Friday 8 March 2019

// क्या 'राम मंदिर विवाद' और 'काश्मीर विवाद' में कुछ प्यारी सी समानता नहीं ??.. //


बाबरी मस्जिद - राम मंदिर विवाद में मध्यस्थता का हुक्म जारी हुआ है..
अब बात यदि मध्य की हो या बाएं-दाएं की या ऊपर-नीचे की - समाधान के केवल चार विकल्प ही तो संभव हैं..
पहला : विवादित स्थल हिन्दुओं का और वहां मंदिर बन जाए..
दूसरा : विवादित स्थल मुसलमानों का..
तीसरा : विवादित स्थल किसी का नहीं.. वहां कुछ भी नहीं बने - या फिर कुछ तो भी बने - जैसे स्कूल अस्पताल..
और चौथा : विवादित स्थल दोनों का.. सब लोग आपस में बैठ तय करें कि वहां क्या बने - कैसे बने.. या कोर्ट जाएं .. यानि ढाक के तीन पात !!..

अच्छा फिर समाधान को कौन-कौन मानेगा या नहीं - पता नहीं..
समाधान को दोनों पक्ष मान सकते हैं..
पर समाधान को कोई एक पक्ष नहीं माने या फिर दोनों ही पक्ष नहीं मानें तो ??..
तो ऐसे में फिर समाधान हो सकता है कि कोर्ट जाया जाए.. यानि भैंस जाएगी पानी में..

अब जो मेरी बात से सहमत नहीं हैं - उनके ज्ञान चक्षु मैं खोल देता हूँ..

क्या काश्मीर को लेकर भी मध्यस्थता हो जाए ??..
ज्यादा से ज्याद क्या होगा ??.. काश्मीर हिन्दुतान का होगा - या पाकिस्तान का होगा - या दोनों का हो बाँट दिया जाएगा - या स्वतंत्र कर दिया जाएगा ??.. और या फिर इंटरनेशनल कोर्ट जाओ !!..

लेकिन जैसा कि अब तक हुआ है या हुआ होने दिया है.. कोई भी पक्ष अब तक विवादित भूमि या काश्मीर के समाधान के लिए राज़ी ही नहीं हुआ है - और जो राज़ी होने की बात करते या छेड़ते या इंगित करते या सुझाते या चाहते हुए पाए जाते - वो देशद्रोही या जयचंद-विभीषण हो जाते और डपट दिए जाते.. और राज़ी नहीं होने वाले मस्त खुश हो जाते - इसलिए कि बदस्तूर जारी दुकान और धंधा चलाया जाता रहे..

और इतनी सी बात हमारे सुप्रीम कोर्ट को समझ ना पड़ी हो ये मेरी समझ से बाहर है.. या फिर हो सकता है किसी की कुंद डेढ़ अक्ल तीव्रता से चल भी रही हो.. क्योंकि वो क्या है ना कि - मोदी है तो मुमकिन है !!..

जय श्री राम !!.. जय हिन्द !!..

टीप : सब कान खोल के सुन लो !!.. काश्मीर हमारा अभिन्न अंग था है और रहेगा.. और जन्म भूमि पर तो मंदिर ही बनेगा.. वैसे मध्यस्थता हो जाने में कोई दिक्कत भी नहीं.. जब देश में फुर्सत इफरात में व्याप्त हो तो ऐसे में कुछ चलता रहे अच्छा लगता है - और घर बैठे देशद्रोही या जयचंद-विभीषण घोषित होने का भी क्या फायदा - है ना ??.. हा !! हा !! हा !!.. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment