Wednesday 23 January 2019

// पप्पू भैय्या के साथ अब बहन प्रियंका भी मैदान में.. मोदी-मनोरंजन अब और बढ़ेगा..//


मोदी जब २०१४ में बकवास करने लगे थे तो निराशा होती थी..
मोदी जब २०१५ में बकवास करते रहे तो आश्चर्य होता था..
मोदी जब २०१६ में भी बकवास करते रहे तो तरस आता था..
मोदी जब २०१७ में भी बकवास करते रहे तो डर लगने लगा था..
मोदी जब २०१८ में भी बकवास करते रहे तो गुस्सा आ ही जाता था..

पर अब जब २०१९ में भी मोदी बकवास ही कर रहे हैं तो बस कुछ मजा सा आने लगा है.. वो क्या है ना कि अब कोई निराशा आश्चर्य तरस डर गुस्से का औचित्य ही नहीं बचा.. इसलिए अब तो बस मनोरंजन की अनुभूति होने लगी है..

और अब जबकि २०१९ के शुरुआत में ही पप्पू की बहन प्रियंका ने भी मैदान में ताल ठोक दी है.. तो पटखनी खाए मोदी की बकवास अपने चरम पर पहुंचना तय ही है..

यानि अब से मई तक आप भरपूर मनोरंजन के लिए तैयार रहें..

और इस दौरान ज़ी टीवी और रिपब्लिक टीवी भी बीच बीच में देखना पुनः बिंदाज शुरू कर दें - और संदीप पात्रा को भी सुनने को मिले तो हँसते हँसते सुन लें.. क्योंकि अब कोई डर नहीं - केवल मनोरंजन की गारंटी मैं देता हूँ..

और हाँ मोदी-मनोरंजन के अलावा वंश को आगे बढ़ाने में अक्षम मोदी जी के मुखारविंद 'वंशवाद' पर भी पूर्ण ज्ञान आपको प्राप्त हो जाएगा - इस बात की भी गारंटी देता हूँ..

मोदी-मनोरंजन की जय हो !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment