Sunday 10 April 2016

// क्या ये मोदी राज है ?? .. जी हाँ ये मोदी राज ही है !! ....//


बहुत दिन हुए .. तिरंगा फहराते देश की शान में जयकारे लगाते श्रीनगर एनआईटी के देशभक्त छात्रों को वहां की जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सूत दिया जाता है .... और वो सुते सुताए डरे भयभीत छात्र सहायता की गुहार लगाते हैं - पर अपने आप को असहाय पाते हैं .... पूरा देश उन्हें सांत्वना देता प्रतीत होता है .. और वहां की राज्य सरकार उनके मज़े लेती प्रतीत होती है .. और केंद्र की मोदी सरकार फडतूस मौकापरस्त और मजबूर सिद्ध होती दिखती है ....

पर बड़ी मुश्किल से जब देश के कई भागों से इकठ्ठा १५० नौजवान श्रीनगर एनआईटी के उन देशभक्त छात्रों के समर्थन में दिल्ली में सर पर कफ़न बाँध श्रीनगर के लिए कूच कर जाते हैं तो .. तो भी कुछ नहीं होता .. क्योंकि उन्हें जम्मू-कश्मीर राज्य में घुसने से ही रोक दिया जाता है .... और वो रुक जाते हैं ....

और जब अति सहिष्णु अनुपम खेर भी देशभक्त छात्रों का हौसला बढ़ाने उनसे मिलने श्रीनगर पहुँचते हैं तो उन्हें श्रीनगर के एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाता है .... और वो बेचारे मन मसोस कर रुके रह जाते हैं ....

और इस बीच ये खबर भी आती है कि एनआईटी कैंपस में रात के २ बजे वहां की छात्राओं द्वारा एक जुलूस भी निकाला गया .... और उसके बाद भी कुछ नहीं - बस सिर्फ खबर आ के रह जाती है .... एक खबर !!

"विचित्र किन्तु सत्य" ....
"विचित्र" इसलिए क्योंकि ये सब मोदी राज में ?? .... और 
"सत्य" इसलिए कि ये सब हो रहा है - मोदी राज में !! ....

तो अब आगे क्या ?? ....
मोदी गए केरला - तब तक खेर खाएं करेला .... लौट के आएँगे तो मुंहतोड़ कार्यवाही करेंगे ....

देखते रहिएगा ....

किस किसके मुंह टूटते हैं - और किसके दिल टूटते हैं - और किसके हाथ-पाँव ....

और सहिष्णु खेर साहब क्या असहिष्णु भी होते हैं या बस श्रीनगर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउन्ज में कड़वा करेला खा सहिष्णु बने रहते हैं .... 

और किसकी माता की जय होती है - और किसकी मेहबूबा 'जॉयस (खुश)' होती है ?? ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment