Friday 10 February 2017

// बलात्कारी को सबक सिखाने उमा भारती के पास ले जाना - पर वापस भी ले आना ..//


भगवान् ना करे ऐसा हो .. पर ऐसा तो हो रहा है - होता ही रहा है - धड़ल्ले से होता रहा है - इफरात में हो रहा है - सबकी जानकारी में हो रहा है - यानि मध्यप्रदेश में बलात्कार .. ..

और ऐसा होने पर और मालुम पड़ते ही मेरा निवेदन है - सुझाव है कि .. कृपया किसी थाने में रपट लिखाएं या ना लिखाएं - किसी भाजपाई नेता के संरक्षण में जाने की मूर्खता करें या ना करें - किसी अन्य नेता को आपबीती और अपना दुखड़ा बताएं या ना बताएं - और अपने शिवराज भैया मामा के आगे हाथ जोडें या ना जोडें माथा कूटें या ना कूटें भीख मागें या ना मागें - सब आपकी मर्ज़ी आपका विवेक .. पर मेरी मानें तो अपने ही मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के पास तुरंत बलात्कारी को पकड़कर ले जाएं - मैं यकीन दिलाता हूँ कि वो बलात्कारी को उल्टा लटका उसे मार मार उसकी चमड़ी उधेड़ कर रख देंगी - और फिर उस पर नमक और मिर्ची भी छिड़केंगी .. ..

पर ध्यान रहे .. ऐसे बलात्कारी को उमा भारती के चंगुल से छुड़ा भी ले आना .. अन्यथा हो सकता है उसे भाजपा में शामिल कर निहाल कर दिया जाए .. क्योंकि भाजपा का छाता बहुत बड़ा है - इस पार्टी में तो सब कुछ चलता है - हर माल खपता है - और खपती का मान सम्मान और पद बढ़ता रहता है .. यहाँ तक कि उच्च पद तक पहुँचाने में भी अपराधी प्रवृत्ति मुख्य सहायक की भूमिका अदा करती है .. ..

इसलिए सावधान !! .. देशहित और समाजहित में बलात्कारी को उमा भारती की पहुँच से छुड़ा लाना नहीं भूलें .. बस इत्तू सी बिनती के लिए इतना कुछ लिख मारा .. आपने पढ़ा इसके लिए धन्यवाद .. ..

और मैनें लिखा इसलिए कि सुश्री उमा भारती के ही रहस्योद्घाटन के बाद कि उनके द्वारा बलात्कारी को टॉर्चर किया गया था - मैं सोच ही रहा हूँ कि आज वो बलात्कारी कहाँ होगा ?? .. मर तो नहीं गया होगा या मार तो नहीं दिया गया होगा ?? .. और जीवित होगा तो क्या कानून के लंबे हाथ उसके गिरेबान तक पहुँच गए होंगे ?? .. यदि हाँ तो क्या सुश्री भारती उस बलात्कारी का नाम पता सार्वजनिक करेंगी ?? .. यदि नहीं तो क्यों ?? .. कोई परहेज़ ?? .. कोई ख़ास वजह ?? .. ..

अब बताएं - मैं कुछ गलत तो नहीं सोच रहा ना - कुछ गलत तो नहीं लिख मारा ना !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment