Monday 8 January 2018

// 'ब्रह्म-प्रश्न'.. " 2019 में विकास कितने साल का हो जाएगा ?? " ....//


2022 तक गरीबी आतंकवाद जातिवाद फिरकापरस्ती भ्रष्टाचार आदि सब ख़त्म कर "न्यू इंडिया" बना देंगे : पुराने फेंकू नए गप्पू..

पर 2019 तक क्या करेंगे.. वैसा ही ना जो 2014 से 2018 तक किया - यानि गुड़गोबर !!..

इसलिए मैं देख रहा हूँ कि जैसे भक्त जसोदाबेन फर्जी डिग्री जय शाह वाड्रा 2G राफेल गंगा गाय मंदिर चीन नोटबंदी अर्थव्यवस्था महंगाई आदि अन्य सैंकड़ों मुद्दों पर बात करने से कन्नी काटते हैं वैसे ही बेचारे अब "2019" तक कुछ भी करने के दावे विषयक कन्नी काटने लगे हैं..

मसलन मैनें भक्तु से पूछा कि - क्यों 2019 में विकास कितने साल का हो जाएगा ?? तो वो भड़क गया - और चिढ़कर बोला - 2022 तक 8 साल का हो जाएगा.. मैंने फिर पूछ लिया कि अभी वो कितने साल का हो गया ?? .. तो बोला खुद हिसाब लगा लो.. और भक्तु कन्नी काट गया..  

बस मैंने भी हिसाब किताब लगा लिया है.. और इसलिए मैं 2019 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ.. विकास के बाप का कालर पकड़ पूछने वाला हूँ कि - बता विकास कहाँ है ?? - मुझे कुछ हिसाब लगाना है !!..

और शायद भक्त भी बस इसलिए "2019" से कन्नी काटने लगे हैं .. और मुझ से भी कन्नी काटने लगे हैं क्योंकि मेरा दावा है कि मेरे 'ब्रह्म-प्रश्न' का जवाब किसी भी भक्त के पास है ही नहीं कि.. 2019 में विकास कितने साल का हो जाएगा ??..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment