Monday 11 September 2017

// अब कल से जो खुले में शौच करेगा वो 'जन-गण-मन' गाने का हक़ खो देगा ?? ..//


जो देश को साफ नहीं रख सकता उसे 'वंदे मातरम्' बोलने का हक नहीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मेरी हक़दार प्रतिक्रिया .. ..

ये प्रधानसेवक निहायत फालतू और अक्खड़ आदमी साबित हुआ है - और इससे सवा तीन साल में कुछ भी नहीं करते बना है - सिवाय फेंकमफाँक और लफ़्फ़ाज़ी के .. ये नकारा चालाक है - और अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए ये या इनके छर्रे आय दिन नई-नई सुर्रियाँ छोड़ते रहते हैं ताकि बुनियादी सवालों पर कोई बात ही ना हो सके .. और बिना औकात और बिना किसी हक़ के लोगों को गरियाते धमकाते चमकाते डराते अपमानित करते रहते हैं .. और ये सब केवल अपने स्वार्थ के लिए .. ..

'वंदे मातरम्' बोलने का अधिकार हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है - इसलिए मैं आज मोदी जी को साफ़ कर देना चाहता हूँ कि - आप कौन होते हो 'वंदे मातरम्' बोलने के हक़ बताने वाले - क्या आपने 'वंदे मातरम्' को अपनी बपौती समझ लिया है - या क्या आप 'वंदे मातरम्' के स्वयंभू ठेकेदार हो ?? .. ..

और मैं पूछता हूँ कि यदि कोई गंदा व्यक्ति साफ़ सफाई नहीं रखता हो और 'वंदे मातरम्' भी नहीं बोलता हो - वो व्यक्ति बेहतर होगा - या वो व्यक्ति जो साफ़ सफाई भले ही ना रखे पर गर्व से 'वंदे मातरम्' बोले ?? .. ..

और मुझे ये भी बताओ कि जो व्यक्ति सफाई नहीं रखता हो उसे सफाई करने के लिए समझाओगे प्रेरित करोगे मजबूर करोगे या दंडित करोगे - या फिर उसे 'वंदे मातरम्' बोलने के हक़ से वंचित करोगे ?? .. बौरा गए हो क्या ?? .. ..

तो क्या अब कल से जो खुले में शौच करेगा फिर उसका क्या करोगे ?? .. उसे 'जन-गण-मन' गाने के हक़ से तो वंचित नहीं कर दोगे ना ?? .. या फिर किसी भक्त द्वारा आपकी बुराई करने पर उस बेचारे से "मोदी-मोदी-मोदी !!" बोलने का हक़ भी तो नहीं छीन लोगे ना ?? .. ..

अरे यार मोदी जी !! .. ज़रा ठहरो और सोचो - कि क्या यही आपकी देश सेवा है - कि जब चाहे ऊटपटांग ही कहते रहो और करते रहो ?? .. कभी तो अपने दायित्वों के निर्वहन संबंधी कुछ ठीक ठाक बात करो - कभी तो गरीब को फायदा पहुँच जाए ऐसी बात कहो और करो .. कभी तो अपना एक वायदा पूरा करने की बात करो !! .. ..

और मोदी जी यदि कुछ करते नहीं बन रहा हो तो फिर एक बार - सिर्फ एक बार - इस्तीफ़ा ही दे कर देखो .. देखना पूरे देश का हर साफ़ और गंदा आदमी कितना सुकून महसूस करेगा - और मालुम है क्या कहेगा ?? .. 'भारत माता की जय' - 'जय हिन्द' - 'हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद' - 'वंदे मातरम्' !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment