सबका साथ सबका विकास ..
आड़े आ गया राष्ट्रवाद ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
ना कोई टंटा ना कोई पंगा ..
पाक हो गया है अब चंगा ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
गंदे गंदे नारे लग गए ..
ना रे ना रे जपते रह गए ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
हर हर नमो से शुरू हुए ..
अरहर में ही अटक गए ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
डीज़ल महंगा पेट्रोल महंगा ..
इस होली है सब कुछ महंगा ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
गौमाता की बच गई जान ..
पर क्यों मारे गए इंसान ? ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
गधे कर रहे ढेंचू-ढेंचू ..
तोड़ दी घोड़े की टांग ..
बुरा ना मानो मोदी है !!
भाजप हास्य इतना घटिया ..
जेएनयू देशद्रोह का अड्डा ?
बुरा ना मानो मोदी है !!
वो है 'भगवन का तोहफा' ? ..
या वो 'भगवन का वरदान' ? ..
बुरा ना मानो .. वो .. मोदी है !!!!
बुरा ना मानो होली है !!
मानो भी तो क्या कर लोगे ?
होली है - भाई - होली है !!
सबको होली की रंगभरी शुभकामनाएं !!!!
// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //
Haan ap ko bhi diye detaa hun ... par dene kaa man nahi kar rahaa
ReplyDeleteहोली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ReplyDelete