Wednesday 3 January 2018

// लड़ाई तो हिन्दू भाई-भाई के बीच हुई है .. कांग्रेस-संघ के बीच में क्यों बता रहे ? ..//


महाराष्ट्र में लड़ाई तो हिन्दू दलितों और हिन्दू मराठाओं के बीच हुई है.. भाई-भाई के बीच हुई है.. 

नेताओं ने बयान दिए और मीडिया ने हवा दी .. और इसे कांग्रेस और संघ की लड़ाई बताने लगे हैं..

जो लड़ रहे हैं - वो तो मूर्खता कर रहे हैं..
जो लड़ा रहे हैं - वो धूर्तता कर रहे हैं..
और जो लड़ाई पर प्रायोजित विमर्श उगल रहे हैं - वो रायता फैला रहे हैं..  

और हम ??.. हम तो बस सब कुछ देखने के लिए अभिशप्त हैं - और सरकार को धिक्कारने के लिए मजबूर..

और वो इसलिए कि जो सरकार अप्रत्याशित रूप से स्वयं ही देश को विभिन्न धर्मों और जातियों के नाम पर बांटने तोड़ने पर तुली हो - और अपने मकसद में सफल हो रही हो - उसे तो केवल धिक्कारते हुए खदेड़ा ही जा सकता है .. अतः धिक्कार है ऐसी नकारा टुच्ची सरकार पर - और ऐसे मीडिया पर जो सत्ता में बैठे जवाबदार और जिम्मेदारों से उचित प्रश्न तक पूछने की हिम्मत और इच्छा नहीं रखती.. !! धिक्कार है !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment