Tuesday 2 January 2018

// हो सकता है मैं या आप या फिर ये या वो बच जाए .. पर 'हम' नहीं बचेंगे !! ..//


महाराष्ट्र में जातीय हिंसा भड़कने की खबरें आ रही हैं..
और इसे 'दलित आंदोलन' के तहत बताया जा रहा है..

यानि ये हिन्दू-मुस्लिम जैसा कुछ ना होकर हिन्दू-हिन्दू या फिर जनता के बीच बिना धर्म का जातीय संघर्ष है .. और ये निर्मित दूषित माहौल और सरकारी अकर्मण्यता के बीच घटित होते दिख रहा है..

क्योंकि वैसे भी महाराष्ट्र के मुख्यसेवक ने घटना के पीछे साज़िश होने के संकेत दे दिए हैं.. और घटना की जाँच के भी.. इसलिए मुझे लगता है कि ये घटनाक्रम भी समाज को तोड़ने फोड़ने की सरकारी घोषित-अघोषित नीति का लक्षित इच्छित दुष्परिणाम भी हो सकता है.. ..

आशा है देश के इंसान सरकार से संबद्ध खौफनाक हस्तियों के खौफनाक इरादों को समझेंगे और उचित प्रतिकार भी करेंगे.. हमें एक बार फिर हमारी 'अनेकता में एकता' और 'भाईचारे' के मूल सिद्धांत पर सरकारी अमल सुनिश्चित करवाना ही होगा.. अन्यथा हो सकता है मैं बच जाऊं या आप बच जाएं - या फिर ये या वो बच जाए .. पर याद रखें 'हम' नहीं बचेंगे !!

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment