Monday 19 December 2016

/.. साल भर हो चला था .. टूटे मुंह उतरे हुए थे - लटके हुए थे .. पर आज कराहते हुए हौले-हौले उठे हैं - और एक आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल होने जा रहा है .. जी हाँ !! यकीन मानें - पठानकोट हमले के संबंध में पुख्ता आरोपपत्र .. जिसमें सबूत के बतौर हमारे 'वीर' सलविंदर तक की गवाही दर्ज करी गई बताई जा रही है .. .. .. अल्लाह खैर करे और ईश्वर कृपा .. परलोक पहुंचाए चारों आतंकियों को सजा जरूर मिले .. बाकी पीछे नीचे बचे उनके सहयोगियों को तो अब बख्शा नहीं जाएगा .. क्योंकि न्यायालय में आरोप पत्र जो दाखिल हो गए हैं - और साहेब के राज में जब कोई सफ़ेदधन वाला तक नहीं बचा तो फिर आतंकियों की क्या औकात ?? .. .. पर एक उलझन अभी भी बनी हुई है .. मरे आतंकियों की संख्या तो शायद यकीनन पूरे चार के लगभग ही थी .. पर यक्ष प्रश्न तो अब भी शोले भड़का रहा है .. अरे ओ साहेब !! "कितने आतंकी थे ????" ..../.... मेरे दिमाग की बातें - दिल से .. ब्रह्म प्रकाश दुआ


No comments:

Post a Comment