Friday 29 September 2017

// 'एलफिन्सटन' नाम बदल कर 'दीनदयाल उपाध्याय' रेलवे स्टेशन रखना था ना ..//


मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा हादसा हो गया .. रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से २७ लोगों की मौत हो गई - जबकि ३५ से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है .. और अभी तक हर जवाबदार और जिम्मेदार केवल 'भगदड़' होने को ही हादसे का कारण बता रहा है .. ..

पर क्या पूर्व में कोई उपाय करने से ये हादसा टल भी सकता था ?? .. और इस पर हर कोई चुप सा है !! - और जिम्मेदारों और जवाबदारों और भक्तों को सूझ ही नहीं पड़ रही है कि दूसरों पर दोषारोपण करते हुए वो क्या उपाय बताएं जिससे उपाय ना कर पाने की अकर्मण्यता से भी बचा जा सके - और इनका 'चालू एजेंडा' भी पूरा हो जाए .. ..

तो इनकी मदद मैं कर देता हूँ .. भक्तो उपाय तो बहुत सरल था - सीधा था - बस तुम पागल विकास के चक्कर में चूक गए .. ..

और वो उपाय था -  'एलफिन्सटन' रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर 'दीनदयाल उपाध्यास' रेलवे स्टेशन रख देना था - और उस मौकाएहादसे वाले फुटब्रिज का नाम 'हेडगेवार' ब्रिज रख देना था .. और ब्रिज के एक तरफ मोदी का और एक तरफ अमित शाह का बड़ा कटआउट लगा देना था .. कस्सम से किसी की क्या मजाल होती कि 'भगदड़' कर लेता !! .. ..

और यदि कोई भक्त ये सोच रहा है कि फुटब्रिज को चौड़ा करने से हादसा टल सकता था - तो उसे यही कहूंगा कि - बेवकूफ बावरे ये मोदी राज है - इसमें इतना छोटा सोचना देशद्रोह के बराबर ही है .. समझे !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment