Monday 14 January 2019

// कीचड़ कमल.. और कचरू !!.. ..//


सत्य घटनाओं पर आधारित कल्पित फिल्म.. 'एक्सीडेंटल कचरू' !!..

जैसे ही कचरू पर कीचड़ फिकना शुरू हुआ.. वैसे ही कचरू ने घबरा खुशनुमा डायलॉग मारा कि.. ..

मुझ पर कीचड जितना फेंकोगे - कमल उतना ही खिलेगा !!..

पर उलटस्थिति क्या बनी.. ..

जब से कचरू कमल पर ही चढ़ बैठा..
और राफेल सीबीआई सीवीसी आरबीआई सुको आदि का काला-पीला कीचड़ कचरू के मुहँ पर लगने चिपकने लगा.. ..
तब से खिलता कमल कचरू के बोझ तले कीचड़ में घुसने लगा !!..

और अब तो कमल दिखना भी बंद हो रहा है.. ..
दिख रहा है तो बस.. कीचड़ में २८ इंची छाती के ऊपर तक घुसा कचरू का कीचड़ से सना मुहँ..

और जैसे जैसे पप्पू अप्पू बच्चे बच्चे द्वारा डूबते कचरू के मुहँ पर लगातार एक के बाद एक कीचड़ के गोले पे गोले दागे जा रहे हैं - स्पष्ट हो रहा है कि.. ..

अंततः कचरू कमल को ले डूबेगा !!..

इति.. सत्य घटनाओं पर आधारित कल्पित फिल्म 'एक्सीडेंटल कचरू' का ट्रेलर..
फिल्म मई २०१९ में एकसाथ पूरे देश के पटल पर रिलीज़ होगी !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment