Monday 28 May 2018

// चुनाव आयोग की ईवीएम गड़बड़ और बोलती बंद भाजपा की.. क्या सांठगांठ है !!..//


महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनावों में ईवीएम फेल हो गई.. और चुनाव आयोग की भद्द भी पिट गई और पोल भी खुल गई.. और दक्षता पर एक बार पुनः प्रश्नचिन्ह भी लग गया.. और निष्पक्षता और नीयत के परखच्चे उड़ गए..

और लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने ससमय आधिकारिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराना शुरू कर दिया.. और चिल्लाना भी.. और आरोप लगाना भी.. और स्वाभाविक शंकाएं जाहिर करना भी..

पर भाजपा की बोलती बंद हो गई या भाजपा चुप सी रही या स्तब्ध सी हो गई या घुन्नी जैसी हो गई..

और मुझे पक्का भरोसा हुआ कि.. भाजपा के दिन लद गए.. क्योंकि चुनावी प्रक्रिया में स्पष्ट दोष सामने आने के बावजूद भाजपा अनभिज्ञ होने की या सोने की एक्टिंग करती रही - जिससे भाजपा की भी पोल खुल गई.. और भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगाँठ सिद्ध हुई..

तो अब आगे क्या होगा ??.. आगे ये होगा कि ईवीएम के सहारे चुनाव जीतना चुनाव-दर-चुनाव कठिन होता जाएगा.. और शीघ्र ही ईवीएम के बिना भाजपा और मोदी का पतन हो जाएगा.. शर्तिया !!..

क्योंकि वैसे भी भक्तों को आजकल लू लग गई है - और लू लगने पर सर्किट काम नहीं करता ऐसा चुनाव आयोग ने बता दिया है.. और इसलिए बावरे भक्तों को क्या होश रहेगा कि वोट कहाँ और कैसे और किसे देना चाहिए.. कोई शक ??..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment