Saturday 30 September 2017

// रावण के साथ लेटेस्ट में रावण रुपी किस बुराई का पुतला फूंकोगे ?? .. ..//


दशहरा या विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना गया है .. और मैंनेे भी देखा है कि इसलिए इस दिन केवल रावण का ही दहन होता आया हो ऐसा भी नहीं है - बल्कि यदि बुराई का कोई सामयिक रूप भी समक्ष में आया हो तो उसका भी दहन किया जाता रहा है .. मसलन यदि लोगों को लगा की महंगाई डायन खाए जात है तो महंगाई के पुतले को भी जलाया गया है .. और कभी ड्रग्स के कभी शराब के - तो कभी आसाराम के पुतलों का भी दहन होते देखा गया है .. ..

और क्योंकि मैं लेटेस्ट में रूचि जरा ज्यादा रखता हूँ - इसलिए मुझे लगता है कि रावण को मारो ठोको जलाओ मेरी बला से - पर अब तो ये बताओ कि लेटेस्ट में किस रावण रुपी बुराई को मारा जाए ?? .. ..

क्यों भक्तों बताओ तो जरा कि यदि रावण के साथ एक और पुतला जलाना ही हो तो किसका जलाओगे .. यशवंत सिन्हा का - या शत्रुघन - सुस्सू स्वामी - कन्हैया - रविश कुमार - अभिसार शर्मा - विनोद दुआ - ध्रुव राठी - केजरीवाल - अन्ना - राहत इंदौरी - या विशाल विकराल खतरनाक पप्पू का ?? .. .. या गौमांस व्यापारियों का - लव जेहादियों का - जेएनयू का - या फिर ठेठ पाकिस्तान का ?? .. ..

या फिर लेटेस्ट में BHU की छात्राओं का - या हनीप्रीत का - या राज ठाकरे का ?? .. ..  

या फिर नोटबंदी - जीएसटी - जेटली का .. या फिर मोदी का ?? .. ..

सोचना .. कि उपरोक्त में से रावण के समकक्ष कौन सबसे ज्यादा बैठता है .. या फिर वो कौन है जिसके सामने रावण भी कहीं नहीं लगता .. मसलन वो कौन है जिसकी चौड़ी छाती है और जो एक बार में ही दस-दस जुमले छोड़ता है ?? .. ..

सोचना !! देशहित में सोचना !! .. आखिर मामला बुराई पर अच्छाई की विजय का है .. इसलिए बहुत संवेदनशील है .. ..

बस इसी संदेश के साथ आपको विजयदशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं !! .. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment