Tuesday 29 January 2019

// राम मंदिर निर्माण और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित मोदी में छटपटाहट.. ..//


अभी-अभी समाचार आया है कि मोदी सरकार उसी सुप्रीम कोर्ट में पहुंची है जिस पर राम मंदिर विवाद में जानबूझकर लेट लतीफी के आरोप लगाए जा रहे थे.. और एक अर्ज़ी दी गई है कि अयोध्या में जो विवादित भूमि है उसे छोड़कर अविवादित भूमि सरकार को सौंप दी जाए..

और कुछ दिन पहले भाजपाइयों ने एक अन्य मुद्दे पर ये भी कहा था कि.. क्योंकि राहुल गाँधी फेल हो गए हैं और उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है.. इसलिए अब प्रियंका गांधी को २०१९ चुनाव पूर्व मैदान में उतारा है - जो राहुल और कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है..

यदि मैं इन दो जुदा मुद्दों को जोड़ के देखूं तो मेरा भी दावा है कि.. क्योंकि मोदी सरकार ने राम जन्म भूमि को अब "विवादित" मान लिया है और फेल मोदी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.. इसलिए अब सुप्रीम कोर्ट में २०१९ चुनाव पूर्व उपरोक्त अर्ज़ी दी है - जो मोदी और भाजपा की हताशा को दर्शाता है..

वैसे स्पष्ट कर दूँ कि दोनों मुद्दों का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं है - और बात केवल इतनी सी है कि.. प्रियंका गांधी मोदी को राजनीतिक चुनौती देने वाली हैं इसलिए मोदी में छटपटाहट है.. और क्योंकि दिए गए वायदे और जुमलों के अनुसार राम मंदिर निर्माण करवाने में मोदी फेल हो गए हैं और जनता द्वारा "पिटाई" की नौबत आन पड़ी है.. इसलिए भी मोदी में छटपटाहट है..

और जनता छटपटा रही है.. अपनी समस्याओं से गरीबी से बेरोजगारी से.. और छटपटा रही है कि कब २०१९ का चुनाव आए.. और कब मोदी जी चौराहे पर आएं.. और कब इस देश में असली मुद्दों पर बात शुरू हो..

और मेरी छटपटाहट अब इसलिए ना के बराबर हो गई है क्योंकि.. मुझे यकीन हो चला है कि २०१९ चुनाव में मंदिर निर्माण मुद्दे का सफलतापूर्वक घालमेल नहीं हो सकेगा - और अब विवादित मोदी का जाना तय है.. पर हाँ अभी काफी कुछ उत्सुकता तो शेष है ही.. इसलिए देशहित में प्रयास भी जारी हैं.. जय हिन्द !!.. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment