Tuesday 15 January 2019

// कन्हैया जेल जाएं या प्रधानमंत्री बन जाएं.. पर मोदी से तो पिंड छुड़ाना ही होगा.. ..//


कन्हैया कुमार के विरुद्ध देशद्रोह के आरोपों से लैस चार्जशीट अब जनवरी २०१९ में कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई..
वाकया फरवरी २०१६ का.. किस्सा देश विरोधी नारे लगने का.. स्थान जेएनयू कैंपस राजधानी दिल्ली.. मौजूदगी हज़ारों छात्रों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की.. रिकॉर्डिंग कई कैमरों में कैद.. सत्ता मोदी सरकार की.. ..

और २०१६ से लेकर अब तक ३ वर्षों में कन्हैया कुमार पूरे देश में घूम-घूम कर आग उगलते रहे.. प्रधानसेवक एवं अन्य सत्ताधारियों एवं उच्च पदासीन लोगों पर फब्तियां कसते रहे चुनौतियां देते रहे उन्हें आरोपित करते रहे - और भाषा की गरिमा बनाए रखते हुए अपमानित भी करते रहे गालियां भी देते रहे..

और सैकड़ों रैलियां करते हुए और अन्य कई प्रतिष्ठित मंचों से बोलते हुए सरकार से अनुत्तरित प्रश्नों की झड़ियाँ लगाते रहे.. और काफी प्रसिद्धि पा एक राष्ट्रीय हीरो के रूप में उभरते रहे.. और इतना उभर गए कि मुझ जैसे कई लोग तो उनमें उज्जवल भारत का भविष्य भी देखने लगे.. क्योंकि कन्हैया में वो सब ज्ञान कला ऊर्जा और क़ाबलियत दिखीं जो निकम्मे नाकारा भ्रष्ट नेतृत्व से सीधे टक्कर ले उसे अपदस्थ कर भविष्य में भारत को कुशल एवं ईमानदार नेतृत्व प्रदान कर सके.. ..

उपरोक्त तथ्यों के मद्देनज़र मेरी प्रतिक्रिया.. प्रकरण में अंतिम निर्णय तो कोर्ट दे देगा.. पर उसके पहले मेरे भी कुछ अंतिम निर्णय निम्नानुसार.. ..

यदि एक देशद्रोही खुलेआम देशद्रोह के कृत्यों को करते हुए कैमरों तक में कैद हो जाए - और फिर सत्तासीन सरकार को खुल्लेआम धता बता एक हस्ती के रूप में विकसित हो प्रख्यात और प्रतिष्ठित भी हो जाए - तो बेशक निर्णीत होता है कि हमारी कानून व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियां और हमारा नेतृत्व अत्यंत नाकारा और निकम्मा है.. और यहां तक कि पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने या देश की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा कर पाने में असमर्थ और लचर लाचार भी.. और देश के आत्मसम्मान की रक्षा करने में विफल भी..

इसलिए देशहित में वर्तमान मोदी सरकार से तो पिंड छुड़ाना ही होगा..
फिर भले ही कन्हैया कुमार जेल जाएं या कभी इस देश के प्रधानमंत्री तक बन जाएं !!..

क्रांतिकारी देशभक्तों के जयकारे के साथ.. जय हिन्द !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment