Monday 21 March 2016

// अब किसकी जय ?? .. और कौन मुर्दाबाद ?? ....//


लगता है एक और दादरी हो गया ....

खबर आई है जिसके अनुसार झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ के जंगलों में 8 भैंसों को बाजार ले जा रहे दो युवकों को पशु संरक्षण समिति के लोगों ने पीटा और फिर पेड़ से लटकाकर उन्हें फांसी दे दी ..

अल्पसंख्यक समुदाय के दोनों युवकों को पीटने से पहले उनके हाथ पीछे से बांध दिए गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था .. ऐसी खबरें आई हैं जिसमें दावा कर इस हत्या के पीछे हिंदू कट्टरवादी ताकतों का हाथ बताया गया है .. लातेहार के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इन लोगों की बहुत ही नृशंस तरीके से हत्या की गई .. अब तक ५ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है .... और झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सदाबहार वक्तव्य दे दिया है कि "कानून अपना काम करेगा" .... और मोदी जी ने कुछ नहीं कहा है ....

तो क्या इस हत्याकांड के बाद भी हर देशवासी का अब भी बोलना बंधनकारी ....
गौ माता की जय ??
या ....
भारत माता की जय ??

या ये बोलना ज्यादा उपयुक्त एवं आवश्यक कि - हत्यारे मुर्दाबाद - उनकी ज़ुर्रत मुर्दाबाद - उनकी सोच मुर्दाबाद - उनकी विचारधारा मुर्दाबाद - उनकी दादागिरी मुर्दाबाद - उनकी संस्था मुर्दाबाद - उनके आका मुर्दाबाद - उनके संरक्षक मुर्दाबाद .... और वो हत्यारी व्यवस्था मुर्दाबाद जिसमें इस देश के दो लालों को बिना किसी संवैधानिक न्यायिक या सामाजिक अपराध के सिद्ध हुए मौत के घाट उतार दिया गया ....
और शायद उन दो लालों ने तो "भारत माता की जय" बोलने से इंकार भी ना किया होगा ....

मित्रो !! शीघ्र ही निर्णय करना होगा कि आखिर ये 'देशद्रोह' या 'देशद्रोही' किस चिड़िया का नाम है - या ये क्या बला है .... या फिर क्या देशभक्ति या माँ-भक्ति किसी देशवासी या अपने ही भाई की हत्या की भी अनुमति देती है ????

मृतकों में एक मासूम तो केवल १५ वर्ष का था - नाबालिग था - निर्भया के नाबालिग कातिल से भी छोटा .... उफ़्फ़ !! .... यदि आपकी आत्मा भी आपको झकझोरे तो थोड़ी बहुत असहिष्णुता के साथ सोचियेगा जरूर - और जावेद स्टाइल में ही कहियेगा .... हत्यारे मुर्दाबाद !! .... हत्यारे मुर्दाबाद !! .... हत्यारे मुर्दाबाद !! ....

अन्यथा जपते रहिये - "भारत माता की जय" ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment