षा दिए ये फेल हो चुके हैं.. //


१०वीं बोर्ड का गणित का परचा लीक हुआ.. परीक्षा दोबारा होगी.. १०वीं के छात्र भुगतेंगे..
१२वीं बोर्ड का अर्थशास्त्र का परचा लीक हुआ.. परीक्षा दोबारा होगी.. १२वीं के छात्र भुगतेंगे..

देश के अर्थशास्त्र का गणित भी बिगड़ा हुआ है.. देश भुगतेगा..

पर भक्तों को क्या.. ना तो भक्तों के बच्चे हैं और ना इनका देश से कोई लेना देना..

इनके तो बस राम हैं.. और रामनवमी का त्यौहार मना कर इनके सारे हित सिद्ध हो रहे हैं.. इन पर राम जी की असीम कृपा है.. ये एक विशिष्ठ प्रजाति के लोग हैं.. ये विशेष हैं.. ये धर्मालु हैं..

और ये इतने धर्मालु हैं कि इन्हे ये ही आभास नहीं है कि धर्म के नाम पर कोई इनका भरपूर शोषण कर रहा है.. कोई इन भक्तों की ज़िन्दगी भी बर्बाद कर रहा है.. पर ये हैं कि भक्ति में लीन हैं..

और निरे बेवकूफ भी हैं.. क्योंकि इन्हें तो ये भी नहीं पता कि इनका अधार्मिक बोर्ड भी इनका अर्थ और गणित ख़राब कर चुका है.. और ये बिना कोई परीक्षा दिए ही 'फेल' हो चुके हैं..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment