Sunday 25 December 2016

// हैप्पी क्रिसमस !! .. क्या ईश्वरीय चमत्कार से सांता आज गिफ्ट बाँट पाएंगे ?? ..//


आज सुबह-सुबह एटीएम गया था .. लाइन में सांता क्लॉज़ भी खड़े मिल गए .. मैंने पूछ लिया ..
हैल्लो हैप्पी क्रिसमस - आप भी ?? .. ..
हैप्पी क्रिसमस .. आप कैसे ?? .. ..
बस जी पैसे निकालने आया था .. पर सांता जी आप क्यों ?? .. ..
मैं भी पैसे निकालने खड़ा हूँ लाइन में .. रात में सबको गिफ्ट जो बांटने हैं .. ..
पर मैं तो सोचता था कि आपको पैसे और गिफ्ट किसी ईश्वरीय चमत्कार से प्राप्त होते होंगे ?? .. ..
हाँ तो आप सही सोचते थे - यहाँ भी कौन पैसे ईश्वरीय चमत्कार के बिना मिलेंगे !!!! .. ..
ओह - आई - सी !!!! .. ..

और तभी एटीएम में कैश ख़त्म हो गया .. और ईश्वरीय चमत्कार से लोग संस्कारित संस्कृत में चीत्कार करते चीते की तरह निकल लिए .. ..

और मैं खाली एटीएम को ईश्वर के कार्यालय के रूप में नमन कर यह सोचता-सोचता खाली हाथ घर वापस लौट आया हूँ कि - क्या आज मोदी कृपा से ईश्वर को और ईश्वरीय चमत्कार से सांता को पैसे मिल जाएंगे ?? .. और क्या सांता आज गिफ्ट बाँट पाएंगे ?? .. .. हैप्पी क्रिसमस !! ..../

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment