Wednesday 6 March 2019

// माना विपक्षियों के मुंह लटके हुए हैं.. पर बेशर्म टुच्चों की बाँछे क्यों खिली हुई हैं ??..//


जब से एयर स्ट्राइक हुई है विपक्ष के लोगों के मुंह लटके हुए हैं : मोदी

शायद सही कहा.. 50 जवानों की दुःखद शहादत.. उसके कई दिनों बाद एयर स्ट्राइक.. परिणाम के कोई प्रमाण नहीं.. मुंह तोडा या टूटा पता नहीं.. कार्यवाही कड़ी या सड़ी पता नहीं..  बदला ले लिया या नहीं पता नहीं.. लिया तो कितना लिया कैसे लिया पता नहीं..
और ऊपर से मोदी की टुच्ची राजनीति शुरू.. स्वयं ने आधिकारिक चुप्पी साधी पर लफ़्फ़ाज़ बयानबाज़ी सूरमाओं जैसी.. और जिम्मेदार भी चुप और जवाबदार नदारद..
और फिर सबको नीचा दिखाना.. जो उनसे प्रश्न पूछे उनको धिक्कारना.. जो सबूत मांगे उन्हें राष्ट्रद्रोही बताना.. शायद ये सब पर्याप्त कारण हैं कि स्वाभाविक रूप से ग़मगीन हुआ जाए.. चिंतित हुआ जाए.. व्यथित हुआ जाए.. और किसी भी संवेदनशील और गैरतमंद और राष्ट्रप्रेमी और अक्लमंद के मुंह लटक जाएं..

और यकीनन विपक्ष के कई लोगों के और आम नागरिकों के भी मुंह लटके हुए हैं..

पर इन बेशर्मों की बाँछे क्यों खिली हुई हैं ??..
इन मक्कारों के मुंह लटके क्यों नहीं हैं ??..
इनके थोबड़े पर शैतानी हंसी क्यों है ??..
ये वीर जवानों की शाहदत पर राजनीति क्यों कर रहे हैं ??.. ..

और सभी प्रश्नों का एक ही जवाब है..
ये टुच्चे हैं !!.. बहुत गिरे हुए बेशर्म टुच्चे !!..

और आज देश के सामने एक अवसर है.. पुलवामा मामले में भी जिनका मुंह लटका नज़र नहीं आए या थोबड़े पर शैतानी हंसी तैरती नज़र आए - समझ लेना वो उच्च कोटि का भक्त है.. या नीच किस्म का इंसान !!.. मसलन अपना चोर चौकीदार !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment