Friday 31 August 2018

// आखिर साहेब जैसा नाकारा नेता इतने वर्षों तक कैसे धक खप गया ??.. ..//


ताज़ा-ताज़ा सुना तो यही है कि..
संघ पप्पू को अपने कार्यक्रम में बुलाने की सोच रहा है..
गप्पू के अप्पू की किडनी काम करने लगी है..
राफेल विमान साहेब ने २०% कम दरों पर खरीदे थे..
बैंको में जमा बंद नोटों की गिनती अंततः पूरी हो गई है..
डॉलर के मुकाबले रुपैय्या ७० के पार हो गया है..
डीजल भी ७५ और पेट्रोल ८५ के पार रिकॉर्ड तोड़ रहा है.. 
साहेब को अर्बन नक्सलियों से राजीव गाँधी जैसा जान का खतरा है..
और ..
बत्तखें पानी में तैरती हैं तो ऑक्सीजन घोलती हैं..

यानि अब तो पक्के-पके मानना ही पड़ेगा कि..
  
पप्पू को भी प्रणब दा जितनी ज्ञानी या प्रभावकारी हस्ती मान लिया गया है..
किडनी ठीक होने के बाद गप्पू के अप्पू का दिमाग काम नहीं कर रहा है.. 
पप्पू की जिद्द के आगे गप्पू का अप्पू अब राफेल की कीमत सार्वजनिक कर दे रहा है..
नालायक अप्पू ने बंद किए गए नोटों की गणना बताने के लिए २० महीने लिए हैं..
रुपैय्या गिरने से भी गिरे साहेब की साख गिरती ही जा रही है..
महंगा तेल खरीदने में लोगों का तेल मुफ्त में निकल रहा है..
नेहरू गांधी परिवार का भूत और 'अर्बन वर्तमान' 'रूरल साहेब' की जान के पीछे पड़ा है..
और ..
गधे जब सत्ता के गलियारों में चलते हैं तो गोबर पर लीद और मूत्र भी घोलते चलते हैं..

और भक्त भक्ति में लीन हैं.. अटल जी की मूल अस्थियों के विसर्जन उपरांत अतिरिक्त अस्थियों को कबाड़ने और ठिकाने लगाने में व्यस्त हैं.. और विकास के पुरजोर पैदा होने की क्षीण आशा में जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हैं.. और २०१९ से अँखियाँ मींचे कुछ मायूस हो कुछ मासूम बन २०२२ का टुकुर-टुकुर इंतज़ार कर रहे हैं..

और मैं शब्दों से लैस शून्य पर खड़ा हैरान हूँ कि मेहनती ईमानदार और अक्लमंद लोगों के इस देश में आखिर साहेब जैसा नाकारा नेता इतने वर्षों तक कैसे धक खप गया ??..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment