Sunday 4 March 2018

// अब तो लोकतंत्र की गर्दन पर भी उद्दंड धनी पंजे ने अपनी पकड़ बना ली है.. ..//


उत्तर पूर्व के ३ राज्यों के परिणाम आ गए और भाजपा भारी सफलता पा गई.. भाजपा छा गई..

और मैं चिंतित और दुखी हूँ..

चिंतित इसलिए कि भाजपा चुनाव लड़ने की कला में पारंगत सिद्ध होती जा रही है - चुनाव जीत सरकार बनाने में भी सफल होती जा रही है..

पर जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सफल परिणाम तो कदापि नहीं दे पा रही है - बल्कि भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड्स तोड़ते हुए घोर निराश ही किया है.. और हिन्दू-मुसलमान की घृणित बातें कर देश के अमन चैन को गहरा आघात पहुंचाया है..

और दुखी इसलिए हूँ कि - माणिक सरकार जैसे ईमानदार व्यक्तित्व के धनी - भ्रष्ट धनी भाजपा के सामने इस लोकतंत्र में हार गए..

यानि अब ना केवल देश की तिजोरी पर भ्रष्ट पंजे करतब दिखा रहे हैं.. पर अब तो लोकतंत्र की गर्दन पर भी उद्दंड धनी पंजे ने अपनी पकड़ बना ली है..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment